Search में, एआई की मदद से काम करने वाले Google Finance को आज़माना

अहम जानकारी: हम फ़िलहाल Google Search की सेवाओं के लिए सेटिंग अपडेट कर रहे हैं. इनमें Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News शामिल हैं. इस लेख में बताई गई सेटिंग को अपडेट किया जा रहा है. इसलिए, हो सकता है कि ये आपकी मौजूदा सेटिंग से मेल न खाएं. Search की सेवाओं की नई सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.

Search में एआई की मदद से काम करने वाले, Google Finance के नए वर्शन की मदद से, समय पर वित्तीय बाज़ार से जुड़ी जानकारी पाएं. इससे ये काम किए जा सकते हैं:

  • बाज़ार की ताज़ा खबरें और अपडेट पाना. इन्हें आपकी दिलचस्पी और वॉचलिस्ट को ध्यान में रखकर, अलग-अलग भरोसेमंद सोर्स से जानकारी इकट्ठा करके तैयार किया जाता है.

  • एआई की मदद से डेटा विज़ुअलाइज़ेशन की सुविधा के ज़रिए बेहतर तरीके से वित्तीय रिसर्च करना. साथ ही, चार्ट बनाने के ऐडवांस टूल का इस्तेमाल करके, पुराने डेटा से अहम जानकारी पाना.

  • स्टॉक, क्रिप्टो वगैरह के बारे में एक्सप्लोर करना और उन्हें समझना.

Google Finance के नए वर्शन की उपलब्धता के बारे में जानकारी

  • फ़िलहाल, यह सुविधा इन देशों/इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सभी भाषाओं में उपलब्ध है:
देश और इलाके
  • उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका
    • एंटीगुआ और बारबुडा
    • अर्जेंटीना
    • अरूबा
    • बहामा
    • बारबाडोस
    • बलीज़
    • बरमूडा
    • बोलिविया
    • ब्राज़ील
    • ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह
    • कनाडा
    • कैरेबियन नीदरलैंड्स
    • केमैन द्वीप समूह
    • चिली
    • कोलंबिया
    • कोस्टा रिका
    • कुराकाओ
    • डॉमिनिक
    • डॉमिनिकन रिपब्लिक
    • इक्वाडोर
    • अल सल्वाडोर
    • फ़ॉकलैंड द्वीप समूह (ईसलस मॉल्विनस)
    • ग्रेनाडा
    • ग्वाटेमाला
    • गुयाना
  • एशिया-पैसिफ़िक
    • अफ़ग़ानिस्तान
    • अमेरिकन समोआ
    • ऑस्ट्रेलिया
    • बांग्लादेश
    • भूटान
    • ब्रुनेई
    • कंबोडिया
    • कुक द्वीप समूह
    • फ़िजी
    • गुआम
    • हॉन्ग कॉन्ग
    • भारत
    • इंडोनेशिया
    • जापान
    • किरिबाती
    • लाओस
    • मकाओ
    • मलेशिया
    • मालदीव
    • मार्शल द्वीप समूह
    • मंगोलिया
    • म्यांमार (बर्मा)
    • नौरू
    • नेपाल
  • यूरोप, मध्य पूर्व, और अफ़्रीका
    • ऑलैंड द्वीप समूह
    • अल्बानिया
    • अल्जीरिया
    • एंडोरा
    • अंगोला
    • एंग्विला
    • आर्मेनिया
    • ऑस्ट्रिया
    • बहरीन
    • बेलारूस
    • बेल्जियम
    • बेनिन
    • बोस्निया और हर्ज़ेगोविना
    • बोत्सवाना
    • बुल्गारिया
    • बुर्किना फ़ासो
    • बुरूंडी
    • कैमरून
    • केप वर्ड
    • मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
    • चाड
    • कोमोरोस
    • कॉन्गो - ब्रैज़ाविल
    • कॉन्गो - किंशासा
    • आइवरी कोस्ट
    • क्रोएशिया
    • साइप्रस
    • चेकिया
    • डेनमार्क
    • जिबूती
    • मिस्र
    • इक्वेटोरियल गिनी
    • एस्टोनिया
    • एस्वाटिनी
    • इथियोपिया
    • फ़ैरो द्वीप समूह
    • फ़िनलैंड
    • गैबॉन
    • गांबिया
    • जॉर्जिया
    • जर्मनी
    • घाना
    • जिब्राल्टर
    • ग्रीस
    • ग्रीनलैंड
    • गिनी
    • गिनी-बिसाउ
    • गर्नज़ी
    • हंगरी
    • आइसलैंड
    • इराक
    • आयरलैंड
    • आइल ऑफ़ मैन
    • इज़रायल
    • इटली
    • जर्सी
    • जॉर्डन
    • कज़ाकिस्तान
    • केन्या
    • कोसोवो
    • कुवैत
    • किर्गिस्तान
    • लातविया
    • लेबनान
    • लिसोथो
    • लाइबेरिया
    • लीबिया
    • लिख्तेंस्ताइन

 

  • हैती
  • होंडुरास
  • जमैका
  • मेक्सिको
  • मोंसेर्राट
  • निकारागुआ
  • पनामा
  • पराग्वे
  • पेरू
  • प्योर्तो रिको
  • सेंट किट्स और नेविस
  • सेंट लूसिया
  • सेंट मार्टिन
  • सेंट विंसेंट और ग्रेनाडीन
  • सूरीनाम
  • त्रिनिदाद और टोबैगो
  • तुर्क और कैकोस द्वीप समूह
  • अमेरिकन वर्जिन द्वीप समूह
  • अमेरिका
  • उरुग्वे
  • वेनेज़ुएला

 

 

 

  • न्यूज़ीलैंड
  • नॉरफ़ॉक द्वीप
  • उत्तरी मारियाना द्वीप समूह
  • पाकिस्तान
  • पलाऊ
  • पापुआ न्यू गिनी
  • फ़िलिपींस
  • समोआ
  • सिंगापुर
  • सोलोमन द्वीप समूह
  • दक्षिण कोरिया
  • श्रीलंका
  • ताइवान
  • थाईलैंड
  • पूर्वी तिमोर
  • टोंगा
  • तुवालू
  • वनूआतू
  • वियतनाम

 

 

 

 

 

  • लिथुआनिया
  • लक्ज़मबर्ग
  • मैसेडोनिया
  • मेडागास्कर
  • मलावी
  • माली
  • माल्टा
  • मॉरेटेनिया
  • मॉरीशस
  • मोल्डोवा
  • मोनाको
  • मॉन्टेनेग्रो
  • मोरक्को
  • मोज़ांबिक
  • नामीबिया
  • नीदरलैंड्स
  • नाइजर
  • नाइजीरिया
  • नॉर्वे
  • ओमान
  • फ़िलिस्तीनी इलाके
  • पोलैंड
  • पुर्तगाल
  • कतर
  • रोमानिया
  • रवांडा
  • सैन मरीनो
  • साओ टोम और प्रिंसिपे
  • सऊदी अरब
  • सेनेगल
  • सर्बिया
  • सेशेल्ज़
  • सिएरा लियॉन
  • स्लोवेनिया
  • स्लोवाकिया
  • स्पेन
  • सोमालिया
  • दक्षिण अफ़्रीका
  • दक्षिण सूडान
  • सूडान
  • स्वीडन
  • स्विट्ज़रलैंड
  • ताजिकिस्तान
  • तंज़ानिया
  • टोगो
  • ट्यूनीशिया
  • तुर्कमेनिस्तान
  • युगांडा
  • यूक्रेन
  • संयुक्त अरब अमीरात
  • यूनाइटेड किंगडम
  • पश्चिमी सहारा
  • यमन
  • ज़ांबिया
  • ज़िंबाब्वे
  • Google Finance में एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध सुविधाओं को आज़माने के लिए, Search Labs में शामिल होने का विकल्प भी चुना जा सकता है.
  • Google Finance की कुछ सुविधाओं को साइन इन किए बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अपनी पसंद के मुताबिक वॉचलिस्ट बनाने, अहम वित्तीय जानकारी पाने, और एआई रिसर्च की सभी सुविधाओं को अनलॉक करने के लिए, आपको Google खाते से साइन इन करना होगा.
  • बेहतरीन अनुभव पाने के लिए, इतिहास और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सेटिंग को चालू करें. इस सेटिंग के बंद रहने पर भी Google Finance का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, खोज या सवालों के सिलसिले को वहां से शुरू नहीं किया जा सकता जहां आपने उसे पिछली बार छोड़ा था.

अहम जानकारी: Google Finance और एआई की मदद से काम करने वाली इसकी सुविधाएं, आपको सामान्य वित्तीय जानकारी, बाज़ार का डेटा, और एआई की मदद से तैयार की गई रिसर्च के बारे में जानने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं.

ध्यान दें:

  • Google Finance, लोगों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से वित्तीय, निवेश, टैक्स या कानूनी सलाह नहीं देता है.
  • एआई से जनरेट की गई खास जानकारी, अहम जानकारी, और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन को अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर तीसरे पक्ष के सोर्स से इकट्ठा किया जाता है. इन्हें सिर्फ़ जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराया जाता है.
  • इस जानकारी की मदद से, Google किसी सिक्योरिटी, वित्तीय प्रॉडक्ट या इंस्ट्रुमेंट को खरीदने, बेचने या होल्ड करने का सुझाव नहीं देता है. साथ ही, यह किसी खास निवेश रणनीति का प्रमोशन भी नहीं है.
  • एआई से गलतियां हो सकती हैं. निवेश से जुड़ा कोई भी फ़ैसला लेने से पहले, हमेशा स्वतंत्र तौर पर वित्तीय डेटा की पुष्टि करें. साथ ही, ऐसे वित्तीय सलाहकार या पेशेवर से सलाह लें जिसे लाइसेंस मिला हो.

प्रीडिक्शन मार्केट कैसे काम करते हैं

अमेरिका में, प्रीडिक्शन मार्केट का डेटा सीधे Google Finance में ट्रैक किया जा सकता है. प्रीडिक्शन मार्केट, ओपन मार्केट हैं जहां लोग आने वाले समय में होने वाले इवेंट के नतीजों के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट की ट्रेडिंग करते हैं. कीमतों से पता चलता है कि मार्केट में, उस इवेंट के होने की संभावना के बारे में क्या आम राय है.

  • डेटा सोर्स: यह डेटा, सीधे तौर पर मार्केट से जुड़ा डेटा उपलब्ध कराने वाली तीसरे पक्ष की कंपनियों से लिया जाता है. Google, इसे जनरेट या कैलकुलेट नहीं करता है. Google यह डेटा सिर्फ़ जानकारी देने के मकसद से उपलब्ध कराता है. साथ ही, Google निवेश से जुड़ी सलाह या कानूनी सलाह मुहैया नहीं कराता है.
  • नियम-कानून और वित्तीय जोखिम: प्रीडिक्शन मार्केट में हिस्सा लेने से वित्तीय जोखिम होता है. अमेरिका में, प्रीडिक्शन मार्केट के लिए नियमों से जुड़ा फ़्रेमवर्क काफ़ी जटिल है और इसमें लगातार बदलाव हो रहे हैं. कानून और नियमों से जुड़े फ़्रेमवर्क, राज्य और स्थानीय अधिकार क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए, यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप अपनी जगह पर लागू होने वाले नियमों को समझें और उनका पालन करें.

Google Finance से इंटरैक्ट करने का तरीका

अगर आपको Google Finance का नया वर्शन दिख रहा है, तो क्लासिक और बीटा वर्शन के बीच टॉगल करने का तरीका यहां बताया गया है:

  • Google Finance के क्लासिक वर्शन पर वापस जाने के लिए:

    • सबसे ऊपर दाईं ओर, क्लासिक Classic toggle को चुनें.

  • Google Finance का नया वर्शन चालू करने के लिए:

    • सबसे ऊपर दाईं ओर, बीटा को चुनें.

Google Finance के नए वर्शन में अपनी सूचियां मैनेज करना

नई सूची बनाने के लिए
बाएं पैनल में जाकर, को चुनें.
अपनी सूची देखने के लिए
अपनी सूचियां देखने के लिए, सूचियों के बगल में मौजूद को चुनें.
सिक्योरिटी जोड़ने के लिए
'सूचियां' पैनल में, नया टैब को चुनें. इसके बाद, वे सिक्योरिटी चुनें जिन्हें आपको अपनी सूची में जोड़ना है.
सिक्योरिटी हटाने के लिए
'सूचियां' पैनल में, सिक्योरिटी पर कर्सर घुमाएं. इसके बाद, को चुनें.
किसी सूची का नाम बदलने के लिए
सूची पर जाएं और विकल्प More को चुनें. इसके बाद, नाम बदलें को चुनें.
सूची को मिटाने के लिए
सूची पर जाएं और विकल्प More को चुनें. इसके बाद, मिटाएं को चुनें.

सिक्योरिटी चार्ट का विश्लेषण करना

किसी सिक्योरिटी के चार्ट को पसंद के मुताबिक बनाने और अपनी रिसर्च को बेहतर बनाने के लिए, वह सिक्योरिटी चुनें:

  • चार्ट की स्टाइल बदलने के लिए, को चुनें.

  • दो सिक्योरिटी की आपस में तुलना करने के लिए, तुलना करें को चुनें.

  • चुनी गई समयावधि के दौरान, किसी सिक्योरिटी की कीमत में हुए बदलावों का विश्लेषण करने के लिए, टेक्निकल इंडिकेटर को चुनें.

  • मार्केट इवेंट ट्रैक करने और किसी सिक्योरिटी की कीमत में हुए असामान्य बदलावों या ट्रेडिंग वॉल्यूम की पहचान करने के लिए, खास पल को चुनें.

Google Finance में मोड बदलना

  • सबसे ऊपर दाईं ओर, चुनें.
  • हल्के रंग वाले मोड, गहरे रंग वाले मोड या डिवाइस के डिफ़ॉल्ट मोड के बीच स्विच करें.

Google Finance में एआई की सुविधाओं का इस्तेमाल शुरू करना

Google Finance, एआई का इस्तेमाल करके मार्केट के रुझानों की खास जानकारी देता है. साथ ही, वेब पर मौजूद भरोसेमंद सोर्स से जानकारी लेकर आपको सही राय देता है.

  • मार्केट में होने वाले बदलावों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए:
    • एआई की मदद से इस विषय के बारे में ज़्यादा जानकारी पाएं को चुनकर रिसर्च पैनल खोलें.
    • फ़ॉलो-अप वाले सवाल पूछकर, यह बेहतर तरीके से समझें कि मौजूदा घटनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों का मार्केट पर क्या असर पड़ता है.
  • वेब पर मौजूद एआई से मिली अहम जानकारी ढूंढने के लिए:
    • किसी खास सिक्योरिटी के बारे में जानने के लिए, खास जानकारी टैब पर जाएं. यहां आपको एआई से जनरेट की गई जानकारी मिलेगी. इसमें, हाल ही में मार्केट की परफ़ॉर्मेंस और इसके मौजूदा रुझानों के बारे में बताया गया होगा.
    • किसी सिक्योरिटी के बुलिश व्यू और बियरिश व्यू की तुलना करें. Google Finance, यह जानकारी अलग-अलग वित्तीय साइटों से इकट्ठा करता है. इससे आपको रेवेन्यू में बढ़ोतरी, इंफ़्रास्ट्रक्चर पर खर्च, और मार्केट में कॉम्पिटीशन जैसे फ़ैक्टर का आकलन करने में मदद मिलती है.

मुनाफ़ा और वित्तीय रिपोर्ट ट्रैक करना

Google Finance में जाकर, मुनाफ़े की जानकारी देने के लिए आने वाले समय में होने वाले कॉल ट्रैक किए जा सकते हैं. साथ ही, किसी कंपनी की वित्तीय परफ़ॉर्मेंस के बारे में जाना जा सकता है.

  • मुनाफ़े की जानकारी देने के लिए आने वाले समय में होने वाले कॉल ट्रैक करने के लिए:
    • Google Finance के होम पेज पर, मुनाफ़े की रिपोर्ट सेक्शन पर जाएं.
    • जब आपकी वॉचलिस्ट में मौजूद किसी सिक्योरिटी के लिए मुनाफ़े की जानकारी देने वाली कॉल चल रही होगी, तब आपकी स्क्रीन पर सबसे ऊपर एक बैनर दिखेगा.
  • मुनाफ़ा और वित्तीय रिपोर्ट देखने के लिए:

    किसी सिक्योरिटी की जानकारी देखने के दौरान, मुनाफ़ा टैब को चुनकर कंपनी की वित्तीय परफ़ॉर्मेंस के बारे में ज़्यादा जानकारी हासिल की जा सकती है. ये काम किए जा सकते हैं:

    • लाइव कॉल स्ट्रीम करना: मुनाफ़े की जानकारी देने वाले कॉल सीधे पेज पर जाकर आसानी से सुनें.
    • पिछले कॉल दोबारा सुनना: रिकॉर्ड किए गए कॉल सुनें. साथ ही, प्लेबैक टाइमलाइन का इस्तेमाल करके, सीधे ऑडियो की अहम जानकारी पर जाएं.
    • ट्रांसक्रिप्ट ढूंढना: किसी विषय की खास जानकारी पाने के लिए, ट्रांसक्रिप्ट की हाइलाइट देखें या पूरी ट्रांसक्रिप्ट पढ़ें.
    • एआई से मिली अहम जानकारी पाना: एआई की मदद से, ताज़ा खबरों और वित्तीय रिपोर्ट की खास जानकारी पाने के लिए, एक नज़र में सेक्शन एक्सप्लोर करें.
    • आधिकारिक फ़ाइलें ढूंढना: आधिकारिक वित्तीय फ़ाइलें तुरंत पाने के लिए, दस्तावेज़ और फ़ॉर्म को चुनें.
    • परफ़ॉर्मेंस की तुलना करना: अब तक की परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए, पिछली रिपोर्ट देखें. साथ ही, मिलती-जुलती कंपनियों की परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए, मिलती-जुलती आय देखें.

एआई की मदद से काम करने वाले रिसर्च पैनल से, ज़्यादा जानकारी पाएं

  1. स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद, खोज बार में अपना सवाल लिखें.

    • आपके पास अपने सवाल लिखने या सुझाई गई क्वेरी में से चुनने का विकल्प होता है.

  2. फ़ॉलो-अप वाला या कोई नया सवाल पूछने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद खोज बार में सवाल टाइप करें.

  3. खोज बार के नीचे मौजूद Deep Search को चुनें, ताकि किसी भी विषय पर गहराई से रिसर्च की रिपोर्ट बनाई जा सके.

  4. रिसर्च पैनल के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, थ्रेड का इतिहास में जाकर पिछली रिसर्च देखी जा सकती है.

    • किसी क्वेरी को मिटाने के लिए, थ्रेड के इतिहास में उस क्वेरी के बगल में मौजूद को चुनें.

रिसर्च के जवाबों के लिए, अपनी पसंद और नापसंद बताना
आपकी प्रतिक्रिया से, हमें रिसर्च के जवाबों में मौजूद समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है. रिसर्च से मिले हर जवाब के सबसे नीचे, आपको पसंद और नापसंद आइकॉन दिखेंगे.
  • अगर आपको जवाब मददगार लगा, तो को चुनें.

  • अगर आपको लगता है कि जवाब काम का नहीं है, गलत जानकारी दे रहा है, पक्षपात करने वाला है या उसमें कोई अन्य समस्या है, तो को चुनें.

सुझाव/राय देना या शिकायत करना

Google Finance को और बेहतर बनाने के लिए, गलत डेटा की शिकायत करें.

  1. पेज पर सबसे नीचे मौजूद, सुझाव/राय दें या शिकायत करें को चुनें.

  2. गलत डेटा के बारे में बताएं. साथ में एक स्क्रीनशॉट जोड़ा जा सकता है. इससे हमें समस्या को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

  3. सबसे नीचे मौजूद, भेजें को चुनें.

आपके सुझाव, राय या शिकायत का इस्तेमाल कैसे होता है
हम आपके सुझाव, राय या शिकायत की समीक्षा करते हैं, ताकि Google Finance को सभी के लिए बेहतर बनाया जा सके. जानें कि Google इकट्ठा की गई निजी जानकारी को कैसे मैनेज करता है.

अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि हम आपके सुझाव, राय या शिकायत का जवाब हमेशा न दें, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि समीक्षा नहीं की गई.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12646111068414151994
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false
false