परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट (Search के खोज नतीजे): ऐडवांस फ़िल्टरिंग और तुलना करने की सुविधा

इस लेख में, डेटा का ज़्यादा बारीकी से विश्लेषण करने के लिए, परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में ऐडवांस फ़िल्टरिंग और तुलना करने की सुविधाओं का इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया है.

डेटा फ़िल्टर करना

अपने डेटा को एक से ज़्यादा डाइमेंशन की मदद से फ़िल्टर किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर अभी क्वेरी के हिसाब से डेटा फ़िल्टर किया जा रहा है, तो "देश='अमेरिका' और डिवाइस='मोबाइल'" फ़िल्टर जोड़ा जा सकता है.

फ़िल्टर जोड़ने, हटाने, और उनमें बदलाव करने का तरीका

कार्रवाई

निर्देश

फ़िल्टर जोड़ना

रिपोर्ट के ऊपर मौजूद फ़िल्टर सेक्शन में, + फ़िल्टर जोड़ें लेबल पर क्लिक करें. इसके अलावा, खोज के टाइप और तारीख वाले फ़िल्टर देखें, जो हमेशा मौजूद होते हैं. इसके अलावा, किसी लाइन के हिसाब से डेटा फ़िल्टर करने के लिए, टेबल में उस लाइन पर क्लिक करें.

फ़िल्टर को हटाने का तरीका

मौजूदा फ़िल्टर के आगे दिए गए x पर क्लिक करें. खोज के टाइप या तारीख वाले फ़िल्टर नहीं हटाए जा सकते.

किसी फ़िल्टर में बदलाव करना

फ़िल्टर पर क्लिक करें और वैल्यू रीसेट करें.

क्वेरी या यूआरएल के हिसाब से डेटा फ़िल्टर करने से, रिपोर्ट में मौजूद डेटा की कुल संख्या पर असर पड़ सकता है. ऐसा, डेटा के कुछ हिस्से को हटाए जाने और पहचान छिपाकर की गई क्वेरी को शामिल न करने की वजह से होता है. अगर आपको डेटा में अंतर दिखता है, तो समस्या हल करने और डेटा में अंतर के बारे में ज़्यादा जानें.

एक से ज़्यादा आइटम के हिसाब से फ़िल्टर करना

नतीजों को एक से ज़्यादा क्वेरी या यूआरएल के हिसाब से फ़िल्टर किया जा सकता है. फ़िल्टर की मदद से ऐसा डेटा देखा जा सकता है जो आपके विकल्पों से मैच करता है. इसके अलावा, ऐसा डेटा देखा जा सकता है जो आपके विकल्पों से मैच नहीं करता है.

अगर आपको अलग-अलग डिवाइसों, खोज के टाइप, देशों या खोज नतीजों में दिखने के तरीकों से जुड़ा डेटा देखना है, तो दो आइटम के बीच तुलना करें.

आइटम में शामिल हैं / आइटम में शामिल नहीं हैं

इस तरीके से, क्वेरी या यूआरएल से मैच करने (या बाहर रखने) के लिए, एक सबस्ट्रिंग डाली जा सकती है. यह तब काम आता है, जब आपको दिखने वाले सभी आइटम में एक जैसी सबस्ट्रिंग हो.

  1. फ़िल्टर वाली लाइन में, + फ़िल्टर जोड़ें पर क्लिक करें.
  2. क्वेरी या पेज को चुनें.
  3. उपलब्ध स्ट्रिंग से मैच करने के लिए, क्वेरी में शामिल है या यूआरएल में शामिल है को चुनें. उपलब्ध स्ट्रिंग को बाहर रखने के लिए, क्वेरी में शामिल नहीं है या यूआरएल में शामिल नहीं है को चुनें.
  4. मैच करने के लिए स्ट्रिंग डालें. मैच केस-सेंसिटिव नहीं होते, लेकिन पूरी तरह से मिलते-जुलते होते हैं. इनमें स्पेस भी शामिल हैं.
  5. लागू करें पर क्लिक करें.

रेगुलर एक्सप्रेशन सर्च

रेगुलर एक्सप्रेशन सर्च की मदद से, ऐसी कई क्वेरी या यूआरएल को फ़िल्टर किया जा सकता है या उन्हें सूची से बाहर रखा जा सकता है जिनमें शायद अंतर हो या वैरिएबल सेक्शन शामिल हों.

  1. फ़िल्टर वाली लाइन में, + फ़िल्टर जोड़ें पर क्लिक करें.
  2. क्वेरी या पेज को चुनें.
  3. ज़रूरत के मुताबिक (रेगुलर एक्सप्रेशन) को चुनें.
  4. अपना रेगुलर एक्सप्रेशन डालें. एक से ज़्यादा वैल्यू के लिए, उन्हें वर्टिकल बार (|) से अलग करें और पूरे एक्सप्रेशन को ब्रैकेट में लिखें: (<value 1> | <value 2> | <value 3> | ...)
  5. अगर आपको किसी खास वैल्यू के अलावा, सभी वैल्यू देखनी हैं, तो रेगुलर एक्सप्रेशन से मैच नहीं करती को चुनें. इसके अलावा, डिफ़ॉल्ट रूप से रेगुलर एक्सप्रेशन से मैच करता है का इस्तेमाल किया जाता है.
  6. लागू करें पर क्लिक करें.

रेगुलर एक्सप्रेशन की जानकारी

  • सिंटैक्स: RE2 सिंटैक्स का इस्तेमाल किया जाता है.
  • डिफ़ॉल्ट मैचिंग: डिफ़ॉल्ट मैचिंग, "कुछ हद तक मैच" होती है. आपका रेगुलर एक्सप्रेशन, टारगेट स्ट्रिंग में कहीं भी मैच हो सकता है. हालांकि, ऐसा तब तक होता है, जब तक कि आपने ^ (स्ट्रिंग की शुरुआत में) या $ (स्ट्रिंग के आखिर में) का इस्तेमाल न किया हो.

केस-सेंसिटिव (बड़े और छोटे अक्षरों में अंतर): डिफ़ॉल्ट तौर पर, रेगुलर एक्सप्रेशन की मैचिंग केस-सेंसिटिव नहीं होती. केस-सेंसिटिव मैच के लिए, एक्सप्रेशन की शुरुआत में (?-i) का इस्तेमाल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए: (?-i)AAA, https://example.com/AAA से मैच होगा, लेकिन https://example.com/aaa से नहीं.

सामान्य रेगुलर एक्सप्रेशन

वाइल्डकार्ड जानकारी
.

किसी भी एक वर्ण से मेल खाता है.

  • "m.n", "men" और "man", दोनों से मेल खाता है, लेकिन "meen" से नहीं
[वर्ण]

[ ] के अंदर मौजूद किसी भी एक आइटम से मेल खाता है.

  • "c[aie]t", "cat", "cit", और "cet" से मेल खाता है
  • "i[o0-9]n", "ion" और "i7n" से मेल खाता है, लेकिन "ian" से नहीं
*

पिछले अक्षर या शून्य या ज़्यादा बार आने पर मेल खाता है:

  • "fo*d", "fd", "fod", "food", और "foooooooood" से मेल खाता है
  • "https*://example", http://example" और "https://example" से मेल खाता है
+

पिछले अक्षर या एक या ज़्यादा बार आने पर मेल खाता है:

  • "fo+d", "fod", "food", "foooooooood" से मेल खाता है, लेकिन "fd" से नहीं
|

OR ऑपरेटर, | ऑपरेटर के पहले या बाद के एक्सप्रेशन से मेल खाता है.

  • "New York|San Francisco", "I love New York" और "I love San Francisco", दोनों से मेल खाता है
\d

एक अंक 0-9

  • "\d\d\d abc", "123 abc" से मेल खाता है
\D

कोई भी बिना अंक वाला (उदाहरण के लिए, कोई अक्षर या वर्ण, जैसे कि + या , या ?)

  • "\D\D\D 123", "aaa 123" से मेल खाता है, लेकिन "123 123" से नहीं
\s

कोई व्हाइटस्पेस (टैब, स्पेस)

  • "1\s2\s3", "1 2 3" से मेल खाता है
\S

जो खाली सफ़ेद जगह न हो.

  • "fire and ice" स्ट्रिंग में (\S)+, "fire" "and" "ice" से मेल खाता है. हालांकि, यह पूरी स्ट्रिंग और किसी भी खाली जगह से मेल नहीं खाता.
(?-i)

इसके बाद आने वाले सभी वर्णों के लिए केस-सेंसिटिव मिलान करता है.

  • "(?-i)AAA, https://example.com/AAA से मेल खाएगा, लेकिन https://example.com/aaa से नहीं
^

आपके एक्सप्रेशन की शुरुआत में, सीमा, टारगेट स्ट्रिंग की शुरुआत से मेल खाती है.

  • "^example", "example" से मेल खाता है, लेकिन "an example" से नहीं
  • "example", "example" और "an example", दोनों से मेल खाता है

अलग-अलग ग्रुप की तुलना करना

किसी एक डाइमेंशन के हिसाब से ग्रुप बनाकर, उसमें मौजूद दो वैल्यू के बीच डेटा की तुलना की जा सकती है. ऐसा करने के लिए, उस डाइमेंशन को चुनना ज़रूरी नहीं है. उदाहरण के लिए, परफ़ॉर्मेंस की तुलना इस तरह की जा सकती है:

  • दो देशों के बीच, जैसे कि अमेरिका बनाम फ़्रांस.
  • अलग-अलग समयावधियों के हिसाब से, जैसे कि इस हफ़्ते की तुलना पिछले हफ़्ते से या पिछले 24 घंटों की तुलना उससे पिछले 24 घंटों से.

आपके पास पेज, डिवाइस या खोज में दिखने के तरीके जैसे डाइमेंशन के हिसाब से भी डेटा की तुलना करने का विकल्प होता है. ध्यान रखें कि पेज या खोज नतीजों में दिखने के तरीके के हिसाब से डेटा की तुलना करने पर, क्लिक मिलने की दर (सीटीआर), इंप्रेशन, और क्लिक की संख्या बदल सकती है

ग्रुप के डेटा की तुलना करने का तरीका

  1. मौजूदा फ़िल्टर में बदलाव करके, फ़िल्टर खोलें या जोड़ें. इसके अलावा, नया फ़िल्टर जोड़ने के लिए, नया पर क्लिक करें. उदाहरण के लिए, तारीख या खोज का टाइप.
  2. फ़िल्टर प्रॉपर्टी वाले डायलॉग बॉक्स में, तुलना करें को चुनें.
  3. तुलना करने के लिए, डाइमेंशन या समयावधि जोड़ें. तारीख की सीमा के हिसाब से तुलना करने पर, आपको समयसीमा के ज़्यादा सटीक लेबल दिखेंगे.
  4. लागू करें पर क्लिक करें.

दो वैल्यू की तुलना करते समय, हर लाइन की वैल्यू की तुलना, नतीजों के टेबल में मौजूद अंतर दिखाने वाले कॉलम में दिखती है.

कुछ उपयोगी तुलनाएं:

  • अपनी मोबाइल साइट पर की गई कुल खोजों की तुलना, अपनी डेस्कटॉप साइट पर की गई मोबाइल खोजों से करें. अगर किसी डोमेन प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो आपको हर साइट के लिए एक अलग परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट खोलनी होगी. साथ ही, अपनी डेस्कटॉप साइट (www.example.com) पर फ़ोन या टैबलेट से की गई खोजों की तुलना, मोबाइल साइट (m.example.com) पर की गई सभी खोजों से करनी होगी.
  • तारीख की दो सीमाओं की तुलना करते समय, हर हफ़्ते या हर महीने की जानकारी के हिसाब से तुलना करने का विकल्प इस्तेमाल करें. हफ़्ते या महीने के हिसाब से एग्रीगेट करने पर, "हफ़्ते के दिन" के असर को कम किया जा सकता है. उदाहरण के लिए: रोज़ाना की तुलना में, एक अवधि के सोमवार की तुलना दूसरी अवधि के शनिवार से करना. इससे, लंबे समय तक परफ़ॉर्मेंस के रुझानों की ज़्यादा सटीक तुलना की जा सकती है.

तुलना करने की सीमाएं और ज़रूरी जानकारी

  • सीमा: एक बार में सिर्फ़ एक तुलना की जा सकती है. तुलना के लिए, नया फ़िल्टर जोड़ने पर मौजूदा तुलना हटा दी जाएगी.
  • कम इस्तेमाल की जाने वाली वैल्यू: अगर दो ग्रुप के बीच तुलना की जाती है और कोई वैल्यू एक ग्रुप में बहुत कम इस्तेमाल हुई है, लेकिन दूसरे ग्रुप में ऐसा नहीं है, तो पहले ग्रुप की लाइन में ~ (उपलब्ध नहीं है) दिखेगा. इसकी वजह यह है कि उस ग्रुप के लिए इंप्रेशन की संख्या, नतीजों की लॉन्ग टेल के आखिर में है. कम इस्तेमाल की जाने वाली वैल्यू के मुताबिक फ़िल्टर लगाने पर, आपको दोनों डाइमेंशन के लिए डेटा की वैल्यू दिखनी चाहिए. 

एआई की मदद से, परफ़ॉर्मेंस डेटा को अपनी पसंद के मुताबिक बनाना

एआई की मदद से काम करने वाला कॉन्फ़िगरेशन टूल, एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू की गई एक सुविधा है. यह एआई का इस्तेमाल करके, आपकी परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट (Search) को पसंद के मुताबिक बनाती है. इसके लिए, यह टूल आपसे उस डेटा का अनुरोध करता है जिसे आपको देखना है. मैन्युअल तरीके से फ़िल्टर लगाने, तुलना करने, और मेट्रिक चुनने के बजाय, Assistant से रिपोर्ट को कॉन्फ़िगर करने के लिए कहा जा सकता है.

रिपोर्ट को पसंद के मुताबिक बनाने का तरीका

  1. परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट के हेडर में मौजूद फ़िल्टर आइकॉन  पर क्लिक करके, साइड पैनल में टूल को खोलें.
  2. प्रॉम्प्ट फ़ील्ड में अपना अनुरोध टाइप करें. इसके बाद, टूल आपको फ़िल्टर, मेट्रिक, और तुलना करने की सेटिंग के सुझाव देगा. इसके बाद, आपको सुझाव की पुष्टि करनी होगी, ताकि उन सेटिंग को आपकी रिपोर्ट पर लागू किया जा सके.

फ़िलहाल, हर उपयोगकर्ता रोज़ाना 20 अनुरोध कर सकता है.

ध्यान दें: फ़िलहाल, यह सुविधा Search Console के कुछ उपयोगकर्ताओं को ही दिख रही है. ऐसा टेस्टिंग करने और सुझाव/शिकायत/राय लेने के लिए किया जा रहा है. यह सुविधा सिर्फ़ Search के नतीजों की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट के साथ काम करती है. यह 'डिस्कवर' या News की रिपोर्ट के लिए उपलब्ध नहीं है.

क्वेरी के उदाहरण:

अनुरोध (उपयोगकर्ता का इनपुट)

फ़िल्टर लागू किए गए

तुलना लागू की गई

चुनी गई मेट्रिक/टेबल

मुझे इस साल की तीसरी तिमाही में, उन पेजों के क्लिक और इंप्रेशन दिखाओ जिनके यूआरएल में "blog/case-study" शामिल है. इनकी तुलना पिछले साल की तीसरी तिमाही से करो.

यूआरएल में शामिल है: "blog/case-study"

तारीख: 1 जुलाई से 30 सितंबर [मौजूदा साल] बनाम 1 जुलाई से 30 सितंबर [पिछला साल]

क्लिक, इंप्रेशन

मुझे पिछले 28 दिनों में स्पेन में मोबाइल और डेस्कटॉप पर मिले ट्रैफ़िक के सीटीआर की तुलना दिखाओ.

देश: स्पेन, तारीख: पिछले 28 दिन

डिवाइस: मोबाइल बनाम डेस्कटॉप

सीटीआर

डिवाइस के हिसाब से, पिछले हफ़्ते और उससे पिछले हफ़्ते में यूनाइटेड किंगडम से मिले क्लिक की तुलना करो.

देश: यूनाइटेड किंगडम

तारीख: पिछला हफ़्ता बनाम उससे पहला हफ़्ता

क्लिक, डिवाइस: डिवाइस के हिसाब से ब्रेकडाउन

मुझे पिछले छह महीनों में, जानवरों के सामान्य नाम वाली क्वेरी के लिए औसत पोज़िशन और क्लिक दिखाओ.

रेगुलर एक्सप्रेशन से मेल खाने वाली क्वेरी: जानवरों के सामान्य नाम, तारीख: पिछले छह महीने

जानकारी उपलब्ध नहीं है

औसत रैंक, क्लिक

सुविधाएं और दायरा

एआई की मदद से काम करने वाला कॉन्फ़िगरेशन टूल, रिपोर्ट फ़िल्टर, तुलनाएं, और मेट्रिक/टेबल के विकल्प जनरेट कर सकता है. यह टेबल को क्रम से नहीं लगा सकता. उदाहरण के लिए: "सबसे ज़्यादा क्लिक वाले पेज दिखाएं". इसके अलावा, यह डेटा एक्सपोर्ट नहीं कर सकता या अन्य कार्रवाइयां नहीं कर सकता.

टूल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वह आपकी ज़रूरत के हिसाब से, फ़िल्टर, तुलनाएं, और मेट्रिक/टेबल के चुनाव करके, आपके व्यू को पसंद के मुताबिक बना सके.

टूल को रिपोर्ट के मौजूदा फ़िल्टर (जैसे कि तारीख की सीमा या डिवाइस) के बारे में पता होता है. इसलिए, नए बदलाव लागू करते समय वह इन फ़िल्टर को नहीं हटाता.

उदाहरण: अगर रिपोर्ट को पहले से ही पिछले 28 दिनों और मोबाइल के हिसाब से फ़िल्टर किया गया है, तो टूल से मुझे '/blog' वाले पेज दिखाओ कहने पर, मौजूदा फ़िल्टर बने रहेंगे और एक नया पेज फ़िल्टर जुड़ जाएगा.

ऐसी कार्रवाइयां नहीं की जा सकतीं: टूल, शुरुआती कॉन्फ़िगरेशन के बाद डेटा में बदलाव करने से जुड़ी कार्रवाइयां नहीं कर सकता. यह कॉन्टेंट इनमें से किसी तरह का हो सकता है. हालांकि, ऐसे कई और उदाहरण हो सकते हैं:

  • बाहरी इवेंट के आधार पर तुलनाएं: खास, बाहरी मुख्य इवेंट के आस-पास के समय के आधार पर फ़िल्टर (जैसे, "FIFA विश्व कप के एक महीने बाद" या राजनैतिक या खेल-कूद से जुड़े इवेंट की तुलना).
    टेबल के साथ इंटरैक्शन: टेबल में सीधे तौर पर फ़िल्टर लगाना (जैसे कि 100 से कम क्लिक), टेबल को क्रम से लगाना या नतीजों को पेज के हिसाब से बांटना.
  • अन्य कार्रवाइयां: डेटा एक्सपोर्ट करना या रिपोर्ट कॉन्फ़िगरेशन (जैसे, चार्ट में कस्टम एनोटेशन जोड़ना).

यह एआई की सुविधा है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि टूल ऐसे फ़िल्टर जनरेट करे जो आपके अनुरोध से मेल न खाते हों. रिपोर्ट पर लागू किए गए फ़िल्टर की हमेशा समीक्षा करें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि वे आपकी क्वेरी से मेल खाते हों.

निजता और सुझाव/राय देना या शिकायत करना

हम आपकी दी गई जानकारी की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं. आपके डाले गए टेक्स्ट का इस्तेमाल, हमारे किसी भी एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं किया जाएगा. 

हम आपकी जानकारी को कुछ समय के लिए रिकॉर्ड कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा करने से पहले हम आपकी निजी जानकारी को हटा देंगे. हम ऐसा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए करते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
क्या आप Search Console पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं?

क्या आपने पहले कभी Search Console इस्तेमाल नहीं किया? चाहे आप इसे सीखना चाहते हों, एसईओ विशेषज्ञ हों या वेबसाइट डेवलपर हों, आप यहां से शुरुआत कर सकते हैं.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
2034753596547592569
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
83844
false
false
false
false
false