Google पर नौकरी के अवसर खोजे जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, यह खोजा जा सकता है: मेरे आस-पास उपलब्ध नौकरियां या फ़ाइनेंस के क्षेत्र में शुरुआती लेवल की नौकरियां.
नौकरियों की जानकारी कहां से मिलती है
नौकरियों की जानकारी, सीधे नौकरी देने वाली कंपनियों और वेब पर मौजूद करियर से जुड़ी साइटों से ली जाती है.
उपयोगकर्ता को ज़्यादा जानकारी देने के लिए Google, नौकरी के ब्यौरे में से कुछ जानकारी का अपने-आप पता लगा सकता है, जैसे कि मिलने वाले फ़ायदे, कॉन्ट्रैक्ट का टाइप, और स्वास्थ्य बीमा. इस जानकारी का इस्तेमाल नौकरी खोजने से जुड़ी अलग-अलग सुविधाओं में हो सकता है, जैसे कि एट्रिब्यूट के आइकॉन.
नौकरियां खोजना
जगह के हिसाब से खोजना
- अपने आस-पास नौकरियां खोजना: जगह की जानकारी डाले बिना नौकरी खोजें. जैसे,
वेटर वगैरह की नौकरियां. आप चाहें, तो यह लिखकर नौकरी खोजें:मेरे आस-पास वेटर वगैरह की नौकरियां. - किसी दूसरी जगह नौकरियां खोजना: नौकरियां खोजते समय, उस जगह का नाम डालें जहां आपको नौकरी चाहिए. जैसे,
दिल्ली में कैशियर की नौकरियां. - घर से काम करने की सुविधा वाली नौकरियां खोजना:
घर से काम करने की सुविधाया नौकरी का नाम टाइप करके खोजें. जैसे,ग्राहक सेवा से जुड़ी ऐसी नौकरियां जिनमें घर से काम करने की सुविधा मिलती हो.घर से काम करने की सुविधा वाली नौकरियां खोजने के लिए, 'घर से काम करने की सुविधा' वाले फ़िल्टर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. - अपने खोज के नतीजों को सटीक बनाने के लिए, फ़िल्टर इस्तेमाल करें.
अहम जानकारी: अगर आपने अंग्रेज़ी में खोज की है और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू है, तो फ़िल्टर का इस्तेमाल करके सिर्फ़ उन नौकरियों को देखा जा सकता है जो आपके लिए नई हैं. ये नतीजे, Google पर नौकरियां खोजने से जुड़ी आपकी पिछली गतिविधियों के आधार पर दिखाए जाते हैं. Search की सेवाओं में दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को मैनेज करने का तरीका जानें.
ग्रैजुएशन के विषय या किसी खास विषय की डिग्री के हिसाब से नौकरी खोजने की सुविधा
अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध है.
- Google पर जाएं.
- नौकरियां खोजें.
- जगह की जानकारी डाले बिना नौकरियां खोजना:
बायोलॉजी ग्रैजुएट के लिए नौकरियांखोजें. - किसी खास जगह में नौकरियां खोजना:
लखनऊ शहर में इकनॉमिक्स ग्रैजुएट के लिए नौकरियांखोजें.
- जगह की जानकारी डाले बिना नौकरियां खोजना:
- नीले बॉक्स में, नौकरियां पर टैप या क्लिक करें.
- अपनी खोज को और सटीक बनाने के लिए, नौकरी के विज्ञापन के ऊपर दिए गए विकल्पों में से कोई पेशा चुनें.
- अपने खोज के नतीजों को सटीक बनाने के लिए, फ़िल्टर इस्तेमाल करें.
सलाह: अगर आपने अंग्रेज़ी में खोज की है और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू है, तो Google पर अपनी पिछली खोजों के आधार पर नतीजों को फ़िल्टर किया जा सकता है. इससे आपको सिर्फ़ वही नौकरियां दिखेंगी जो आपके लिए नई हैं. Search की सेवाओं में दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को मैनेज करने का तरीका जानें.
किसी वेबसाइट पर मौजूद नौकरियों के विज्ञापन देखना
- Google पर जाएं. नौकरी खोजें.
- नीले बॉक्स में, नौकरी पर टैप या क्लिक करें.
- "आवेदन करें" में जाकर, नौकरी का विज्ञापन दिखाने वाली किसी साइट पर टैप करें या क्लिक करें.
सैन्य व्यावसायिक विशेषता (एमओएस) कोड का इस्तेमाल करके खोजें
अगर आप अमेरिकी सेना से रिटायर हैं या रिटायर होने वाले हैं, तो आप ऐसी सिविलियन नौकरियां ढूंढ सकते हैं जिनके लिए आपकी सैन्य कुशलताएं काम आ सकती हैं. आप अपने एमओएस, एएफ़एससी या एनईसी का इस्तेमाल कर सकते है.
फ़िलहाल आप अमेरिका में अंग्रेज़ी में MOS लिखकर नौकरी ढूंढ सकते हैं. आप कुछ दूसरे देशों में खोज सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: अर्जेंटीना, ब्राज़ील, कनाडा, चिली, कोलंबिया, भारत, केन्या, मेक्सिको, नाइजीरिया, दक्षिण अफ़्रीका, स्पेन, और ब्रिटेन.
- Google पर जाएं.
- नौकरियां खोजें.
- अगर आप अमेरिका में हैं, तो
पूर्व सैनिकों के लिए नौकरियांखोजें. - अगर आप अमेरिका के बाहर हैं, तो अमेरिका की कोई जगह जोड़ें, जैसे कि
टेक्सस में पूर्व सैनिकों के लिए नौकरियां.
- अगर आप अमेरिका में हैं, तो
- नीले बॉक्स में, अपना एमओएस कोड डालें, जैसे कि
11B.
घर से ऑफ़िस के रास्ते में लगने वाला समय जानें
यह देखा जा सकता है कि आपको घर से ऑफ़िस पहुंचने में कितना समय लगेगा.
- अपने घर का पता सेट करें. पता सेट नहीं करने पर, Google आपकी मौजूदा जगह से दफ़्तर तक का सफ़र तय करने में लगने वाला समय दिखाने की कोशिश करता है.
- Google पर जाएं. नौकरी खोजें.
- नीले बॉक्स में, नौकरियां पर टैप या क्लिक करें.
- नौकरी के टाइटल में जाकर, घर से ऑफ़िस जाने में लगने वाला समय देखें
. अगर आपको समय की जानकारी नहीं दिखती है, तो इसका मतलब है कि उस नौकरी के लिए यह जानकारी उपलब्ध नहीं है.
किसी नौकरी को सेव करना
- Google पर जाएं. नौकरी खोजें.
- नीले बॉक्स में, नौकरियां पर टैप या क्लिक करें.
- नौकरी के आगे मौजूद, सेव करें
पर टैप या क्लिक करें.
सलाह: अपनी सेव की गई नौकरियां खोजने के लिए, कोई नौकरी खोजें और फिर सेव की गई पर क्लिक या टैप करें.
Google पर अपने कारोबार की नौकरियां जोड़ना
अगर आपके कारोबार में नौकरियां उपलब्ध हैं, तो नौकरियों के Google पर खोज में दिखने की संभावना बढ़ाने का तरीका जानें.
नौकरी के विज्ञापन की शिकायत करना
अगर किसी कंपनी ने आपको प्रतिनिधि के तौर पर चुना है और आपको उस कंपनी की नौकरी का कोई विज्ञापन हटवाना है, तो उसे हटाने का अनुरोध करें.
Google नौकरी के विज्ञापनों को कैसे रैंक करता है
अहम जानकारी: नौकरी का विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, खोज के नतीजों में नौकरी के विज्ञापन दिखाने के लिए Google को पैसे नहीं देती हैं और न ही वे इन विज्ञापनों की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए पैसे दे सकती हैं.
खोज के लिए शब्द डालने के बाद, आपको नौकरी के ज़्यादा से ज़्यादा तीन नतीजों की सूची दिखेगी. ज़्यादा नतीजे देखने के लिए, सूची में सबसे नीचे मौजूद संबंधित बटन पर टैप या क्लिक करें.
डिफ़ॉल्ट रूप से, खोज के नतीजों में काम के नतीजे सबसे पहले दिखाए जाते हैं. खोज के नतीजे कितने काम के हैं, यह तय करने के लिए कई बातों का ध्यान रखा जाता है. जैसे, खोज के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द, जगह की जानकारी, विज्ञापन पोस्ट करने की तारीख वगैरह.
Google पर आपकी ब्राउज़िंग गतिविधि और हाल ही में की गई खोजों के आधार पर, आपके हिसाब से नतीजे दिखाए जा सकते हैं. अगर आपने Google खाते में साइन इन किया है, तो आपको दिलचस्पी के हिसाब से नतीजे दिखाने के लिए, नौकरी खोजने से जुड़ी आपकी पिछली गतिविधियों का डेटा भी इस्तेमाल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, आपको अपनी पसंद के हिसाब से सेटिंग बदलने का विकल्प मिलता है, ताकि आपको सिर्फ़ वे नौकरियां दिखें जिनके विज्ञापन आपने पहले नहीं देखे हैं. इसके अलावा, आपको नई नौकरियों की सूचनाओं के लिए साइन अप करने का विकल्प भी मिलता है. अपनी दिलचस्पी के हिसाब से नतीजे पाने के लिए, इन सेटिंग को बदलने का तरीका जानें:
आपको नतीजों में सबसे ऊपर, पैसे देकर दिखाए जाने वाले एक या इससे ज़्यादा विज्ञापन मिल सकते हैं. इन्हें “विज्ञापन” बैज और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के नाम के साथ दिखाया जाता है. इन विज्ञापनों को नीलामी के आधार पर चुना जाता है और रैंकिंग दी जाती है. Google, विज्ञापन की क्वालिटी और बिड के आधार पर ऐसा करता है. ये विज्ञापन सिर्फ़ तब दिखते हैं, जब वे आपकी सर्च क्वेरी के हिसाब से काम के होते हैं. खोज नतीजों की रैंकिंग पर इनका कोई असर नहीं पड़ता.