YouTube Premium पर स्मार्ट डाउनलोड की सुविधा का इस्तेमाल करना

स्मार्ट डाउनलोड की सुविधा इस्तेमाल करके, सुझाए गए वीडियो आपके डाउनलोड में अपने-आप जुड़ जाते हैं. इन वीडियो को ऑफ़लाइन देखा जा सकता है. कभी भी, कहीं भी वीडियो देखें और नए वीडियो खोजने की परेशानी से बचें. वाई-फ़ाई से डिसकनेक्ट होने या डिवाइस का स्टोरेज कम होने पर, वीडियो डाउनलोड होने बंद हो जाएंगे.

How to download videos with YouTube Premium

स्मार्ट डाउनलोड की सेटिंग चालू करना

साइन इन किए गए YouTube Premium खाते से,
  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  3. डाउनलोड किए गए वीडियो पर टैप करें.
  4. मेन्यू में जाकर, सेटिंग को चुनें.
  5. स्मार्ट डाउनलोड को चालू करने के लिए टॉगल करें.
ध्यान दें: वीडियो डाउनलोड करने के लिए, डिवाइस का इंटरनेट से कनेक्ट होना ज़रूरी है.

स्मार्ट डाउनलोड की सेटिंग बंद करना

साइन इन किए गए YouTube Premium खाते से,
  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  3. डाउनलोड किए गए वीडियो पर टैप करें.
  4. मेन्यू में जाकर, सेटिंग को चुनें.
  5. स्मार्ट डाउनलोड को बंद करने के लिए टॉगल करें.

स्मार्ट डाउनलोड सेक्शन में सेव किए गए वीडियो खोजना और देखना

साइन इन किए गए YouTube Premium खाते से,
  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  3. डाउनलोड किए गए वीडियो इसके बाद स्मार्ट डाउनलोड पर टैप करें.
इसके बाद, आपको सुझाए गए उन वीडियो की सूची दिखेगी जिन्हें वीडियो देखने के आपके इतिहास के आधार पर चुना और डाउनलोड किया गया है.

स्मार्ट डाउनलोड सेक्शन से किसी वीडियो को हटाना

  1. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो इसके बाद डाउनलोड किए गए वीडियो पर टैप करें.
  2. आपको जो वीडियो हटाना है उसके बगल में मौजूद, मेन्यू पर टैप करें.
  3. डाउनलोड किए गए वीडियो में से मिटाएं को चुनें.
नए वीडियो, हर सात दिन में डाउनलोड होंगे और पहले से डाउनलोड किए गए वीडियो हट जाएंगे.

स्मार्ट डाउनलोड वाले वीडियो की क्वालिटी या रिज़ॉल्यूशन बदलना

साइन इन किए गए YouTube Premium खाते से,
  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  3. डाउनलोड किए गए वीडियो पर टैप करें.
  4. मेन्यू में जाकर, सेटिंग को चुनें.
  5. डाउनलोड किए जा रहे वीडियो की क्वालिटी पर टैप करें.
  6. दिए गए विकल्पों में से, वीडियो की क्वालिटी अपने हिसाब से चुनें.

स्टोरेज अडजस्ट करने के लिए सेटिंग में बदलाव करना

साइन इन किए गए YouTube Premium खाते से,

  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें. इसके बाद, सेटिंग पर जाएं.
  2. बैकग्राउंड और डाउनलोड किए गए वीडियो इसके बाद स्मार्ट डाउनलोड की सेटिंग में बदलाव करें पर टैप करें.
  3. स्टोरेज का इस्तेमाल में जाकर, कस्टम को चुनें.
  4. स्लाइडर की मदद से यह चुनें कि आपको डिवाइस में स्मार्ट डाउनलोड के लिए कितना स्टोरेज इस्तेमाल करना है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3828102799749982429
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false