अगर आपको Search पर अपनी अश्लील या अंतरंग स्थिति दिखाने वाली इमेज मिलती हैं, तो उन्हें हटाने का अनुरोध किया जा सकता है. इसके लिए, Google की ऑप्टिमाइज़ की गई रिपोर्टिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करें. इमेज हटाने का अनुरोध करने के लिए, इमेज व्यूअर में मौजूद 'ज़्यादा' मेन्यू पर जाएं.
अहम जानकारी: इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको अपने Google खाते में साइन इन करना होगा.
पहला चरण: निजी सेक्शुअल इमेज की शिकायत करना
- “इमेज सर्च” पेज पर, उस इमेज पर क्लिक करें जिसकी आपको शिकायत करनी है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
इस नतीजे को हटाएं पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: इमेज हटाने की जानकारी देना
अब यह बताया जा सकता है कि शिकायत वाली इमेज असली है और बिना सहमति के शेयर की गई है या जनरेटिव एआई से तैयार हुई कोई नकली इमेज है, जो आपके चेहरे से मिलती-जुलती है.
- “आपको इस खोज के नतीजे को क्यों हटाना है?” मैसेज में, इसमें मेरी सेक्शुअल इमेज दिख रही है पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: "इसमें मेरी सेक्शुअल इमेज दिख रही है" पर क्लिक करने पर, इमेज हटाने की नई प्रोसेस शुरू हो जाती है. इसके लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं. कोई दूसरा विकल्प चुनने पर, आपको रिपोर्टिंग के किसी दूसरे तरीके पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
- शुरू करें पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको अपने Google खाते में साइन इन करना होगा.
- “क्या इमेज में 18 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति को दिखाया गया है?” मैसेज में, नहीं पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: "हां" पर क्लिक करने पर, आपको समस्या की शिकायत करें फ़ॉर्म के ज़रिए, बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाले कॉन्टेंट (सीएसएएम) की शिकायत करने के लिए रीडायरेक्ट किया जाएगा. बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरों और/या वीडियो की शिकायत करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- हर प्रॉम्प्ट के लिए एक जवाब चुनें.
- यहां कई विकल्प दिए गए हैं. आपके जवाब के आधार पर, हर विकल्प आपको किसी खास प्रॉम्प्ट पर रीडायरेक्ट करता है.
तीसरा चरण: एक साथ कई इमेज की शिकायत करना
एक अनुरोध में, खोज के नतीजों में दिखने वाली अन्य इमेज चुनी और सबमिट की जा सकती हैं.
- “क्या आपको इस अनुरोध के साथ कोई अन्य इमेज भी सबमिट करनी है?” मैसेज दिखने पर, हां पर क्लिक करें.
- ऐसी और इमेज चुनें जिन्हें आपको हटाना है.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
चौथा चरण: सुरक्षा बनाए रखने वाली सुविधाओं और इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानना
इमेज हटाने का अनुरोध करते समय, Google को यह अनुमति दी जा सकती है कि वह आने वाले समय की सभी डुप्लीकेट इमेज अपने-आप हटा दे. साथ ही, वह मिलती-जुलती खोजों के लिए, सेक्शुअल इमेज वाले नतीजों को भी फ़िल्टर कर सकता है.
- “हमें पूरी जानकारी दें” पेज पर, अपना पूरा नाम डालें.
- ज़रूरी नहीं: अन्य नाम भी डाले जा सकते हैं और “इस इमेज और इससे आपके कनेक्शन के बारे में कोई मददगार जानकारी दें” सेक्शन में जाकर ज़्यादा जानकारी भी जोड़ी जा सकती है.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- सुरक्षा बनाए रखने वाली सुविधाएं जोड़ने के लिए, इनमें से कोई विकल्प चुनें:
- डुप्लीकेट
- आने वाले समय में की जाने वाली खोजें
- जारी रखें
हो गया पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:
- आपकी शिकायत पर फ़ैसला होने के बाद, ईमेल से इसकी सूचना भेजी जाएगी. इससे आपको शिकायत पर ज़्यादा जानकारी मिलेगी.
- अगर कोई इमेज, Google की इमेज हटाने की नीतियों के मुताबिक होती है, तो उसका स्टेटस "अनुरोध को स्वीकार किया गया" के तौर पर दिखता है.
- उस इमेज के लिए, आपको ज़्यादा जानकारी, अगले चरण, और सहायता के विकल्प भी देखने को मिलेंगे.
इमेज हटाने के अनुरोध का स्टेटस ट्रैक करना
'ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है' हब में, इमेज हटाने के वे सभी अनुरोध एक जगह पर दिखते हैं जिन्हें आपने Search के ज़रिए सबमिट किया है. इससे, उन्हें आसानी से देखा और ऐक्सेस किया जा सकता है.
- अपने डिवाइस पर, ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है पर जाएं.
- “ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है” पेज पर, “नतीजे हटाने के अनुरोध” में जाकर, उस अनुरोध पर क्लिक करें जिसे आपको ट्रैक करना है.
- इमेज खोलने के लिए, इमेज के यूआरएल पर क्लिक करें.
ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि आपने जिन इमेज को हटाने का अनुरोध किया है उन्हें नीतियों के मुताबिक हटाया न जा सके. किस तरह का कॉन्टेंट हटाया जा सकता है, यह समझने के लिए कृपया हमारी नीतियां पढ़ें. अगर आपको कोई और मदद चाहिए, तो हमारे सहायता केंद्र पर जाएं. यहां आपको अपनी अश्लील या अंतरंग स्थिति दिखाने वाली इमेज हटाने के लिए अन्य संसाधन मिलेंगे.