Google पर टीवी शो और फ़िल्में खोजना

When you search for TV shows and movies, Google can make suggestions to help you decide what to watch.

देखने के लिए कोई टीवी शो या फ़िल्म ढूंढें

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google.com पर जाएं या Google ऐप Google सर्च खोलें.
  2. क्या देखें खोजें.
    • सलाह: आप स्ट्रीमिंग सेवा, विषय, शैली वगैरह के हिसाब से भी 'क्या देखें' के लिए खोज सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप Hulu फ़िल्में या 90 के दशक में बनी रोमैंटिक कॉमेडी खोज सकते हैं.
  3. फ़िल्म या टीवी शो इसके बाद देखने के सभी विकल्प पर टैप करें.
  4. आप जिस स्ट्रीमिंग सेवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसके आगे देखें पर टैप करें.

देखने के लिए किसी टीवी शो या फ़िल्म को सेव करें

आप देखे जाने की सूची के साथ, टीवी शो और फ़िल्मों को बाद में देखने के लिए सेव कर सकते हैं.

अपनी देखे जाने की सूची में सेव करें
  1.  अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google.com पर जाएं या Google ऐप Google सर्च खोलें.
  2. आप जो शो या फ़िल्म सेव करना चाहते हैं उसके लिए क्या देखें खोजें. 
    • सलाह: आप स्ट्रीमिंग सेवा, विषय, शैली वगैरह के हिसाब से भी 'क्या देखें' खोज सकते हैं. उदाहरण के लिए, कॉमेडी टीवी शो खोजें. फिर फ़िल्म या टीवी शो चुनें. 
  3. किसी फ़िल्म या टीवी शो इसके बाद, देखे जाने की सूची इसमें शामिल करें पर टैप करें.
अपनी देखे जाने की सूची ढूंढें
  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर google.com पर जाएं या Google ऐप Google सर्च खोलें. 
  2. मेरे देखे जाने वाले वीडियो की सूची खोजें.

आप अपनी देखे जाने की सूची को संग्रह में भी देख सकते हैं.

स्ट्रीमिंग और टीवी की अपनी सदस्यताएं जोड़ें 

आप उन टीवी और स्ट्रीमिंग सेवाओं को जोड़ सकते हैं जिनकी आपने सदस्यता ली है, ताकि आपको सिर्फ़ उन शो या फ़िल्मों के नतीजे मिलें जिन्हें आप देख सकते हैं.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google.com पर जाएं या Google ऐप Google सर्च खोलें.
  2. 'क्या देखें' के लिए खोजें. उदाहरण के लिए, सच्ची घटना पर बने क्राइम शो या किसी खास शीर्षक को खोजें.
  3. "क्या देखें" के आगे, सेवा देने वाली कंपनियों पर टैप करें.
  4. अपनी सदस्यताएं चुनें. 
  5. सेव करें पर टैप करें.

सलाह: आप सदस्यता के बिना भी 'क्या देखें' के लिए खोज सकते हैं.

आपने जो देखा है उसे रेटिंग दें 

आने वाले समय में बेहतर सुझाव पाने के लिए, आप जो भी देखते हैं उसे रेटिंग दे सकते हैं. इससे दूसरे लोगों को भी यह तय करने में मदद मिलती है कि वे क्या देखें.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google.com पर जाएं या Google ऐप Google सर्च खोलें.
  2. किसी फ़िल्म या टीवी शो का शीर्षक खोजें.
  3. Google उपयोगकर्ताओं से मिली रेटिंग के आगे, पसंद करें Like या नापसंद करें Dislike पर टैप करें.

सलाह: google.com/search/contributions/reviews पर जाकर, आप वे टीवी शो और फ़िल्में ढूंढ सकते हैं जिन्हें आपने रेटिंग दी है.

अपनी सेटिंग बदलें

टीवी शो और फ़िल्मों के लिए सूचनाएं बंद करें
आपके पसंदीदा टीवी शो का नया एपिसोड रिलीज़ होने पर या अगर हमें कोई ऐसी फ़िल्म मिलती है जो शायद आपको पसंद आए, तो आपको उनके बारे में अपडेट मिल सकते हैं.

सूचनाएं बंद करने के लिए:

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google app Google सर्च खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद, सेटिंग इसके बाद, सूचनाएं इसके बाद, सूचनाएं पर टैप करें.
  3. मनोरंजन को बंद करें.
मनमुताबिक सुझाव पाने की सुविधा बंद करना

अगर आप अपने हिसाब से सुझाव पाना नहीं चाहते हैं, तो निजी खोज नतीजे की सुविधा बंद कर सकते हैं.

सुझाव कैसे काम करते हैं

फ़िल्म और टीवी शो के सुझाव इस आधार पर दिए जाते हैं कि Google के प्रॉडक्ट में क्या लोकप्रिय है या क्या चर्चा में चल रहा है, वेब पर किसके बारे में बात हो रही है, और स्ट्रीमिंग सेवाओं में नया क्या है.

अगर आपने Google खाते में साइन इन किया है और निजी खोज नतीजे दिखाने की सुविधा चालू की हुई है, तो आपको Google के प्रॉडक्ट पर की गई आपकी गतिविधि के आधार पर भी सुझाव दिए जाते हैं:

  • पहले की गई खोजें और ब्राउज़िंग इतिहास.
  • वे टीवी शो या फ़िल्में जिन्हें आपने रेटिंग दी है.
  • ऐसे ट्रेलर जिन्हें आपने YouTube पर देखा है.

अपने खाते में गतिविधि को देखने और कंट्रोल करने का तरीका जानें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
2788037066335120096
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false