रिपोर्ट एडिटर का इस्तेमाल करके, अपने परफ़ॉर्मेंस डेटा का ज़्यादा गहराई से विश्लेषण किया जा सकता है और उसे पेश किया जा सकता है. Search Ads 360 में मौजूद रिपोर्ट एडिटर टूल में सीधे तौर पर कस्टम टेबल और चार्ट बनाए जा सकते हैं. इसके लिए, आपको किसी अलग शीट में डेटा डाउनलोड नहीं करना पड़ता. टेबल और चार्ट सेव किए जा सकते हैं. साथ ही, दूसरों के साथ शेयर भी किए जा सकते हैं.
इस लेख में, यह बताया गया है कि परफ़ॉर्मेंस को बेहतर तरीके से विज़ुअलाइज़ करने के लिए, रिपोर्ट एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
फ़ायदे
- आसान टेबल और चार्ट: खींचें-और-छोड़ें कार्रवाई वाले आसान इंटरफ़ेस की मदद से, कई डाइमेंशन वाली टेबल और चार्ट तेज़ी से बनाए जा सकते हैं. इससे आपको डेटा डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
- पैटर्न और ट्रेंड को विज़ुअलाइज़ करना: कस्टम चार्ट से, अपने डेटा के पैटर्न और ट्रेंड को विज़ुअलाइज़ किया जा सकता है.
- फ़िल्टर करने और क्रम से लगाने की ऐडवांस सुविधा: कैंपेन, मेट्रिक या खातों के किसी सेट को देखने के लिए, अपनी रिपोर्ट को फ़िल्टर किया जा सकता है, उसे सेगमेंट में बांटा जा सकता है, और उसे क्रम से लगाया जा सकता है.
रिपोर्ट एडिटर का यूज़र इंटरफ़ेस
रिपोर्ट एडिटर के यूज़र इंटरफ़ेस में ये मुख्य सेक्शन शामिल होते हैं:
- रिपोर्ट कैनवस: आपका डेटा, चुनी गई टेबल या चार्ट के टाइप के आधार पर, रिपोर्ट कैनवस पर विज़ुअलाइज़ किया जाता है.
- दायां पैनल: सबसे दाईं ओर मौजूद पैनल से मेट्रिक और डाइमेंशन को खींचे और उन्हें पास के पैनल में, संबंधित सेक्शन में छोड़ें. कौनसे सेक्शन उपलब्ध होंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस टाइप का टेबल या चार्ट चुना गया है. इन सेक्शन में X-ऐक्सिस, Y-ऐक्सिस या सीरीज़ शामिल हो सकती हैं.
- रिपोर्ट एडिटर टूलबार: रिपोर्ट को डाउनलोड, शेड्यूल, ईमेल पाने वालों को भेजने, और सेव करने के लिए टूलबार का इस्तेमाल करें.
निर्देश
रिपोर्ट बनाकर शुरुआत करें. इसके बाद, कैंपेन और मेट्रिक जैसे डाइमेंशन जोड़कर अपनी रिपोर्ट बनाएं. इसमें मेट्रिक के तौर पर, क्लिक और कन्वर्ज़न जैसे इवेंट से जुड़े आंकड़ों का इस्तेमाल करें.
1. रिपोर्ट बनाना
रिपोर्ट बनाने के लिए, ये करें:
- Search Ads 360 खाते में साइन इन करें.
- मैनेजर या सब-मैनेजर खाते पर जाएं.
- नेविगेशन मेन्यू में, रिपोर्ट मेन्यू
पर जाएं. इसके बाद, रिपोर्ट चुनें.
- आपको "रिपोर्ट" लैंडिंग पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. यहां आपको रिपोर्ट बनाने के कई विकल्प मिलेंगे.
- (पहला विकल्प) + रिपोर्ट बनाएं को चुनें. इसके बाद, टेबल या चार्ट का वह टाइप चुनें जो आपको बनाना है.
- (दूसरा विकल्प) "रिपोर्ट जनरेट करें" पैनल में, उस रिपोर्ट के बारे में बताएं जिसे आपको जनरेट करना है. इसके बाद, Google का एआई आपकी ज़रूरत के हिसाब से रिपोर्ट बनाने में आपकी मदद करेगा.
- (तीसरा विकल्प) "अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली रिपोर्ट" सेक्शन में जाकर, आपकी अब तक सबसे ज़्यादा देखी गई, सबसे ज़्यादा बार बदलाव की गई या सबसे ज़्यादा डाउनलोड की गई रिपोर्ट के आधार पर कोई रिपोर्ट बनाएं.
- (चौथा विकल्प) "सेव की गई रिपोर्ट" सेक्शन को बड़ा करके, सेव की गई सभी रिपोर्ट ढूंढें. इसके बाद, उस टेंप्लेट में नई रिपोर्ट बनाएं.
- (पांचवां विकल्प) "टेंप्लेट गैलरी" सेक्शन में जाकर, पहले से तैयार रिपोर्ट की गैलरी से कोई रिपोर्ट टेंप्लेट चुनें. इसमें रिपोर्ट के बारे में जानकारी भी दी गई होती है.
- (ज़रूरी नहीं) उन सब-मैनेजर या क्लाइंट खातों को चुनें जिन्हें आपको रिपोर्ट में देखना है:
- “सभी खाते” के बगल में मौजूद पेंसिल आइकॉन
को चुनें.
- हर उस खाते के बगल में मौजूद चेकबॉक्स को चुनें जिसे आपको अपनी रिपोर्ट में शामिल करना है.
- सेव करें को चुनें.
- “सभी खाते” के बगल में मौजूद पेंसिल आइकॉन
- (वैकल्पिक)अपनी पसंद की जानकारी दिखाने के लिए मेट्रिक, डाइमेंशन, और सेगमेंट की सूची को फ़िल्टर करें.
- दाएं पैनल में, तीन बिंदु वाले आइकॉन
को चुनें. इसके बाद, मेट्रिक, डाइमेंशन या सेगमेंट चुनें.
- सिर्फ़ काम की मेट्रिक, डाइमेंशन, और सेगमेंट दिखाने के लिए, 'काम की नहीं है' दिखाएं स्विच को बंद करें.
- दाएं पैनल में, तीन बिंदु वाले आइकॉन
- दाईं ओर के पैनल में मौजूद कैंपेन, क्लिक, कन्वर्ज़न, डिवाइस या उम्र जैसी किसी मेट्रिक, डाइमेंशन या सेगमेंट को खींचकर, उन्हें टेबल या चार्ट टाइप के "लाइन," "X ऐक्सिस," "सीरीज़" या "सेगमेंट" सेक्शन में छोड़ें.
- इस सेक्शन में दिए गए विकल्प इस बात पर निर्भर करेंगे कि किस तरह की टेबल या चार्ट को बनाया जा रहा है.
- अहम जानकारी: लागू होने वाली किसी मेट्रिक या डाइमेंशन को चुनने पर, टेबल या चार्ट टाइप के नीचे संबंधित सेक्शन हाइलाइट हो जाता है.
- क्लिक या कन्वर्ज़न जैसी अन्य मेट्रिक को खींचकर, “कॉलम,” “Y-ऐक्सिस” या “वैल्यू” सेक्शन में छोड़ें.
- उपलब्ध सेक्शन इस बात पर निर्भर करेंगे कि किस तरह का चार्ट बनाया जा रहा है.
- आपके चार्ट या टेबल से, अब आपकी जोड़ी गई मेट्रिक के आधार पर हर डाइमेंशन की वैल्यू की जानकारी मिलेगी, जैसे कि हर कैंपेन के लिए क्लिक और कन्वर्ज़न की संख्या.
- इनमें से कोई काम करें:
- टाइल को फिर से व्यवस्थित करने के लिए, उन्हें खींचें और छोड़ें.
- अपनी रिपोर्ट की तारीख की सीमा बदलने के लिए, तारीख की सीमा चुनने वाले टूल का इस्तेमाल करें.
- अपनी रिपोर्ट से मेट्रिक, डाइमेंशन या सेगमेंट को हटाने के लिए, मेट्रिक, डाइमेंशन या सेगमेंट को चुनें. इसके बाद, मिटाएं को चुनें.
- अपनी रिपोर्ट सेव करने के लिए, रिपोर्ट एडिटर टूलबार के बगल में मौजूद, सेव करें या इस रूप में सेव करें को चुनें.
- रिपोर्ट के लिए, मालिकाना हक वाला कोई खाता चुनें.
- ध्यान दें: रिपोर्ट सेव करने के बाद, मालिकाना हक वाला खाता नहीं बदला जा सकता.
सलाह: टेबल या चार्ट का टाइप बदलने के लिए, ये काम करें:
- रिपोर्ट एडिटर टूलबार के नीचे दिए गए, चार्ट के टाइप को चुनें.
- कोई दूसरी टेबल या चार्ट चुनें.
2. अपनी रिपोर्ट के डेटा को फ़िल्टर करना, फ़ॉर्मैट करना, और क्रम से लगाना
अपने डेटा को फ़िल्टर करने, फ़ॉर्मैट करने, और क्रम से लगाने के लिए पहले से तय या सेव की गई रिपोर्टें खोलें.
- फ़िल्टर: इसका इस्तेमाल करके, अपनी टेबल या चार्ट में अलग-अलग डेटा देखा जा सकता है.
- फ़ॉर्मैट: खास वैल्यू वाली सेल को हाइलाइट करने के लिए, शर्त वाली फ़ॉर्मैटिंग जोड़ी जा सकती है.
- क्रम से लगाना: अपने टेबल या चार्ट के डेटा को फिर से व्यवस्थित किया जा सकता है.
फ़िल्टर करना
आपके पास पूरी रिपोर्ट या खास कॉलम के लिए दिखाए गए डेटा को फ़िल्टर करने और सेगमेंट में बांटने का विकल्प होता है.
पूरी रिपोर्ट को फ़िल्टर करना
- टेबल या चार्ट के ऊपर दिए गए फ़िल्टर आइकॉन
को चुनें.
- वे आइटम खोजें और चुनें जिनके हिसाब से आपको फ़िल्टर करना है:
- उदाहरण के लिए, "विज्ञापन का टाइप" के आधार पर फ़िल्टर करके, टेक्स्ट विज्ञापन और वीडियो विज्ञापन चुने जा सकते हैं.
- आपके पास किसी खास वैल्यू के लिए फ़िल्टर जोड़ने का विकल्प नहीं होता है, जैसे कि 10 से कम क्लिक वाले कैंपेन. हालांकि, इन फ़िल्टर को अलग-अलग कॉलम पर लगाया जा सकता है.
- लागू करें चुनें.
डेटा पॉइंट फ़िल्टर करने का तरीका
- “लाइन”, “X-ऐक्सिस”, “कॉलम”, “Y-ऐक्सिस” या अन्य सेक्शन में किसी आइटम के आगे मौजूद, डाउन ऐरो
को चुनें.
- फ़िल्टर करें चुनें.
- मेट्रिक के लिए, आपको किसी खास वैल्यू के लिए फ़िल्टर जोड़ने की सुविधा मिलती है. उदाहरण के लिए, अपनी रिपोर्ट को “इंप्रेशन” के हिसाब से फ़िल्टर किया जा सकता है. इससे आपकी रिपोर्ट सिर्फ़ ऐसे विज्ञापन का डेटा दिखाती है जिन्हें 1,000 से ज़्यादा इंप्रेशन मिले हैं.
- डाइमेंशन और सेगमेंट के लिए, सूची में से विकल्प चुने जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, “विज्ञापन के टाइप” के हिसाब से फ़िल्टर करने पर, आपके पास टेक्स्ट विज्ञापन या वीडियो विज्ञापन चुनने का विकल्प होता है.
- लागू करें चुनें. फ़िल्टर को लागू होने वाले कॉलम या लाइन में जोड़ा जाता है.
फ़िल्टर को हटाने का तरीका
- फ़िल्टर वाली लाइन को देखने के लिए, रिपोर्ट हेडर में फ़िल्टर आइकॉन
को चुनें.
- उस फ़िल्टर पर कर्सर ले जाएं जिसे आपको हटाना है. इसके बाद, X को चुनें.
टेबल चार्ट को फ़ॉर्मैट करना
अपने टेबल चार्ट में कुछ सेल को हाइलाइट करने के लिए, शर्त के साथ फ़ॉर्मैटिंग की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, ये काम करें:
- “लाइन” और “कॉलम” सेक्शन में किसी आइटम के बगल में मौजूद डाउन ऐरो
को चुनें.
- शर्त वाली फ़ॉर्मैटिंग चुनें.
- किसी सेल को फ़ॉर्मैट करने के लिए नियम सेट करें.
- उदाहरण के लिए, उन सभी सेल को हरे रंग से हाइलाइट किया जा सकता है जिनमें 1,000 से ज़्यादा क्लिक हों.
क्रम से लगाना
क्रम से लगाने से, आपकी रिपोर्ट का डेटा फिर से व्यवस्थित हो जाता है. इससे डेटा को आसानी से पढ़ा जा सकता है. अपने डेटा को क्रम से लगाने के दो तरीके हैं:
- टेबल के सबसे ऊपर दिए गए कॉलम हेडर को चुनकर, उसमें मौजूद डेटा को क्रम से लगाएं.
- कॉलम हेडर में मौजूद ऐरो दिखाता है कि कॉलम में डेटा का क्रम ज़्यादा से कम (डाउन ऐरो) या कम से ज़्यादा की ओर (अप ऐरो) है.
- क्रम से लगाने पर, आपकी टेबल से किसी चीज़ को हटाया या छिपाया नहीं जाता. आपके डेटा को सिर्फ़ दोबारा व्यवस्थित किया जाता है.
- अन्य सभी चार्ट में, जोड़े गए डेटा पॉइंट के लिए, डाउन ऐरो
को चुनें. इसके बाद, "इसके हिसाब से क्रम में लगाएं" में, ज़्यादा से कम या कम से ज़्यादा चुनें.
- क्रम से लगाने का यह तरीका टेबल के लिए भी काम करता है.
3. रिपोर्ट डाउनलोड करना
रिपोर्ट बनाने के बाद, डाउनलोड आइकॉन को चुनकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है. रिपोर्ट को इन फ़ाइल फ़ॉर्मैट में डाउनलोड किया जा सकता है: CSV, Excel CSV, TSV, XML, CSV GZ, XML GZ, PDF या PNG.
4. रिपोर्ट को शेड्यूल और शेयर करना
अपनी रिपोर्ट को ईमेल किए जाने के लिए शेड्यूल किया जा सकता है. इससे खुद को, ईमेल-ओनली खाता रखने वाले लोगों को, और आपके खाते का ऐक्सेस रखने वाले अन्य लोगों को ईमेल से रिपोर्ट मिल सकती है. उदाहरण के लिए, कैंपेन से मिले कन्वर्ज़न की संख्या की जानकारी देने के लिए, हर हफ़्ते के अपडेट शेयर किए जा सकते हैं.
अपनी रिपोर्ट की डिलीवरी शेड्यूल करने के लिए, ये काम करें:
- शेड्यूल आइकॉन
को चुनें.
- चुनें कि आपको अपनी रिपोर्ट को किस फ़्रीक्वेंसी के हिसाब से शेयर करना है, जैसे कि एक बार, हर दिन या हर हफ़्ते.
- रिपोर्ट ईमेल करने का समय चुनें, जैसे कि सुबह 8 बजे. हालांकि, अगर फ़्रीक्वेंसी के तौर पर एक बार चुना जाता है, तो समय नहीं चुना जा सकता.
- अपनी रिपोर्ट को भेजने का फ़ॉर्मैट चुनें.
- अपनी रिपोर्ट को नाम दें.
- रिपोर्ट पाने वाले एक या उससे ज़्यादा लोगों को चुनें.
- रिपोर्ट के लिए, मालिकाना हक वाला कोई खाता चुनें.
- अगर आपने फ़्रीक्वेंसी के तौर पर एक बार चुना है, तो अभी ईमेल करें को चुनें. अगर ऐसा नहीं है, तो शेड्यूल करें को चुनें.
रिपोर्ट भेजेने की फ़्रीक्वेंसी और/या रिपोर्ट भेजे जाने का समय बदलने, पाने वालों को जोड़ने या हटाने के लिए या किसी रिपोर्ट का ईमेल भेजने की प्रोसेस रद्द करने के लिए, ये करें:
- शेड्यूल आइकॉन
को चुनें.
- ईमेल का शेड्यूल, ईमेल पाने वालों वगैरह में बदलाव करने के लिए, दिखने वाली पॉपअप विंडो में पेंसिल के आइकॉन
को चुनें.
- रिपोर्ट को ईमेल करने की प्रोसेस रद्द करने के लिए, पॉपअप विंडो में मिटाएं आइकॉन
को चुनें.