YouTube Create पर लंबी अवधि के वीडियो और शॉर्ट वीडियो बनाना आसान है. ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें और नया प्रोजेक्ट बनाने का तरीका जानें.
YouTube Create ऐप्लिकेशन, यहां दिए गए सभी देशों में Android फ़ोन के लिए उपलब्ध है. इसके लिए, फ़ोन की रैम कम से कम 4 जीबी होनी चाहिए. यह ऐप्लिकेशन iPhone XR और इसके बाद के मॉडल (iOS 17 या इसके बाद के वर्शन पर काम करने वाले) के लिए भी उपलब्ध है. आने वाले समय में यह ऐप्लिकेशन, अन्य देशों/इलाकों में भी उपलब्ध हो सकता है.
कोई नया प्रोजेक्ट बनाना
- YouTube Create ऐप्लिकेशन खोलें और अपने YouTube खाते में साइन इन करें.
- कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए होम स्क्रीन पर मौजूद, प्लस
आइकॉन पर टैप करें.
- फ़ोन की गैलरी में मौजूद फ़ोटो, वीडियो या पहले से मौजूद मीडिया फ़ाइलें चुनकर उन्हें अपने प्रोजेक्ट में जोड़ें.
- ध्यान दें: अपने डिवाइस पर दूसरे ऐप्लिकेशन से मीडिया इंपोर्ट करने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद गैलरी के आगे बने ऐरो
पर टैप करें. एक प्रोजेक्ट में कई इमेज या वीडियो जोड़े जा सकते हैं.
- ध्यान दें: अपने डिवाइस पर दूसरे ऐप्लिकेशन से मीडिया इंपोर्ट करने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद गैलरी के आगे बने ऐरो
- अपने प्रोजेक्ट में फ़ोटो और वीडियो जोड़ने के लिए, इंपोर्ट करें पर टैप करें.
प्रोजेक्ट बनाने के बाद, वीडियो एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करके अपना वीडियो बेहतर बनाएं.
मौजूदा प्रोजेक्ट ढूंढना, मैनेज करना या मिटाना
- YouTube Create ऐप्लिकेशन खोलें और अपने खाते में साइन इन करें.
- हाल ही में खोले गए प्रोजेक्ट पेज पर जाकर उस प्रोजेक्ट के आगे मौजूद, मेन्यू
पर टैप करें जिसे मैनेज करना है. अगर आपको सूची में कोई प्रोजेक्ट नहीं दिखता है, तो किसी दूसरे खाते से साइन इन करें.
- दिए गए विकल्पों में से कोई एक कार्रवाई चुनें:
- नाम बदलें: अपने प्रोजेक्ट का नया टाइटल जोड़ें
- डुप्लीकेट बनाएं: अपने प्रोजेक्ट की कॉपी बनाएं
- मिटाएं: प्रोजेक्ट मिटाएं
- जब कहा जाए, तब बदलावों की पुष्टि करें.
कोई नया प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रोजेक्ट की सूची में जाकर, प्लस
आइकॉन पर भी टैप किया जा सकता है.