कैंपेन ग्रुप में कोई कैंपेन जोड़ना
कैंपेन ग्रुप में कोई कैंपेन जोड़ने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- मैनेजर या सब-मैनेजर खाते पर जाएं. Search Ads 360 में खाता टाइप के बीच स्विच करने का तरीका जानें.
- बाईं ओर मौजूद पेज मेन्यू में, कैंपेन पर क्लिक करें.
- जिस कैंपेन को कैंपेन ग्रुप में जोड़ना है उसके बगल में मौजूद चेकबॉक्स को चुनें.
- टेबल के ऊपर मौजूद बार में, बदलाव करें पर क्लिक करें. इसके बाद, ड्रॉपडाउन से कैंपेन ग्रुप में जोड़ें चुनें.
- “कैंपेन ग्रुप में कैंपेन जोड़ें” पेज पर, "मौजूदा ग्रुप में जोड़ें" या "नया ग्रुप बनाएं" चुनें.
- किसी मौजूदा कैंपेन ग्रुप में कैंपेन जोड़ने के लिए, सूची में मौजूद कैंपेन ग्रुप के नाम पर क्लिक करें.
- नया ग्रुप बनाने के लिए, उसका कोई नाम डालें और किसी मालिक को चुनें.
- ग्रुप को सेव करें पर क्लिक करें.
इसके अलावा, कैंपेन पेज पर जाकर भी किसी कैंपेन को कैंपेन ग्रुप में जोड़ा जा सकता है. इसके लिए, यह तरीका अपनाएं:
- टेबल में, "कैंपेन ग्रुप" कॉलम में सेल पर कर्सर घुमाएं.
- पेंसिल आइकॉन
पर क्लिक करें.
- ड्रॉपडाउन से कैंपेन ग्रुप का नाम चुनें. अगर आपको “कैंपेन ग्रुप” कॉलम नहीं दिखता है, तो यह तरीका अपनाएं:
- टेबल टूलबार में जाकर, कॉलम
पर क्लिक करें. इसके बाद, "कॉलम में बदलाव करें" पर क्लिक करें.
- सेक्शन को बड़ा करने के लिए, सभी कॉलम पर क्लिक करें. इसके बाद, एट्रिब्यूट पर क्लिक करें.
- "कैंपेन ग्रुप" के लिए चेकबॉक्स चुनें.
- लागू करें पर क्लिक करें. कॉलम अब टेबल में दिखने लगेगा.
कैंपेन ग्रुप से कोई कैंपेन हटाना
कैंपेन ग्रुप से कोई कैंपेन हटाने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- मैनेजर या सब-मैनेजर खाते पर जाएं. Search Ads 360 में खाता टाइप के बीच स्विच करने का तरीका जानें.
- बाईं ओर मौजूद पेज मेन्यू में, बिडिंग और प्लानिंग पर क्लिक करें.
- सब-मेन्यू में, कैंपेन ग्रुप पर क्लिक करें.
- टेबल में, उस कैंपेन ग्रुप के नाम पर क्लिक करें जिसमें वह कैंपेन मौजूद है जिसे हटाना है.
- कैंपेन पेज पर, हर उस कैंपेन के लिए चेकबॉक्स चुनें जिसे कैंपेन ग्रुप से हटाना है.
- टेबल के ऊपर, बदलाव करें पर क्लिक करें. इसके बाद, ड्रॉपडाउन से "ग्रुप से हटाएं" चुनें.
इसके अलावा, कैंपेन पेज पर जाकर भी किसी कैंपेन को कैंपेन ग्रुप से हटाया जा सकता है. इसके लिए, यह तरीका अपनाएं:
- टेबल में, "कैंपेन ग्रुप" कॉलम में सेल पर कर्सर घुमाएं.
- पेंसिल आइकॉन
पर क्लिक करें.
- ड्रॉपडाउन से "कोई नहीं" चुनें.
कैंपेन ग्रुप में बदलाव करना
कैंपेन ग्रुप में बदलाव करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- मैनेजर या सब-मैनेजर खाते पर जाएं. Search Ads 360 में खाता टाइप के बीच स्विच करने का तरीका जानें.
- बाईं ओर मौजूद पेज मेन्यू में, बिडिंग और प्लानिंग पर क्लिक करें.
- सब-मेन्यू में, कैंपेन ग्रुप पर क्लिक करें.
- जिस कैंपेन ग्रुप में बदलाव करना है उसका चेकबॉक्स चुनें.
- एक बार में सिर्फ़ एक कैंपेन ग्रुप में ही बदलाव किया जा सकता है.
- टेबल के ऊपर मौजूद बार में, बदलाव करें पर क्लिक करें. इसके बाद, ड्रॉपडाउन से "कैंपेन ग्रुप में बदलाव करें" चुनें.
- बदलाव करने के बाद, कैंपेन ग्रुप सेव करें पर क्लिक करें.
अगर आपको किसी कैंपेन ग्रुप का नाम बदलना है, तो कैंपेन ग्रुप के नाम वाले सेल पर कर्सर घुमाएं और पेंसिल आइकॉन पर क्लिक करें. कैंपेन ग्रुप का नया नाम डालें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.