इस लेख में बताया गया है कि मैनेजर-लेवल का कोई उपयोगकर्ता, मैनेजर और सब-मैनेजर, दोनों लेवल की रिपोर्ट के लिए ईमेल की सेटिंग को कैसे कंट्रोल कर सकता है.
यह सुविधा कैसे काम करती है
- पहले, मैनेजर और सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ता, शेड्यूल की गई रिपोर्ट और बनाए गए नियमों के हिसाब से लोगों को ईमेल पर सूचना भेजने के लिए अलग-अलग सेट अप करते थे, ताकि खाते की परफ़ॉर्मेंस या विश्लेषण के लिए ज़रूरी डेटा देखा जा सके. अब खाते में एक साथ कई बदलाव करने के लिए, ज़रूरत के हिसाब से अपने-आप लागू होने वाले नियम सेट किए जा सकते हैं. अपने-आप लागू होने वाले नियमों को मैनेज करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
- इस नई सुविधा की मदद से, सब-मैनेजर खाते शेड्यूल की गई रिपोर्ट को ईमेल से भेजने के नियम बना सकते हैं. इसके अलावा, मैनेजर और सब-मैनेजर खाते, दोनों का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता चुन सकते हैं कि ईमेल पाने वालों में किसे शामिल करना है.
- क्लाइंट खातों के लिए, ईमेल पाने वालों की सूची में किसी भी मैनेजर खाते (एमसीसी) से उपयोगकर्ता जोड़े जा सकते हैं. यह वह मैनेजर खाता हो सकता है जिसमें उपयोगकर्ता ने साइन इन किया है. इसके अलावा, उसी हैरारकी में मौजूद किसी खाते और रिपोर्ट के मालिकाना हक वाले खाते के बीच के खातों के उपयोगकर्ता भी सूची में जोड़े जा सकते हैं.
- मैनेजर-लेवल के उपयोगकर्ता, सब-मैनेजर लेवल की रिपोर्ट और नियमों में, मैनेजर लेवल और सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ताओं को ईमेल पाने वालों की सूची में जोड़ और हटा सकते हैं. वहीं, सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ता, सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ताओं को ईमेल पाने के लिए जोड़ और हटा सकते हैं. मैनेजर और सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ता, ईमेल पाने वाले मैनेजर-लेवल के उपयोगकर्ताओं को देख और हटा सकते हैं. ये उपयोगकर्ता सब-मैनेजर लेवल की रिपोर्ट और नियमों को पाने वाले होते हैं.
उदाहरण
- मान लें कि आप कोई एजेंसी हैं और आपके पास मैनेजर खाता (M0) और उसके तहत दो उपयोगकर्ता (U1 और U2) हैं.
- मैनेजर खाते (M0) के तहत आपके पास दो सब-मैनेजर खाते (M2 और M3) हैं.
- U1 ने दो रिपोर्ट (R1 और R2) बनाई हैं. इनमें मैनेजर खाते (M0) से (R1) और सब-मैनेजर खाते (M2) से (R2) बनाई है.
- हर सब-मैनेजर खाते में, आपके पास दो क्लाइंट खाते और हर सब-मैनेजर खाते में दो उपयोगकर्ता हैं.
- एक सब-मैनेजर खाते (M2) में दो क्लाइंट खाते (C1 और C2) और दो उपयोगकर्ता (U3 और U4) हैं.
- दूसरे सब-मैनेजर खाते (M3) में दो क्लाइंट खाते (C3 और C4) और दो उपयोगकर्ता (U5 और U6) हैं.
मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ता को मिलने वाली अनुमतियां
- ऊपर दिए गए उदाहरण से यह पता चलता है कि U1 ने मैनेजर लेवल पर रिपोर्ट (R1) बनाई है और रिपोर्ट के लिए उपयोगकर्ताओं (U1 और U2) या सभी उपयोगकर्ताओं को ईमेल पाने वालों के तौर पर जोड़ा है.
- U1 ने सब-मैनेजर खाते के मालिकाना हक वाली एक और रिपोर्ट (R2) बनाई. साथ ही, M0 के उपयोगकर्ताओं (U1 और U2), M2 के उपयोगकर्ताओं (U3 और U4), M0 के सभी उपयोगकर्ताओं, और M2 के सभी उपयोगकर्ताओं को ईमेल से रिपोर्ट (R2) पाने वालों के तौर पर जोड़ा है.
- U1, रिपोर्ट (R1) में बदलाव कर सकता है. साथ ही, ईमेल पाने वालों के तौर पर मैनेजर खाता लेवल (M0) के उपयोगकर्ताओं को जोड़ या हटा सकता है.
- इसी तरह, U1, सब-मैनेजर खाते से बनाई गई रिपोर्ट (R2) में बदलाव कर सकता है. साथ ही, मैनेजर लेवल या सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ताओं को ईमेल पाने वालों के तौर पर जोड़ या हटा भी सकता है.
- U1, मैनेजर खाते M0 और हर सब-मैनेजर खाते M1/M2 के लिए अलग से नियम और रिपोर्टिंग सेट अप कर सकता है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि U1 के पास इन खातों का ऐक्सेस हो.
अहम जानकारी: अगर ईमेल पाने वाले लोगों को ईमेल पर सूचनाएं नहीं चाहिए, तो उनके पास ईमेल की सदस्यता छोड़ने का विकल्प है. इससे ईमेल पाने वाले का कॉन्फ़िगरेशन नहीं बदलता. हालांकि, ईमेल की सदस्यता छोड़ने पर, रिपोर्ट/नियम के मालिकाना हक वाले ऐसे खाते में उपयोगकर्ता के लिए रिपोर्टिंग सदस्यता बंद हो जाती है जो ईमेल भेजता है. उदाहरण के लिए, U1, R2 की सदस्यता छोड़ता है. इससे U1 को M2 पर, उस नियम या रिपोर्ट के लिए ईमेल भेजना बंद कर दिया जाएगा जिसकी सदस्यता U1 ने छोड़ी है.
मैनेजर खाते से ईमेल सदस्यताएं सेट अप करना
मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ता, मैनेजर खाते के साथ-साथ अलग-अलग सब-मैनेजर खातों के लिए, ईमेल सदस्यता की अनुमतियां सेट कर सकते हैं. अनुमतियां सेट अप करने के लिए, यहां दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- पेज मेन्यू में, “टूल और सेटिंग” में जाकर, सेटअप पर क्लिक करें.
- प्राथमिकताएं पर क्लिक करें.
- “सूचनाओं में बदलाव करें” में जाकर, ड्रॉप-डाउन से ईमेल पता चुनें.
- इसके बाद, ज़रूरत के हिसाब से ईमेल सेटिंग को अपडेट करें.
सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ता को मिलने वाली अनुमतियां
- U3 ने सब-मैनेजर लेवल पर रिपोर्ट (R2) बनाई और उपयोगकर्ताओं (U3 और U4) या सब-मैनेजर लेवल के सभी उपयोगकर्ताओं को रिपोर्ट पाने वालों के तौर पर जोड़ा.
- U3, M2 के मालिकाना हक वाली रिपोर्ट (R2) में बदलाव करने के साथ-साथ सब-मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ताओं को जोड़ या हटा सकता है. इसके अलावा, U3 रिपोर्ट (R2) में जोड़े गए M0 उपयोगकर्ताओं को ईमेल पाने वालों के तौर पर देख या हटा भी सकता है.
- U3 के पास रिपोर्ट (R2) में बदलाव करते समय, ईमेल पाने वाले लोगों और सब-मैनेजर लेवल के ऊपर वाली ईमेल की जानकारी देखने की अनुमति होती है.
- U3 के पास रिपोर्ट (R2) को हटाने की भी अनुमति होती है. वह ऐसा तब भी कर सकता है, जब ईमेल पाने वालों में M0 उपयोगकर्ता शामिल हों.
- अहम जानकारी: अगर मैनेजर लेवल के उपयोगकर्ता (U1) ने सब-मैनेजर खाते के तहत, रिपोर्ट बनाई है, तो भी उपयोगकर्ता (U3) के पास रिपोर्ट हटाने की सुविधा होनी चाहिए.
अहम जानकारी: अगर ईमेल पाने वाले लोगों को ईमेल पर सूचनाएं नहीं चाहिए, तो उनके पास ईमेल की सदस्यता छोड़ने का विकल्प है. इससे, ईमेल पाने वालों से जुड़ा कॉन्फ़िगरेशन नहीं बदलता. हालांकि, जिस खाते के पास रिपोर्ट का मालिकाना हक है उसमें उपयोगकर्ता के लिए, रिपोर्टिंग की सदस्यता बंद हो जाती है.
सब-मैनेजर खाते से ईमेल सदस्यताएं सेट अप करना
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- पेज मेन्यू में, “टूल और सेटिंग” में जाकर, सेटअप पर क्लिक करें.
- प्राथमिकताएं पर क्लिक करें.
- “प्राथमिकताओं में बदलाव करें” में जाकर, ड्रॉप-डाउन से ईमेल पता चुनें.
- इसके बाद, ज़रूरत के हिसाब से ईमेल सेटिंग को अपडेट करें.
क्लाइंट खाते के लेवल के उपयोगकर्ताओं की अनुमति
- उपयोगकर्ता, ईमेल पाने वालों में अलग-अलग लोगों को जोड़ सकते हैं. जिन लोगों को जोड़ा जा सकता है उनके खाते उपयोगकर्ता के खाते और रिपोर्ट के मालिक के खाते के बीच वाले होने चाहिए.
- उपयोगकर्ता, जिस खाते में लॉग इन करते हैं और रिपोर्ट का मालिकाना हक रखने वाले खाते के बीच के किसी भी खाते से, हर एमसीसी खाते के लिए सभी उपयोगकर्ताओं को जोड़ सकते हैं. उदाहरण के लिए, M0 के सभी उपयोगकर्ता और M2 के सभी उपयोगकर्ता.
- रिपोर्ट का मालिकाना हक रखने वाले खाते में लॉग इन करने वाले उपयोगकर्ता, ईमेल पाने वाले अलग-अलग उपयोगकर्ताओं या उस खाते के सभी उपयोगकर्ताओं को जोड़ सकते हैं.
- उपयोगकर्ता, रिपोर्ट में पहले जोड़े गए ईमेल पाने वालों को देख और हटा सकते हैं. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि उपयोगकर्ता किस एमसीसी खाते से जुड़े हैं.
अहम जानकारी: अगर ईमेल पाने वाले लोगों को ईमेल पर सूचनाएं नहीं चाहिए, तो उनके पास ईमेल की सदस्यता छोड़ने का विकल्प है. इससे, ईमेल पाने वालों से जुड़ा कॉन्फ़िगरेशन नहीं बदलता. हालांकि, जिस खाते के पास रिपोर्ट का मालिकाना हक है उसमें उपयोगकर्ता के लिए, रिपोर्टिंग की सदस्यता बंद हो जाती है. ईमेल पाने वाले लोग, सदस्यता वाले पेज पर जाकर, हर उस खाते की ईमेल सदस्यताएं मैनेज कर सकते हैं जिसका ऐक्सेस उनके पास है.