इंटरनेट पर मिलने वाली किसी भी इमेज के बारे में ज़्यादा जानकारी हासिल की जा सकती है.
अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ कुछ देशों/इलाकों में उपलब्ध है.
किसी इमेज के बारे में जानकारी पाना
- Google Search की मदद से, किसी इमेज के बारे में ज़्यादा जानने के लिए:
- Google ऐप्लिकेशन या Google के होमपेज पर, कोई इमेज खोजें.
- “इमेज व्यूअर” खोलें.
इसके बारे में जानकारी को चुनें.
- इमेज के बारे में ज़्यादा जानें को चुनें.
उपलब्ध जानकारी के आधार पर, आपको यह डेटा दिख सकता है:
- Google ने इमेज का मिलता-जुलता वर्शन पहली बार कब देखा होगा.
- इमेज का मिलता-जुलता वर्शन इस्तेमाल करने वाले दूसरे पेज.
- ऐसे पेज जहां 'इस इमेज की जानकारी' सेक्शन में मौजूद अन्य नतीजों के मुकाबले, इमेज को शायद काफ़ी पहले देखा गया हो.
Google को पहली बार यह इमेज कब मिली
'इस इमेज की जानकारी' सेक्शन से, यह पता चलता है कि किसी इमेज या उससे मिलती-जुलती इमेज को Google ने पहली बार कब देखा होगा. इस जानकारी की मदद से, यह पता लगाया जा सकता है कि इमेज तकरीबन कितनी पुरानी है.
सलाह: विशेषज्ञ यह सुझाव देते हैं कि वेब पर मौजूद इमेज का आकलन करते समय, आपको यह जांच करनी चाहिए कि इमेज आपकी उम्मीद से पुरानी है या नई. इमेज को सबसे पहले कब देखा गया होगा, इस बारे में जानकारी मिलने से आपको यह जानने में मदद मिलती है कि क्या इमेज का इस्तेमाल किसी गलत संदर्भ में हुआ था.
अन्य साइटें, इमेज का कैसे इस्तेमाल करती हैं
'इस इमेज की जानकारी' सेक्शन में, आपको ओपन वेब पर मौजूद ऐसे खोज नतीजे दिखेंगे जिनमें वह इमेज या उससे मिलती-जुलती इमेज शामिल हैं. इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि अन्य साइटें उस इमेज का इस्तेमाल कैसे करती हैं.
इस सेक्शन में, कई फ़ैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे, इमेज कितनी मिलती-जुलती है और पेज कितना मददगार है. इससे उन नतीजों को प्राथमिकता देने में मदद मिलती है जो इमेज के संदर्भ को समझने में आपकी मदद करते हैं.
सलाह: विशेषज्ञ यह सुझाव देते हैं कि वेब पर मौजूद इमेज का आकलन करते समय, आपको ज़रूरी दावों का सबूत खोजना चाहिए. साथ ही, उसी इमेज का इस्तेमाल करने वाली अन्य साइटों से कुछ और नज़रियों के बारे में जानना चाहिए.
इमेज के शुरुआती इस्तेमाल
जानकारी उपलब्ध होने पर, 'शुरुआती इस्तेमाल' सेक्शन में उन पेजों को हाइलाइट किया जाता है जिन पर Google को, चुनी हुई इमेज या उससे मिलती-जुलती इमेज मिली हैं. वे पेज, अन्य खोज नतीजों के मुकाबले काफ़ी पहले दिखाए गए होते हैं. इससे यह जानकारी मिल सकती है कि किसी इमेज को पहले कैसे इस्तेमाल किया गया होगा.
सलाह: विशेषज्ञ यह सुझाव देते हैं कि वेब पर इमेज का आकलन करते समय, आपको इमेज का मूल संदर्भ जानना चाहिए. इससे आपको यह पता चल पाएगा कि इमेज को किसने बनाया या अपलोड किया होगा. इस जानकारी से इमेज का बैकग्राउंड या नज़रिया समझने में मदद मिलती है.
इमेज को कैसे जनरेट किया गया है या इसमें किस तरह से बदलाव किए गए हैं
इमेज के नीचे या "इमेज को कैसे जनरेट किया गया है या इसमें किस तरह से बदलाव किए गए हैं" सेक्शन में, आपको इमेज से जुड़ी जानकारी मिलती है. इसमें उस साइट की जानकारी भी मिल सकती है जिस पर आपको वह इमेज मिली थी. जानकारी उपलब्ध होने पर आपको उस इमेज के कॉन्टेक्स्ट के बारे में भी जानकारी मिल सकती है. जैसे, इमेज को कैमरे से कैप्चर किया गया है या एआई की मदद से जनरेट किया गया है. “यह जानकारी यहां से ली गई है” सेक्शन से पता चलता है कि इस जानकारी के सही होने की पुष्टि किसने की है. इमेज की जानकारी के बारे में ज़्यादा जानें.
सलाह: मेटाडेटा में दी गई जानकारी की पुष्टि करने में मदद करने वाले दूसरे सोर्स खोजें. ध्यान रखें कि इमेज बनाने और एडिट करने के टूल की मदद से, क्रेडिट और डिजिटल सोर्स टाइप के मेटाडेटा में बदलाव किया जा सकता है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि जानकारी सटीक न हो.
“इस इमेज की जानकारी” सेक्शन के बारे में सुझाव/राय देना या शिकायत करना
आपके सुझाव, राय या शिकायत से, हमें इस सुविधा को सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
- पेज पर सबसे नीचे मौजूद, सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर क्लिक करें.
- अपना सुझाव/राय दें या शिकायत करें.
- भेजें पर क्लिक करें.