Search Ads 360 सब-मैनेजर खाते को एक या उससे ज़्यादा Google Analytics 4 प्रॉपर्टी से जोड़ने पर, आपको ये फ़ायदे मिलते हैं:
- Search Ads 360 का इस्तेमाल करके, Analytics से ऑडियंस इंपोर्ट की जा सकती हैं
अगर आपने Search Ads 360 सब-मैनेजर खाते में हमेशा ऑडियंस शेयर करने की ऑटोमैटिक सेटिंग चालू की है, तो ये ऑडियंस सभी मौजूदा और बाद में बनाए जाने वाले Google Ads क्लाइंट खातों के साथ शेयर की जाती हैं. - Search Ads 360 का इस्तेमाल करके, Analytics से कन्वर्ज़न इंपोर्ट किए जा सकते हैं
- Search Ads 360 का इस्तेमाल करके, Analytics में कैंपेन और लागत डेटा एक्सपोर्ट किया जा सकता है
- Search Ads 360 की रिपोर्ट में, ऐप्लिकेशन और साइट से जुड़ी, Analytics की यूज़र ऐक्टिविटी मेट्रिक देखी जा सकती हैं
ऑडियंस इंपोर्ट करना
Analytics से ऑडियंस इंपोर्ट करने के लिए:
- Analytics प्रॉपर्टी में Google सिग्नल चालू करें
- लिंक की सेटिंग में जाकर, लोगों के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करें
Analytics, ऑडियंस का ऐसा डेटा एक्सपोर्ट नहीं करता जिसमें उनकी डेमोग्राफ़िक या दिलचस्पियों के बारे में डेटा मौजूद हो.
"हमेशा ऑडियंस शेयर करने की ऑटोमैटिक सेटिंग" सुविधा का इस्तेमाल करके ऑडियंस इंपोर्ट करने पर, वे लिंक किए गए Search Ads 360 सब-मैनेजर खाते और उनसे जुड़े, Google Ads क्लाइंट खातों में दिखती हैं. इन ऑडियंस का इस्तेमाल सीधे तौर पर टारगेटिंग के लिए किया जा सकता है या इन्हें दूसरी ऑडियंस के साथ शामिल किया जा सकता है. आपके पास इनका विश्लेषण करने का भी विकल्प होता है.
कन्वर्ज़न इंपोर्ट करना
Search Ads 360, क्रॉस-चैनल लास्ट क्लिक या डेटा-ड्रिवन एट्रिब्यूशन मॉडल का इस्तेमाल करने वाले Analytics कन्वर्ज़न इंपोर्ट करता है. कन्वर्ज़न का इस्तेमाल रिपोर्टिंग और बिडिंग के लिए किया जा सकता है.
ध्यान दें:
- Google Analytics 4 में एक्सपोर्ट किए गए हर मुख्य इवेंट के लिए, डेटा-ड्रिवन एट्रिब्यूशन मॉडल और लास्ट क्लिक एट्रिब्यूशन मॉडल में से किसी एक को चुना जा सकता है. ऐसा कन्वर्ज़न ऐक्शन की सेटिंग बदलते समय किया जा सकता है.
- Google Analytics 4 के मुख्य इवेंट के लिए, क्रॉस-चैनल लास्ट क्लिक एट्रिब्यूशन मॉडल, डिफ़ॉल्ट एट्रिब्यूशन मॉडल है.
Analytics कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने के लिए:
- Search Ads 360 में: वे कन्वर्ज़न ऐक्शन चुनें जिन्हें इंपोर्ट करना है (Search Ads 360 इंटरफ़ेस से लिंक बनाने के तरीके में दिए गए छठे से आठवें चरण को देखें).
- Analytics से लिंक करने पर: लिंक को कॉन्फ़िगर करते समय, "कैंपेन एट्रिब्यूशन चालू करना" सेटिंग को चालू करें. Analytics इंटरफ़ेस से लिंक बनाने के तरीके का आठवां चरण देखें.
Analytics रिपोर्ट में Search Ads 360 का डेटा
Analytics में Search Ads 360 का डेटा उपलब्ध होने पर सोर्स, मीडियम, कैंपेन, और डिफ़ॉल्ट चैनल ग्रुप जैसे डाइमेंशन के हिसाब से, उपयोगकर्ता, सेशन, और कन्वर्ज़न की मेट्रिक देखी जा सकती हैं.
क्रॉस-चैनल एट्रिब्यूशन का डेटा देखने के लिए, मॉडल की तुलना और कन्वर्ज़न पाथ रिपोर्ट देखें.
उपयोगकर्ता हासिल करने से जुड़ा डेटा, उपयोगकर्ता हासिल करने की रिपोर्ट में देखा जा सकता है. Search Ads 360 के लिए खास तौर पर इस्तेमाल होने वाले ट्रैफ़िक-सोर्स डाइमेंशन के बारे में ज़्यादा जानें.
Search Ads 360 रिपोर्ट में Analytics का डेटा
लिंक करने के बाद, Search Ads 360 रिपोर्ट में कई Analytics मेट्रिक जोड़ी जा सकती हैं. रिपोर्ट में Analytics कॉलम जोड़ने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
लिंक करना
Search Ads 360 या Analytics को लिंक करने की प्रक्रिया, इन दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल करके शुरू की जा सकती है.
Analytics और Search Ads 360 को लिंक करने के लिए, आपके पास Search Ads 360 सब-मैनेजर खाते में एडमिन या बिलिंग के ऐक्सेस के बिना एडमिन की भूमिका और Analytics प्रॉपर्टी में एडिटर की भूमिका होनी चाहिए.
किसी सब-मैनेजर खाते को, ज़्यादा से ज़्यादा 200 Google Analytics प्रॉपर्टी से जोड़ा जा सकता है.
Search Ads 360 की मदद से लिंक करना
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- सब-मैनेजर खाते पर जाएं.
- बाईं ओर मौजूद पेज मेन्यू में, सेटअप ड्रॉपडाउन चुनें. डेटा मैनेजर को चुनें.
- "कनेक्ट किए गए प्रॉडक्ट” टैब में जाकर, + प्रॉडक्ट कनेक्ट करें को चुनें.
- डेटा सोर्स के तौर पर, “Google Analytics (GA4)” को चुनें.
- प्रॉपर्टी चुनें को चुनें. इसके बाद, वे Google Analytics प्रॉपर्टी चुनें जिन्हें आपको लिंक करना है. इसके बाद, लागू करें पर क्लिक करें.
- अपनी सेटिंग कॉन्फ़िगर करने के लिए, आगे बढ़ें को चुनें. इसके बाद, खाता लिंक करने के अपने अनुरोध की समीक्षा करके, उसे सबमिट करें.
- अगर आपको कन्वर्ज़न ऐक्शन इंपोर्ट करनी हैं, तो यह तरीका अपनाएं:
- पेज मेन्यू के "टूल और सेटिंग" सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, “कन्वर्ज़न” ड्रॉपडाउन में जाकर खास जानकारी को चुनें.
- + कन्वर्ज़न ऐक्शन बनाएं को चुनें.
- इंपोर्ट करें को चुनें. इसके बाद, Google Analytics 4 प्रॉपर्टी को चुनें और फिर ऐप्लिकेशन या वेब में से किसी एक को चुनें.
- वे कन्वर्ज़न ऐक्शन चुनें जिन्हें आपको इंपोर्ट करना है. इसके बाद, इंपोर्ट करें और जारी रखें को चुनें.
Analytics की मदद से लिंक करना
Google Analytics 4 प्रॉपर्टी को, ज़्यादा से ज़्यादा 200 सब-मैनेजर खातों से लिंक किया जा सकता है.
- Analytics में, एडमिन चुनें.
- "प्रॉपर्टी" कॉलम में, मेन्यू का इस्तेमाल करके वह प्रॉपर्टी चुनें जिसे लिंक करना है.
- "प्रॉडक्ट लिंक" में जाकर, Search Ads 360 चुनें.
- लिंक की गई टेबल में, लिंक करें को चुनें.
- अगर आपके पास एक या इससे ज़्यादा Search Ads 360 सब-मैनेजर खातों के लिए एडमिन की भूमिका है, तो "उन Search Ads 360 खातों से लिंक करें जिन्हें मैनेज करने का ऐक्सेस मेरे पास है" वाली लाइन में, खाते चुनें को चुनें.
- पुष्टि करें को चुनें.
- आगे बढ़ें को चुनें.
- ये सेटिंग कॉन्फ़िगर करें:
- लोगों की दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करें: डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. इस सेटिंग की मदद से, Analytics के डेटा का इस्तेमाल लोगों के हिसाब से विज्ञापन दिखाने के लिए किया जा सकता है.
- कैंपेन एट्रिब्यूशन चालू करें: डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. Search Ads 360 कैंपेन का डेटा इंपोर्ट करने के लिए, इस सेटिंग को चालू करें.
ध्यान दें: इस सेटिंग को बंद करने पर, किसी कन्वर्ज़न को Search Ads 360 को एट्रिब्यूट नहीं जाता और न ही Analytics से कोई कन्वर्ज़न एक्सपोर्ट होता है. - लागत डेटा की रिपोर्टिंग चालू करें: डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. Search Ads 360 का लागत डेटा इंपोर्ट करने के लिए, इस सेटिंग को चालू करें.
- ऑटो-टैगिंग चालू करें: डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. इस सेटिंग में बदलाव नहीं किया जा सकता.
जब उपयोगकर्ता आपकी साइट के पेज खोलने के लिए आपके विज्ञापनों पर क्लिक करते हैं, तब ऑटो-टैगिंग से आपके लैंडिंग पेज के यूआरएल में GCLID पैरामीटर जुड़ जाता है. Analytics, gclid पैरामीटर का इस्तेमाल करके डाइमेंशन सोर्स, मीडियम, कैंपेन का नाम, कैंपेन आईडी, और डिफ़ॉल्ट चैनल ग्रुप की जानकारी अपने-आप भरता है. Analytics, gclid पैरामीटर का इस्तेमाल करके, Search Ads 360 के इन डाइमेंशन को भी भरता है: SA360 इंजन खाते का नाम, SA360 इंजन खाता आईडी, SA360 इंजन खाता टाइप, SA360 विज्ञापन ग्रुप का नाम, SA360 कीवर्ड टेक्स्ट, और SA360 क्वेरी.
- आगे बढ़ें को चुनकर, अपनी कॉन्फ़िगरेशन सेटिंग की समीक्षा करें और उन्हें सबमिट करें.
लिंक की गई Google Analytics प्रॉपर्टी को किसी दूसरे खाते में ले जाना
प्रॉडक्ट इंटिग्रेशन पूरा होने के बाद, कभी-कभी Analytics एडमिन को अपने खाते के स्ट्रक्चर में बदलाव करना पड़ सकता है. साथ ही, Analytics प्रॉपर्टी को एक से दूसरे खाते में ले जाना पड़ सकता है.
जब कोई एडमिन किसी प्रॉपर्टी को एक से दूसरे खाते में ले जाता है, तो उस प्रॉपर्टी से जोड़े गए सभी खातों (उदाहरण के लिए, Google Ads) और दूसरे प्लैटफ़ॉर्म (उदाहरण के लिए, Display & Video 360 या Campaign Manager 360) के साथ उस प्रॉपर्टी के सभी इंटिग्रेशन में कोई बदलाव नहीं होता. दूसरे खाते में भेजी जा रही प्रॉपर्टी का रिपोर्टिंग डेटा और जोड़े गए प्रॉडक्ट से इंपोर्ट किया गया डेटा, सिर्फ़ डेस्टिनेशन खाते में ही उपलब्ध होगा.