YouTube Premium या YouTube Music Premium की सदस्यता को रोकना या फिर से शुरू करना

YouTube Premium और YouTube Music Premium के सदस्य, सदस्यता अवधि के दौरान किसी भी समय, सदस्यता रोक सकते हैं, उसे फिर से शुरू कर सकते हैं या रद्द कर सकते हैं.

पैसे चुकाकर ली गई अपनी सदस्यता को देखने और उसे मैनेज करने के लिए, नीचे दिए गए बटन को दबाएं. इसके बाद, YouTube Premium या YouTube Music Premium की सदस्यता को रोकने या उसे फिर से शुरू करने के लिए, इस लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.

ध्यान दें: सालाना प्लान रोके नहीं जा सकते. Apple पर YouTube की सदस्यता खरीदने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, सदस्यता को कुछ समय के लिए रोकने और उसे फिर से शुरू करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता को रोकने का तरीका

 

अभी रोकें

  1. youtube.com/paid_memberships पर जाएं.
  2. सदस्यता मैनेज करें पर क्लिक करें.​
  3. बंद करें पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको सदस्यता कुछ समय के लिए रोकनी है, तो रोकें पर क्लिक करें.
  5. स्लाइडर का इस्तेमाल करके चुनें कि आपको सदस्यता को कितने महीने के लिए रोकना है. इसके बाद, सदस्यता रोकें पर टैप करें.

पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता को रोकने से जुड़ी खास बातें:

  • सदस्यता को एक से छह महीने तक के लिए रोका जा सकता है.
  • मौजूदा बिलिंग साइकल खत्म होने के बाद ही, पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता को रोका जाएगा.
  • सदस्यता रुकी हुई होने पर, आपको और आपके प्लान में शामिल परिवार के किसी भी सदस्य को YouTube Premium या YouTube Music Premium का कोई फ़ायदा नहीं मिलेगा.
  • पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता रुकी हुई हो, तो इस दौरान उसे कभी भी रद्द किया जा सकता है.
  • अगर आपके पास YouTube Premium की सदस्यता है, तो डाउनलोड किए गए सभी वीडियो या संगीत आपके खाते में ही रहेंगे. हालांकि, पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता को फिर से शुरू किए बिना उन्हें ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा.
  • अगर आपके पास YouTube Music Premium की सदस्यता है, तो डाउनलोड किए गए संगीत आपके खाते में ही रहेंगे. हालांकि, पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता को फिर से शुरू किए बिना उन्हें सुना नहीं जा सकेगा.
  • फ़िलहाल, अगर आपकी सदस्यता रुकी हुई है, तो सदस्यता को फिर से शुरू करने तक आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. सदस्यता फिर से शुरू करने पर, आपसे नई कीमत के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा. आपके देश/इलाके में शुल्क बढ़ाने से कम से कम 30 दिन पहले, आपको ईमेल से सूचना दी जाएगी.
  • YouTube पर, पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता को तय की गई तारीख से पहले भी दोबारा शुरू किया जा सकता है.

रोकी गई सदस्यता को फिर से शुरू करना

 

अभी फिर से शुरू करें

  1. youtube.com/paid_memberships पर जाएं.
  2. सदस्यता मैनेज करें पर क्लिक करें.
  3. फिर से शुरू करें पर क्लिक करें.
  4. फिर से शुरू करें पर दोबारा क्लिक करें.

 

अगर आपको Pixel Pass के ज़रिए YouTube Premium की सदस्यता मिली है, तो इस सदस्यता के बारे में यहां ज़्यादा जानें.
साल 2022 से, Android डिवाइसों से YouTube Premium और Music Premium के लिए साइन अप करने वाले नए सदस्यों को, Google Play से बिल भेजा जाएगा. हालांकि, इस बदलाव से मौजूदा सदस्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हाल ही के शुल्क देखने के लिए, payments.google.com पर जाएं. साथ ही, यह भी देखें कि आपको बिल कैसे भेजा जाता है. Google Play से की गई खरीदारी का रिफ़ंड पाने का अनुरोध करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1272867595217827600
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false