- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- बाईं ओर मौजूद पेज मेन्यू में, कैंपेन, विज्ञापन ग्रुप, विज्ञापन या कीवर्ड पर क्लिक करें. इसके बाद, सर्च कीवर्ड या नेगेटिव सर्च कीवर्ड चुनें.
- उस कैंपेन, विज्ञापन ग्रुप, विज्ञापन या कीवर्ड के बगल में मौजूद चेकबॉक्स को चुनें जिस पर आपको लेबल लागू करना है.
- टेबल के ऊपर मौजूद बार में, लेबल पर क्लिक करें.
- नया लेबल बनाने के लिए, ड्रॉपडाउन में जाकर लेबल बनाएं चुनें.
- कोई नाम डालें, रंग चुनें, मालिक चुनें, और जानकारी जोड़ें. हालांकि, जानकारी को जोड़ना ज़रूरी नहीं है.
- बनाएं पर क्लिक करें.
- लागू करें पर क्लिक करें.
- मौजूदा लेबल लागू करने के लिए, उन लेबल के चेकबॉक्स चुनें जिन्हें आपको जोड़ना है. इसके बाद, लागू करें पर क्लिक करें.
एक से ज़्यादा कैंपेन, विज्ञापन ग्रुप, विज्ञापन या कीवर्ड पर लेबल लागू करने के लिए, तीसरे चरण में आइटम के बगल में मौजूद चेकबॉक्स चुनें. इसके बाद, एक या ज़्यादा लेबल लागू करने के लिए लेबल ड्रॉपडाउन का इस्तेमाल करें.