ध्यान दें: यह कॉन्टेंट सिर्फ़ उन म्यूज़िक पार्टनर के लिए है जिन्होंने Shorts पर संगीत उपलब्ध कराने के लिए, YouTube के साथ कानूनी समझौता किया है.
तीन मिनट तक के शॉर्ट वीडियो में संगीत इस्तेमाल करने की ज़रूरी शर्तें
15 अक्टूबर, 2024 से, YouTube पर एक से तीन मिनट तक के सभी नए वर्टिकल वीडियो को शॉर्ट वीडियो की कैटगरी में रखा जाएगा. आधिकारिक कलाकार चैनलों या संगीत वाले कॉन्टेंट के मालिक से जुड़े अन्य चैनलों के लिए, आखिरी तारीख 8 दिसंबर, 2025 है. एक मिनट से ज़्यादा अवधि के उन शॉर्ट वीडियो को YouTube पर ब्लॉक कर दिया जाएगा जिन पर Content ID वाला दावा किया गया है. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि दावा किस नीति के तहत किया गया है. YouTube Shorts में एक मिनट से ज़्यादा अवधि वाले उन शॉर्ट वीडियो के बारे में ज़्यादा जानें जिन पर दावा किया गया है.
अगर एक से तीन मिनट की अवधि वाले शॉर्ट वीडियो को अपलोड करने के दौरान, जांच में कोई दावा मिलता है, तो आपको इसकी सूचना दी जाएगी. अपने वीडियो से दावे वाला कॉन्टेंट हटाया जा सकता है. अगर आपको लगता है कि यह दावा गलत है, तो आपके पास दावे का विरोध करने का विकल्प है. दावे का फ़ैसला आपके हक में आने पर, आपके शॉर्ट वीडियो को YouTube पर देखा जा सकेगा. एक से तीन मिनट की अवधि वाले शॉर्ट वीडियो के बारे में ज़्यादा जानें.
कॉपीराइट दावों से बचने के लिए, Shorts की ऑडियो लाइब्रेरी में मौजूद संगीत का इस्तेमाल किया जा सकता है. YouTube के टूल इस्तेमाल करके, तीन मिनट की अवधि वाले शॉर्ट वीडियो में 90 सेकंड तक संगीत जोड़ा जा सकता है. हालांकि, यह उस संगीत के इस्तेमाल पर निर्भर करता है. ऑडियो चुनने पर, आपको पता चलेगा कि शॉर्ट वीडियो में संगीत कितने सेकंड तक चलेगा. इसके अलावा, YouTube की ऑडियो लाइब्रेरी में मौजूद रॉयल्टी-फ़्री संगीत का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके इस्तेमाल पर, Content ID वाला दावा नहीं किया जाएगा.
आर्ट ट्रैक/साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट
किसी गाने के Shorts में शामिल होने के लिए, यह ज़रूरी है कि आर्ट ट्रैक और एंबेड की गई साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट उपलब्ध हो और इन शर्तों को पूरी करती हो:
- आर्ट ट्रैक चलाया जा सके और इसे किसी ऐसे पार्टनर ने उपलब्ध कराया हो जिसने Shorts पर संगीत उपलब्ध कराने के लिए, YouTube के साथ कानूनी समझौता किया हो.
- आर्ट ट्रैक, ऐसे देशों/इलाकों में उपलब्ध नहीं होगा जहां उसे चलाया न जा सके.
- आर्ट ट्रैक ऐसेट में, साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट एंबेड की गई हो.
- एंबेड की गई साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट का मालिकाना हक, किसी ऐसे पार्टनर के पास हो जिसने Shorts पर संगीत उपलब्ध कराने के लिए, YouTube के साथ कानूनी समझौता किया हो.
- साउंड रिकॉर्डिंग, Shorts पर उन देशों/इलाकों में उपलब्ध नहीं होगी जहां किसी पार्टनर के पास साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट का मालिकाना हक न हो. इसके अलावा, यह तब भी उपलब्ध नहीं होगी, जब पार्टनर के पास साउंड रिकॉर्डिंग का मालिकाना हक तो हो, लेकिन उसने Shorts की शर्तों से सहमति न जताई हो.
- साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट के लिए, मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी ऐसी नीति सेट की गई हो जिसके तहत आर्ट ट्रैक को चलाया जा सके और इसे 'ब्लॉक करें' पर सेट न किया गया हो.
- YouTube ने उस कॉन्टेंट के लिए, पब्लिशिंग के अधिकार जैसी किसी और समस्या की पहचान न की हो.
म्यूज़िक वीडियो
Shorts में शामिल होने के लिए, म्यूज़िक वीडियो को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
- म्यूज़िक वीडियो को 'सार्वजनिक' के तौर पर सेट किया गया हो.
- म्यूज़िक वीडियो पर, पार्टनर ने म्यूज़िक वीडियो ऐसेट से एक ही दावा किया हो.
- म्यूज़िक वीडियो ऐसेट पर, किसी ऐसे पार्टनर का मालिकाना हक हो जिसने Shorts पर संगीत उपलब्ध कराने के लिए, YouTube के साथ कानूनी समझौता किया हो.
- अगर किसी देश/इलाके में म्यूज़िक वीडियो ऐसेट पर पार्टनर का मालिकाना हक नहीं है, तो वहां लोग उस ऐसेट से जुड़े म्यूज़िक वीडियो को रीमिक्स नहीं कर पाएंगे. ऐसा तब भी होगा, जब ऐसेट पर पार्टनर का मालिकाना हक तो हो, लेकिन उसने Shorts पर संगीत उपलब्ध कराने के लिए कानूनी समझौता न किया हो.
- म्यूज़िक वीडियो ऐसेट के लिए, मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीति को 'ब्लॉक करें' पर सेट न किया गया हो.
- म्यूज़िक वीडियो ऐसेट में कोई साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट एंबेड की गई हो, जिसका मालिकाना हक किसी ऐसे पार्टनर के पास हो जिसने Shorts पर संगीत उपलब्ध कराने के लिए, YouTube के साथ कानूनी समझौता किया हो. इसके अलावा, उसने मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी ऐसी नीति सेट की हो जिसके तहत आर्ट ट्रैक को चलाया जा सके. अगर किसी देश/इलाके में साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट पर किसी का मालिकाना हक नहीं है, तो उस देश/इलाके में वीडियो का इस्तेमाल शॉर्ट वीडियो में नहीं किया जा सकेगा.
- अगर आपकी म्यूज़िक वीडियो ऐसेट में, एंबेड की गई साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट मौजूद नहीं है, तो इन तरीकों को अपनाकर साउंड रिकॉर्डिंग ऐसेट उपलब्ध कराई जा सकती है.
- YouTube ने उस कॉन्टेंट के लिए, पब्लिशिंग के अधिकार जैसी किसी और समस्या की पहचान न की हो.
ध्यान दें: अगर Shorts में अपने कॉन्टेंट की उपलब्धता को लेकर आपका कोई सवाल है, तो कृपया YouTube की सहायता टीम से संपर्क करें. अगर आपको पार्टनर मैनेजर मिला है, तो उससे भी संपर्क किया जा सकता है.
कॉन्टेंट के गलत इस्तेमाल की शिकायत करने का तरीका
म्यूज़िक वीडियो को रीमिक्स करके बनाए गए किसी भी शॉर्ट वीडियो पर, YouTube की नीतियां और कम्यूनिटी दिशा-निर्देश लागू होते हैं.
इसलिए, अगर आपको लगता है कि आपके म्यूज़िक वीडियो के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके कोई ऐसा शॉर्ट वीडियो बनाया गया है जो हमारी मौजूदा नीतियों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो YouTube पर उसकी शिकायत करें. इसके लिए, इस लेख में बताया गया तरीका अपनाएं.