Android XR पर Google की मदद से खोजने का तरीका

Android XR पर Google ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करना

Google ऐप्लिकेशन पर, टाइप करके, बोलकर, और कैमरे का इस्तेमाल करके किसी भी तरह की जानकारी खोजी जा सकती है. आपको अपने सवालों के तुरंत जवाब मिल सकते हैं, नई जानकारी मिल सकती है, और मुश्किल विषयों के बारे में जानने का मौका मिल सकता है.

एक्सआर में Google ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास Android XR के साथ काम करने वाला डिवाइस होना चाहिए.

Google ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करना

Google ऐप्लिकेशन, Android डिवाइसों पर पहले से इंस्टॉल होता है. अगर आपको यह ऐप्लिकेशन नहीं मिल रहा है या उसे खोलने में समस्या आ रही है, तो Google Play Store पर जाएं और Google ऐप्लिकेशन खोजें. इसके बाद, उसे फिर से इंस्टॉल या चालू करें. Android ऐप्लिकेशन फिर से इंस्टॉल करने और उन्हें फिर से चालू करने का तरीका जानें.

सिस्टम ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करके खोलना

  1. होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद, Google ऐप्लिकेशन के शॉर्टकट पर टैप करें.
    • इससे खोज बॉक्स वाली एक विंडो खुलती है.

  2. खोज बॉक्स में टाइप करके, बोलकर या कैमरे का इस्तेमाल करके कोई भी जानकारी खोजी जा सकती है.

ऐप्लिकेशन के आइकॉन से खोलना

ऐप्लिकेशन ट्रे में मौजूद Google ऐप्लिकेशन पर टैप करें.

अहम जानकारी:

Android XR पर 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा से अपने सामने मौजूद चीज़ों के बारे में खोजना

'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा से अपनी स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट और अपने आस-पास की चीज़ों के बारे में जानकारी खोजी जा सकती है. टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, और अपने आस-पास की चीज़ों के बारे में Google पर खोजने के लिए, उन पर सर्कल बनाएं या कुछ लिखें.

Android XR पर 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका

खोजने के लिए पिंच करें

अपने सामने मौजूद किसी भी चीज़ के बारे में खोजने के लिए:

  1. अपने हाथ को इस तरह से अपने सामने रखें कि आपकी हथेली आपकी ओर हो. इसके बाद, आपको जेस्चर वाले नेविगेशन का आइकॉन दिखेगा.
  2. स्क्रीन को तब तक दबाकर रखें और पिंच करें, जब तक Google आइकॉन न दिखने लगे.
  3. 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा खोलने के लिए, स्क्रीन से अपनी उंगली हटाएं.
  4. कर्सर को स्क्रीन पर कहीं भी ले जाएं.
  5. स्क्रीन को दबाकर रखें और पिंच करें. इसके बाद, उस चीज़ के चारों ओर सर्कल बनाएं जिसके बारे में आपको खोजना है. जैसे:
    • टेक्स्ट
    • इमेज
    • वीडियो
    • ऑब्जेक्ट

सलाह:

 

कैमरे का इस्तेमाल करें

कैमरे का इस्तेमाल करके, अपने सामने मौजूद चीज़ों के बारे में खोजने के लिए:

  1. होम स्क्रीन पर, इसके बाद कैमरा पर टैप करें.
  2. आपको जिस चीज़ के बारे में खोजना है उसे पिंच करके दबाए रखें और उस पर सर्कल बनाएं या कुछ ड्रॉ करें.

अहम जानकारी: होम स्क्रीन पर मौजूद खोज बॉक्स (क्यूएसबी) में, कैमरे की मदद से 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा खोलने पर, पास-थ्रू मोड अपने-आप चालू हो जाता है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
16459683297538743088
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false
false