छात्र-छात्राएं, Google Classroom के अपने रीडिंग असाइनमेंट सीधे Read Along के वेब वर्शन (readalong.google.com) और मोबाइल पर इसके Android ऐप्लिकेशन में ऐक्सेस कर सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें स्कूल के Google Classroom खाते से साइन इन करना होगा.
Read Along में Classroom के असाइनमेंट देखना
अगर आपके शिक्षक Google Classroom में Read Along की कोई कहानी असाइन करते हैं, तो वह आपको Read Along की लाइब्रेरी में दिखेगी.
- readalong.google.com पर जाएं या अपने Android डिवाइस पर Read Along ऐप्लिकेशन खोलें.
- 'साइन इन करें' पर क्लिक करें.
- Google Classroom के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्कूल वाले खाते का ईमेल पता और पासवर्ड डालें.
- रीडिंग शुरू करने के लिए, Google Classroom असाइनमेंट में जाकर असाइन की गई किसी कहानी पर टैप या क्लिक करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या छात्र-छात्राओं को Read Along ऐप्लिकेशन के लिए अलग खाते की ज़रूरत होती है?
नहीं. छात्र-छात्राओं को उसी Google खाते के क्रेडेंशियल से साइन इन करना चाहिए जिसका इस्तेमाल वे Google Classroom के लिए करते हैं.
क्या शिक्षक सभी किताबों के लिए, मेरे पढ़ने से जुड़ा डेटा देख सकते हैं?
नहीं. शिक्षकों को सिर्फ़ Classroom में असाइन की गई किताबों का डेटा दिखेगा. यह डेटा, Google Classroom में आपके असाइनमेंट की सूची में मौजूद होगा. आपके शिक्षक, पढ़ने के लिए उपलब्ध किसी अन्य किताब का डेटा ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे.
Read Along में Classroom के असाइनमेंट किन डिवाइसों पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
Read Along में Classroom के असाइनमेंट, फ़िलहाल वेब ब्राउज़र और Android डिवाइसों पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
अगर मुझे अपने असाइनमेंट न दिखें, तो क्या होगा?
पक्का करें कि आपने निजी Gmail खाते के बजाय, स्कूल वाले खाते (@school.edu) से साइन इन किया हो. अगर आपको अब भी अपने असाइनमेंट नहीं दिख रहे हैं, तो अपने शिक्षक से संपर्क करके पुष्टि करें कि आपकी क्लास के लिए Read Along चालू है या नहीं.
अगर मुझे Google Classroom का उपयोगकर्ता नाम/पासवर्ड याद नहीं है, तो क्या होगा?
यह जानकारी आपको आपके शिक्षक/स्कूल ने दी होगी. अगर आपको यह जानकारी नहीं मिल रही है या लॉग इन की जानकारी याद नहीं है, तो कृपया अपने शिक्षक या स्कूल से संपर्क करें. Classroom में साइन इन करने के बारे में यहां ज़्यादा जानें.
Read Along में Classroom के असाइनमेंट के लिए कौनसी भाषाएं उपलब्ध हैं?
यहां जानें कि Read Along किन भाषाओं में काम करता है. ध्यान दें: थाई, मलय, और इंडोनेशियन भाषा में Classroom के असाइनमेंट, Google Classroom (classroom.google.com) पर पूरे करने होंगे. ये असाइनमेंट, Read Along के वेब वर्शन या Android ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध नहीं हैं.
क्या Read Along में Classroom के असाइनमेंट को ऑफ़लाइन ऐक्सेस किया जा सकता है?
नहीं. Read Along में Classroom के असाइनमेंट, ऑफ़लाइन नहीं देखे जा सकते और न ही उन्हें ऑफ़लाइन शुरू किया जा सकता है. प्रोग्रेस सिर्फ़ ऑनलाइन होने पर सिंक होगी.
क्या Read Along में Classroom के असाइनमेंट पूरे करने पर, स्टार और पढ़ने के लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं?
नहीं. Read Along में Classroom के असाइनमेंट पूरे करने पर, Read Along में कोई इनाम नहीं मिलता. हालांकि, Classroom असाइनमेंट पूरा करने के बाद, किताब को फिर से पढ़ने पर स्टार जोड़े जाएंगे.