कभी-कभी Google पर कुछ खोजने पर, आपको सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद एक बॉक्स में जवाब दिखता है. इस बॉक्स में, वेबसाइट का एक छोटा सा हिस्सा दिखाया जाता है. इससे आपके सवाल का जवाब देने में मदद मिलती है. इसे "फ़ीचर्ड स्निपेट" कहा जाता है.
आपको ये फ़ीचर्ड स्निपेट इन जगहों पर दिख सकते हैं:
- खोज के नतीजों में सबसे ऊपर.
- "लोगों ने यह भी पूछा" सेक्शन में.
- नॉलेज ग्राफ़ के बारे में जानकारी सेक्शन के बगल में (पेज की दाईं ओर मौजूद जानकारी).
ये फ़ीचर्ड स्निपेट तब दिखाए जाते हैं, जब Google को लगता है कि लोगों को ऐसे जवाब चाहिए जो किसी वेबसाइट के छोटे से हिस्से में मिल सकते हैं.
ये स्निपेट तब मददगार होते हैं, जब फ़ोन का इस्तेमाल किया जाता है या डिवाइस से बात की जाती है.
आम तौर पर, इसमें एक ही बॉक्स होता है. हालांकि, कभी-कभी एक से ज़्यादा बॉक्स भी हो सकते हैं.
Google, फ़ीचर्ड स्निपेट कैसे चुनता है
फ़ीचर्ड स्निपेट, उन वेबसाइटों से लिए जाते हैं जिन्हें Google खोजता है. Google इन स्निपेट को इस आधार पर चुनता है कि वे आपके सवाल का जवाब कितने बेहतर तरीके से दे पाते हैं और जवाब कितना मददगार होता है. Google को सुझाव, राय देने या शिकायत करने से, उसे और भी बेहतर जवाब खोजने में मदद मिल सकती है.
अहम जानकारी: अगर आपके पास किसी वेबसाइट का मालिकाना हक है, तो Google को इन फ़ीचर्ड स्निपेट में अपनी वेबसाइट दिखाने में मदद करने का तरीका जानें.
फ़ीचर्ड स्निपेट हटाने की वजहेंकभी-कभी, Google किसी फ़ीचर्ड स्निपेट को हटा देता है. ऐसा तब होता है, जब वह हमारी नीतियों का पालन न करता हो.
जिन स्निपेट को हटाना ज़रूरी है उन्हें ढूंढने के लिए, Google आपके जैसे अन्य लोगों की रिपोर्ट इस्तेमाल करता है. इन रिपोर्ट से Google को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
अगर कोई फ़ीचर्ड स्निपेट नियमों का उल्लंघन करता है, तो Google उसे हटा देता है. इसके अलावा, अगर किसी वेबसाइट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कई स्निपेट मौजूद हैं, तो Google उस वेबसाइट का कोई भी फ़ीचर्ड स्निपेट नहीं दिखाता है.
अगर आपको किसी फ़ीचर्ड स्निपेट में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उस स्निपेट के नीचे मौजूद, सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर क्लिक करें. आपके पास शिकायत करने का विकल्प होता है, अगर आपको लगता है कि:
- यह हमारी नीतियों का पालन नहीं करता
- इसमें गलत जानकारी दी गई है
- इससे ऐसा जवाब मिलता है जो आपको पसंद नहीं आया
सलाह: अगर फ़ीचर्ड स्निपेट आपके लिए मददगार है, तो इसके बारे में अच्छे सुझाव/राय दी जा सकती है.
हमारे पास ऐसे सिस्टम मौजूद हैं जो यह पक्का करते हैं कि फ़ीचर्ड स्निपेट सभी के लिए फ़ायदेमंद हों. ये सिस्टम, Google Search के लिए कॉन्टेंट से जुड़ी नीति या खोज के नतीजे पाने की सुविधा से जुड़ी इन नीतियों का उल्लंघन करने वाले फ़ीचर्ड स्निपेट को दिखने से रोकते हैं:
- खतरनाक कॉन्टेंट
- धोखाधड़ी वाली गतिविधियां
- परेशान करने के मकसद से बनाया गया कॉन्टेंट
- नफ़रत फैलाने वाला कॉन्टेंट
- गुमराह करने वाला कॉन्टेंट
- मेडिकल कॉन्टेंट
- साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट
- आतंकवाद से जुड़ा कॉन्टेंट
- हिंसा और खून-खराबा दिखाने वाला कॉन्टेंट
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें अश्लील भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ हो
फ़ीचर्ड स्निपेट पर, खास तौर पर एक और नीति लागू होती है:
- लोगों के हित से जुड़े विषयों पर, आम सहमति का विरोध करना: लोगों के हित से जुड़े कॉन्टेंट वाले फ़ीचर्ड स्निपेट में, ऐसी जानकारी नहीं होनी चाहिए जो जाने-माने लोगों या विशेषज्ञों की बातों से मेल न खाती हो. इनमें ये मुद्दे शामिल हैं:
- नागरिक
- ऐतिहासिक
- चिकित्सा
- वैज्ञानिक
- हम ऐसी जानकारी हटा सकते हैं जिसमें किसी व्यक्ति या समूह पर नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाए गए हों, लेकिन इसे साबित करने के लिए कोई सबूत मौजूद न हो.
ध्यान दें: ये नीतियां सिर्फ़ ऐसे कॉन्टेंट पर लागू होती हैं जो फ़ीचर्ड स्निपेट के तौर पर दिख सकता है. ये नीतियां, वेब खोज लिस्टिंग पर लागू नहीं होतीं और न ही उन्हें इन नीतियों की वजह से हटाया जाता है.