शिक्षकों के लिए Google Classroom में Read Along की सुविधा

यह लेख शिक्षकों के लिए है.

अहम जानकारी: छात्र-छात्राएं, Google Classroom में असाइनमेंट पूरे करने के अलावा, Read Along के वेब वर्शन (readalong.google.com) और मोबाइल पर Read Along Android ऐप्लिकेशन में भी Google Classroom के रीडिंग असाइनमेंट पूरे कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें अपने स्कूल के Google Classroom खाते से साइन इन करना होगा. अगर छात्र-छात्रा Read Along के वेब या मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो Classroom में असाइन किए गए सभी संसाधनों पर उनकी रीडिंग प्रोग्रेस को ट्रैक किया जा सकेगा. हालांकि, Read Along पर छात्र-छात्रा की निजी किताबें नहीं देखी जा सकेंगी.

Classroom में Read Along का इस्तेमाल करके शिक्षक, रीडिंग असाइनमेंट आसानी से दे सकते हैं. साथ ही, उन्हें पूरी क्लास की परफ़ॉर्मेंस और अलग-अलग छात्र-छात्रा की रीडिंग परफ़ॉर्मेंस के बारे में अहम जानकारी मिल पाती है. जैसे, किसी असाइनमेंट को छात्र-छात्रा ने कितने सटीक तरीके से और कितनी तेज़ी से पूरा किया और यह भी कि उसे यह असाइनमेंट कितना समझ आया. Read Along की मदद से रीडिंग असाइनमेंट देकर, शिक्षक ये काम कर सकते हैं:

  • छात्र-छात्राओं की प्रोग्रेस को नियमित रूप से और बेहतर ढंग से समझना.
  • नियमित रूप से मिलने वाले मददगार डेटा का इस्तेमाल करके, पढ़ाने के तरीके में बदलाव करना.
  • छात्र-छात्राओं की सीखने की ज़रूरतों के हिसाब से, क्लास में उन पर ज़्यादा ध्यान देना.
  • छात्र या छात्रा की प्रोग्रेस, उसके माता-पिता और स्कूल के अलग-अलग डिपार्टमेंट के लोगों के साथ शेयर करना.

Read Along को छात्र-छात्राओं की दिलचस्पी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. इसमें:

  • पढ़ने के लिए अलग-अलग तरह के कॉन्टेंट (फ़िक्शन और नॉन-फ़िक्शन) की लाइब्रेरी, आकर्षक इलस्ट्रेशन, और पढ़ने का बेहतरीन अनुभव देने वाली सुविधाएं हैं.
  • रीयल-टाइम में प्रतिक्रिया मिलती है.
  • छात्र-छात्राओं को पढ़ने में मुश्किल होने पर सहायता और मदद पाने के अलग-अलग तरीके दिए जाते हैं.
  • छात्र-छात्राओं को अच्छा परफ़ॉर्म करने पर इनाम के रूप में स्टार और बैज दिए जाते हैं. इनसे उन्हें और अच्छा परफ़ॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है.
  • छात्र-छात्राएं जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं, उन्हें ज़रूरी मदद और निर्देश मिलते रहते हैं.

Classroom में Read Along का इस्तेमाल करना

अहम जानकारी: यह सुविधा, दुनिया भर में Google Workspace for Education के सभी वर्शन और Google Workspace for Nonprofits में उपलब्ध है.

Read Along इन भाषाओं में उपलब्ध है:

  • ऐरेबिक
  • बहासा इंडोनेशिया
  • बांग्ला
  • ब्राज़ीलियन पॉर्चुगीज़
  • अंग्रेज़ी (अमेरिकन, ऑस्ट्रेलियन, यूके)
  • गुजराती
  • हिन्दी
  • इटैलियन
  • मलय
  • मराठी
  • स्पेनिश
  • तमिल
  • तेलुगु
  • थाई
  • उर्दू

शिक्षकों के लिए, Read Along इस्तेमाल करने का तरीका

तीन आसान चरणों में, छात्र-छात्राओं को मज़ेदार रीडिंग असाइनमेंट दें और उनकी प्रोग्रेस ट्रैक करें.

  1. ग्रेड के हिसाब से, अलग-अलग तरह के रीडिंग मटीरियल असाइन करें. जैसे, फ़िक्शन, नॉन-फ़िक्शन, और डिकोडेबल. रीडिंग मटीरियल असाइन करने का तरीका जानें.
  2. अलग-अलग छात्र-छात्राओं का रीडिंग डेटा देखें. जैसे, शब्दों को कितने सटीक तरीके से बोला गया, उन्हें कितनी तेज़ी से पढ़ा गया, और उनका मतलब छात्र या छात्रा को कितना समझ आया. रीडिंग डेटा देखने का तरीका जानें.
  3. कई असाइनमेंट के आधार पर, छात्र-छात्राओं की प्रोग्रेस ट्रैक करें. समय के साथ, रीडिंग प्रोग्रेस ट्रैक करने का तरीका जानें.

    ध्यान दें: एक से ज़्यादा असाइनमेंट के आधार पर छात्र-छात्राओं की प्रोग्रेस को ट्रैक करने के लिए, Education Plus या Teaching and Learning Upgrade वर्शन होना ज़रूरी है.

Google Classroom में Read Along का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, ये वीडियो देखें:

रीडिंग मटीरियल असाइन करना
  1. Google Classroom पर जाएं.
  2. अपनी क्लास की जानकारी डालें.
  3. क्लासवर्क इसके बाद बनाएं इसके बाद असाइनमेंट पर क्लिक करें.
  4. नीचे दी गई अटैचमेंट की सूची में Read Along चुनें.
  5. कोई खास रीडिंग मटीरियल ढूंढने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद “लाइब्रेरी में खोजें” खोज बार में, कीवर्ड डालें.

    अहम जानकारी: खोज बार में कीवर्ड डालकर खोजने की सुविधा, सिर्फ़ अंग्रेज़ी के मौजूदा कॉन्टेंट के लिए उपलब्ध है.

  6. अपनी ज़रूरत के हिसाब से कॉन्टेंट चुनें: बाईं ओर, “सीखने के लिए उपलब्ध कॉन्टेंट का टाइप” में जाकर, डिकोडेबल, लेवल के हिसाब से किताबें या गतिविधियां चुनें.
    • “डिकोडेबल” या “लेवल के हिसाब से किताबें” चुनने पर, नतीजों को इन आधारों पर और भी बेहतर तरीके से फ़िल्टर किया जा सकता है:
      • लर्निंग मटीरियल के नतीजे:
        • सभी
        • जिसमें सवाल हों
      • कैटगरी:
        • फ़िक्शन
        • नॉन-फ़िक्शन
        • कविता
    • टारगेट ग्रेड लेवल या सही Lexile® स्कोर.
  7. कोई रीडिंग मोड चुनें:
    • सुनना
    • ज़ोर से बोलकर पढ़ना
    • मन में पढ़ना
  8. अंग्रेज़ी सीखने वाले छात्र-छात्राओं (ईएलएल) के लिए सहायता:
    • Read Along, अंग्रेज़ी सीखने वाले छात्र-छात्राओं को कई भाषाओं में मदद उपलब्ध कराता है. जब कोई छात्र या छात्रा, अंग्रेज़ी में कॉन्टेंट पढ़ता है, तो उसे अपनी भाषा में ज़रूरी मदद मिलती है. हालांकि, यह तभी होता है, जब यह सुविधा उस भाषा में उपलब्ध हो.
    • यह सुविधा, Read Along की लाइब्रेरी में मौजूद चुनिंदा किताबों के लिए उपलब्ध है. अगर आपको इस सुविधा वाला कॉन्टेंट चुनना है, तो:
      1. वह भाषा चुनें जिसमें आपको मदद चाहिए.
      2. बाईं ओर मौजूद मेन्यू में, आपको वे किताबें दिखेंगी जिन्हें पढ़ने के लिए, अंग्रेज़ी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी मदद उपलब्ध है.
  9. जो रीडिंग मटीरियल सही लगे उस पर क्लिक करें.
  10. मटीरियल देखने के लिए, लेफ़्ट या राइट ऐरो पर क्लिक करें.
  11. छात्र-छात्राओं को मिलने वाले अनुभव को देखने के लिए, छात्र-छात्राओं को दिखने वाला इंटरफ़ेस आज़माएं पर क्लिक करें.
  12. अटैच करें इसके बाद असाइन करें पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: Read Along में चुनिंदा छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट देने, असाइनमेंट सबमिट करने की आखिरी तारीख तय करने, और छात्र-छात्राओं की परफ़ॉर्मेंस को ग्रेड देने की सुविधा होती है.

अलग-अलग असाइनमेंट का रीडिंग डेटा देखना
  1. Google Classroom पर जाएं.
  2. अपनी क्लास की जानकारी डालें.
  3. रीडिंग डेटा देखने के लिए, क्लासवर्क पर क्लिक करें.
  4. असाइनमेंट चुनें.
  5. काम की समीक्षा करें पर क्लिक करें.
    • किसी भी छात्र या छात्रा को चुना जा सकता है. बाईं ओर छात्र-छात्राओं की सूची और दाईं ओर उनका रीडिंग डेटा होता है.

अहम जानकारी:

  • शुरू नहीं किया है: जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक असाइनमेंट शुरू नहीं किया है उनके नाम के बगल में कोई डेटा नहीं दिखता.
  • ज़्यादा कॉन्टेंट पढ़ना होगा: यह स्टेटस उन छात्र-छात्राओं के नामों के बगल में दिखता है जिन्होंने अभी तक इतना मटीरियल नहीं पढ़ा है कि उनका डेटा, डैशबोर्ड पर दिखाया जाए. रीडिंग मटीरियल के कम से कम 100 शब्द या 50% शब्द पढ़ने पर ही डेटा, डैशबोर्ड पर दिखता है.

रीडिंग डेटा की रिपोर्ट में तीन सेक्शन होते हैं.

Reading report

  • कितने सटीक तरीके से पढ़ा: छात्र या छात्रा ने किताब को कितने सटीक तरीके से पढ़ा है. इसे अलग-अलग कॉम्पोनेंट में बांटा जाता है. जैसे, बिना किसी मदद के सही तरीके से पढ़े गए शब्दों की संख्या, ऐप्लिकेशन की मदद से पढ़े गए शब्दों की संख्या, गलत तरीके से पढ़े गए शब्दों की संख्या, और नहीं पढ़े गए शब्दों की संख्या. किताब को कितने सटीक तरीके से पढ़ा गया है, इसका प्रतिशत निकालने के लिए, सही तरीके से पढ़े गए शब्दों की संख्या को किताब में मौजूद कुल शब्दों की संख्या से भाग दिया जाता है. इसमें वे 10 शब्द भी शामिल होते हैं जिन्हें पढ़ने में उस छात्र या छात्रा को सबसे ज़्यादा परेशानी हुई. इससे आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि छात्र-छात्राओं को किस तरह के शब्दों को पढ़ने में परेशानी आई. साथ ही, छात्र-छात्राओं की गलतियों का पैटर्न समझने में भी मदद मिलती है.
  • समझने की क्षमता: इस सेक्शन में, पूछे गए सवालों की जानकारी होती है, यह भी कि सवाल किस तरह के थे. साथ ही, यह डेटा होता है कि छात्र या छात्रा ने पहली बार में ही सवालों के जवाब दिए या नहीं और बाकी क्लास को सवाल आसान लगे या मुश्किल. अगर छात्र-छात्राएं पहली बार में सही जवाब नहीं दे पाते, तो यह ऐप्लिकेशन उन्हें फिर से जवाब देने का मौका देता है. हालांकि, इस रिपोर्ट में उनके जवाबों को सही के तौर पर नहीं गिना जाता.
  • पूरी प्रोग्रेस: इस सेक्शन में, कहानियां पढ़ने की प्रोग्रेस से जुड़ी खास जानकारी दिखती है. इसमें पिछली पांच कहानियों के लिए मेट्रिक दिखती हैं, जैसे कि रीडिंग कितनी सटीक थी, समझने की क्षमता, कहानी कितनी पढ़ी जा चुकी है, और रीडिंग स्पीड. यहां अलग-अलग समयावधि का डेटा भी दिखता है. समय के साथ रीडिंग की उनकी परफ़ॉर्मेंस को ट्रैक किया जा सकता है. साथ ही, उन कमियों की पहचान की जा सकती है जिनमें सुधार की ज़रूरत है.
समय के साथ रीडिंग में हुई प्रोग्रेस को ट्रैक करना

ज़रूरी जानकारी: परफ़ॉर्मेंस की पूरी जानकारी देने वाला डैशबोर्ड और समय के साथ परफ़ॉर्मेंस ट्रैक करने की सुविधाएं, सिर्फ़ उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जिनके पास Education Plus या Teaching and Learning Upgrade वर्शन है.

किसी छात्र या छात्रा की अलग-अलग रीडिंग स्किल से जुड़ी परफ़ॉर्मेंस को देखने, अच्छा परफ़ॉर्म नहीं कर रहे छात्र-छात्राओं की पहचान करने, और समय के साथ रीडिंग में हुई उनकी प्रोग्रेस को ट्रैक करने के लिए, नीचे की ओर स्क्रोल करके 'पूरी प्रोग्रेस' पर जाएं.

इसमें किसी छात्र या छात्रा को असाइन किए गए पिछले पांच रीडिंग मटीरियल के लिए चार चार्ट मौजूद होते हैं. इनमें दिखाया जाता है कि असाइनमेंट को कितने सटीक तरीके से पढ़ा गया, उसे समझने की क्षमता क्या थी, पढ़ने की स्पीड क्या रही, और असाइनमेंट का कितना हिस्सा पूरा हो चुका है.

Overall reading progress

पूरी क्लास की परफ़ॉर्मेंस ट्रैक करना

पूरी क्लास की परफ़ॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए, बाईं ओर मौजूद पैनल में, सभी छात्र-छात्राएं पर क्लिक करें.

क्लास का डिस्ट्रिब्यूशन: इससे पता चलता है कि आपके छात्र-छात्राओं ने असाइनमेंट को कितने सटीक तरीके से, कितनी तेज़ी से, और कितनी अच्छी तरह से समझकर पूरा किया. इसे अलग-अलग बकेट में बांटा जाता है.

ऐसे शब्द जिनके लिए प्रैक्टिस की ज़रूरत है: इसमें ऐसे 10 शब्द शामिल होते हैं जिन्हें पढ़ने में ज़्यादातर छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई. इससे आपको यह समझने और यह पैटर्न पहचानने में मदद मिल सकती है कि छात्र या छात्रा को किस तरह के शब्दों को पढ़ने में परेशानी होती है.

अहम जानकारी: इस सूची में वे सारे शब्द मौजूद नहीं होते जिन्हें पढ़ने में छात्र-छात्राओं को समस्या हुई.

समझने की क्षमता: इस सेक्शन में, पूछे गए सवालों की जानकारी होती है, यह भी कि सवाल किस तरह के थे और पहली बार में कितने छात्र-छात्राओं ने सवालों के जवाब दिए या कितने नहीं दे पाए. अगर छात्र-छात्राएं पहली बार में सही जवाब नहीं दे पाते, तो यह ऐप्लिकेशन उन्हें फिर से जवाब देने का मौका देता है. हालांकि, इस रिपोर्ट में उनके जवाबों को सही के तौर पर नहीं गिना जाता.

Overall class performance

कुछ भाषाओं के लिए इंटरनेट से जुड़ी ज़रूरी शर्तें

  • Read Along में ज़्यादातर भाषाओं के लिए, आवाज़ के डेटा को सीधे आपके डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है. हालांकि, इंडोनेशियन, मलय, और थाई जैसी कुछ भाषाओं में इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, इंटरनेट कनेक्शन होना ज़रूरी है.
  • इन भाषाओं के लिए, आवाज़ का डेटा कुछ समय के लिए Google के सर्वर पर भेजा जाता है. इससे रीयल-टाइम में बोली को पहचाना जा सकता है और लिखे गए शब्दों को सुनने की सुविधा को प्रोसेस किया जा सकता है.
  • इंडोनेशियन, मलय या थाई भाषा में Read Along का इस्तेमाल करते समय, बेहतर अनुभव पाने के लिए आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना ज़रूरी है.
  • यह जानने के लिए कि Google, उपयोगकर्ता के डेटा को कैसे मैनेज करता है, Google Workspace for Education का निजता नोटिस पढ़ें.

छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट इस तरह दिखता है

What your students see

जब छात्र-छात्राएं असाइनमेंट पर क्लिक करते हैं, तो Read Along अटैचमेंट, एक नए टैब में रीडिंग मटीरियल खोलता है. मटीरियल पढ़ने के लिए:

  1. पढ़ना शुरू करें पर क्लिक करें.
    • अहम जानकारी: अगर किताब में, अंग्रेज़ी सीखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अन्य भाषाओं में सहायता का विकल्प दिखता है, तो छात्र-छात्राएं उपलब्ध भाषाओं में से कोई एक चुन सकते हैं.

Choose support language

  1. इसके बाद, छात्र-छात्राओं को Diya को तेज़ आवाज़ में कॉन्टेंट पढ़कर सुनाना होगा.
  2. कहानी पढ़ने में Diya की मदद लें. Diya से इन कामों के लिए मदद ली जा सकती है:

    • कहानी का कोई वाक्य पढ़वाने के लिए: Diya की तस्वीर पर क्लिक करें.

    • किसी शब्द का उच्चारण सुनने, उसका मतलब जानने, और उसे टुकड़ों में तोड़कर समझने के लिए के लिए: उस शब्द पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: अच्छा परफ़ॉर्म करने पर छात्र-छात्राओं को स्टार मिलते हैं.

  1. कहानी का पेज पलटना:

    • आगे बढ़ें: 'कहानी का अगला पेज पढ़ें' पर क्लिक करें.

    • पीछे जाएं: 'कहानी का पिछला पेज पढ़ें' पर क्लिक करें.

कहानी पढ़ने के दौरान, छात्र-छात्राओं से कुछ सवाल पूछे जाएंगे. इनसे उन्हें कहानी के विषय को समझने में मदद मिलेगी. सवाल का जवाब देने के लिए, उन्हें बाईं ओर दिए गए ड्रॉप एरिया में, सही जवाब को खींचकर छोड़ना होगा.​

Answering questions and answers

अहम जानकारी:

  • कहानी को पढ़ना जारी रखने के लिए, छात्र-छात्राओं को तब तक फिर से कोशिश करने के लिए कहा जाता है, जब तक वे सही जवाब नहीं दे देते.
  • पहली बार में सही जवाब देने पर ज़्यादा पॉइंट मिलेंगे.
  • अगर छात्र-छात्राएं कहानी को पूरा पढ़े बिना छोड़ देते हैं, तो वे वापस आकर उसी जगह से पढ़ना जारी रख सकते हैं जहां उन्होंने पढ़ना छोड़ा था.
  • पूरी कहानी पढ़ने के बाद, छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट सबमिट करने के लिए Classroom पर वापस ले जाया जाता है.

एडमिन के लिए जानकारी

छात्र-छात्राएं और शिक्षक अपने Google Workspace for Education खाते का इस्तेमाल करके, Read Along को ऐक्सेस कर सकते हैं.

अहम जानकारी: Read Along अब Workspace की एक सेवा के तौर पर Classroom में शामिल है. अगर यह सेवा आपके डोमेन के लिए पहले से चालू नहीं है, तो इसे चालू करने के लिए Admin console पर जाएं. इसके लिए, यहां दिए गए निर्देशों का पालन करें.

Read Along को चालू करना

अहम जानकारी: नए ग्राहकों के लिए, Read Along की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है. हालांकि, मौजूदा ग्राहकों को अपने उपयोगकर्ताओं को इस सुविधा का ऐक्सेस देने के लिए, Google Admin console में जाकर इसे मैन्युअल तरीके से चालू करना होगा.

  1. Read Along को चालू करने के लिए, पक्का करें कि आपने एडमिन खाते में साइन इन किया हुआ हो. Admin console में साइन इन करने का तरीका जानें.
  2. Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace पर जाएं.
  3. Read Along पर क्लिक करें.
  4. सेवा की स्थिति पर क्लिक करें.
  5. अगर आपको अपने संगठन के सभी लोगों के लिए सेवा चालू करनी है, तो सभी के लिए चालू करें पर क्लिक करें.
  6. सेव करें पर क्लिक करें.

उपयोगकर्ताओं के लिए, Google Read Along को चालू या बंद करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

इस पेज पर, एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अनुवाद किया गया कॉन्टेंट मौजूद हो सकता है. एआई से किए गए अनुवादों में गलतियां हो सकती हैं.
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7479635831716543694
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false