खोज नतीजों में शामिल किसी पेज की जानकारी का न दिखना

अगर Google Search के खोज नतीजों में शामिल किसी पेज की जानकारी नहीं दिखती है, जैसा कि यहां दी गई इमेज में दिखाया गया है:

बिना स्‍निपेट वाले सर्च नतीजे: इस पेज के लिए कोई जानकारी उपलब्‍ध नहीं है

इसका मतलब है कि Google, स्निपेट बनाने के लिए पेज के कॉन्टेंट को क्रॉल नहीं कर सका. ऐसा तब होता है, जब किसी वेबसाइट में ऐसा नियम मौजूद हो जो Googlebot को पेज ऐक्सेस करने से रोकता हो. जैसे, obots.txt फ़ाइल में मौजूद नियम. Google, किसी पेज को ऐक्सेस किए बिना भी उसे इंडेक्स कर सकता है. साथ ही, वह पेज Search के नतीजों में दिख सकता है.

इसे ठीक करने का तरीका

यह मेरी साइट नहीं है

साइट के मालिक ने Google को पेज क्रॉल करने से रोका है. इस वजह से, स्निपेट नहीं बनाया जा सकता. माफ़ करें, यह Google के लिए तय किया गया तरीका है. साइट के मालिक के बिना, Google कुछ नहीं कर सकता. अगर आपको पता है कि साइट का मालिक कौन है, तो उसे इस बारे में बताएं और इस पेज का लिंक शेयर करें.

यह मेरी साइट है

अगर ब्लॉक किए गए नतीजे वाली वेबसाइट आपकी है, तो आपको यह नतीजा इस वजह से दिख सकता है, क्योंकि पेज को robots.txt से ब्लॉक किया गया है. आगे क्या करना है, यह जानने के लिए यहां देखें.

जब किसी पेज को robots.txt का इस्तेमाल करके ब्लॉक किया गया हो

ब्यौरा

आपकी वेबसाइट की robots.txt फ़ाइल* में एक ऐसा नियम मौजूद है जो Googlebot को यह पेज क्रॉल करने से रोकता है. Google के लिए किसी पेज को क्रॉल करना ज़रूरी होता है, ताकि वह Search के नतीजों के लिए स्निपेट जनरेट कर सके. अगर Google पेज को क्रॉल नहीं कर पा रहा है, तो वह Search में बिना स्निपेट के दिखेगा.

*robots.txt फ़ाइल एक स्टैंडर्ड फ़ाइल है. वेबसाइटें, इस फ़ाइल का इस्तेमाल करके यह कंट्रोल करती हैं कि सर्च इंजन उनकी साइट के किन पेजों को क्रॉल करें. होस्टिंग की सेवा देने वाली कुछ कंपनियां, यह फ़ाइल अपने-आप बना देती हैं. मौजूदा सेक्शन में, यह पता लगाने का तरीका बताया गया है कि आपके पेज का ब्यौरा न दिखने की मुख्य वजह, इस फ़ाइल का मौजूद होना है या नहीं.

1. समस्या का पता लगाना

यह पक्का करें कि आपकी साइट पर, robots.txt ने आपके पेज को ब्लॉक किया है.

2. समस्या को ठीक करना

इस समस्या को ठीक करने के लिए, इनमें से कोई कार्रवाई करें:

पहला विकल्प: Google को अपना पेज क्रॉल करने देना

अगर आपको Google Search में सही स्निपेट दिखाना है, तो आपको अपनी robots.txt फ़ाइल में बदलाव करना होगा, ताकि Googlebot उस पेज को क्रॉल कर सके.

दूसरा विकल्प: पेज को Google के खोज नतीजों में दिखने से पूरी तरह ब्लॉक करना

पेज को Google Search के नतीजों में पूरी तरह दिखने से रोका जा सकता है. इसके लिए, ये तरीके अपनाएं:

  1. अपने पेज को ब्लॉक करने के लिए इनमें से कोई एक कार्रवाई करें:
    • अपनी साइट से पेज को हटाएं या
    • पेज देखने के लिए, उपयोगकर्ता का लॉगिन होना ज़रूरी कर दें या
    • अपने पेज पर "noindex" टैग का इस्तेमाल करें.
    • इनमें से किसी भी चरण के अलावा, आपको robots.txt फ़ाइल में दिया गया वह नियम भी हटाना होगा जो Googlebot को पेज क्रॉल करने से रोकता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि Google को पेज को पढ़ने की ज़रूरत होती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे अब इंडेक्स नहीं किया जा सकता. यहां, robots.txt के बारे में ज़्यादा जानें.
  2. पुराना कॉन्टेंट हटाने वाला टूल इस्तेमाल करके, Google को इस बदलाव के बारे में बताएं. इससे, पेज की सेव की गई सभी कॉपी खोज के नतीजों से तुरंत हट जाएंगी. यूआरएल को खोज के नतीजों से कॉपी करके, टूल में चिपकाएं. इस टूल का असर कुछ समय के लिए होता है. किसी पेज को Search के नतीजों से हमेशा के लिए हटाने के लिए, ऊपर दिया गया पहला चरण अपनाएं.

यह समझना कि Google Search में आपके पेज कैसे दिखते हैं

"खोज के नतीजों में पेज की जानकारी नहीं है" मैसेज आम तौर पर तब दिखता है, जब Google आपके पेज के कॉन्टेंट को क्रॉल नहीं कर पाता. ऐसा अक्सर इसलिए होता है, क्योंकि उसे robots.txt फ़ाइल ने ब्लॉक किया हो. हालांकि, Google Search के नतीजों में आपके पेज के दिखने या न दिखने के तरीके को कंट्रोल करने के और भी तरीके हैं. 

आपके पेज न दिखने या उम्मीद के मुताबिक न दिखने की तीन सामान्य वजहें यहां दी गई हैं. noindex जैसी कुछ समस्याओं की वजह से, आपका पेज Search के नतीजों में पूरी तरह से नहीं दिखेगा. स्ट्रक्चर्ड डेटा या कॉन्टेंट क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं की वजह से, आपके पेज की रैंकिंग या स्निपेट के नतीजे के दिखने के तरीके पर असर पड़ सकता है.

robots.txt (अनुमति न दें): Google को पेज को क्रॉल करने से रोकता है. जब आपकी robots.txt फ़ाइल, Google को किसी पेज को क्रॉल करने से रोकती है, तो इसका मतलब है कि Google उस पेज का कॉन्टेंट नहीं पढ़ सकता या उस पेज पर मौजूद कोई अन्य निर्देश नहीं देख सकता. जैसे, noindex या nosnippet मेटा टैग.

  • Search में आपको क्या दिखेगा: हो सकता है कि पेज का यूआरएल, खोज के नतीजों में "पेज की कोई जानकारी नहीं है" मैसेज के साथ दिखे. इसकी वजह यह है कि Google को पता है कि यूआरएल मौजूद है, लेकिन वह उसका कॉन्टेंट ऐक्सेस नहीं कर सकता.

noindex मेटा टैग: इससे Google को पता चलता है कि पेज को खोज के नतीजों में न दिखाया जाए. यह टैग सीधे किसी वेब पेज पर डाला जाता है. इससे Google को निर्देश मिलता है कि वह उस पेज को अपने सर्च इंडेक्स में शामिल न करे. Google को यह निर्देश दिखे, इसके लिए ज़रूरी है कि वह पेज को क्रॉल कर सके.

  • Search में आपको क्या दिखेगा: अगर Google किसी पेज को क्रॉल करता है और उसे noindex टैग दिखता है, तो वह पेज को Google Search के नतीजों से पूरी तरह हटा देगा.

nosnippet मेटा टैग: इससे Google को पता चलता है कि उसे खोज के नतीजों में स्निपेट नहीं दिखाना है. यह टैग सीधे तौर पर वेब पेज पर भी डाला जाता है. इससे Google को पेज को इंडेक्स करने का निर्देश मिलता है. हालांकि, Search के नतीजों में कोई टेक्स्ट स्निपेट, वीडियो की झलक या ज़्यादा बेहतर नतीजे (रिच रिज़ल्ट) नहीं दिखाए जाते.

  • Search में आपको क्या दिखेगा: पेज का यूआरएल अब भी खोज के नतीजों में दिखेगा. हालांकि, इसमें जानकारी देने वाला टेक्स्ट या विज़ुअल एलिमेंट नहीं दिखेगा. ये एलिमेंट आम तौर पर Search में दिखते हैं.
अगर किसी पेज को robots.txt से ब्लॉक किया गया है, तो Google उस पेज पर noindex या nosnippet मेटा टैग नहीं देख सकता. इसका मतलब है कि robots.txt ब्लॉक हटाए जाने तक, noindex या nosnippet निर्देश का पालन नहीं किया जाएगा. 

 

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
9208821133465778779
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
83844
false
false
false
false
false