जब आप Google पर कुछ खोजते हैं, तो आपको बेहतर नतीजे दिखाने के लिए, कभी-कभी आपकी पिछली खोजों और दूसरी जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है.
उदाहरण के लिए, अगर आप पहले चॉकलेट केक खोजते हैं और फिर “बनाने का तरीका” डालकर दोबारा खोजते हैं, तो Google यह अनुमान लगा सकता है कि आप “चॉकलेट केक बनाने का तरीका” खोज रहे हैं. ये सुझाव, आपकी पिछली खोजों पर आधारित होते हैं. इनका मकसद, आपको बेहतर नतीजे दिखाना और वहीं से खोज शुरू करने में मदद करना होता है जहां पिछली बार आपने खोज बंद की थी.
आपके पास अन्य कई विषयों के बारे में, अपने हिसाब से सुझाव पाने का विकल्प भी है. जैसे, इवेंट, फ़िल्में, और शो के अलावा 'डिस्कवर' फ़ीड में वेब पेजों से जुड़े सुझाव वगैरह. ये सुझाव, सेव की गई गतिविधि के आधार पर दिए जाते हैं. जैसे:
- Google पर Search की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधियों का इतिहास
- Search से मिलने वाले वे नतीजे या विज्ञापन जिन पर आप क्लिक करते हैं
- आपकी पसंद या नापसंद किए गए कॉन्टेंट की जानकारी
आपकी ज़्यादातर खोजों के लिए, आपको वही नतीजे मिलेंगे जो उसी जगह से वही क्वेरी करने वाले किसी और व्यक्ति को मिलते हैं.
जब आप अपने Google खाते में साइन इन होते हैं, तब Google Search की कुछ सुविधाएं आपके हिसाब से कॉन्टेंट दिखा सकती हैं. यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
- Google ऐप्लिकेशन की होम स्क्रीन पर, 'डिस्कवर' में सुझाए गए वेब पेज
- “क्या देखें” जैसे शब्दों को खोजने पर मिलने वाले टीवी शो और फ़िल्मों के सुझाव
- “इस वीकेंड पर होने वाली चीज़ें” जैसे शब्दों को खोजने पर मिलने वाले इवेंट के सुझाव
- खोज बॉक्स में ऑटोकंप्लीट सुविधा की मदद से मिलने वाले सुझाव
- जब आप ऐसा विषय खोजते हैं जिसे आपने पहले भी खोजा है, तब आपकी मिलती-जुलती गतिविधि के सुझाव
आपके हिसाब से दिखाया जाने वाला यह कॉन्टेंट, आपकी सेटिंग पर आधारित हो सकता है. इसमें Search की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधियों का इतिहास भी शामिल होता है. दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को किसी भी समय बंद किया जा सकता है.
इनमें से कुछ सुविधाएं, Google खाते से साइन आउट करने के बाद भी काम कर सकती हैं. जैसे, ऑटोकंप्लीट सुविधा की मदद से मिलने वाले ऐसे सुझाव जो हाल ही में की गई खोजों से जुड़े होते हैं. इस बारे में जानें कि ऑटोकंप्लीट सुविधा की मदद से सुझाव कैसे मिलते हैं.
- आपके Google खाते में पहले से ही सुरक्षा की सुविधा मौजूद होती है. इसे स्पैम, मैलवेयर, वायरस, और हैकर जैसे खतरों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
- आपकी गतिविधि को सुरक्षित तरीके से सेव किया जाता है. इसके लिए, डेटा को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने का तरीका अपनाया जाता है. इस तरीके का इस्तेमाल बड़ी-बड़ी कंपनियां करती हैं.
- हर Google खाते की अपनी अलग गतिविधि होती है. अगर आपके पास एक से ज़्यादा Google खाते हैं, तो हर खाते की गतिविधि को अलग रखा जाता है.
- हम आपकी निजी जानकारी किसी को भी नहीं बेचते.
- जब विज्ञापन देने वाले, कीवर्ड और दूसरी शर्तों के आधार पर बोली लगाते हैं, तो Google उपयोगकर्ताओं की पहचान ज़ाहिर किए बिना उन्हें विज्ञापन दिखाता है. हालांकि, इसके लिए Google को आपकी कुछ जानकारी इकट्ठा करनी पड़ती है. जैसे, आपने खोज के लिए कौनसे शब्द डाले हैं और आपकी रुचियां. विज्ञापन देने वाले को सिर्फ़ इस बात की जानकारी मिलती है कि उसका विज्ञापन सही उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गया है. हालांकि, उसे उपयोगकर्ताओं की पहचान से जुड़ी जानकारी नहीं मिलती.
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास को कंट्रोल और मैनेज करना
Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास की सेटिंग चालू होने पर, Google आपकी गतिविधि को सेव करता है. Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास को, सेटिंग में जाकर कंट्रोल और मैनेज किया जा सकता है. उदाहरण के लिए:
- Search की सेवाओं पर की गई कुछ गतिविधियों के इतिहास को या पूरे इतिहास को, मैन्युअल तरीके से मिटाया जा सकता है
- Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास को 3 या 18 महीने जैसी अवधि के बाद, अपने-आप मिटने के लिए शेड्यूल किया जा सकता है
- Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास को सेव होने से रोका जा सकता है
- यह चुना जा सकता है कि इतिहास में किन गतिविधियों का डेटा सेव हो
Search की सेवाओं पर की गई अपनी गतिविधियों के इतिहास को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीका जानें.
अपने डिवाइस पर सेव, Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास को मैनेज करना
Search की सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधियों का इतिहास, आपके डिवाइस में भी सेव किया जा सकता है. इसमें यह जानकारी शामिल हो सकती है:
- आपके ब्राउज़र में सेव किया गया इतिहास
- Google खाते से साइन-आउट रहने के दौरान, Google ऐप्लिकेशन में सेव की गई खोजें
- Google के खोज बार में की गई हाल की गतिविधि
- Google ऐप्लिकेशन में हाल ही में की गई सर्च क्वेरी
Search की सेवाओं पर की गई अपनी गतिविधियों के इतिहास को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीका जानें.
सलाह: Chrome और Google ऐप्लिकेशन पर, गुप्त मोड में भी खोज की जा सकती है. इसके अलावा, दूसरे ब्राउज़र पर निजी ब्राउज़िंग मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है. Chrome का गुप्त मोड आपकी ब्राउज़िंग को निजी कैसे रखता है, इस बारे में जानकारी.
Google खाते में सेव किया गया, Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास डाउनलोड करना
आपके पास अपने Google खाते से जुड़े डेटा को डाउनलोड करने का विकल्प हमेशा होता है. यह विकल्प, Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास के लिए भी होता है. अपने Google खाते से जुड़े डेटा को डाउनलोड करने का तरीका जानें.