अपनी अश्लील या अंतरंग स्थिति दिखाने वाली निजी इमेज हटवाने में मदद पाना

अगर आपको इमेज सर्च में मौजूद निजी वयस्क कॉन्टेंट और एआई से जनरेट की गई इमेज की शिकायत करनी है और उन्हें हटाने का अनुरोध करना है, तो प्रॉडक्ट में मौजूद इमेज व्यूअर से कॉन्टेंट हटाने की नई प्रोसेस का इस्तेमाल किया जा सकता है. Google Search के खोज नतीजों से, निजी सेक्शुअल इमेज हटवाने का तरीका जानें.

जब कोई व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना ही ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर आपकी निजी इमेज शेयर करता है, तो यह आपके लिए काफ़ी परेशानी वाली बात होती है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है:

  • इस तरह के कॉन्टेंट को हटवाने का तरीका.
  • आपको ज़्यादा मदद कहां मिलेगी.

यह पक्का करना कि आप सुरक्षित हैं

अगर आपको अपनी शारीरिक सुरक्षा को लेकर चिंता है, तो उन संस्थाओं से संपर्क करें जिनके पास इस तरह के मामलों में कार्रवाई करने का अधिकार है. किसी आपातकालीन स्थिति में, अपने इलाके के आपातकालीन फ़ोन नंबर पर कॉल करें. उदाहरण के लिए, अमेरिका में 911.

उन ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म की जानकारी देना जिन पर आपकी इमेज हैं

यह जानकारी ट्रैक करना जारी रखें कि आपकी इमेज किन वेबसाइटों पर मौज़ूद हैं. इससे उन्हें साइटों से हटवाने में मदद मिलती है.

Google Search से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करना

आपके या आपके आधिकारिक प्रतिनिधि के पास, Google Search के नतीजों से इमेज हटाने के लिए Google से अनुरोध करने का विकल्प है.

हम इन स्थितियों में ही किसी कॉन्टेंट को हटाते हैं:

  • अगर आपको या आप जिस व्यक्ति के प्रतिनिधि हैं उसको, नग्न, सेक्शुअल ऐक्ट या अंतरंग स्थिति में दिखाया गया हो.
  • अगर आपकी या आप जिस व्यक्ति के प्रतिनिधि हैं उसकी सहमति के बिना ही इमेज को सार्वजनिक कर दिया गया हो या उसे ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर शेयर किया गया हो.
  • अगर आपको इस कॉन्टेंट को ऑनलाइन उपलब्ध कराने या किसी दूसरी जगह पर व्यावसायिक इस्तेमाल करने के लिए पैसे न मिल रहे हों.

Google Search के खोज नतीजों से निजी सेक्शुअल कॉन्टेंट को हटवाने का तरीका जानें.

अन्य वेबसाइटों पर मौजूद इमेज ढूंढना और उन्हें हटाने का अनुरोध करना

यह पता करने के लिए कि इमेज और कहां दिख सकती हैं, Google पर अपना नाम (या आप जिस व्यक्ति के प्रतिनिधि हैं उसका नाम) खोजें. अगर आपको Search के नतीजों में अपनी निजी इमेज दिखती हैं, तो:

  • वेबसाइट के मालिक से सीधे संपर्क करने की कोशिश करें.
  • वेबसाइट पर मौजूद रिपोर्टिंग टूल का इस्तेमाल करके, वेबसाइट के मालिक से इमेज हटाने के लिए कहें.

कई वेबसाइटों पर ऐसे टूल मौजूद होते हैं जिनका इस्तेमाल करके इमेज की शिकायत की जा सकती है. ऐसा उन इमेज के लिए किया जा सकता है जिन्हें आपको हटना है. सोशल मीडिया वेबसाइटों पर इन टूल को ढूंढें.

अगर आपको यह पता नहीं है कि आपकी इमेज इंटरनेट पर और कहां-कहां मौजूद हो सकती हैं, लेकिन आपके पास वे इमेज हों, तो Google पर रिवर्स इमेज सर्च (फ़ोटो से नतीजे खोजना) की मदद से उन वेबसाइटों को खोजा जा सकता है जहां आपकी इमेज हैं. इसका मतलब है कि Google पर उन इमेज को अपलोड किया जा सकता है. इसके बाद, Google दिखाएगा कि आपकी इमेज और किन-किन वेबसाइटों पर मौजूद हैं.

ज़्यादा मदद पाने के लिए Google Search के अलावा, अन्य प्लैटफ़ॉर्म से कॉन्टेंट हटवाने के तरीकों के बारे में जानें.

वेबसाइट के मालिक से बात करना

भले ही, Google आपकी सभी इमेज को Google Search के नतीजों से हटा दे, वे उस वेबसाइट पर मौजूद रहेंगी जहां उन्हें होस्ट किया गया है. इसका मतलब है कि लोग अब भी साइट के यूआरएल, सोशल मीडिया पर शेयर करके या अन्य सर्च इंजन के ज़रिए आपकी इमेज ढूंढ सकते हैं.

इमेज हटवाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उस व्यक्ति से संपर्क करें जिसके पास वेबसाइट का मालिकाना हक है. वह वेबसाइट से इमेज को पूरी तरह से हटा सकता है.

किसी वेबसाइट के मालिक से संपर्क करने का तरीका जानें.

अपने अधिकारों के बारे में जानकारी

आपके राज्य या इलाके में, बिना सहमति के पाेस्ट की गई अश्लील इमेज और/या वीडियो से जुड़े कानून हो सकते हैं. इन कानूनों के बारे में जानने के लिए, Google का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, आपको अपने अधिकारों के बारे में जानने के लिए किसी वकील या दूसरे विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए.

अगर आपको इमेज हटवाने का अनुरोध करना है, लेकिन वे ऊपर बताई गई ज़रूरी शर्तों के मुताबिक नहीं हैं, तो आपके पास डीएमसीए (कॉपीराइट उल्लंघन की वजह से कॉन्टेंट हटाना) के तहत इमेज हटवाने का कोई और तरीका उपलब्ध हो सकता है. डीएमसीए के तहत कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने के लिए, यह फ़ॉर्म भरें.

सहायता पाना

आपको अन्य तरीकों से भी मदद मिल सकती है. ऐसे कई ग्रुप मौजूद हैं जो कॉन्टेंट को हटवाने में आपकी मदद कर सकते हैं. साथ ही, ये आपको ऐसे लोगों से जोड़ सकते हैं जो आपको सुरक्षित रहने और अच्छा महसूस करने में मदद कर सकते हैं.

सहायता कहां मिलेगी

यहां दिए गए जगह के हिसाब से उपलब्ध संसाधनों के अलावा, StopNCII.org भी सहायता उपलब्ध करा सकता है. यह एक ऐसा ग्लोबल संगठन है, जो बिना सहमति के पाेस्ट किए गए अश्लील कॉन्टेंट को फैलने से रोकने में मदद करता है.

उत्तरी अमेरिका
देश संपर्क जानकारी
अमेरिका

संपर्क के लिए संगठन: सायबर सिविल राइट्स इनिशिएटिव

वेबसाइट: https://cybercivilrights.org/ccri-safety-center

एशिया
देश संपर्क जानकारी
पाकिस्तान

संपर्क के लिए संगठन: डिजिटल राइट्स फ़ाउंडेशन

वेबसाइट: https://digitalrightsfoundation.pk/cyber-harassment-helpline/

फ़ोन नंबर: 0800-39393

कामकाजी घंटे: सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर

सिंगापुर

संपर्क के लिए संगठन: एसजी हर एंपॉवरमेंट (एसएचई)

वेबसाइट: she.org.sg

फ़ोन नंबर: 8001-01-4616

कामकाजी घंटे: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे एसजीटी तक, सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर

दक्षिण कोरिया

संपर्क के लिए संगठन: वीमन्स ह्यूमन राइट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोरिया

वेबसाइट: https://d4u.stop.or.kr/

फ़ोन नंबर: 02-735-8994

कामकाजी घंटे: 24 घंटे उपलब्ध

यूरोप
देश संपर्क जानकारी
यूनाइटेड किंगडम

संपर्क के लिए संगठन: रिवेंज पॉर्न हेल्पलाइन

वेबसाइट: https://revengepornhelpline.org.uk/

ईमेल: help@revengepornhelpline.org.uk

कामकाजी घंटे: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक, बैंक की छुट्टियों को छोड़कर

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9075346188011918489
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false