Google Sites में बनाई गई साइटों में किए गए बदलावों की समीक्षा की जा सकती है, बदलावों के वर्शन की तुलना की जा सकती है, और किसी वर्शन को वापस लाया जा सकता है.
अहम जानकारी: किसी साइट का वर्शन इतिहास तब ही ब्राउज़ किया जा सकता है, जब आपके पास उस साइट में बदलाव करने की अनुमति हो. ऐसा हो सकता है कि वर्शन इतिहास देखने की सुविधा, Google Sites की कुछ साइटों पर ही उपलब्ध हो.
कोई पिछला वर्शन ढूंढें
- कंप्यूटर पर, Google Sites खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
वर्शन इतिहास पर क्लिक करें.
- एक दिन के सभी बदलाव ढूंढने के लिए, साइडबार पर जाएं और जानकारी वाले वर्शन को बड़ा करें
पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: किसी वर्शन को नाम देने के लिए, ज़्यादा
नाम बदलें पर क्लिक करें. इसके बाद, कोई नया नाम डालें और सेव करें पर क्लिक करें.
कोई पिछला वर्शन वापस लाना
- कंप्यूटर पर, Google Sites खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
वर्शन इतिहास पर क्लिक करें.
- दाईं ओर मौजूद साइडबार में, जानकारी वाले वर्शन को बड़ा करें
पर क्लिक करें.
- वह पुराना वर्शन चुनें जिसे आपको वापस लाना है.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, साइट का यह वर्शन वापस लाएं
वापस लाएं पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: मौजूदा वर्शन पर वापस लौटने के लिए, सबसे ऊपर बाईं ओर, वापस जाएं पर क्लिक करें.
पुराने वर्शन से कोई पेज वापस लाना
किसी ऐसे खास पेज को वापस लाया जा सकता है जिसे बदल दिया गया हो या वापस लाए गए वर्शन से मिटा दिया गया हो. इसके लिए, आपको पूरी साइट को उस वर्शन पर वापस लाने की ज़रूरत नहीं होगी.
- कंप्यूटर पर, Google Sites खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
वर्शन इतिहास पर क्लिक करें.
- दाईं ओर मौजूद साइडबार में, जानकारी वाले वर्शन को बड़ा करें
पर क्लिक करें.
- वह पुराना वर्शन चुनें जिसे आपको वापस लाना है.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, पेज का यह वर्शन वापस लाएं
पेज वापस लाएं पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: मौजूदा वर्शन पर वापस लौटने के लिए, सबसे ऊपर बाईं ओर, वापस जाएं पर क्लिक करें.