इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
ज़रूरी शर्तें
पक्का करें कि आपने इन ज़रूरी शर्तों को पूरा किया हो:
- आपके पास, उस Google Sheets फ़ाइल का एडिटर के तौर पर ऐक्सेस होना चाहिए
- आपके Search Ads 360 खाते के पास, एडमिन के तौर पर ऐक्सेस होना चाहिए.
Google Sheets को डेटा सोर्स के तौर पर सेट अप करना
इस्तेमाल का उदाहरण अभी लागू करना
यहां दिए गए सेक्शन में, डेटा सोर्स को इस्तेमाल के उदाहरण से लिंक करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी मिलेगी. जैसे, ऑडियंस या Floodlight कन्वर्ज़न बनाना. अगर आपको अभी सिर्फ़ डेटा सोर्स लिंक करना है और इस्तेमाल का उदाहरण बाद में लागू करना है, तो इस्तेमाल का उदाहरण बाद में लागू करना लेख देखें.
कस्टमर मैच
“ऑडियंस मैनेजर” पेज से
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- सब-मैनेजर खाते पर जाएं. इसके बाद, Google Ads क्लाइंट खाते पर जाएं.
- पेज मेन्यू में, शेयर की गई लाइब्रेरी ड्रॉप-डाउन में मौजूद, ऑडियंस मैनेजर चुनें.
ध्यान दें: अगर आपने डेटा सोर्स जोड़े बिना ही कोई सेगमेंट बना लिया है, तो:- “टूल और सेटिंग” में जाकर, सेटअप ड्रॉपडाउन पर जाएं. इसके बाद, डेटा मैनेजर चुनें.
- + प्रॉडक्ट कनेक्ट करें को चुनें. इसके बाद, पांचवें चरण पर जाएं.
- प्लस बटन
चुनें. इसके बाद, + ग्राहक सूची चुनें.
- “डेटा सोर्स” में जाकर, कोई नया डेटा सोर्स कनेक्ट करें को चुनें.
- अगर आपने डेटा मैनेजर की उस स्क्रीन से कोई डेटा सोर्स पहले ही लिंक कर लिया है जिसका इस्तेमाल करना है, तो कोई मौजूदा सोर्स चुनें विकल्प चुनें.
- डेटा सोर्स की सूची से, Google Sheets को चुनें. इसके बाद, डायरेक्ट कनेक्शन को चुनें.
- डेटा सोर्स को जिसके लिए इस्तेमाल करना है उसके तौर पर ऑडियंस चुनें. साथ ही, ग्राहक से जुड़े डेटा की नीति पढ़ें और उसे स्वीकार करें. इसके बाद, जारी रखें को चुनें.
- पक्का करें कि आपने Google Drive वाले खाते में साइन इन किया हो.
- अनुमति देने वाली विंडो में अनुमति दें चुनें, ताकि Google डेटा कनेक्टर को Google Sheets का ऐक्सेस मिल सके.
- डेटा टाइप चुनें. इसके बाद, आगे बढ़ें चुनें.
- वह फ़ाइल चुनें जिसे इंपोर्ट करना है. इसके बाद, आगे बढ़ें को चुनें.
- ज़रूरी नहीं: इंपोर्ट किए जाने वाले ऑडियंस सेगमेंट को तय करने के लिए, फ़िल्टर लगाए जा सकते हैं. फ़िल्टर इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़ील्ड मैप करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से डेटा सोर्स के वे फ़ील्ड चुनें जो डेस्टिनेशन फ़ील्ड से मैच होते हों.
- ज़रूरी नहीं: अपने डेटा पर ट्रांसफ़ॉर्मेशन लागू करें.
- आगे बढ़ें को चुनें.
- इस कनेक्शन के लिए कोई नाम डालें.
- ज़रूरी नहीं: कनेक्शन की जानकारी में बदलाव करें.
- पूरा करें चुनें.
- सेगमेंट के लिए कोई नाम डालें और यह पुष्टि करें कि नीति का पालन हो रहा है. इसके बाद, सेव करें और जारी रखें को चुनें.
कस्टमर मैच और ऑडियंस सेगमेंट के बारे में ज़्यादा जानें.
ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट
“कन्वर्ज़न” पेज से
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- सब-मैनेजर खाते पर जाएं.
- पेज मेन्यू में, कन्वर्ज़न ड्रॉप डाउन में जाकर, खास जानकारी चुनें.
- + कन्वर्ज़न ऐक्शन बनाएं को चुनें.
- इंपोर्ट करें चुनें.
- सीआरएम, फ़ाइलें या अन्य डेटा सोर्स चुनें.
- ट्रैकिंग का कोई तरीका चुनें.
- “डेटा सोर्स” में जाकर, कोई नया डेटा सोर्स कनेक्ट करें को चुनें.
- अगर आपने डेटा मैनेजर की उस स्क्रीन से कोई डेटा सोर्स पहले ही लिंक कर लिया है जिसका इस्तेमाल करना है, तो कोई मौजूदा सोर्स चुनें विकल्प चुनें.
- डेटा सोर्स की सूची से, Google Sheets को चुनें. इसके बाद, डायरेक्ट कनेक्शन को चुनें.
- डेटा सोर्स को जिसके लिए इस्तेमाल करना है उसके तौर पर कन्वर्ज़न चुनें. साथ ही, ग्राहक से जुड़े डेटा की नीति पढ़ें और उसे स्वीकार करें. इसके बाद, जारी रखें चुनें.
- अगर कोई नया कन्वर्ज़न ऐक्शन तय किया जा रहा है, तो कन्वर्ज़न लक्ष्य की सूची में से कोई कैटगरी चुनें. इसके बाद, सेट अप करें पर क्लिक करें.
- पक्का करें कि आपने Google Drive वाले खाते में साइन इन किया हो.
- अनुमति देने वाली विंडो में अनुमति दें चुनें, ताकि Google डेटा कनेक्टर को Google Sheets का ऐक्सेस मिल सके.
- वह फ़ाइल चुनें जिसे इंपोर्ट करना है. इसके बाद, आगे बढ़ें को चुनें.
- ज़रूरी नहीं: इंपोर्ट किए जाने वाले कन्वर्ज़न इवेंट तय करने के लिए, फ़िल्टर लगाए जा सकते हैं. ऐसा करना खास तौर पर तब ज़रूरी है, जब इंपोर्ट की जा रही फ़ाइल में आपके अलग-अलग कई कन्वर्ज़न लक्ष्य हों. फ़िल्टर इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़ील्ड मैप करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से डेटा सोर्स के वे फ़ील्ड चुनें जो डेस्टिनेशन फ़ील्ड से मैच होते हों.
- ज़रूरी नहीं: अपने डेटा पर ट्रांसफ़ॉर्मेशन लागू करें.
- आगे बढ़ें को चुनें.
- इस कनेक्शन के लिए कोई नाम डालें.
- ज़रूरी नहीं: कनेक्शन की जानकारी में बदलाव करें.
- पूरा करें चुनें.
- सेव करें और जारी रखें को चुनें.
अपग्रेड करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको क्या मेज़र करना है और आपके पास कौनसी सुविधाएं हैं. अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे सही तरीके के बारे में जानने के लिए, ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट को अपग्रेड करने के लिए बनी हमारी गाइड पढ़ें.
इस्तेमाल का उदाहरण बाद में लागू करना
इस तरह के सेटअप में, कनेक्शन के हर चरण को अलग-अलग समय पर पूरा किया जाता है. यह तब काम आ सकता है, जब आप डेटा सोर्स को लिंक करने के लिए तैयार हों, लेकिन इस्तेमाल के उदाहरण को सेट अप करने के लिए तैयार न हों. उदाहरण के लिए, आप ग्राहक सूची बनाने के लिए तैयार नहीं हैं.
उदाहरण
यह उदाहरण देखें:
- पहला चरण: वंदना एक इंजीनियर है, जो आपकी कंपनी का डेटा मैनेज करती है. वह डेटा सोर्स को सेट अप करती है, ताकि उसे Search Ads 360 में इस्तेमाल किया जा सके. अब डेटा सोर्स को इस्तेमाल के उदाहरण से जोड़ा जा सकता है.
- दूसरा चरण: अमन एक मीडिया स्पेशलिस्ट है, जिसे ऑडियंस सूची बनाने की सुविधा का आकलन करना है. अमन एक ग्राहक सूची बनाता है और फिर उस डेटा सोर्स से लिंक करता है जिसे वंदना ने सेट अप किया था. ऐसा करके, वह उस डेटा को कस्टमर मैच के लिए इस्तेमाल कर सकता है.
पहला चरण. डेटा सोर्स से कनेक्ट करने की प्रोसेस शुरू करना
ध्यान दें: हमारा सुझाव है कि आपने जो कनेक्शन बनाया है उसमें कोई ऑडियंस सेगमेंट या कन्वर्ज़न लक्ष्य जोड़ें. आपके पास, डेटा सोर्स को लिंक करने से पहले, ऑडियंस सेगमेंट या कन्वर्ज़न लक्ष्य सेट अप करने का विकल्प होता है. इसके अलावा, डेटा सोर्स को सेट अप करने के आखिरी चरण में भी ऑडियंस सेगमेंट या कन्वर्ज़न लक्ष्य बनाया जा सकता है.
सेटअप खोलें और डेटा मैनेजर को चुनें. “कनेक्ट किए गए प्रॉडक्ट” से अभी-अभी बनाया गया कनेक्शन चुनें. इसके बाद, “इस्तेमाल” सेक्शन में जाकर, + ऑडियंस सेगमेंट जोड़ें या + कन्वर्ज़न ऐक्शन जोड़ें पर क्लिक करें.डेटा सोर्स सेट अप करें. इसके बाद, इस्तेमाल का उदाहरण बाद में जोड़ने के लिए, कनेक्शन बनाएं.
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- सब-मैनेजर खाते पर जाएं.
- पेज मेन्यू में, सेटअप ड्रॉप-डाउन को चुनें. इसके बाद, डेटा मैनेजर को चुनें.
- + प्रॉडक्ट जोड़ें को चुनें.
- डेटा सोर्स में जाकर, प्रॉडक्ट की सूची में कोई डेटा सोर्स खोजें और उसे चुनें.
- अगर कहा जाए, तो डायरेक्ट कनेक्शन चुनें.
- इस्तेमाल का उदाहरण चुनें. साथ ही, ग्राहक से जुड़े डेटा की नीति पढ़ें और उसे स्वीकार करने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें. ऑडियंस चुनने पर, आपको इस चरण में डेटा टाइप चुनने के लिए कहा जाएगा.
- अपने डेटा सोर्स की जगह की जानकारी और क्रेडेंशियल* डालें. इसके बाद, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- फ़ील्ड मैप करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से डेटा सोर्स के वे फ़ील्ड चुनें जो डेस्टिनेशन फ़ील्ड से मैच होते हों.
- ज़रूरी नहीं: अपने डेटा पर ट्रांसफ़ॉर्मेशन लागू करें.
- आगे बढ़ें को चुनें.
- इस कनेक्शन के लिए कोई नाम डालें.
- ज़रूरी नहीं: कनेक्शन की जानकारी में बदलाव करें.
- पूरा करें चुनें.
* इस लेख के पहले हिस्से में बताए गए तरीके के मुताबिक, इस डेटा सोर्स के लिए वही क्रेडेंशियल और जगह की जानकारी डालें जिन्हें पहले इस्तेमाल किया गया है.
दूसरा चरण. इस्तेमाल का उदाहरण लागू करके कनेक्शन पूरा करना
- वह डेस्टिनेशन खोलें जिसका आपको इस्तेमाल करना है. उदाहरण के लिए, पिछले सेक्शन में दिए गए निर्देशों का इस्तेमाल करके, नई ग्राहक सूची या कन्वर्ज़न लक्ष्य बनाना. डेटा सोर्स का यह चरण पूरा करने से पहले, इन चरणों पर वापस जाएं.
- डेटा सोर्स सेक्शन में जाकर, कोई मौजूदा सोर्स चुनें पर क्लिक करें.
- डेटा सोर्स की सूची से वह डेटा सोर्स चुनें जो पहले चरण में शुरू किया गया था.
- अपने इस्तेमाल के उदाहरण के लिए, इस लेख के पहले हिस्से में बताया गया तरीका अपनाएं. कृपया ध्यान दें कि आपको डेटा सोर्स से जुड़े अगले चरण पूरे नहीं करने होंगे, जैसे कि क्रेडेंशियल डालना. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये चरण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं.
गड़बड़ियां ठीक करना
फ़ाइल फ़ॉर्मैट से जुड़ी समस्याएं
Google Sheets से डेटा इंपोर्ट करते समय होने वाली समस्याओं से बचने के लिए, यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं
- पक्का करें कि आपके पास Google शीट में बदलाव करने का ऐक्सेस हो और उसमें डेटा मौजूद हो.
- फ़ाइल, Google Sheets की कोई नेटिव स्प्रेडशीट होनी चाहिए. अगर नेटिव स्प्रेडशीट नहीं है, तो .tsv या .csv फ़ाइल एक्सटेंशन वाली कोई फ़ाइल होनी चाहिए.
- स्प्रेडशीट की पहली लाइन या फ़ाइल की पहली लाइन में मान्य हेडर होने चाहिए. हेडर में ईमेल पता या नाम जैसी जानकारी हो सकती है.
- डेटा मैनेजर, Google Sheets की स्प्रेडशीट में सिर्फ़ पहली शीट का डेटा पढ़ सकता है. अगर आपकी स्प्रेडशीट में एक से ज़्यादा शीट हैं, तो पक्का करें कि पहली शीट में वह डेटा मौजूद हो जिसे आपको इंपोर्ट करना है.
सेटअप से जुड़ी गड़बड़ियां
पक्का करें कि आपका Floodlight कन्वर्ज़न, चुने गए कनेक्शन से कनेक्ट हो. ऐसा न होने पर, कोई डेटा नहीं आएगा.