इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
ज़रूरी शर्तें
- आपको जिस Oracle डेटाबेस का इस्तेमाल करना है वह इंटरनेट पर ऐक्सेस किया जा सकता हो. आपके पास ऐक्सेस को Google Cloud के इस्तेमाल किए जाने वाले आईपी पते की रेंज तक सीमित करने का विकल्प होता है.
- आपको डेटा मैनेजर को डेटाबेस में मौजूद उस खाते का उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड देना होगा जिसके पास उन खास स्कीमा और टेबल का ऐक्सेस है जिनमें वह डेटा है जिसका इस्तेमाल आपको करना है.
- Google Cloud से Oracle डेटाबेस को ऐक्सेस करने की अनुमति देने के लिए, आपको नेटवर्क इन्फ़्रास्ट्रक्चर को कॉन्फ़िगर करना होगा. इसके लिए, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) कनेक्शन सेट अप करना या Google Cloud की आईपी रेंज से आने वाले ट्रैफ़िक को अनुमति देने के लिए फ़ायरवॉल के नियमों को कॉन्फ़िगर करना पड़ सकता है. इसके अलावा, Oracle के क्लाउड इन्फ़्रास्ट्रक्चर, FastConnect जैसी खास इंटरकनेक्ट सेवा का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.
कनेक्शन का टाइप
- Oracle एजेंट बनाते समय, दो तरह के कनेक्शन इस्तेमाल किए जा सकते हैं:
- सिस्टम आइडेंटिफ़ायर (एसआईडी): आपके Oracle डेटाबेस इंस्टेंस के लिए यूनीक आइडेंटिफ़ायर
- उदाहरण के लिए, अगर आपकी मशीन पर कोई Oracle प्रोसेस चल रही है, तो एसआईडी आपके सिस्टम पर मौजूद डेटाबेस का लोकल नाम होता है.
- SERVICE_NAME: बाहरी इकाइयों से कनेक्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला दूसरा नाम
Oracle को डेटा सोर्स के तौर पर सेट अप करना
इस्तेमाल का उदाहरण अभी लागू करना
यहां दिए गए सेक्शन में, डेटा सोर्स को इस्तेमाल के उदाहरण से लिंक करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी मिलेगी. जैसे, ऑडियंस या Floodlight कन्वर्ज़न बनाना. अगर आपको अभी सिर्फ़ डेटा सोर्स लिंक करना है और इस्तेमाल का उदाहरण बाद में लागू करना है, तो इस्तेमाल का उदाहरण बाद में लागू करना लेख देखें.
कस्टमर मैच
"ऑडियंस मैनेजर" पेज पर जाकर ये काम करें
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- सब-मैनेजर खाते पर जाएं. इसके बाद, Google Ads क्लाइंट खाते पर जाएं.
- पेज मेन्यू में, शेयर की गई लाइब्रेरी में जाकर, ऑडियंस मैनेजर चुनें.
- + ग्राहक सूची चुनें.
- "डेटा सोर्स" में जाकर, कोई नया डेटा सोर्स कनेक्ट करें चुनें. इसके बाद, प्रॉडक्ट की सूची में Oracle खोजें और चुनें.
- डायरेक्ट कनेक्शन चुनने के बाद, जारी रखें चुनें.
- अगर आपने डेटा मैनेजर की उस स्क्रीन से कोई डेटा सोर्स पहले ही लिंक कर लिया है जिसका इस्तेमाल करना है, तो कोई मौजूदा सोर्स चुनें विकल्प चुनें.
- "कोई डेटा टाइप चुनें" में जाकर, डेटा टाइप चुनें. इसके बाद, जारी रखें को चुनें.
- होस्टनेम, पोर्ट, सर्विस का नाम या एसआईडी, उपयोगकर्ता नाम, और पासवर्ड डालें.
- कनेक्शन का टाइप चुनें.
- ज़रूरी नहीं: इंपोर्ट किए जाने वाले ऑडियंस सेगमेंट को तय करने के लिए, फ़िल्टर लगाए जा सकते हैं. फ़िल्टर का इस्तेमाल करके, इंपोर्ट किया जाने वाला डेटा तय करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़ील्ड को मैप करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर Google फ़ील्ड से मैच होने वाले डेटा सोर्स फ़ील्ड चुनें. इसके बाद, जारी रखें को चुनें.
- इस कनेक्शन के लिए कोई नाम डालें.
- ज़रूरी नहीं: कनेक्शन की जानकारी में बदलाव करें.
- हो गया को चुनें.
- सेगमेंट के लिए कोई नाम डालें और पुष्टि करें कि नीति का पालन हो रहा है. इसके बाद, बनाएं को चुनें.
कस्टमर मैच और ऑडियंस सेगमेंट के बारे में ज़्यादा जानें.
ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट
“कन्वर्ज़न” पेज से
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- सब-मैनेजर खाते पर जाएं.
- लक्ष्य में जाकर, खास जानकारी को चुनें. इसके बाद, + नई Floodlight गतिविधि को चुनें.
- इंपोर्ट करें चुनें.
- सीआरएम, फ़ाइलें या अन्य डेटा सोर्स चुनें.
- ट्रैकिंग के तरीके के तौर पर, क्लिक से मिले कन्वर्ज़न ट्रैक करें चुनें.
- "डेटा सोर्स" में जाकर, कोई नया डेटा सोर्स कनेक्ट करें को चुनें.
- अगर आपने डेटा मैनेजर की उस स्क्रीन से कोई डेटा सोर्स पहले ही लिंक कर लिया है जिसका इस्तेमाल करना है, तो कोई मौजूदा सोर्स चुनें विकल्प चुनें.
- डेटा सोर्स की सूची में, Oracle को खोजें और चुनें. इसके बाद, डायरेक्ट कनेक्शन को चुनें.
- ग्राहक से जुड़े डेटा की नीति के लिए चेक बॉक्स चुनकर पुष्टि करें कि डेटा को Google की नीतियों के मुताबिक इकट्ठा किया गया है और उन नीतियों के मुताबिक ही उसे शेयर किया जा रहा है. इसके बाद, जारी रखें को चुनें.
- सूची से कोई कन्वर्ज़न लक्ष्य चुनें. इसके बाद, सेट अप करें को चुनें.
- सेव करें और जारी रखें को चुनें.
- होस्टनेम, पोर्ट, सर्विस का नाम या एसआईडी, उपयोगकर्ता नाम, और पासवर्ड डालें.
- कनेक्शन का टाइप चुनें.
- ज़रूरी नहीं: इंपोर्ट किए जाने वाले कन्वर्ज़न इवेंट तय करने के लिए, फ़िल्टर लगाए जा सकते हैं. ऐसा करना खास तौर पर तब ज़रूरी है, जब इंपोर्ट की जा रही फ़ाइल में आपके अलग-अलग कई कन्वर्ज़न लक्ष्य हों. फ़िल्टर का इस्तेमाल करके, इंपोर्ट किया जाने वाला डेटा तय करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़ील्ड को मैप करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से Google फ़ील्ड से मैच होने वाले डेटा सोर्स फ़ील्ड चुनें. इसके बाद, जारी रखें चुनें.
- इस कनेक्शन के लिए कोई नाम डालें.
- ज़रूरी नहीं: कनेक्शन की जानकारी में बदलाव करें.
- हो गया को चुनें.
- सेव करें और जारी रखें को चुनें.
ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानें.
अपग्रेड करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको क्या मेज़र करना है और आपके पास कौनसी सुविधाएं हैं. अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे सही तरीके के बारे में जानने के लिए, ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट को अपग्रेड करने के लिए बनी हमारी गाइड पढ़ें.
इस्तेमाल का उदाहरण बाद में लागू करना
इस तरह के सेटअप में, कनेक्शन के हर चरण को अलग-अलग समय पर पूरा किया जाता है. यह तब काम आ सकता है, जब आप डेटा सोर्स को लिंक करने के लिए तैयार हों, लेकिन इस्तेमाल के उदाहरण को सेट अप करने के लिए तैयार न हों. उदाहरण के लिए, आप ग्राहक सूची बनाने के लिए तैयार नहीं हैं.
उदाहरण
यह उदाहरण देखें:
- पहला चरण: वंदना एक इंजीनियर है, जो आपकी कंपनी का डेटा मैनेज करती है. वह डेटा सोर्स को सेट अप करती है, ताकि उसे Search Ads 360 में इस्तेमाल किया जा सके. अब डेटा सोर्स को इस्तेमाल के उदाहरण से जोड़ा जा सकता है.
- दूसरा चरण: अमन एक मीडिया स्पेशलिस्ट है, जिसे ऑडियंस सूची बनाने की सुविधा का आकलन करना है. अमन एक ग्राहक सूची बनाता है और फिर उस डेटा सोर्स से लिंक करता है जिसे वंदना ने सेट अप किया था. ऐसा करके, वह उस डेटा को कस्टमर मैच के लिए इस्तेमाल कर सकता है.
पहला चरण. डेटा सोर्स से कनेक्ट करने की प्रोसेस शुरू करना
ध्यान दें: हमारा सुझाव है कि आपने जो कनेक्शन बनाया है उसमें कोई ऑडियंस सेगमेंट या कन्वर्ज़न लक्ष्य जोड़ें. आपके पास, डेटा सोर्स को लिंक करने से पहले, ऑडियंस सेगमेंट या कन्वर्ज़न लक्ष्य सेट अप करने का विकल्प होता है. इसके अलावा, डेटा सोर्स को सेट अप करने के आखिरी चरण में भी ऑडियंस सेगमेंट या कन्वर्ज़न लक्ष्य बनाया जा सकता है.
सेटअप खोलें और डेटा मैनेजर को चुनें. “कनेक्ट किए गए प्रॉडक्ट” से अभी-अभी बनाया गया कनेक्शन चुनें. इसके बाद, “इस्तेमाल” सेक्शन में जाकर, + ऑडियंस सेगमेंट जोड़ें या + कन्वर्ज़न ऐक्शन जोड़ें पर क्लिक करें.डेटा सोर्स सेट अप करें. इसके बाद, इस्तेमाल का उदाहरण बाद में जोड़ने के लिए, कनेक्शन बनाएं.
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- सब-मैनेजर खाते पर जाएं.
- पेज मेन्यू में, सेटअप ड्रॉप-डाउन को चुनें. इसके बाद, डेटा मैनेजर को चुनें.
- + प्रॉडक्ट जोड़ें को चुनें.
- डेटा सोर्स में जाकर, प्रॉडक्ट की सूची में कोई डेटा सोर्स खोजें और उसे चुनें.
- अगर कहा जाए, तो डायरेक्ट कनेक्शन चुनें.
- इस्तेमाल का उदाहरण चुनें. साथ ही, ग्राहक से जुड़े डेटा की नीति पढ़ें और उसे स्वीकार करने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें. ऑडियंस चुनने पर, आपको इस चरण में डेटा टाइप चुनने के लिए कहा जाएगा.
- अपने डेटा सोर्स की जगह की जानकारी और क्रेडेंशियल* डालें. इसके बाद, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- फ़ील्ड मैप करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से डेटा सोर्स के वे फ़ील्ड चुनें जो डेस्टिनेशन फ़ील्ड से मैच होते हों.
- ज़रूरी नहीं: अपने डेटा पर ट्रांसफ़ॉर्मेशन लागू करें.
- आगे बढ़ें को चुनें.
- इस कनेक्शन के लिए कोई नाम डालें.
- ज़रूरी नहीं: कनेक्शन की जानकारी में बदलाव करें.
- पूरा करें चुनें.
* इस लेख के पहले हिस्से में बताए गए तरीके के मुताबिक, इस डेटा सोर्स के लिए वही क्रेडेंशियल और जगह की जानकारी डालें जिन्हें पहले इस्तेमाल किया गया है.
दूसरा चरण. इस्तेमाल का उदाहरण लागू करके कनेक्शन पूरा करना
- वह डेस्टिनेशन खोलें जिसका आपको इस्तेमाल करना है. उदाहरण के लिए, पिछले सेक्शन में दिए गए निर्देशों का इस्तेमाल करके, नई ग्राहक सूची या कन्वर्ज़न लक्ष्य बनाना. डेटा सोर्स का यह चरण पूरा करने से पहले, इन चरणों पर वापस जाएं.
- डेटा सोर्स सेक्शन में जाकर, कोई मौजूदा सोर्स चुनें पर क्लिक करें.
- डेटा सोर्स की सूची से वह डेटा सोर्स चुनें जो पहले चरण में शुरू किया गया था.
- अपने इस्तेमाल के उदाहरण के लिए, इस लेख के पहले हिस्से में बताया गया तरीका अपनाएं. कृपया ध्यान दें कि आपको डेटा सोर्स से जुड़े अगले चरण पूरे नहीं करने होंगे, जैसे कि क्रेडेंशियल डालना. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये चरण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं.
गड़बड़ियां ठीक करना
सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां
- पक्का करें कि आपने सही क्रेडेंशियल और डेटाबेस की लोकेशन का सही यूआरएल डाला है.
- पक्का करें कि इस्तेमाल किए जा रहे क्रेडेंशियल से आपके काम का डेटा ऐक्सेस करने के लिए ज़रूरी अनुमतियां मिली हों.
- पक्का करें कि आपकी Floodlight गतिविधि, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो गई हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा नहीं आएगा.
शेड्यूल की गई प्रोसेस से जुड़ी गड़बड़ियां
- शेड्यूल की गई प्रोसेस नहीं चलने की सबसे आम वजह, Oracle डेटाबेस में अपडेट की गई अनुमतियां होती है. यह जांच लें कि आपके डेटाबेस से जुड़ी भूमिका या उपयोगकर्ता खाते को डेटा पढ़ने की अनुमतियां मिली हों.
- पक्का करें कि डेटा अब भी मौजूद हो. साथ ही, स्कीमा और टेबल के नामों में बदलाव न हुआ हो.