चैनल के लिए दिशा-निर्देश सेट करना

चैनल के लिए दिशा-निर्देश सेट करने की सुविधा को फ़िलहाल कुछ क्रिएटर्स के साथ ही आज़माया जा रहा है. इस बारे में मिलने वाले सुझावों के आधार पर, हम आने वाले समय में ज़्यादा से ज़्यादा क्रिएटर्स के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार करेंगे.
ध्यान दें: दिशा-निर्देशों को डेस्कटॉप पर नहीं देखा जा सकता.

चैनल के लिए दिशा-निर्देश सेट करके, दर्शकों को बताया जा सकता है कि वे आपके चैनल पर किस तरह की टिप्पणियां कर सकते हैं.

आपके वीडियो पर या लाइव चैट के दौरान कोई टिप्पणी करने से पहले, दर्शकों को आपके चैनल के दिशा-निर्देश दिखेंगे.

शुरू करने के लिए:

  1. YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर मौजूद मेन्यू में, सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. कम्यूनिटी इसके बाद चैनल के लिए दिशा-निर्देश चुनें.
  4. वेलकम मैसेज और चैनल का पहला दिशा-निर्देश डालें. ज़्यादा से ज़्यादा तीन दिशा-निर्देश जोड़े जा सकते हैं.
  5. दो और दिशा-निर्देशों को जोड़ने के लिए,  दिशा-निर्देश जोड़ें पर क्लिक करें.
  6. सेव करें पर क्लिक करें.

आपने चैनल के लिए जो भी दिशा-निर्देश तय किए हों, उसकी वजह से टिप्पणियां या लाइव चैट के दौरान भेजे जाने वाले मैसेज अपने-आप न तो छिपाए जाएंगे और न ही हटाए जाएंगे. इसके बजाय, इन दिशा-निर्देशों से आपको ऐसी टिप्पणियों के लिए मानदंड तय करने में मदद मिलेगी जिन्हें आपको या आपके चैनल के मॉडरेटर को रोकना हो.

YouTube आपके तय किए दिशा-निर्देशों को अपने-आप लागू नहीं करेगा. हालांकि, हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देश आपके चैनल पर अपने-आप लागू होंगे.

“”

चैनल के लिए दिशा-निर्देश सेट के बारे में ज़्यादा जानें

मुझे अपने वेलकम मैसेज और चैनल के दिशा-निर्देशों में क्या बताना चाहिए?

ऐसा हो सकता है कि पहली बार आपके वीडियो पर टिप्पणी करने वाले या लाइव चैट में शामिल होने वाले दर्शकों को आपके चैनल के बारे में ज़्यादा जानकारी न हो. वेलकम मैसेज में अपने दर्शकों का स्वागत करें और उन्हें चैनल के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहें. उदाहरण के लिए, कुछ इस तरह का वेलकम मैसेज लिखा जा सकता है: “मेरे चैनल पर आपका स्वागत है! टिप्पणी करते समय, कृपया मेरे चैनल के दिशा-निर्देशों का पालन करें.”

आपके दिशा-निर्देशों से दर्शकों को यह पता चलता है कि वे आपके चैनल पर किस तरह की टिप्पणियां कर सकते हैं. ऐसे दिशा-निर्देश लिखें जिन्हें पढ़कर पता चल सके कि आपके चैनल पर किस तरह की टिप्पणियां की जा सकती हैं. अच्छे दिशा-निर्देशों के कुछ उदाहरण:

  • सभ्य और सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करें
  • विषय से जुड़ी बात रखें
  • बेझिझक सवाल पूछें
  • अपने चैनल का प्रमोशन न करें या स्पैम न भेजें
  • टिप्पणी का जवाब दें, न कि टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर निजी हमले करें

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13237221687383360904
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false