9 से 12 साल के बच्चों के लिए, निगरानी में रखे गए खातों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्री-टीन का निगरानी में रखा गया खाता, सामान्य YouTube खाते या YouTube Music खाते से कैसे अलग है?

आपके बच्चे का निगरानी में रखा गया खाता, काफ़ी हद तक YouTube या YouTube Music के किसी सामान्य खाते जैसा ही दिखता है. हालांकि, इन खातों में उपलब्ध सुविधाओं और सेटिंग में कुछ अंतर होते हैं.

आपका बच्चा, निगरानी में रखे गए खाते के लिए आपकी चुनी गई कॉन्टेंट सेटिंग के हिसाब से ही कॉन्टेंट देख पाएगा या वीडियो प्ले कर पाएगा. इसमें, YouTube और YouTube Music खाते के लिए आम तौर पर मिलने वाली कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं.

YouTube Kids क्या है? यह 9 से 12 साल के बच्चों के लिए निगरानी में रखे गए किसी खाते से किस तरह अलग है?

YouTube Kids एक ऐसा ऐप्लिकेशन है जिसे खास तौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वहीं, निगरानी में रखे गए खाते के लिए, माता-पिता कॉन्टेंट सेटिंग चुनते हैं. इससे बच्चे YouTube और YouTube Music पर सिर्फ़ ऐसा कॉन्टेंट ढूंढकर चला सकते हैं जिसे माता-पिता ने चुना हो.

YouTube Kids पर अलग-अलग तरह का कॉन्टेंट मौजूद होता है. हालांकि, YouTube के मुकाबले इस पर कम कॉन्टेंट उपलब्ध होता है. यह कॉन्टेंट, मैन्युअल तरीके से की गई समीक्षा और विशेषज्ञों की मदद से चुनी गई प्लेलिस्ट से चुना जाता है. सही कॉन्टेंट चुनने में, एल्गोरिदम वाले फ़िल्टर से भी मदद मिलती है.

YouTube Kids और निगरानी में रखे गए खातों के बीच के अंतर के बारे में ज़्यादा जानें.

पाबंदी मोड क्या है? यह 9 से 12 साल के बच्चों के लिए निगरानी में रखे गए किसी खाते से किस तरह अलग है?

YouTube पर पाबंदी मोड सेटिंग, एक विकल्प के तौर पर दी गई है. यह मोड, वयस्कों के लिए बने कॉन्टेंट पर रोक लगाने में मदद करता है. ऐसा हो सकता है कि आप इस तरह का कॉन्टेंट न देखना चाहें. इसके अलावा, यह भी मुमकिन है कि आपका डिवाइस इस्तेमाल कर रहे दूसरे लोगों को आप यह कॉन्टेंट न दिखाना चाहें. कुछ लोगों को सीमित तौर पर YouTube इस्तेमाल करना होता है. जैसे, लाइब्रेरी, स्कूल, और सार्वजनिक संस्थान. ऐसे उपयोगकर्ता आम तौर पर पाबंदी मोड चालू करते हैं.

अगर 13 साल से ज़्यादा उम्र वाले बच्चे के माता-पिता ने उसके Google खाते को अपनी निगरानी में रखा है, तो भी वे पाबंदी मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे यह कंट्रोल किया जा सकता है कि उनका बच्चा ऐसा कॉन्टेंट न देखे जो शायद वयस्कों के लिए हो.

अपने 9 से 12 साल के बच्चे के लिए, निगरानी में रखा गया खाता सेट अप करते समय, मेरे पास कॉन्टेंट सेटिंग के कौनसे विकल्प मौजूद हैं?

आपके पास इन तीनों में से किसी भी कॉन्टेंट सेटिंग को चुनने का विकल्प है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि कॉन्टेंट सेटिंग के विकल्प क्या हैं और आपके प्री-टीन के लिए कौनसा विकल्प सही हो सकता है.

क्या प्री-टीन के निगरानी में रखे गए खाते को YouTube Music या YouTube TV का ऐक्सेस दिया जा सकता है?

निगरानी में रखे गए खातों से, YouTube Music का इस्तेमाल किया जा सकता है. बच्चे के निगरानी में रखे गए खाते के लिए चुनी गई कॉन्टेंट सेटिंग, YouTube Music के कॉन्टेंट पर भी लागू होगी. ऐसा तब होगा, जब बच्चा YouTube Music ऐप्लिकेशन या उसकी वेबसाइट पर साइन इन करेगा.

मेरे 9 से 12 साल के बच्चे के iOS डिवाइस पर YouTube या YouTube Music, डाउनलोड न होने पर मैं क्या करूं?

माता-पिता अपने 9 से 12 साल के बच्चे के iOS डिवाइस पर, YouTube या YouTube Music ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें Content & Privacy Restrictions सेटिंग देखनी होगी.

अगर मेरे 9 से 12 साल के बच्चे का खाता निगरानी में रखा गया है, तो क्या वह टीवी पर YouTube का इस्तेमाल कर पाएगा?

प्री-टीन के निगरानी में रखे गए खातों से, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले ज़्यादातर स्मार्ट टीवी पर YouTube का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, Microsoft Xbox, Nintendo Switch, और Sony PlayStation. हालांकि, पुराने Android TV डिवाइसों पर इन खातों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

मैं Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइस का इस्तेमाल करके, 9 से 12 साल के बच्चे का निगरानी में रखा गया खाता कैसे सेट अप करूं?

9 से 12 साल के बच्चे को आपके डिवाइसों पर Google Assistant का इस्तेमाल करने दें में दिया गया तरीका अपनाकर, अपने बच्चे का Google खाता और आवाज़ जोड़ें. अगर अपने बच्चे का Google खाता और उसकी आवाज़ को डिवाइस से जोड़ा जाता है, तो निगरानी में रखे गए खातों से, शेयर किए गए डिवाइसों पर Google Assistant का इस्तेमाल किया जा सकता है.

YouTube, आपत्तिजनक वीडियो कैसे फ़िल्टर करता है?

हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों से यह तय हाेता है कि YouTube पर किस तरह का कॉन्टेंट दिखाया जा सकता है और किस तरह का नहीं. ये दिशा-निर्देश हर उम्र के लोगों पर लागू होते हैं. बच्चे के लिए, निगरानी में रखा गया खाता सेट अप करते समय, कॉन्टेंट सेटिंग का ध्यान रखें. सेटिंग के हिसाब से बच्चे को अलग-अलग कॉन्टेंट दिखेगा. इसके लिए नीतियां बनाई गई हैं.

हम अपने उपयोगकर्ताओं का बहुत ध्यान रखते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि उन तक कोई भी गलत कॉन्टेंट न पहुंचे. हालांकि, फ़िल्टर करने का कोई भी ऑटोमेटेड सिस्टम (कार्रवाइयों को अपने-आप पूरा करने वाला सिस्टम) पूरी तरह से सटीक नहीं होता. बच्चे के लिए, ऐप्लिकेशन की अनुमतियों और कॉन्टेंट सेटिंग में जब चाहें, तब बदलाव करें. अगर YouTube पर आपको कोई आपत्तिजनक वीडियो दिखता है, तो आपके पास वीडियो की शिकायत करने का विकल्प होता है.

9 से 12 साल के बच्चे के निगरानी में रखे गए खातों पर विज्ञापन कैसे दिखाए जाते हैं?

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, निगरानी में रखे गए खातों के लिए कुछ चुनिंदा कैटगरी के विज्ञापन दिखाने पर पाबंदी है. इस पर दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन दिखाने की सुविधा भी बंद कर दी जाती है. "बच्चों के लिए" के तौर पर सेट किए गए कॉन्टेंट के दर्शकों को वीडियो विज्ञापन दिखाने से पहले और बाद में विज्ञापन बंपर दिख सकता है. इससे दर्शकों को किसी विज्ञापन के शुरू और खत्म होने के बारे में सूचना मिलती है. अगर आपके पास YouTube Premium का फ़ैमिली प्लान है, तो आपका बच्चा बिना विज्ञापन के वीडियो देखने के साथ-साथ, फ़ैमिली प्लान के दूसरे फ़ायदों का भी आनंद ले सकता है.

निगरानी में रखे गए खातों से साइन इन करने पर, YouTube पर ऐसा कॉन्टेंट दिखाया जा सकता है जिसमें पेड प्रॉडक्ट प्लेसमेंट या प्रमोशन की जानकारी क्रिएटर्स ने हमें दी हो. इस तरह के कॉन्टेंट के लिए भी ज़रूरी है कि वह 'बच्चों के लिए' कॉन्टेंट से जुड़ी विज्ञापन नीति का पालन करे.

YouTube, मेरे बच्चे की निजता की सुरक्षा कैसे करता है?

YouTube, Google का ही एक हिस्सा है और यह Google की निजता नीतियों और नियमों का पालन करता है. हम जानते हैं कि आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि आपके बच्चे के Google खाते से हम किस तरह की निजी जानकारी लेते हैं, यह जानकारी क्यों ली जाती है, इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, और यह जानकारी कैसे मिटाई जा सकती है. 13 साल (या किसी देश/इलाके के हिसाब से तय की गई उम्र) से कम उम्र के बच्चों के Google खातों के लिए बने हमारे निजता नोटिस और Google की निजता नीति से, आपको अपने बच्चे के खाते के लिए निजता लागू करने की हमारी प्रक्रियाओं की जानकारी मिलेगी.

आपका बच्चा "YouTube में आपका डेटा" सेक्शन में जाकर, अपनी निजता सेटिंग और कंट्रोल को मैनेज कर सकता है. साथ ही, वह इनके बारे में ज़्यादा जान सकता है. इस पेज पर, बच्चों के देखे गए कॉन्टेंट और गतिविधि के डेटा की खास जानकारी के अलावा, इस डेटा को मैनेज करने की सेटिंग मौजूद हैं. इस पेज पर यह जानकारी भी मौजूद है कि YouTube पर बच्चे को बेहतर अनुभव देने के लिए, इस डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है. जैसे, बच्चे को उसका देखा गया कॉन्टेंट याद दिलाना और इसके आधार पर उसे मिलते-जुलते सुझाव दिखाना.

अपने बच्चे के Google खाते के पैरंट मैनेजर होने के नाते, आपके पास कॉन्टेंट खोजने और देखने के उसके इतिहास को रोकने या मिटाने का विकल्प होता है. इसके लिए, Family Link का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, YouTube पर 'माता-पिता के लिए टूल' पेज पर जाकर भी, कॉन्टेंट देखने का इतिहास मिटाया जा सकता है.

क्या स्कूल या शिक्षा देने वाले संस्थानों के लिए, निगरानी में रखे गए खाते उपलब्ध हैं?

निगरानी में रखे गए खाते, फ़िलहाल सिर्फ़ निजी खातों के लिए उपलब्ध हैं. इनका इस्तेमाल, स्कूल या शिक्षा देने वाले संस्थानों के लिए नहीं किया जा सकता. YouTube का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने डिवाइस पर किस तरह से साइन इन किया है. निगरानी में रखे गए खातों के बारे में ज़्यादा जानें.

YouTube पर 9 से 12 साल के बच्चे के निगरानी में रखे गए खाते को कौन बना सकता है?

YouTube पर प्री-टीन का निगरानी में रखा गया खाता सेट अप किया जा सकता है. इसके लिए, बच्चे की उम्र 13 साल (या उनके देश या इलाके के हिसाब से तय की गई उम्र) से कम होनी चाहिए.

आपके बच्चे के लिए, YouTube पर निगरानी में रखा गया खाता नहीं बनाया जा सकता, अगर:

क्या मेरा बच्चा वीडियो पर टिप्पणियां पढ़ और लिख सकता है?

जिन बच्चों के खातों पर 'YouTube के ज़्यादातर वीडियो' या 'ज़्यादा एक्सप्लोर करें' कॉन्टेंट सेटिंग सेट की गई है वे YouTube वीडियो पर टिप्पणियां पढ़ सकते हैं, लेकिन खुद कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.

वीडियो पर की गई टिप्पणियां, आपके बच्चे के लिए निगरानी में रखे गए खाते के साथ कैसे काम करती हैं?

बच्चे के खाते पर, सिर्फ़ पढ़ी जा सकने वाली टिप्पणियों के बारे में ज़्यादा जानें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
753587197067254926
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false