अहम जानकारी: हम फ़िलहाल Google Search की सेवाओं की सेटिंग अपडेट कर रहे हैं. इनमें Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News शामिल हैं. ये सुविधाएं अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे लॉन्च की जाएंगी. अगर इस लेख में दी गई सेटिंग, आपको दिख रही सेटिंग से मेल नहीं खाती हैं, तो Search की सेवाओं पर गतिविधि के इतिहास और दिलचस्पी के हिसाब से सुझावों को अब भी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग से कंट्रोल किया जाता है.
Google की कुछ सेवाएं, इमेज से खोजने की सुविधा देती हैं. जैसे, Google ऐप्लिकेशन में मौजूद Google Lens. इन सेवाओं में इमेज से खोज करने पर, वे Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में सेव हो जाती हैं. हालांकि, ऐसा तब ही होता है, जब आपने इन सेवाओं में साइन इन रहने के दौरान इमेज से खोज की हो और 'मीडिया सेव करें' सब-सेटिंग चालू की हो. Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में सेव किए गए मीडिया के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपने इमेज सेव करने की सुविधा चालू की है और इमेज का खोज इतिहास शेयर करने का विकल्प चुना है, तो समीक्षा करने वाले लोग (इसमें सेवा देने वाली प्रशिक्षित कंपनियां भी शामिल हैं) शेयर की गई इमेज का विश्लेषण कर सकते हैं. इससे Google को नए प्रॉडक्ट, सेवाओं, और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी (इसमें जनरेटिव एआई मॉडल भी शामिल हैं) बनाने और मौजूदा को ज़्यादा बेहतर बनाने में मदद मिलती है. इस प्रोग्राम के तहत, सिर्फ़ उन इमेज का इस्तेमाल किया जाता है जो शेयर करने की सुविधा के चालू होने के दौरान इतिहास में सेव होती हैं. मैन्युअल समीक्षा के लिए चुनी गई इमेज, आपके Google खाते से अलग कर दी जाती हैं और इन्हें चार सालों तक सेव करके रखा जाता है.
शेयर की गई इमेज, Google खाते में साइन इन रहने के दौरान Google की इन सेवाओं से मिलती हैं:
- Android, iPhone, और iPad पर Google ऐप्लिकेशन में मौजूद Google Lens
- Android पर क्विक सर्च बॉक्स और 'सभी ऐप्लिकेशन' ट्रे
- Lens ऐप्लिकेशन
- Android पर 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा
ऐसा हो सकता है कि खोज के लिए इस्तेमाल की गई इमेज, ऊपर बताई गई Google की सेवाओं से सेव न की जाएं. ऐप्लिकेशन और डिवाइसों के कुछ वर्शन के साथ ऐसा हो सकता है.
अहम जानकारी: इमेज से की गई खोज के इतिहास को शेयर करने की सुविधा, डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहती है.
इमेज से की गई खोज के इतिहास को शेयर करने की सेटिंग को बंद करना
इमेज से की गई खोज के इतिहास को शेयर करने की सेटिंग को Google ऐप्लिकेशन की मदद से मैनेज किया जाता है. यह सेटिंग, डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग होती है. Google, Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में सेव हुई इमेज की समीक्षा करता है. इसमें सिर्फ़ वे इमेज शामिल होती हैं जो इमेज खोजने की सुविधा वाली Google की सेवाओं और इमेज शेयर करने के लिए चुने गए डिवाइसों से मिलती हैं. अगर दो डिवाइसों पर एक ही खाते से साइन इन किया गया है और इमेज शेयर करने के लिए सिर्फ़ एक डिवाइस को चुना गया है, तो सिर्फ़ उस पर खोजी गई इमेज शेयर की जाएंगी.
इमेज से की गई खोज के इतिहास को शेयर करने की सेटिंग को कभी भी बंद किया जा सकता है.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google ऐप्लिकेशन पर जाएं.
- खोज बार में, Google Lens पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर
पर टैप करें.
- “इमेज से की गई खोज के इतिहास को शेयर करने की सुविधा चालू है” बैनर में, शेयर करने की सुविधा बंद करें पर टैप करें.
अपने डिवाइस पर इमेज से की गई खोज के इतिहास को शेयर करने की सुविधा को बंद करने पर, इस डिवाइस में Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में सेव हुई नई इमेज, समीक्षा करने वाले प्रशिक्षित लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी. हालांकि, ये लोग इस सुविधा के बंद होने से पहले सेव हुई इमेज की समीक्षा कर सकते हैं. इससे Google को नए प्रॉडक्ट और सेवाएं बनाने और मौजूद को ज़्यादा बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. ऐसा तब तक होगा, जब तक आप Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास से इन इमेज को मिटा न दें. समीक्षा करने वाले लोग, शेयर की गई जिन इमेज की समीक्षा कर लेते हैं उन्हें आपके खाते से अलग कर दिया जाता है और चार सालों तक सेव करके रखा जाता है. खोज इतिहास से ओरिजनल इमेज मिटाने पर भी, ये इमेज सेव रहती हैं.
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में, इमेज ढूंढने, सेव होने से रोकने या मिटाने का तरीका जानें.
यह देखना कि किसी इमेज को शेयर किया गया है या नहीं
- myactivity.google.com पर जाएं
- वह क्वेरी इमेज ढूंढें जिसकी आपको जांच करनी है.
- अगर इमेज को शेयर किया गया था, तो आपको सबटाइटल में "Google के साथ शेयर की गई" दिखेगा.
शेयर की गई इमेज का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
Google नए प्रॉडक्ट, सेवाएं, और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी बनाने और मौजूदा को ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए, शेयर की गई इमेज का इस्तेमाल करता है. समीक्षा करने वाले लोग (इनमें सेवा देने वाली प्रशिक्षित कंपनियां) इन कामों के लिए शेयर की गई इमेज की समीक्षा कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, समीक्षक यह जांच कर सकते हैं कि Google की विज़ुअल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी ने इमेज में मौजूद ऑब्जेक्ट की सही पहचान की है या नहीं. वे इमेज वाली क्वेरी के लिए बेहतर जवाब भी दे सकते हैं. Google अपने प्रॉडक्ट और टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए इस सुझाव, शिकायत या राय का इस्तेमाल करता है, ताकि वे आने वाले समय में बेहतर तरीके से काम कर पाएं.
इस प्रोसेस के दौरान, हम आपकी निजता बनाए रखने के लिए कुछ ज़रूरी कदम उठाते हैं. उदाहरण के लिए, शेयर की गई जिन इमेज को मैन्युअल समीक्षा के लिए चुना जाता है उन्हें आपके Google खाते से अलग कर दिया जाता है. इन कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर, आपकी इमेज आपके Google खाते से नहीं जोड़ी जाएंगी. हालांकि, हमारा सुझाव है कि आप सिर्फ़ ऐसा कॉन्टेंट शेयर करें जिसे समीक्षा करने वाले लोगों को दिखाने में आपको परेशानी या झिझक न हो. कोई भी संवेदनशील या गोपनीय जानकारी शेयर न करें.
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास में, इमेज ढूंढने, सेव होने से रोकने या मिटाने का तरीका जानें. समीक्षा करने वाले लोग जिन इमेज की समीक्षा कर लेते हैं उन्हें आपके खाते से अलग कर दिया जाता है और चार सालों तक सेव करके रखा जाता है. खोज इतिहास से ओरिजनल इमेज मिटाने पर भी, ये इमेज सेव रहती हैं.