परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट (खोज के नतीजे): डेटा के बारे में जानकारी

इस लेख में बताया गया है कि परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में डेटा को कैसे गिना, इकट्ठा, और अपडेट किया जाता है.

प्रॉपर्टी और पेज के हिसाब से डेटा को एग्रीगेट करना

इस रिपोर्ट में मौजूद डेटा को दो में से किसी एक तरीके से एग्रीगेट किया जाता है: प्रॉपर्टी या पेज के हिसाब से. इनके बीच के अंतर को समझना, कुल संख्या को समझने के लिए ज़रूरी है. खास तौर पर, जब चार्ट के डेटा (प्रॉपर्टी के हिसाब से एग्रीगेट किया गया डेटा) की तुलना टेबल के डेटा (पेज के हिसाब से एग्रीगेट किया गया, जब पेज या खोज नतीजों में दिखने के तरीके के हिसाब से ग्रुप में किया गया हो) से की जाती है. डाइमेंशन और डेटा को ग्रुप करने के बारे में ज़्यादा जानें.

प्रॉपर्टी के हिसाब से एग्रीगेट किया गया डेटा

Search Console की किसी एक प्रॉपर्टी पर ले जाने वाली क्वेरी के सभी नतीजों को कुल मिलाकर एक बार गिना जाता है.

  • इंप्रेशन: अगर कोई प्रॉपर्टी, खोज नतीजों के पेज पर दो बार दिखती है, तो उसे एक इंप्रेशन के तौर पर गिना जाता है.
  • क्लिक: अगर कोई उपयोगकर्ता किसी एक लिंक पर क्लिक करता है, पेज से बाहर आता है, और फिर उसी प्रॉपर्टी के दूसरे लिंक पर क्लिक करता है, तो इसे एक क्लिक के तौर पर गिना जाता है.
  • रैंक: खोज नतीजों में आपकी प्रॉपर्टी की सबसे अच्छी रैंक बताई जाती है.

पेज के हिसाब से एग्रीगेट किया गया डेटा

खोज के नतीजों में मौजूद हर यूनीक यूआरएल को अलग-अलग गिना जाता है, भले ही वे एक ही साइट पर ले जाते हों.

  • इंप्रेशन: हर यूनीक पेज को अलग-अलग गिना जाता है.
  • क्लिक: अगर कोई उपयोगकर्ता किसी लिंक पर क्लिक करता है, पेज से बाहर आता है, और फिर उसी साइट के दूसरे लिंक पर क्लिक करता है (लेकिन यूआरएल अलग है), तो इसे दो क्लिक के तौर पर गिना जाता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हर यूनीक यूआरएल को अलग-अलग गिना जाता है.
  • रैंक: खोज के नतीजों में उस पेज की सबसे अच्छी रैंक बताई जाती है.

गिनती करने के इन अलग-अलग तरीकों की वजह से, अगर खोज नतीजों में एक ही साइट के कई पेज दिखते हैं, तो प्रॉपर्टी के हिसाब से डेटा दिखाए जाने पर क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) और औसत रैंक आम तौर पर ज़्यादा होती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रॉपर्टी के हिसाब से डेटा दिखाते समय, सिर्फ़ सबसे अच्छी रैंक बताई जाती है. साथ ही, सभी इंप्रेशन को प्रॉपर्टी के लिए एक इंप्रेशन के तौर पर गिना जाता है.

उदाहरण:

मान लें कि "बच्चों के लिए पालतू जानवर" के खोज नतीजों में एक ही प्रॉपर्टी से यही तीन नतीजे दिखते हैं:
www.petstore.example.com/monkeys
www.petstore.example.com/ponies
www.petstore.example.com/unicorns

अगर लोगों ने नतीजों का यह सेट देखा और हर लिंक पर क्लिक किया, तो Search Console में ये मेट्रिक दिखेंगी:

मेट्रिक प्रॉपर्टी के हिसाब से एग्रीगेट किया गया डेटा पेज के हिसाब से एग्रीगेट किया गया डेटा
सीटीआर

100%

किसी साइट के लिए सभी क्लिक जोड़ लिए जाते हैं

हर यूआरएल पर 33%

तीन पेज दिखाए गए, हर पेज के लिए एक तिहाई क्लिक

औसत स्थान

1

यह, नतीजों में साइट की सबसे ऊपर दिखने वाली रैंक है

हर यूआरएल के लिए 2

(1 + 2 + 3) / 3 = 2

इंप्रेशन प्रॉपर्टी के लिए 1 हर यूआरएल के लिए 1

डेटा का स्टेटस और उसका लगातार अपडेट होते रहना

शुरुआती डेटा

परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में शामिल नया डेटा कभी-कभी शुरुआती डेटा होता है. इसका मतलब है कि डेटा अब भी इकट्ठा किया जा रहा है और अगले कुछ घंटों में इसमें बदलाव हो सकता है.

  • शुरुआती डेटा को, चार्ट पर बिंदुओं वाली लाइन के साथ दिखाया जाता है.
  • रिपोर्ट में, डिफ़ॉल्ट रूप से पूरे दिन का डेटा दिखता है. शुरुआती डेटा सिर्फ़ तब दिखेगा, जब तारीख की सीमा चुनने के लिए सिलेक्टर में, शुरुआती डेटा वाला कोई दिन साफ़ तौर पर चुना जाएगा. आम तौर पर, आज का डेटा और कभी-कभी बीते दिन का डेटा शुरुआती होता है.
  • रिपोर्ट में पिछली बार अपडेट किए जाने की तारीख में वह आखिरी तारीख दिखती है जिसके लिए डेटा मौजूद होता है.

रिपोर्ट का डेटा एक्सपोर्ट करने का तरीका

कई रिपोर्ट में डेटा को एक्सपोर्ट करने के लिए, 'एक्सपोर्ट करें' बटन होता है. चार्ट और टेबल, दोनों का डेटा एक्सपोर्ट किया जाता है. रिपोर्ट में ~ या - (उपलब्ध नहीं है/यह कोई संख्या नहीं है) के तौर पर दिखाई गई कोई भी वैल्यू, डाउनलोड किए गए डेटा में शून्य हो जाएंगी.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
क्या आप Search Console पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं?

क्या आपने पहले कभी Search Console इस्तेमाल नहीं किया? चाहे आप इसे सीखना चाहते हों, एसईओ विशेषज्ञ हों या वेबसाइट डेवलपर हों, आप यहां से शुरुआत कर सकते हैं.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11639147692580048024
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
83844
false
false
false
false