Google Sites की मदद से, निजी या कारोबारी इस्तेमाल के लिए वेबसाइट बनाई जा सकती है.
Google साइट बनाना और उसे नाम देना
- कंप्यूटर पर, Google Sites खोलें.
- सबसे ऊपर, “नई साइट बनाएं” में जाकर, कोई टेंप्लेट चुनें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, अपनी साइट का नाम डालें.
- Enter दबाएं.
- अपनी साइट पर कॉन्टेंट जोड़ें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
सलाह: अपनी साइट के लिए खुद का डिज़ाइन बनाया जा सकता है या किसी टेंप्लेट का इस्तेमाल करके अपना समय बचाया जा सकता है.
अपनी साइट का नाम बदलना
- कंप्यूटर पर, Google Sites खोलें.
- आपको जिस साइट का नाम बदलना है उसे ढूंढें.
- ज़्यादा
नाम बदलें पर क्लिक करें.
- नया नाम डालें और ठीक है पर क्लिक करें.
टाइटल जोड़ना
- कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, साइट का नाम डालें पर क्लिक करें.
- अपनी साइट के लिए कोई नाम डालें.
- Enter या Return दबाएं.
टेंप्लेट का इस्तेमाल करने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में जाएं.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, टेंप्लेट गैलरी पर क्लिक करें.
- वह टेंप्लेट चुनें जिसे इस्तेमाल करना है.
- उस टेंप्लेट की एक कॉपी खुल जाएगी.
टेंप्लेट को दिखाने या छिपाने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में जाएं.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू
सेटिंग
पर क्लिक करें.
- होम स्क्रीन पर हाल ही के टेंप्लेट दिखाएं को चुनें या उन पर से सही का निशान हटाएं.
अपनी पूरी साइट की कॉपी बनाना
- कंप्यूटर पर, वह साइट खोलें जिसे Google Sites में कॉपी करना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
कॉपी बनाएं पर क्लिक करें.
- "फ़ाइल का नाम" में, कॉपी की गई साइट के लिए कोई नाम डालें.
- "पेज" सेक्शन में जाकर, "पूरी साइट" चुनें.
- ज़रूरी नहीं: कॉपी की गई साइट को कहीं और सेव करने के लिए, बदलें पर क्लिक करें.
- ठीक है पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: अगर आपकी साइट में ज़्यादा पेज हैं, तो हो सकता है कि साइट कॉपी न हो.
अपनी साइट के चुने हुए पेजों को कॉपी करना
- कंप्यूटर पर, वह साइट खोलें जिसे Google Sites में कॉपी करना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
कॉपी बनाएं पर क्लिक करें.
- "फ़ाइल का नाम" में, कॉपी की गई साइट के लिए कोई नाम डालें.
- "पेज" सेक्शन में जाकर, "चुने गए पेज" को चुनें.
- ज़रूरी नहीं: कॉपी की गई साइट को कहीं और सेव करने के लिए, बदलें पर क्लिक करें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- उन पेजों को चुनें जिन्हें कॉपी करना है.
- ठीक है पर क्लिक करें.
किसी साइट को मिटाना
- कंप्यूटर पर, Google Sites खोलें.
- आपको जो साइट मिटानी है उस पर, ज़्यादा
पर क्लिक करें.
- हटाएं
पर क्लिक करें.
अपनी साइट के कुछ चुनिंदा पेजों को मिटाना
- कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- दाईं ओर, पेज पर क्लिक करें.
- आपको जो पेज मिटाना है उसके बगल में, ज़्यादा
पर क्लिक करें.
- मिटाएं पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: पिछले वर्शन को चुनकर, मिटाए गए पेजों को वापस लाया जा सकता है.
यूआरएल बदलना या उसे फिर से इस्तेमाल करना
अपनी साइट का यूआरएल बदला जा सकता है या अपने मालिकाना हक वाले किसी मौजूदा यूआरएल का फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है.
अपनी वेबसाइट का यूआरएल बदलना
- कंप्यूटर पर, Google Sites में अपनी साइट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, "पब्लिश करें" के बगल में मौजूद, ड्रॉप-डाउन
पब्लिश करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
- "वेब पता" के नीचे, आप जो यूआरएल चाहते हैं, उसे डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
अपने मालिकाना हक वाले किसी मौजूदा यूआरएल का फिर से इस्तेमाल करना
अगर आपको अपनी किसी साइट के वेब पते का फिर से इस्तेमाल करना है, तो उसे किसी दूसरी साइट को असाइन करने से पहले, मूल साइट का यूआरएल बदलें.
चरण 1: मौजूदा साइट का पता बदलना
- कंप्यूटर पर वह साइट खोलें जिसके यूआरएल को आपको Google Sites में फिर से इस्तेमाल करना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, "पब्लिश करें" के बगल में मौजूद, ड्रॉप-डाउन
पब्लिश करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
- "वेब पता" के नीचे, कोई दूसरा यूआरएल डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
चरण 2: किसी दूसरी साइट के लिए पते का फिर से इस्तेमाल करना
- वह साइट खोलें जिसके लिए आपको इस यूआरएल का इस्तेमाल करना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
- "वेब पता" के नीचे, कोई यूआरएल डालें.
- पब्लिश करें पर क्लिक करें. अब यूआरएल आपकी नई Google साइट को असाइन कर दिया गया है.
अहम जानकारी: अगर आप किसी यूआरएल के मालिक हैं और आपको फिर से उसका इस्तेमाल करना है, तो किसी दूसरी साइट को वह यूआरएल असाइन करने से पहले, ओरिजनल साइट को हमेशा के लिए मिटाया भी जा सकता है. साइट को हमेशा के लिए मिटाने का तरीका जानें.