सूचना

कृपया ध्यान रखें कि ग्राहक सहायता टीम, डिसप्ले के लिए सेट की गई आपकी मौजूदा भाषा में समस्या हल करने से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराती. सहायता टीम के स्टाफ़ से संपर्क करने के लिए, कृपया अंग्रेज़ी या कोई ऐसी भाषा (स्पैनिश, पॉर्चगीज़ या जैपनीज़) पर स्विच करें जिसमें समस्या हल करने से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. 

Search Ads 360 में सिंक करने से जुड़ी आम तौर पर होने वाली गड़बड़ियों को ठीक करना

सिंक करने में गड़बड़ियां तब होती हैं, जब किसी समस्या की वजह से Search Ads 360 खाते में किए गए बदलाव, बाहरी विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म में मौजूद जानकारी से मेल नहीं खाते.

सिंक करने के दौरान होने वाली सामान्य गड़बड़ियों को खोजना

सिंक करने में हुई ज़्यादातर गड़बड़ियों के लिए इनमें से कोई एक सूचना दिखती है. यहां दिए गए खोज बार का इस्तेमाल करके, सूचना वाला मैसेज खोजें और समस्या हल करें.

सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

क्रेडेंशियल अमान्य होने की वजह से सिंक नहीं किया जा सका.

सबसे आम वजह:

क्रेडेंशियल अमान्य होने की कई वजहें हैं. एक आम वजह यह है कि आप जिस खाते से सिंक करने की कोशिश कर रहे हैं उसके लिए आपके क्रेडेंशियल बदल गए हैं.


समस्या को हल करने का तरीका:

अपने क्लाइंट खाते में साइन इन करके पुष्टि करें कि क्रेडेंशियल सही हैं.

सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

Search Ads 360 में, Bing खाते का डेटा सिंक नहीं किया जा सका.

सबसे आम वजह:

अनुमति देने से जुड़ी किसी समस्या की वजह से, खाते का डेटा सिंक नहीं किया गया है.


समस्या को हल करने का तरीका:

  • Search Ads 360 की सेटिंग में, Bing खाते को फिर से अनुमति दें.
  • मैन्युअल तरीके से सिंक करें और "बदलाव अपने-आप हटने की सुविधा" विकल्प चुनें.

सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

सिस्टम में गड़बड़ी के कारण सिंक नहीं किया जा सका.

सबसे आम वजह:

Search Ads 360 की किसी गड़बड़ी की वजह से सिंक नहीं हो रहा. ऐसा कभी-कभी उस समय होता है, जब कई आंतरिक प्रोसेस एक ही समय पर आइटम को अपडेट करने की कोशिश करती हैं.


समस्या को हल करने का तरीका:

थोड़ा इंतज़ार करने के बाद, फिर से सिंक करने की कोशिश करें. अगर आपको अब भी गड़बड़ी दिखाई देती है, तो सहायता टीम से संपर्क करें.

सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

Search Ads 360 को कुछ समय तक क्लाइंट खाते के साथ सिंक नहीं किया जा सकता. कृपया कुछ देर बाद कोशिश करें या ज़्यादा जानकारी के लिए, सहायता टीम से संपर्क करें.

सबसे आम वजह:

बाहरी खाता रिस्पॉन्स नहीं कर रहा, इसलिए सिंक करने की प्रोसेस बंद कर दी गई है.


समस्या को हल करने का तरीका:

थोड़ा इंतज़ार करने के बाद, फिर से सिंक करने की कोशिश करें. अगर आपको अब भी गड़बड़ी दिखाई देती है, तो सहायता टीम से संपर्क करें.

सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

उपयोगकर्ता ने सिंक रद्द कर दिया.

सबसे आम वजह:

आपने सिंक के दौरान रद्द करें दबा दिया.


समस्या को हल करने का तरीका:

कोई नया सिंक चलाएं.

सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

इस क्लाइंट खाते को सिंक नहीं किया जा सकता. कृपया सहायता टीम से संपर्क करें, क्योंकि हो सकता है कि एजेंसी या सब-मैनेजर खाते पर रोक लगाई गई हो.

सबसे आम वजह:

रोके गए या हटाए गए खाते पर, शेड्यूल किया गया सिंक चला.


समस्या को हल करने का तरीका:

अगर खाते पर रोक लगी है, तो आप:

  • रोके गए खाते को मैन्युअल तरीके से सिंक करें और फिर खाते को चलाना जारी रखें.
  • अगर खाता हटा दिया गया है, तो आपको उसे फिर से बनाना होगा.
जिस खाते पर रोक लगाई गई है उसे हटाएं और नया खाता फिर से बनाएं.

सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

खाते में ट्रैफ़िक मिलने की सुविधा पर रोक लगाए जाने की वजह से सिंक नहीं किया जा सका. कृपया सहायता टीम को ईमेल करें और यूआरएल शामिल करें.

सबसे आम वजह:

ऐसा हो सकता है कि ट्रैफ़िक मिलने की सुविधा को इन दो में से किसी एक वजह से बंद किया गया हो:

  • क्लाइंट के अनुरोध पर.
  • सिस्टम की गड़बड़ी की जांच के हिस्से के तौर पर.

  • समस्या को हल करने का तरीका:

    हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    DS3_ERROR_SYNC_UNSUPPORTED_DATA_ON_ENGINE:...

    सबसे आम वजह:

    ऐसा तब हो सकता है, जब अपग्रेड किए गए यूआरएल इस्तेमाल किए जा रहे हों, लेकिन Search Ads 360 पर माइग्रेट करने की प्रोसेस अब भी पूरी न की हो.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    क्लाइंट खाते में डेटा अपडेट करें या अपग्रेड किए गए यूआरएल पर माइग्रेट करने की प्रोसेस पूरी करें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    आपकी अनुमति वाले ट्रैकिंग डोमेन की सूची में, clickserve.dartsearch.net के शामिल न होने की वजह से सिंक नहीं किया जा सका. इस समस्या को हल करने के लिए, कृपया Baidu के खाता मैनेजर से संपर्क करें और फिर से कोशिश करें.

    सबसे आम वजह:

    लिंक किए गए Baidu खाते को Search Ads 360 के क्लिक सर्वर को अनुमति देनी होगी.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    आपको Baidu से संपर्क करना होगा, क्योंकि उन्हें Search Ads 360 क्लिक सर्वर को आपके खाते से लिंक करना होगा. संगठन से बाहर के Baidu खाते को किसी नए क्लाइंट खाते से जोड़ने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    एक या उससे ज़्यादा कीवर्ड में, मोबाइल और नॉन-मोबाइल यूआरएल के लिए अलग-अलग एचटीटीपी स्कीम का इस्तेमाल करने की वजह से, सिंक नहीं किया जा सका. दोनों यूआरएल में एचटीटीपी या एचटीटीपीएस का इस्तेमाल करने के लिए, Baidu में कीवर्ड बदलें. इसके बाद, फिर से सिंक करें.

    सबसे आम वजह:

    आपके कम से कम एक कीवर्ड में, मोबाइल और नॉन-मोबाइल यूआरएल के लिए अलग-अलग एचटीटीपी स्कीम का इस्तेमाल किया जाता है.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    इस समस्या को सीधे अपने Baidu खाते में हल करें. डिवाइस के हिसाब से लैंडिंग पेजों का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    खाते को अपग्रेड किए गए यूआरएल पर माइग्रेट न करने की वजह से, सिंक नहीं किया जा सका.

    सबसे आम वजह:

    अपग्रेड किए गए यूआरएल पर माइग्रेट न करने की वजह से, सिंक होने की प्रोसेस का आपके खाते पर बुरा असर पड़ेगा.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    यह मुमकिन है कि सिंक करने या ट्रैफ़िक मिलने के दौरान हुई किसी समस्या की वजह से, क्लाइंट खाते की यह सेटिंग, खाता टाइप से मैच न हो.

    सबसे आम वजह:

    सिंक करने में हुई गड़बड़ियों का विश्लेषण करना मुश्किल होता है और ये गड़बड़ियां कई वजहों से हो सकती हैं. समस्या को हल करने के तरीके को किसी एक समस्या को ध्यान में रखकर नहीं तैयार किया गया है.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    ट्रैफ़िक मिलने से जुड़ी सभी गड़बड़ियां ठीक करें को चुनकर, फिर से सिंक करें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    कैंपेन के लिए एक मिलता-जुलता AD_GROUP पहले से मौजूद है. इसलिए, म्यूटेशन नहीं किया जा सका.

    सबसे आम वजह:

    एक ही कैंपेन में दो या उससे ज़्यादा विज्ञापन ग्रुप के नाम एक जैसे हैं.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    पक्का करें कि आपके विज्ञापन ग्रुप में नाम से जुड़ी कोई गड़बड़ी न हो.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    सब-मैनेजर खाता, Microsoft Merchant Center खाते से लिंक न होने की वजह से, सिंक नहीं किया जा सका.

    सबसे आम वजह:

    ऐसा हो सकता है कि Microsoft Merchant Center खाता, Search Ads 360 से लिंक न किया गया हो.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    Microsoft Merchant Center स्टोर को Search Ads 360 से लिंक करके देखें.

    1. अपने Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
    2. मैनेजर या सब-मैनेजर खाते पर जाएं.
    3. फ़ीड चुनें.
    4. टेबल में, Google Merchant Center के इन्वेंट्री खाते के बगल में मौजूद चेकबॉक्स को चुनें.
    5. रिपोर्टिंग टेबल के ऊपर, बदलाव करें को चुनें. इसके बाद, जानकारी में बदलाव करें को चुनें.
    6. Bing Merchant Center सेक्शन में, Add new store ID बॉक्स में, Microsoft Merchant Center का स्टोर आईडी टाइप करें.

    खाता लिंक करने के बाद, पक्का करें कि मैन्युअल तरीके से या शेड्यूल करके, सिंक होने की प्रोसेस चालू हो.

    Microsoft Merchant Center के स्टोर को Search Ads 360 में सेट अप करने और जोड़ने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    Search Ads 360 में बजट में किए गए बदलाव, Microsoft Ads में सही तरीके से सिंक नहीं हो रहे थे.

    सबसे आम वजह:

    सिंक करने में हुई गड़बड़ियों का विश्लेषण करना मुश्किल होता है और ये गड़बड़ियां कई वजहों से हो सकती हैं.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    • Bing के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में, शेयर किए गए बजट या बिडिंग की रणनीतियां देखें.
    • अगर शेयर किए गए बजट को Bing के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) के साथ सिंक नहीं किया गया था, तो Bing के यूआई में जाकर बजट में बदलाव करें. ऐसा करके, उसे Search Ads 360 में सही बजट से मैच किया जा सकेगा.
    • क्लाइंट खाते में जाने के बाद सिंक करने के विकल्प का इस्तेमाल करके, Search Ads 360 में मैन्युअल तरीके से सिंक करें.
    • मैन्युअल तरीके से सिंक करने से गड़बड़ी ठीक हो जाती है. साथ ही, बजट को Search Ads 360 और Bing यूज़र इंटरफ़ेस के बीच अलाइन किया जा सकता है.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    हमें खाता लेवल पर सिंक करने से जुड़ी गड़बड़ियां क्यों मिलती हैं?

    सबसे आम वजह:

    नए यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में, TIFF इमेज इस्तेमाल नहीं की जा सकतीं. इस वजह से, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को अपने खातों में, खाता-लेवल पर सिंक करने से जुड़ी गड़बड़ी दिख सकती है.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    Tiff इमेज हटाने के बाद, खाते को फिर से सिंक करने की कोशिश करें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    Bing Ads में, बिड वैल्यू का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

    सबसे सामान्य वजह:

    आइटम की बिड को Microsoft Ads खाते में मौजूद बिडिंग की रणनीति की मदद से मैनेज किया जाता है. Search Ads 360 में, बिड में किए गए बदलावों को Microsoft Ads में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    देखें कि क्या इनमें से किसी तरीके को अपनाया गया है:

    • आपके कीवर्ड के लिए बनाए गए कैंपेन, Search Ads 360 और Microsoft Ads, दोनों से कंट्रोल और मैनेज की जाने वाली बिडिंग की रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
    • Microsoft Ads की ओर से कंट्रोल और मैनेज की जाने वाली बिडिंग की रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है और इन कैंपेन के लिए, Search Ads 360 में बिड में बदलाव करने की कोशिश की जा रही है.
    • Microsoft Ads में, बिड में बदलाव करने की कोशिश करते समय, Search Ads 360 की बिडिंग की रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

    अगर आपके कैंपेन में इनमें से कोई भी तरीका अपनाया गया है, तो आपको Search Ads 360 या Microsoft Ads की बिडिंग की रणनीति से कैंपेन को हटाना होगा. कैंपेन में, बिडिंग की दोनों रणनीतियों का नहीं, बल्कि सिर्फ़ एक रणनीति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. बिड को जिस प्लैटफ़ॉर्म से मैनेज किया जा रहा है उसके अलावा किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म से बिड में बदलाव न करें.

    सिंक करने से जुड़ी दोनों गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए, आपको यह तरीका अपनाकर सिंक करना होगा:

    1. अपने Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
    2. अपने Microsoft Ads क्लाइंट खाते पर जाएं.
    3. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद मेन्यू में, सिंक करें चुनें.
    4. सिंक करने से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए, ""Search Ads 360 में किए गए वे बदलाव अपने-आप हटने की सुविधा जो क्लाइंट खातों में पोस्ट नहीं हो पा रहे हैं"" बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
    5. सिंक करें.

    सिंक करने में हुई गड़बड़ी की सूचना देने वाला मैसेज:

    Microsoft Advertising के विज्ञापन ग्रुप के लिए, "भाषा उपलब्ध नहीं है" गड़बड़ी

    सबसे सामान्य वजह:

    Search Ads 360 में Microsoft Advertising के सर्च कैंपेन को मैनेज करते समय, आपको विज्ञापन ग्रुप लेवल पर "भाषा नहीं दी गई है" गड़बड़ी दिख सकती है. खास तौर पर, ऐसा तब होता है, जब Search Ads 360 से कंट्रोल और मैनेज किए जाने वाले Microsoft कैंपेन में 'भाषा के हिसाब से टारगेटिंग' को चुनिंदा भाषा के बजाय "सभी भाषाओं" विकल्प पर सेट किया गया हो. ऐसी स्थिति में वे विज्ञापन ग्रुप, भाषा की सेटिंग का इस्तेमाल नहीं करते. इसलिए, भाषा के हिसाब से टारगेटिंग को विज्ञापन ग्रुप लेवल पर चुना जाना चाहिए.

    समाधान के तौर पर, "सभी भाषाएं" विकल्प के बजाय सभी उपलब्ध भाषाओं को मैन्युअल तरीके से चुना जा सकता है.


    समस्या को हल करने का तरीका:

    गड़बड़ी को ठीक करने के लिए, कैंपेन-लेवल पर भाषा के हिसाब से टारगेटिंग की सुविधा सेट करें.

    इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए, आपको कैंपेन लेवल पर टारगेट की जाने वाली एक या उससे ज़्यादा भाषाएं सेट करनी होंगी. यह तरीका अपनाएं:

    1. Microsoft Advertising कैंपेन पर जाएं.
      • एक साथ कई बदलाव करने के लिए, Microsoft Advertising कैंपेन डाउनलोड करें.
    2. "सभी भाषाएं" चुनने के बजाय, टारगेट की जाने वाली एक या उससे ज़्यादा भाषाएं चुनकर कैंपेन की भाषा बदलें.
      • आपके पास एक भाषा, एक से ज़्यादा भाषा या सभी भाषाओं को चुनने का विकल्प है. हालांकि, वह भाषा नहीं चुनी जा सकती जिसे आपने टारगेट की जाने वाली भाषाओं में शामिल नहीं किया है.
    3. कैंपेन की भाषा की सेटिंग सेव करें.
      • सेटिंग में एक साथ बदलाव करने के लिए, अपडेट की गई बल्क शीट अपलोड करें.

    कैंपेन लेवल पर टारगेट की जाने वाली एक या उससे ज़्यादा भाषाएं सेट करने के बाद, अगली बार सिस्टम के सिंक होने के बाद गड़बड़ी ठीक हो जानी चाहिए. सिंक होने की प्रोसेस मैन्युअल तरीके से भी पूरी की जा सकती है.

    भाषा की सेटिंग बेहतर तरीके से अपडेट करने के लिए, एक साथ डाउनलोड करने या अपलोड करने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

    false
    खोजें
    खोज हटाएं
    खोज बंद करें
    Google ऐप
    मुख्य मेन्यू
    12620469410756991188
    true
    खोज मदद केंद्र
    false
    true
    true
    true
    true
    true
    5055977
    false
    false