एआई मोड में Canvas, साथ मिलकर काम करने में मददगार एआई टूल है. इससे प्लान बनाने, प्रोजेक्ट तैयार करने, और दूसरे काम पूरे करने में मदद मिलती है. Canvas की मदद से, यात्रा का प्लान, पार्टी का प्लान, फ़िटनेस शेड्यूल, वेबसाइट या कवर लेटर बनाया जा सकता है. Canvas का इस्तेमाल, पढ़ाई के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है. इसकी मदद से, स्टडी गाइड या इंटरैक्टिव क्विज़ जनरेट किए जा सकते हैं.
एआई मोड में Canvas की मदद से ये काम किए जा सकते हैं:
- समय-समय पर अपने प्रोजेक्ट बनाना, उन्हें सेव करना, उनमें बदलाव करना, और उन्हें शेयर करना.
- अपने प्लान या प्रोजेक्ट की कमियों को पूरा करने के लिए, ज़रूरी जानकारी पाना.
- नई अहम जानकारी की मदद से, अपने आइडिया को और बेहतर बनाना. साथ ही, “अनजान पहलुओं” के बारे में जानना, ताकि आसानी से प्लान तैयार किया जा सके.
- अपने काम को बेहतर और अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाना. इसके लिए, आपको अपने काम और उसमें कौनसे बदलाव करने हैं इसके बारे में विस्तार से बताना होगा.
- अपने विकल्पों की तुलना करना. खास तौर पर तैयार किए गए सुझावों और टेबल से, आपको अपनी दिलचस्पी के हिसाब से सबसे अच्छे आइडिया चुनने में मदद मिलेगी.
- एआई मोड से मिले जवाब और Canvas, दोनों में मौजूद टेक्स्ट या आइटम के बारे में सवाल पूछना.
- कैनवस को पूरी तरह से अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाने के लिए, बदलावों को पहले जैसा करना या फिर से करना.
- आपने जहां छोड़ा था वहीं से शुरू करना. इसके लिए, थ्रेड के इतिहास में जाकर, Canvas में अपने-आप सेव हुए प्रोजेक्ट को आसानी से फिर से शुरू करें.
ज़रूरी जानकारी
- Canvas की सुविधा, अमेरिका में रहने वाले लोगों के लिए अंग्रेज़ी में उपलब्ध है. यह सुविधा डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों पर उपलब्ध है.
- बेहतरीन अनुभव पाने के लिए, इतिहास की सेटिंग और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सेटिंग चालू करें.
Canvas का इस्तेमाल शुरू करना
अहम जानकारी: एआई से मिले जवाबों में गलतियां हो सकती हैं. जनरेटिव एआई और इसकी सीमाओं के बारे में जानें.
- डेस्कटॉप पर google.com/ai पर जाएं.
- अगर आप चाहें, तो www.google.com पर जाकर, खोज बार में मौजूद एआई मोड
पर क्लिक करें.
- अगर आप चाहें, तो www.google.com पर जाकर, खोज बार में मौजूद एआई मोड
- स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद "किसी भी विषय के बारे में पूछें" बार में,
मेन्यू पर क्लिक करें. इसके बाद, Canvas
को चुनें.
- Canvas को चुनने के बाद, एक प्रॉम्प्ट डालें. इस प्रॉम्प्ट में उस विषय के बारे में बताएं जिसमें आपको मदद चाहिए. जैसे, कोई प्लान बनाना, क्रिएटिव राइटिंग करना, कोडिंग करना या क्विज़ बनाना, स्टडी गाइड बनाना. उदाहरण के लिए:
- यात्रा का प्लान बनाने के लिए: मुझे दो बच्चों के साथ नैनीताल में गर्मियों की छुट्टियों के लिए प्लान बनाकर दो.
- प्लान बनाने के लिए: बाथरूम को फिर से डिज़ाइन करने के लिए कम बजट वाला प्लान बनाओ.
- कोडिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए: गुजरात में मेरे कपकेक के कारोबार के लिए एक सामान्य वेबसाइट बनाओ.
- क्रिएटिव राइटिंग के लिए: मेरे लिए नोएडा में एंट्री लेवल की टेक्निकल राइटिंग की भूमिका के लिए एक कवर लेटर लिखो.
- पढ़ाई के लिए: मुझे केमिस्ट्री के आने वाले ऐडवांस्ड प्लेसमेंट एग्ज़ाम के लिए स्टडी गाइड बनाकर दो.
- क्विज़ बनाने के लिए: सैट के रीडिंग सेक्शन की तैयारी करने में मेरी मदद करने के लिए एक क्विज़ बनाओ.
- आपको अपनी स्क्रीन पर दाईं ओर, Canvas की मदद से जनरेट की गई नई Canvas थ्रेड दिखेगी.
- एआई मोड से मिले हर जवाब के सबसे नीचे मौजूद, शेयर करें
पर क्लिक करें. इससे एआई मोड से मिले जवाब और कैनवस, दोनों को शेयर किया जा सकता है.
- कैनवस को भी शेयर किया जा सकता है. इसके लिए, Canvas हेडर में सबसे ऊपर मौजूद, शेयर करें
पर क्लिक करें.
- सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, पसंद करें
या नापसंद करें
पर क्लिक करें.
Canvas की मदद से बेहतर नतीजे पाना
Canvas की मदद से जनरेट किए गए कॉन्टेंट की समीक्षा करने के बाद:
- आपको फ़ॉलो-अप सवाल पूछने या ज़्यादा जानकारी पाने का विकल्प मिलता है. उदाहरण के लिए:
- "क्या ऐसी और भी जगह हैं जहां एक घंटे में ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है?"
- Canvas को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, एआई मोड का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए:
- “ऐसे रेस्टोरेंट के और विकल्प जोड़ो जो बच्चों के हिसाब से सही हों.”
- Canvas पर आसानी से सवाल पूछने के लिए, एआई मोड का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए:
- टेक्स्ट को हाइलाइट करें और "इसके बारे में पूछें" को चुनें.
- जगहें या प्रॉडक्ट कार्ड चुनें और सवाल पूछें.
- टेक्स्ट को हाइलाइट करें और "इसके बारे में पूछें" को चुनें.
अहम जानकारी: आपने पिछली बार जहां खोज करना छोड़ा था वहीं वापस जाने के लिए, एआई मोड का इतिहास पर क्लिक करें. इसके बाद, Canvas थ्रेड पर क्लिक करें. इससे एआई मोड का इतिहास और आपका पिछला Canvas मिल जाएगा.
Canvas में सेव किए गए इतिहास को मैनेज करना
अहम जानकारी: Canvas में किए गए बदलाव अपने-आप सेव हो जाते हैं. आप जब चाहें, वहीं से खोज करना शुरू करें जहां आपने छोड़ा था. Canvas के अलग-अलग वर्शन के बीच स्विच करने के लिए, 'पहले जैसा करें' और 'फिर से करें' विकल्प इस्तेमाल करें.
- अपने कंप्यूटर पर एआई मोड में जाएं.
- बाईं ओर मौजूद, एआई मोड का इतिहास
पर क्लिक करें.
- सेव किए गए कैनवस देखने के लिए, Canvas आइकॉन वाली थ्रेड के नाम पर क्लिक करें.
- किसी कार्रवाई को पहले जैसा या फिर से करने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद, पहले जैसा करें
या फिर से करें
पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: 'पहले जैसा करें' और 'फिर से करें' विकल्प का इस्तेमाल करने पर, Canvas और एआई मोड से मिले जवाब की थ्रेड में किए गए बदलाव वापस आ जाएंगे. - Canvas थ्रेड को शेयर करने के लिए, एआई मोड में Canvas के इतिहास के बगल में मौजूद, तीन बिंदु वाले मेन्यू
पर क्लिक करें. इसके बाद, शेयर करें
पर क्लिक करें.
- Canvas थ्रेड को मिटाने के लिए, एआई मोड में Canvas के सेव किए गए इतिहास के बगल में मौजूद, तीन बिंदु वाले मेन्यू
पर क्लिक करें. इसके बाद, मिटाएं
पर क्लिक करें.
सलाह: अपने कैनवस में बदलाव करना जारी रखने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद, "पूछें" टेक्स्ट बॉक्स में कोई नया प्रॉम्प्ट टाइप करें.