अहम जानकारी: हम फ़िलहाल Google Search की सेवाओं की सेटिंग अपडेट कर रहे हैं. इनमें Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News शामिल हैं. ये सुविधाएं अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे लॉन्च की जाएंगी. अगर इस लेख में दी गई सेटिंग, आपको दिख रही सेटिंग से मेल नहीं खाती हैं, तो Search की सेवाओं पर गतिविधि के इतिहास और दिलचस्पी के हिसाब से सुझावों को अब भी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग से कंट्रोल किया जाता है.
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास सेव करने और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सेटिंग की मदद से, Google Search की सेवाओं पर अपने डेटा और अनुभव को मैनेज किया जा सकता है. ये सेटिंग तब उपलब्ध होती हैं, जब आपने अपने Google खाते में साइन इन किया हो. Search की सेवाओं में ये शामिल हैं:
- Search
- Maps
- Shopping
- फ़्लाइट
- होटल
- Translate
- News
अहम जानकारी: अगर आपको नौकरी देने वाली कंपनी या शिक्षण संस्थान से Google खाता मिला है, तो हो सकता है कि आपको अपने एडमिन से कुछ सेवाओं और सेटिंग का ऐक्सेस चालू करने के लिए कहना पड़े. ऐसा करने पर ही आपका संगठन Search की सेवाओं और सेटिंग का इस्तेमाल कर पाएगा.
Search की सेवाओं के लिए नई सेटिंग के बारे में जानकारी
अहम जानकारी: हम Google Search की सेवाओं के लिए, सेटिंग मैनेज करने के तरीके को अपडेट कर रहे हैं.
यह पक्का करने के लिए कि आपके डिवाइस पर निजता सेटिंग सही हैं, Google Play Store या Apple App Store से ऐप्लिकेशन को नए वर्शन में अपडेट करें. इन सेटिंग को सीधे account.google.com पर जाकर भी मैनेज किया जा सकता है.
पहले, गतिविधियों का इतिहास सेव करने और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' और 'खोज को मनमुताबिक बनाना' की सेटिंग से मैनेज किया जाता था. अब से, अपनी गतिविधियों के इतिहास और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को इन दो नई सेटिंग से अलग-अलग मैनेज किया जा सकेगा:
- Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास
- दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में, अब आपके इंटरैक्शन से जुड़ा मीडिया (जैसे, इमेज और ऑडियो) भी शामिल हो सकता है. यह आपकी सेटिंग पर निर्भर करता है.
ये नई सेटिंग, 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' और 'खोज को मनमुताबिक बनाना' सेटिंग के लिए आपके हाल ही में चुने गए विकल्पों पर आधारित हैं. अगर ये सेटिंग चालू थीं, तो ये नई सेटिंग भी चालू होंगी. अगर आपकी पिछली सेटिंग बंद थीं, तो नई सेटिंग भी बंद रहेंगी. अगर 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग चालू थी, लेकिन 'खोज को मनमुताबिक बनाना' सेटिंग बंद थी, तो सिर्फ़ 'Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास' सेटिंग चालू होगी. पहले की तरह, आपके पास यह चुनने का विकल्प रहेगा कि आपकी गतिविधियों का इतिहास कब तक सेव रहे. साथ ही, यह चुना जा सकेगा कि उसे मैन्युअल तरीके से मिटाना है या अपने-आप मिटने की सुविधा चालू करनी है. आपके पास, 'मीडिया सेव करें' सबसेटिंग को भी मैनेज करने का विकल्प हमेशा होता है. 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग अब भी Google की कुछ अन्य सेवाओं के लिए गतिविधियों का डेटा इकट्ठा करने और सेवाओं को आपके मनमुताबिक बनाने की सुविधा को कंट्रोल करना जारी रखेगी.
अहम जानकारी: अगर आपको Google खाता अपने शिक्षण संस्थान से मिला है, तो आपके पास उपलब्ध विकल्प अलग हो सकते हैं.
Google Search की सेवाओं के बारे में जानकारी
Search की सेवाओं में, जानकारी और सूचना देने वाली Google की मुख्य सेवाएं शामिल हैं. जैसे, Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News. इसमें ऐसी सेवाएं शामिल नहीं हैं जो अन्य सेटिंग में इतिहास सेव करती हैं. जैसे, Chrome, Gemini Apps, Google Assistant, और YouTube.
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास सेव करने की सेटिंग के काम करने के तरीके की जानकारी
साइन इन करने पर, 'Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास' सेटिंग की मदद से यह मैनेज किया जा सकता है कि Google, Search की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधियों को आपके Google खाते में इतिहास के तौर पर सेव करे या नहीं. Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में, Search की सेवाओं का इस्तेमाल करके विज़िट की गई साइटों से मिली जानकारी, आपकी खोजें, और जनरेटिव एआई से मिले जवाब शामिल होते हैं. इनके अलावा, इसमें आपकी जगह की अनुमानित जानकारी और आपके इंटरैक्शन से मिला मीडिया भी शामिल हो सकता है. इस मीडिया में आपकी इमेज, फ़ाइलें, और ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल होती हैं. जैसे, Google Lens से ली गई इमेज, अपलोड किया गया कॉन्टेंट, Search Live या Translate की मदद से भाषा सीखने की प्रैक्टिस के दौरान की गई रिकॉर्डिंग, और बोलकर की गई खोजें. Google जगह की जानकारी कैसे इकट्ठा और मैनेज करता है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए g.co/privacypolicy/location पर जाएं.
सेव की गई आपकी गतिविधियों के इतिहास से, Search की सेवाओं और Google की अन्य सेवाओं पर आपको मनमुताबिक अनुभव देने में मदद मिलती है. उदाहरण के लिए, इससे अपनी पिछली खोजों को दोबारा देखा जा सकता है और मनमुताबिक अनुभव पाने की सेटिंग के आधार पर, दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन और सुझाव देखे जा सकते हैं.
Google आपकी गतिविधि के इतिहास का इस्तेमाल, अपनी निजता नीति में बताए गए कामों के लिए भी करता है. जैसे, अपनी सेवाएं उपलब्ध कराना, नई सेवाएं डेवलप करना, और मौजूदा सेवाओं को पहले से बेहतर बनाना (इनमें जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देना भी शामिल है). साथ ही, इस डेटा का इस्तेमाल Google, इसके उपयोगकर्ताओं, और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता है. इसके लिए, समीक्षा करने वाले लोगों की मदद ली जाती है.
हम आपकी निजता को गंभीरता से लेते हैं. साथ ही, अपने एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए, Search की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधियों के इतिहास का डेटा इस्तेमाल करते समय, आपकी निजता को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी कदम उठाते हैं. उदाहरण के लिए, अपने एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने या समीक्षा करने वाले प्रशिक्षित लोगों या कंपनियों से समीक्षा करवाने से पहले, हम डेटा को आपके Google खाते से अलग कर देते हैं. एआई मॉडल को और बेहतर बनाने की प्रोसेस के तहत, अगर हमें मैन्युअल तरीके से समीक्षा करवाने के लिए इन कंपनियों के साथ आपका मीडिया शेयर करना होगा, तो हम पहले आपसे साफ़ तौर पर इसकी अनुमति मांगेंगे. हम ऐसे फ़िल्टर का इस्तेमाल करते हैं जो पहचान ज़ाहिर करने वाली कई तरह की जानकारी या संवेदनशील निजी जानकारी को अपने-आप हटा देते हैं. आपकी निजता को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जा सके, इसके लिए हम सुरक्षा से जुड़े सिस्टम और फ़िल्टर में लगातार सुधार कर रहे हैं. 'Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास' सेटिंग बंद होने पर, आगे की जाने वाली आपकी गतिविधियों का इस्तेमाल Google के जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं किया जाएगा. हालांकि, अगर आपने सुझाव/राय दी है या शिकायत की है, तो उस गतिविधि का इस्तेमाल ट्रेनिंग में किया जाएगा.
अहम जानकारी: अगर आपको शिक्षण संस्थान से Google खाता मिला है, तो Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास के डेटा का इस्तेमाल, Google के जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं किया जाता.
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास के बारे में ज़्यादा जानें.
'Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास' सेटिंग को चालू या बंद करना
- Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास सेव करने की सेटिंग पर जाएं. आपसे अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए कहा जा सकता है.
- Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास सेटिंग को चालू या बंद करें.
- "Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास" सेटिंग चालू होने पर, 'मीडिया सेव करें' सबसेटिंग को अडजस्ट किया जा सकता है. इसके लिए, बॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं. 'Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास' में सेव किए गए मीडिया के बारे में ज़्यादा जानें.
- "Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास" सेटिंग बंद करने के लिए, बंद करें को चुनें. इसके बाद, बंद करें या बंद करें और गतिविधि की जानकारी मिटाएं को चुनें. "बंद करें और गतिविधि की जानकारी मिटाएं" विकल्प चुनने पर, दिए गए निर्देशों का पालन करके पुष्टि करें कि आपको किस गतिविधि की जानकारी मिटानी है.
Search की सेवाओं में दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा के बारे में जानकारी
इस सेटिंग के चालू होने पर, Google आपको Search की सेवाओं में आपकी दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव दे सकता है. आपकी दिलचस्पी के हिसाब से दिए जाने वाले ये सुझाव, आपके Google खाते में मौजूद जानकारी के आधार पर दिए जाते हैं. जैसे, आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी, Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास, और Google की साइटों और ऐप्लिकेशन पर सेव की गई आपकी अन्य गतिविधियों के साथ-साथ, आपकी जगह की अनुमानित जानकारी.
उदाहरण के लिए, Search की सेवाएं आपको ये सुविधाएं दे सकती हैं:
- आपकी दिलचस्पी से मिलते-जुलते नतीजे: अगर आपने अक्सर “टेनिस” के बारे में खोजा है, तो Search की सेवाएं इस विषय से जुड़े नतीजों को प्राथमिकता देंगी.
- आपके हिसाब से फ़ीड: Google Search और News ऐप्लिकेशन के फ़ीड में उन विषयों और खबरों को हाइलाइट किया जाएगा जिनमें आपकी सबसे ज़्यादा दिलचस्पी है.
- आपकी दिलचस्पी के हिसाब से एआई के जवाब:: एआई की मदद से काम करने वाली सुविधाएं, खास तौर पर आपकी दिलचस्पी या पिछली खोजों के आधार पर जवाब दे सकती हैं. उदाहरण के लिए, एआई मोड फ़िज़िक्स समझाने के लिए टेनिस का उदाहरण दे सकता है.
- जगह के आधार पर काम के नतीजे: आपको उस अनुमानित जगह से जुड़े नतीजे दिखेंगे जहां से आपने पहले कुछ खोजा था. उदाहरण के लिए, अगर आपकी मौजूदा जगह की जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो पिछली खोजों से मिली जगह की अनुमानित जानकारी से नतीजों को और बेहतर बनाया जा सकता है.
अहम जानकारी: Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से मिलने वाले सुझावों को बेहतर बनाने में मदद करता है. Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास के बारे में ज़्यादा जानें.
Search की सेवाओं में दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को चालू या बंद करना
- अपने Google खाते पर जाएं.
- आपसे साइन इन करने के लिए कहा जा सकता है.
- डेटा और निजता पर क्लिक करें.
- अपनी दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सेटिंग पर क्लिक करें.
- Search की सेवाओं में दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को चालू या बंद करें.
- इसके अलावा, सीधे google.com/search-personalization को भी ऐक्सेस किया जा सकता है.