जिन माता-पिता को लगता है कि उनका 13 साल से कम उम्र (या उनके देश या इलाके में लागू कानून के मुताबिक तय की गई उम्र) का बच्चा YouTube इस्तेमाल करने के लिए तैयार है, तो वे उसका निगरानी में रखा जाने वाला खाता सेट अप कर सकते हैं. बच्चों के लिए, शेयर किए गए डिवाइस पर निगरानी में रखे जाने वाले खाते बनाए जा सकते हैं. इसके लिए, यह ज़रूरी है कि उन डिवाइसों पर माता-पिता ने साइन-इन किया हो. वहीं, अगर आपके बच्चे को अपने डिवाइस पर YouTube इस्तेमाल करना है, तो वह आपके Google खाते से लिंक किए गए किसी खाते का इस्तेमाल करके साइन-इन कर सकता है.
दोनों ही मामलों में, निगरानी में रखा जाने वाला खाता सेट अप करने के दौरान माता-पिता अपनी पसंद की कॉन्टेंट सेटिंग चुन सकते हैं. इससे बच्चे को सिर्फ़ चुनिंदा वीडियो और संगीत का ऐक्सेस मिलता है. बच्चों के निगरानी में रखे गए खातों के बारे में ज़्यादा जानें.
अपने बच्चे के लिए, माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल करने की सुविधा कैसे सेट अप करें
ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Viewers चैनल की सदस्यता लें.
निगरानी में रखा जाने वाला बच्चे का खाता बनाने का तरीका
निगरानी में रखा जाने वाला खाता बनाने के लिए, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
पहला विकल्प: माता-पिता के डिवाइस पर मौजूद YouTube ऐप्लिकेशन से
- अपने Google खाते का इस्तेमाल करके, YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
- सेटिंग में जाकर, 'माता-पिता के लिए टूल' पर जाएं.
- “बच्चे का खाता जोड़ें” को चुनें.
- इसके बाद, स्क्रीन पर बताए गए चरणों को पूरा करके निगरानी में रखा जाने वाला खाता बनाएं.
- खाता बन जाने के बाद, YouTube ऐप्लिकेशन पर “खाता चुनें” पेज या आप टैब में “खाता बदलें” विकल्प का इस्तेमाल करके, बच्चों के निगरानी में रखे गए खाते और माता-पिता के खातों के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है.
दूसरा विकल्प: बच्चे के डिवाइस पर YouTube या YouTube Music से
- स्मार्ट टीवी या स्ट्रीमिंग की सुविधा वाले डिवाइस पर, YouTube या YouTube Music ऐप्लिकेशन में साइन इन करें. इसके लिए, अपने बच्चे के उस Google खाते का इस्तेमाल करें जो आपके खाते से जुड़ा है.
- शुरू करें को चुनें और आगे बताया गया तरीका अपनाएं.
- ध्यान दें: अनुमति देने के लिए, आपको अपने Google खाते का पासवर्ड डालना होगा.
तीसरा विकल्प: वेब पर families.youtube.com में जाकर
- सबसे पहले, families.youtube.com पर जाएं.
- उस Google खाते में साइन इन करें जिसका इस्तेमाल, बच्चे का खाता मैनेज करने के लिए किया जाता है.
- अपने फ़ैमिली ग्रुप से किसी बच्चे का नाम चुनें और फिर स्क्रीन पर बताए गए चरणों को पूरा करें.
चौथा विकल्प: Family Link ऐप्लिकेशन में जाकर
- Family Link ऐप्लिकेशन
में साइन इन करें.
- अपने बच्चे की प्रोफ़ाइल चुनें.
- कंट्रोल
YouTube
YouTube और YouTube Music को चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
निगरानी में रखा गया बच्चे का खाता इस्तेमाल करना
माता-पिता के डिवाइस पर, निगरानी में रखे गए खाते से YouTube देखने के लिए: आप टैब में जाकर, 'खाता चुनें' पेज पर या 'खाता बदलें' विकल्प का इस्तेमाल करके सही प्रोफ़ाइल चुनें.
बच्चे के डिवाइस पर: उसके खाते से YouTube में साइन इन करें.
निगरानी में रखे गए खातों को मैनेज करने लिए, माता-पिता के पास कई कंट्रोल और सेटिंग उपलब्ध हैं.
ध्यान दें:
- YouTube Music आपके देश या इलाके में उपलब्ध है या नहीं, यह पक्का करने के लिए उन जगहों की सूची देखें जहां यह ऐप्लिकेशन उपलब्ध है.
- माता-पिता अपने बच्चे के iOS डिवाइस पर, YouTube या YouTube Music ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें Content & Privacy Restrictions सेटिंग देखनी होगी.