आपके पास अपनी साइट में फ़ाइलें और अन्य कॉन्टेंट जोड़ने का विकल्प होता है. जैसे:
- YouTube वीडियो, कैलेंडर, और मैप
- दूसरी वेबसाइटों के कॉन्टेंट का सेक्शन या पेज
- एचटीएमएल, सीएसएस या JavaScript कोड
खास जानकारी: अगर फ़ाइल शेयर की गई ड्राइव में है या उसे शेयर करने की अनुमतियां सीमित हैं, तो सिर्फ़ वे लोग उसे देख पाएंगे जिनके पास एक्सेस है. अपनी Google फ़ाइलों को शेयर करने की अनुमतियों को बदलने का तरीका जानें.
Google Docs, Slides, Sheets, Forms, और Charts जोड़ना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- दाईं ओर, शामिल करें पर क्लिक करें.
- मेन्यू में सबसे नीचे जाकर, वह फ़ाइल टाइप चुनें जिसे जोड़ना है. उदाहरण के लिए, Google दस्तावेज़, Google स्लाइड, Google शीट, Google फ़ॉर्म या Google चार्ट.
- फ़ाइल चुनने के बाद,
शामिल करें पर क्लिक करें.
- अपने बदलावों को पब्लिश करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: यह पक्का करने के लिए कि आपकी साइट पर आने वाले सभी लोगों के पास आपकी डाली गई फ़ाइलों का ऐक्सेस हो, सबसे पहले अपने दस्तावेज़ को Google Docs, Sheets या Slides में पब्लिश करें. Google Sites में, शामिल करें जोड़ें
पर जाकर, पब्लिश किए गए दस्तावेज़ का लिंक शामिल करें.
किसी दूसरी वेबसाइट से कॉन्टेंट जोड़ने का तरीका जानने के लिए, दिए गए निर्देशों का पालन करें. सबसे पहले, Google Docs, Sheets या Slides में अपना दस्तावेज़ पब्लिश करें. इसके बाद, Google Sites में, शामिल करें जोड़ें
पर जाकर, पब्लिश किए गए दस्तावेज़ का लिंक शामिल करें.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- शामिल करें टैब पर क्लिक करें.
- एंबेड करें को चुनें.
- ग्रुप का यूआरएल डालें.
- शामिल करें पर क्लिक करें.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- दाईं ओर, शामिल करें पर क्लिक करें.
- चुनें कि किस तरह की फ़ाइल जोड़नी है, जैसे कि YouTube, Calendar या Maps की फ़ाइल.
- फ़ाइल चुनने के बाद
चुनें या शामिल करें पर क्लिक करें.
- अपने बदलावों को पब्लिश करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- दाईं ओर, शामिल करें
इमेज पर क्लिक करें.
- अपने कंप्यूटर से कोई इमेज चुनें और
खोलें.
- अपने बदलावों को पब्लिश करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- दाईं ओर, शामिल करें
Drive पर क्लिक करें.
- फ़ाइल चुनने के बाद,
शामिल करें पर क्लिक करें.
- अपने बदलावों को पब्लिश करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
एंबेड की गई फ़ाइलें, साइट पर साथ मिलकर काम करने वाले सभी लोग और दर्शक ऐक्सेस कर पाएं, यह पक्का करने के लिए आपको साइट पब्लिश करते समय उन्हें फ़ाइल का ऐक्सेस देना होगा. शेयर करने की अनुमतियों को फ़ाइल एंबेड करते समय और साइट पब्लिश या शेयर करते समय अपडेट किया जा सकता है.
अगर साइट पर साथ मिलकर काम करने वाले लोगों के पास एंबेड की गई फ़ाइलों की शेयर करने की सेटिंग बदलने की अनुमति नहीं है, तो उन्हें शेयर करने का विकल्प नहीं दिखेगा. शेयर करने की कोशिश करते समय स्क्रीन पर दिखने वाले डायलॉग बॉक्स में उन्हें बताया जाएगा कि एंबेड की गई फ़ाइलों का ऐक्सेस, उनके पास नहीं है.
आपके पास वेब पते, Google Apps Script में बनाई गई स्क्रिप्ट, Data Studio का इस्तेमाल करके बनाई गई रिपोर्ट, और App Maker से बनाए गए ऐप्लिकेशन एंबेड करने का विकल्प होता है. आपके पास वेबसाइट का पूरा पेज जोड़ने का भी विकल्प होता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- दाईं ओर, शामिल करें
एंबेड करें पर क्लिक करें.
- आपके पास पूरा पेज एंबेड करने का विकल्प भी होता है.
- दाईं ओर, पेज पर क्लिक करें.
- जोड़ें
पर कर्सर घुमाएं.
- पूरा पेज एंबेड करें
पर क्लिक करें.
- आपके पास पूरा पेज एंबेड करने का विकल्प भी होता है.
- आपको जिस यूआरएल को एंबेड करना है उसे डालें.
- शामिल करें पर क्लिक करें.
- अपने बदलावों को पब्लिश करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
नोट: कुछ वेबसाइटें आपको उनकी सामग्री अपनी साइट पर जोड़ने नहीं देंगी. अगर आप सामग्री नहीं जोड़ पाते हैं, तो वेबसाइट के मालिक से संपर्क करें.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- दाईं ओर, शामिल करें
एंबेड करें पर क्लिक करें.
- आपके पास पूरा पेज एंबेड करने का विकल्प भी होता है.
- दाईं ओर, पेज पर क्लिक करें.
- जोड़ें
पर कर्सर घुमाएं.
- पूरा पेज एंबेड करें
पर क्लिक करें.
- आपके पास पूरा पेज एंबेड करने का विकल्प भी होता है.
- कोड एंबेड करें पर क्लिक करें.
- अपना कोड डालें, फिर आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- JavaScript कोड हमेशा <script> टैग के बीच होना चाहिए.
- सीएसएस कोड हमेशा <style> टैग के बीच होना चाहिए.
- शामिल करें पर क्लिक करें.
- अपने बदलावों को पब्लिश करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
Google साइटों में एंबेड की गई Drive फ़ाइलों को खोजना
साइट में एंबेड की गई Google शीट, Google दस्तावेज़, और Google स्लाइड जैसी Drive फ़ाइलों में मौजूद कॉन्टेंट को खोजा जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sites में कोई साइट खोलें.
- पेज पर सबसे ऊपर दाईं ओर, खोजें पर क्लिक करें.
- खोज बार में, कीवर्ड या फ़ाइल का नाम डालें.
- साइट में एंबेड की गई Drive फ़ाइलों का कॉन्टेंट ढूंढने के लिए, खोज के नतीजों में सबसे ऊपर, एंबेड की गई फ़ाइलें टैब पर क्लिक करें.
“एंबेड की गई फ़ाइलें” टैब न दिखने की समस्या का हल
साइट पर आने वाले लोगों को “एंबेड की गई फ़ाइलें” टैब तब ही दिखेगा, जब साइट को इंडेक्स किया गया हो और उसमें कम से कम एक फ़ाइल एंबेड की गई हो.
अपनी साइट को इंडेक्स कराने के लिए, उसे पब्लिश या फिर से पब्लिश किया जा सकता है.
“फ़ाइल को इंडेक्स करने में समस्या आ रही है” गड़बड़ी को ठीक करना
अगर आपकी साइट में एंबेड की गई किसी फ़ाइल को शेयर करने की सीमा पूरी हो जाती है, तो “फ़ाइल को इंडेक्स करने में समस्या आ रही है” गड़बड़ी दिख सकती है. ऐसा तब होता है, जब फ़ाइल को बहुत ज़्यादा साइटों में एंबेड किया जाता है.
इस गड़बड़ी का असर उन फ़ाइलों पर नहीं पड़ता जो शेयर करने की सीमा के दायरे में हैं. साथ ही, दर्शकों के खोजने पर ये दिखेंगी.
गड़बड़ी को ठीक करने के लिए, ये काम किए जा सकते हैं:
- साइट से फ़ाइल को हटाना.
- फ़ाइल की नई कॉपी बनाकर उसे साइट में एंबेड करना.
इसी विषय से जुड़े लिंक
*कृपया नोट करें कि G Suite की सिर्फ़ मुख्य सेवाएं ही G Suite में डेटा संसाधन संशोधन पर निर्भर हैं.