लिखे गए शब्दों या वाक्यांशों का अनुवाद करने के लिए, Google Translate ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. Chrome या Firefox जैसे किसी वेब ब्राउज़र में भी Google Translate का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अहम जानकारी: मोबाइल डिवाइस पर Chrome का इस्तेमाल करके अनुवाद करने के लिए, आपके मोबाइल में JavaScript का चालू होना ज़रूरी है. JavaScript चालू करने का तरीका जानें.
टेक्स्ट का अनुवाद करना
अहम जानकारी: Translate ऐप्लिकेशन के अलावा, दूसरे ऐप्लिकेशन में लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा सिर्फ़ Pixel 6 और उसके बाद के वर्शन में उपलब्ध है. लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा उपलब्ध होने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Translate ऐप्लिकेशन
खोलें.
- जिस भाषा का अनुवाद करना है और जिस भाषा में अनुवाद करना है उन्हें चुनें.
- वह भाषा चुनने के लिए जिसका अनुवाद करना है: सबसे नीचे बाईं ओर, भाषा चुनने के बार पर टैप करें.
- वह भाषा चुनने के लिए जिसमें अनुवाद करना है: सबसे नीचे दाईं ओर, भाषा चुनने के बार पर टैप करें.
- वह शब्द या वाक्यांश लिखें जिसका अनुवाद करना है.
- विषय के मुताबिक सटीक अनुवाद के लिए, जिस शब्द या वाक्यांश का अनुवाद करना है उसका पूरा वाक्य लिखें.
- अनुवाद किया गया कॉन्टेंट स्क्रीन पर दिख जाएगा. अगर अनुवाद किया गया कॉन्टेंट अपने-आप नहीं दिखता, तो अनुवाद करें
पर टैप करें.
अनुवाद सुनना
अनुवाद सुनने के लिए, सुनें पर टैप करें.
अनुवाद की सुविधा में आवाज़ की सेटिंग बदलना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Translate ऐप्लिकेशन
खोलें.
- मेन्यू
सेटिंग
पर टैप करें.
- आवाज़ से जुड़ी उस सेटिंग को चुनें जिसे बदलना है.
- उच्चारण का तरीका बदलने के लिए: क्षेत्र पर टैप करें और कोई क्षेत्र चुनें.
- बोलने की रफ़्तार बदलने के लिए: बोलने की रफ़्तार पर टैप करें और सामान्य, धीरे या बहुत धीरे चुनें.
अनुवाद शेयर करना और अनुवाद किए गए कॉन्टेंट को मूल भाषा में बदलना
- वह शब्द या वाक्यांश लिखें जिसका अनुवाद करना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, मेन्यू
पर क्लिक करें.
- अनुवाद शेयर करने के लिए: शेयर करें
पर क्लिक करें.
- अनुवाद किए गए कॉन्टेंट को मूल भाषा में बदलने के लिए: मूल भाषा में बदलें
पर क्लिक करें.
- अनुवाद शेयर करने के लिए: शेयर करें