हम डार्क वेब रिपोर्ट की सुविधा बंद कर रहे हैं. यह सुविधा डार्क वेब पर मौजूद आपकी निजी जानकारी को स्कैन करने के लिए बनाई गई थी. मुख्य तारीखें:
- 15 जनवरी, 2026: डार्क वेब पर लीक हुए नए डेटा को स्कैन करने की सुविधा बंद हो जाएगी.
- 16 फ़रवरी, 2026: डार्क वेब रिपोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी.
जानें कि डार्क वेब रिपोर्ट की सुविधा बंद क्यों की जा रही है
रिपोर्ट में सामान्य जानकारी दी जाती थी. हालांकि, सुझाव/राय/शिकायत से पता चला है कि इसमें अगले चरणों के बारे में काम की जानकारी नहीं होती थी. हम यह बदलाव इसलिए कर रहे हैं, ताकि हम ऐसे टूल तैयार करने पर फ़ोकस कर सकें जो आपको ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने के आसान और साफ़ तौर पर समझ आने वाले तरीके उपलब्ध कराएं. हम ऑनलाइन खतरों को ट्रैक करते रहेंगे और उनसे आपको सुरक्षित रखेंगे. इनमें डार्क वेब भी शामिल है. साथ ही, हम ऐसे टूल बनाते रहेंगे जिनसे आपको और आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.
हमारा सुझाव है कि अपनी सुरक्षा और निजता को बेहतर बनाने के लिए, हमारे मौजूदा टूल का इस्तेमाल करें. इनमें ये टूल शामिल हैं:
- सुरक्षा जांच
- अपने Google खाते में लॉग इन करने के लिए पासकी बनाना
- Google सुरक्षा केंद्र पर बताए गए, सुरक्षित तरीके से साइन-इन करने के लिए पुष्टि करने वाले टूल
- Google Password Manager
- पासवर्ड जांचने की सुविधा
हमारा सुझाव है कि आप ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है टूल का भी इस्तेमाल करें. इस टूल की मदद से, Google Search पर खोज नतीजों में मौजूद फ़ोन नंबर और घर के पते जैसी अपनी निजी जानकारी देखी जा सकती है. साथ ही, उसे हटाने का अनुरोध किया जा सकता है. ऑनलाइन सुरक्षित रहने के बारे में ज़्यादा जानें.
जानें कि आपकी मॉनिटरिंग प्रोफ़ाइल का डेटा कैसे मैनेज किया जाता है
डार्क वेब रिपोर्ट से जुड़ा सारा डेटा 16 फ़रवरी, 2026 को मिटा दिया जाएगा. इस समय से पहले अपना डेटा मिटाया भी जा सकता है. अपनी प्रोफ़ाइल मिटाने के बाद, डार्क वेब रिपोर्ट की सुविधा को ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा.
अपनी मॉनिटरिंग प्रोफ़ाइल मिटाना
- अपने कंप्यूटर पर, डार्क वेब रिपोर्ट पर जाएं.
- “ऐसे नतीजे जिनमें आपकी जानकारी शामिल है” में जाकर, मॉनिटरिंग प्रोफ़ाइल में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- सबसे नीचे, मॉनिटरिंग प्रोफ़ाइल को मिटाएं
मिटाएं
पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: डार्क वेब रिपोर्ट की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास उपभोक्ता का Google खाता होना चाहिए. Google Workspace खातों और निगरानी में रखे गए खातों के लिए, डार्क वेब रिपोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है.