Search Ads 360 के मैनेजर खाते के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा, क्लाइंट खाते के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा से अलग हो सकती है.
मैनेजर खाता स्तर पर रिपोर्ट देखते समय, आप क्लाइंट खाते में इस्तेमाल होने वाली मुद्रा को मैनेजर खाते की मुद्रा में बदल सकते हैं, ताकि आप खातों में ज़्यादा आसानी से लागतों और परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण कर सकें. इस लेख में बहु-मुद्रा रिपोर्टिंग के काम करने का तरीका बताया गया है.
यह कैसे काम करता है
मैनेजर खाते में, अगर आपका कोई खाता मैनेजर खाते की मुद्रा से अलग मुद्रा में लागत डेटा दिखाता है, तो आपके पास इस डेटा में “बदली हुई मुद्रा” की लेयर लागू करने का विकल्प होगा. इस लेयर को लागू करने बाद, आप नीचे दिए गए काम कर पाएंगे:
- टेबल: लागत डेटा वाली टेबल के सभी कॉलम में, स्थानीय मुद्रा की वैल्यू के नीचे बदली गई मुद्रा की वैल्यू देखें. आप इन बदले हुए मुद्रा मानों का इस्तेमाल करके डेटा को क्रम से लगा पाएंगे और फ़िल्टर भी कर पाएंगे. साथ ही, मैनेजर खाते की मुद्रा में कॉलम के योग देख पाएंगे.
- चार्ट: बदली गई मुद्रा की वैल्यू का इस्तेमाल करके, चार्ट जनरेट करें.
- रिपोर्ट एडिटर: सभी परफ़ॉर्मेंस डेटा के लिए बदली गई मुद्रा से जुड़ी वैल्यू देखें और एक जैसी बहु-मुद्रा वाले टेबल और ऊपर दिए गए चार्ट से जुड़ी सुविधाओं के साथ रिपोर्ट बनाएं.
ध्यान रखें कि "बदली गई मुद्रा" लेयर लागू करते समय तारीख की सीमा के लिए, "सभी समय" या मई 2003 से पहले की तारीख नहीं चुनी जा सकेगी.
अगर आपको कन्वर्ज़न वैल्यू के लिए, "बदली गई मुद्रा" वाला कस्टम कॉलम दिखाना है, तो Search Ads 360 में कन्वर्ज़न वैल्यू मेट्रिक को "मुद्रा" पर सेट करना होगा. अगर आपको अपनी रिपोर्ट में "बदली गई मुद्रा" वाला कॉलम दिखाना है, तो पक्का करें कि आपने जो मेट्रिक चुनी है उसमें "(बदली गई मुद्रा)" सफ़िक्स शामिल हो.
लागत डेटा को दूसरी स्थानीय मुद्राओं में बदलने का तरीका
अलग-अलग मुद्राओं वाले खातों का लागत डेटा, आपकी चुनी गई तारीख की सीमा में शामिल हर महीने की औसत मासिक कन्वर्ज़न दर का इस्तेमाल करके बदला जाता है. इस कन्वर्ज़न विधि के कारण, किसी खास दिन मैनेज किए जा रहे खातों के लिए दिखाई देने वाली बदली गई रकम का हमेशा सही होना ज़रूरी नहीं है.
उदाहरण
उदाहरण के लिए, मान लें कि आपने अपने मैनेजर खाते के लिए डॉलर (USD) मुद्रा इस्तेमाल की है, लेकिन आपका कोई मैनेजर खाता ब्रिटिश पाउंड (GBP) का उपयोग करता है. आपको डॉलर (USD) में यह देखना है कि 14 फ़रवरी और आज यानी 14 अप्रैल के बीच पाउंड (GBP) वाले खाते का खर्च कितना रहा. एक मुद्रा को दूसरी मुद्रा में बदलने की प्रोसेस कैसे होगी, इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें.
| हर महीने के लिए आपकी चुनी गई तारीख की सीमा | पाउंड (GBP) में राशि | औसत मासिक कन्वर्ज़न रेट का पता लगाने के लिए इस्तेमाल की गई तारीख की सीमा | औसत मासिक कन्वर्ज़न रेट (GBP से USD) | डॉलर (USD) में राशि |
|---|---|---|---|---|
| 2/14 - 2/28 | 20 | 2/1 - 2/28 | 1.2 | 24 |
| 3/1 - 3/31 | 40 | 3/1 - 3/31 | 1.1 | 44 |
| 4/1 - 4/14 | 30 | 4/1 - 4/14 | 1.2 | 36 |
| कुल | 90 | 104 |
आपके पाउंड (GBP) आधारित खाते के लिए:
- 2/14 से 2/28 (20 पाउंड) की पाउंड (GBP) राशि फ़रवरी के औसत मासिक कन्वर्ज़न रेट का इस्तेमाल करके डॉलर (USD) में बदली जाएगी, जो कि 1.2 थी
- 3/1 से 3/31 (40 पाउंड) की पाउंड (GBP) राशि फ़रवरी के औसत मासिक कन्वर्ज़न रेट का इस्तेमाल करके बदली जाएगी, जो कि 1.1 थी
- 4/1 से 4/14 (30 पाउंड) की पाउंड (GBP) राशि अप्रैल (सिर्फ़ उपलब्ध 14 दिनों के आधार पर) के औसत मासिक कन्वर्ज़न रेट का इस्तेमाल करके बदली जाएगी, जो कि 1.2 थी