ऑडियो जोड़ना और उसमें बदलाव करना

कोई प्रोजेक्ट बनाने के बाद, YouTube Create के एडिटिंग टूल इस्तेमाल करके अपने वीडियो को और शानदार बनाएं. अपने वीडियो में साउंड ट्रैक जोड़ें. इसके लिए, YouTube की ऑडियो लाइब्रेरी में मौजूद संगीत का इस्तेमाल करें या वॉइसओवर और साउंड इफ़ेक्ट जोड़ें.

YouTube Create ऐप्लिकेशन, यहां दिए गए सभी देशों में Android फ़ोन के लिए उपलब्ध है. इसके लिए, फ़ोन की रैम कम से कम 4 जीबी होनी चाहिए. यह ऐप्लिकेशन iPhone XR और इसके बाद के मॉडल (iOS 17 या इसके बाद के वर्शन पर काम करने वाले) के लिए भी उपलब्ध है. आने वाले समय में यह ऐप्लिकेशन, अन्य देशों/इलाकों में भी उपलब्ध हो सकता है.

संगीत और साउंड इफ़ेक्ट जोड़ना

YouTube Create की मदद से, अपने वीडियो में रॉयल्टी-फ़्री संगीत जोड़कर उसे और शानदार बनाया जा सकता है.

किसी प्रोजेक्ट में संगीत जोड़ने के लिए:

  1. टूलबार में मौजूद साउंड पर टैप करें.
  2. ऑडियो लाइब्रेरी में मौजूद संगीत, साउंड इफ़ेक्ट या डिवाइस में सेव किए गए संगीत को फ़िल्टर करने के लिए, पेज पर सबसे ऊपर दिए गए टैब इस्तेमाल करें.
  3. कोई गाना खोजें या शैली के हिसाब से ब्राउज़ करें.
  4. झलक देखने के लिए, पर टैप करें या अपने वीडियो में गाना या साउंड जोड़ने के लिए, पर टैप करें.

वॉइसओवर रिकॉर्ड करना

अपने वीडियो को दिलचस्प बनाने के लिए, वॉइसओवर का इस्तेमाल करें. अपने वीडियो में वॉइसओवर जोड़ने के लिए:

  1. कोई प्रोजेक्ट खोलें और टूलबार में मौजूद वॉइसओवर पर टैप करें.
  2. वॉइसओवर जोड़ने के लिए, को दबाकर रखें. इसी वीडियो में दूसरा वॉइसओवर जोड़ने के लिए, यही तरीका दोहराएं.
  3. अपने वीडियो में रिकॉर्डिंग जोड़ने के लिए, हो गया पर टैप करें.

ऑडियो में बदलाव करना

वीडियो में मौजूद अनचाहे शोर को हटाने और ऑडियो की क्वालिटी को ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए, YouTube Create के ऑडियो टूल इस्तेमाल करें. ऑडियो में बदलाव करने के लिए:

  1. कोई प्रोजेक्ट खोलें और आपको जिस ऑडियो लेयर में बदलाव करना है उसे टैप करके चुनें.
  2. ऑडियो रिकॉर्डिंग में बदलाव करने के लिए, टूलबार का इस्तेमाल करें:
    • स्प्लिट करें : अपने वीडियो की ऑडियो लेयर का समय कम करें.
    • आवाज़ बढ़ाने/घटाने का स्लाइडर : चुने गए ऑडियो की आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.
    • फ़ेड करें : वीडियो में ऑडियो को फ़ेड इन और फ़ेड आउट करने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करके टाइमस्टैंप सेट करें.
    • बीट ढूंढें : अपने वीडियो में गाने की लेयर में आसानी से बदलाव करने के लिए, बीट मार्कर इस्तेमाल करें.
    • ऑडियो क्लीनअप : अपनी रिकॉर्डिंग में मौजूद अनचाहे शोर को हटाएं और आवाज़ की क्वालिटी को ज़्यादा बेहतर बनाएं.
    • मिटाएं : अपने वीडियो से ऑडियो क्लिप हटाने के लिए, पर टैप करें.
  3. बदलावों को सेव करने के लिए, हो गया पर टैप करें.
ध्यान दें: ऑडियो ट्रैक की अवधि, वीडियो की अवधि से ज़्यादा नहीं हो सकती. रिकॉर्डिंग की अवधि कम करने के लिए, ऑडियो क्लिप पर टैप करके खींचें और छोड़ें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
Android iPhone और iPad

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14383031517986799156
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false