Google Translate ऐप्लिकेशन की मदद से, टेक्स्ट, हैंडराइटिंग, फ़ोटो में मौजूद, और बोली गई जानकारी का 200 से ज़्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है. इसके अलावा, वेब पर भी Translate का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Google Translate से कई तरीकों से मदद पाई जा सकती है. उदाहरण के लिए, यह बोला जा सकता है:
- "मेरे लिए स्पेनिश में अनुवाद करो."
- "स्वीडिश में 'नमस्ते' कैसे कहते हैं?"
शुरू करने के लिए, Google Translate ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें.
आप कैमरे का इस्तेमाल करके, इमेज में मौजूद जानकारी का अनुवाद उन सभी भाषाओं में कर सकते हैं जो ऐप्लिकेशन में उपलब्ध हैं. ऐसा करने के लिए, आपके डिवाइस को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
- iPhone 4S और इसके बाद वाला वर्शन
- iOS 11 और इसके बाद वाला वर्शन
सलाह: आप अपने Translate ऐप्लिकेशन में गहरे रंग वाले मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आप सीधे ऐप्लिकेशन से गहरे रंग वाले मोड में बदलाव नहीं कर सकते.
Google Translate का इस्तेमाल वेब पर करना
Google Translate का इस्तेमाल वेब पर करने के लिए, Google Translate पर जाएं.