अगर Pixel फ़ोन को सेटअप करते समय आपको पुराने फ़ोन से डेटा कॉपी करने में समस्या आ रही है, तो इसे हल करने के लिए ये तरीके आज़माएं.
Pixel 9 और उसके बाद के मॉडल पर, आपको पुराने फ़ोन से डेटा वापस पाने की सुविधा मिलती है. इसके लिए, आपको फ़ोन को फ़ैक्ट्री रीसेट करने की ज़रूरत नहीं होती है. ट्रांसफ़र किए गए डेटा को अपने फ़ोन पर पहले से मौजूद डेटा के साथ मर्ज किया जा सकता है. क्लाउड बैकअप से डेटा ट्रांसफ़र करने का तरीका जानें.
डेटा ट्रांसफ़र के लिए अपने फ़ोन तैयार करना
डेटा ट्रांसफ़र की प्रक्रिया शुरू करने से पहले:
- यह पक्का कर लें कि दोनों फ़ोन अनलॉक हों, चार्ज हों, और चालू हों.
- पक्का करें कि दोनों फ़ोन को कनेक्ट करने के लिए, आपके पास तेज़ स्पीड वाला वाई-फ़ाई कनेक्शन या केबल हो.
- पक्का करें कि आपके दोनों फ़ोन पर Android का नया वर्शन हो. अपने फ़ोन के सॉफ़्टवेयर का वर्शन देखना.
शुरुआती ट्रांसफ़र के फ़ेल होने के बाद, डेटा के मौजूद न होने की समस्याएं ठीक करना
डेटा का बैक अप लेना और उसे वापस लाना
Google One की मदद से अपने फ़ोन का बैक अप लेनाअहम जानकारी: आपने जिस डेटा का बैक अप लिया है उसे सुरक्षित रखने के लिए, पिन, पैटर्न या पासवर्ड वाले स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करें.
Google One की मदद से, अपनी फ़ाइलों का अपने-आप बैक अप लेने के लिए:
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डेटा का बैक अप लें या उसे कॉपी करें
डेटा का बैक अप लें पर टैप करें.
- अगर ऐसा पहली बार किया जा रहा है, तो Google One की मदद से, अपने डिवाइस का बैकअप लें सुविधा चालू करें. साथ ही, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- वह डेटा चुनें जिसका बैक अप लेना है: फ़ोटो और वीडियो, डिवाइस पर मौजूद डेटा या दोनों.
- Google One बैकअप सेवा को चालू या बंद करें.
Google One की मदद से बैकअप लेने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. आपका डेटा सेव होने के बाद, जिस तरह के डेटा को आपने चुना था उसके नीचे “चालू है” दिखेगा.
- सभी ऐप्लिकेशन का बैक अप नहीं लिया जा सकता या उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता. किसी ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Android ऐप्लिकेशन के डेवलपर से संपर्क करने का तरीका जानें.
- लॉक किए हुए फ़ोल्डर में मौजूद फ़ोटो का बैक अप नहीं लिया जा सकता.
Google One के बैकअप में, आपके फ़ोन में मौजूद यह जानकारी सेव की जाती है:
- ऐप्लिकेशन और ऐप्लिकेशन का कुछ डेटा
- कॉल इतिहास
- संपर्क
- एसएमएस और मल्टीमीडिया मैसेज (एमएमएस)
- डिवाइस की सेटिंग, होम स्क्रीन के लेआउट, विजेट, और वॉलपेपर
फ़ोटो और वीडियो का बैक अप Google Photos ऐप्लिकेशन में अलग से लिया जाता है. इन सेटिंग को मैनेज करने के लिए:
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपनी प्रोफ़ाइल के आइकॉन
Photos की सेटिंग
अपने-आप बैक अप और सिंक पर टैप करें.
बैकअप सेटिंग को भी लॉन्च किया जा सकता है:
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सिस्टम
बैक अप पर टैप करें.
फ़ोटो और वीडियो के बैकअप की क्वालिटी चुनने का तरीका जानें.
आपके डेटा का बैकअप, Google के सर्वर पर अपलोड किया जाता है. साथ ही, उसे आपके Google खाते के पासवर्ड से एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित किया जाता है. कुछ डेटा को एन्क्रिप्ट करने के लिए, आपके डिवाइस के स्क्रीन लॉक पिन, पैटर्न या पासवर्ड का भी इस्तेमाल किया जाता है.
- अपना नया डिवाइस चालू करें.
- “Pixel में आपका स्वागत है” स्क्रीन पर, शुरू करें पर टैप करें.
- “किसी दूसरे डिवाइस का इस्तेमाल करके सेट अप करें” स्क्रीन पर, Pixel या Android डिवाइस या iPhone या iPad पर टैप करें.
- अपने पिछले डिवाइस के हिसाब से कोई विकल्प चुनें.
- क्यूआर कोड को स्कैन करने का अनुरोध मिलने पर, अभी नहीं पर टैप करें.
- वाई-फ़ाई से कनेक्ट करें.
- अपने Google खाते में उसी ईमेल पते से साइन इन करें जो आपके पिछले डिवाइस से जुड़ा हुआ था.
- “अपने Android डिवाइस से डेटा कॉपी करें” स्क्रीन पर, आगे बढ़ें पर टैप करें.
- वह बैकअप चुनें जिसे आपको अपने नए डिवाइस पर वापस लाना है. सेटअप पूरा करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- बैक अप लें या डेटा कॉपी करें
Android Switch का इस्तेमाल करके डेटा कॉपी करें पर टैप करें.
- वह डेटा चुनें जिसे आपको ट्रांसफ़र करना है. क्लाउड बैकअप से डेटा ट्रांसफ़र करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: आपको उसी डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा जिसका इस्तेमाल आपने पिछली बार डेटा ट्रांसफ़र करने के लिए किया था.
फ़ोटो, वीडियो, और मैसेज, जैसे क्लाउड डेटा को सिंक करना
अपने पुराने डिवाइस से फ़ोटो, वीडियो, और मैसेज ट्रांसफ़र करने के लिए:
- अपने मुख्य Google खाते में साइन इन करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- आपका Pixel फ़ोन, Google Photos या Google Drive जैसे उपलब्ध क्लाउड बैकअप की पहचान अपने-आप करता है और सिंक करना शुरू कर देता है.
अहम जानकारी: बैकग्राउंड में बिना किसी रुकावट के डेटा सिंक करने के लिए, अपने फ़ोन को तेज़ स्पीड वाले वाई-फ़ाई नेटवर्क और पावर सोर्स से कनेक्ट रखें.
ट्रांसफ़र की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है या रुक जाती है
दोनों फ़ोन आपस में कनेक्ट नहीं हो पा रहे या "फ़ोन इस सुविधा के साथ शायद काम नहीं करता है" मैसेज दिख रहा है- अपने मौजूदा फ़ोन के लिए उपलब्ध नए अपडेट इंस्टॉल करें.
- अपना मौजूदा फ़ोन रीस्टार्ट करें. ज़्यादातर फ़ोन को रीस्टार्ट करने के लिए, पावर बटन को तब तक दबाकर रखें, जब तक वे पूरी तरह से रीस्टार्ट न हो जाएं.
अहम जानकारी: Android 5 या उसके बाद के वर्शन वाले ज़्यादातर फ़ोन पर, डेटा ट्रांसफ़र की सुविधा काम करती है.
अगर आपके वाई-फ़ाई कनेक्शन की स्पीड तेज़ नहीं है, तो आपका फ़ोन आपको केबल की मदद से डेटा ट्रांसफ़र करने के लिए कहेगा. आपके पास दोनों फ़ोन को डिसकनेक्ट किए बिना भी केबल का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. केबल की मदद से डेटा ट्रांसफ़र करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: Pixel 8 और उसके बाद के वर्शन वाले फ़ोन पर वाई-फ़ाई की मदद से डेटा ट्रांसफ़र करने की सुविधा काम करती है. इसके लिए, आपको सेटअप के दौरान क्यूआर कोड की मदद से दोनों फ़ोन को कनेक्ट करना होता है.
केबल की जांच करना
- केबल को दोनों फ़ोन से हटाएं और उसे फिर से लगाएं.
- सावधानी से देखें कि केबल के पोर्ट में कचरा या कोई अन्य चीज़ तो नहीं फंसी है.
- कोई दूसरी केबल आज़माएं. यह ज़रूरी नहीं है कि सभी यूएसबी-सी केबल से डेटा ट्रांसफ़र हो.
मुमकिन है कि डेटा ट्रांसफ़र होने के दौरान आपके पुराने फ़ोन की बैटरी खत्म हो जाए, वाई-फ़ाई या मोबाइल कनेक्शन बंद हो जाए या केबल दोनों फ़ोन से डिसकनेक्ट हो जाए और आपका Pixel फिर से कनेक्शन न बना पाए. ऐसे में, हो सकता है कि डेटा का कुछ हिस्सा ही ट्रांसफ़र हुआ हो.
ट्रांसफ़र की प्रोसेस पूरी करने के लिए:
- Pixel 9 और उसके बाद वाले फ़ोन:
- अपने फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- बैक अप लें और डेटा कॉपी करें
डेटा कॉपी करें पर टैप करें.
- पुराने फ़ोन के चार्ज हो जाने के बाद, Pixel फ़ोन को फ़ैक्ट्री रीसेट करें और डेटा ट्रांसफ़र की प्रक्रिया फिर से शुरू करें.
अहम जानकारी: अगर डेटा ट्रांसफ़र के दौरान आपके Pixel फ़ोन की बैटरी खत्म हो जाती है और वह फिर से चालू होता है, तो वह सेटअप जारी रखने करने की कोशिश करेगा या सेटअप की प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा.
अगर सेटअप पूरा नहीं होता है, तो आपको उस डेटा की खास जानकारी दिखेगी जो कॉपी हुआ है या जो नहीं हुआ है.
ट्रांसफ़र नहीं हुए डेटा को फिर से कॉपी किया जा सकता है. Pixel 9 और इसके बाद वाले डिवाइस:
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डेटा का बैक अप लें या उसे कॉपी करें
डेटा कॉपी करें
शुरू करें पर टैप करें.
ध्यान दें: कुछ डेटा को सिर्फ़ डिवाइस को सेटअप करने के दौरान कॉपी किया जा सकता है. जानें कि कौनसा डेटा कॉपी किया जा सकता है.
डेटा कॉपी करते समय आने वाली अन्य समस्याएं
वर्क प्रोफ़ाइल सेट अप नहीं हो पा रहीअगर फ़ोन सेटअप करते समय आपको वर्क प्रोफ़ाइल सेट अप करने में समस्याएं आती हैं, तो उन्हें हल करने के लिए यह तरीका आज़माएं:
वर्क प्रोफ़ाइल सेटअप करने की प्रक्रिया को छोड़कर आगे बढ़ना
- सेटअप के दौरान, जब आपको “काम से जुड़े खाते को अगली स्क्रीन पर जोड़ें” का निर्देश मिले, तो अभी नहीं पर टैप करें.
- इसके बाद, सामान्य रूप से सेटअप पूरा करें.
- सेटअप पूरा होने के बाद, सेटिंग
पासवर्ड और खाते
खाता जोड़ें
Google पर टैप करें.
अहम जानकारी: वर्क प्रोफ़ाइल सेट अप करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Android डिवाइस पर Google Workspace सेट अप करना लेख पढ़ें.
अगर आपने Pixel फ़ोन को सेटअप करने के बाद डेटा कॉपी किया है, तो Pixel नए डेटा को मौजूदा डेटा के साथ मर्ज करने की कोशिश करेगा. जानें कि कौनसा डेटा कॉपी किया जा सकता है. कुछ मामलों में, हो सकता है कि आपका Pixel फ़ोन कुछ खास तरह के डेटा को मर्ज न कर पाए. ऐसा होने पर, वह डेटा डुप्लीकेट के तौर पर दिखेगा. आपके पास डुप्लीकेट बने डेटा को मैन्युअल तरीके से मिटाने का विकल्प होता है. इसके अलावा, अपने Pixel से डेटा सेट को मिटाकर और उसे फिर से कॉपी करके, डेटा के डुप्लीकेट बनने से जुड़ी समस्या को ठीक किया जा सकता है.
सेटअप पूरा हो गया है, लेकिन डेटा कॉपी नहीं हुआ
सेटअप के दौरान कौनसा डेटा कॉपी नहीं होगा- डाउनलोड की गई फ़ाइलें, जैसे कि PDF फ़ाइलें
- छिपे हुए या लॉक किए हुए फ़ोल्डर में सेव की गई फ़ोटो, वीडियो, और संगीत
- ऐसे ऐप्लिकेशन जो Google Play Store से डाउनलोड नहीं किए गए हैं
- ऐसे ऐप्लिकेशन का डेटा जो Android बैकअप का इस्तेमाल नहीं करते
- Google खातों के अलावा अन्य खाते और उनका डेटा
- ऐसे संपर्क और कैलेंडर जो Google के अलावा दूसरी सेवाओं से सिंक किए हुए हैं
- रिंगटोन
- फ़ोन की कुछ सेटिंग (फ़ोन और Android वर्शन के हिसाब से अलग-अलग होती हैं)
सेटअप पर वापस जाना
- कुछ ही मिनटों में:
- आपको "Pixel का सेट अप पूरा करें" सूचना मिलेगी.
- सूचना पर टैप करें.
- कुछ दिनों के अंदर:
- अपना सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर, Pixel का सेट अप पूरा करें पर टैप करें.
शुरुआती सेटअप के बाद (Pixel 9 और उसके बाद वाले फ़ोन)
अहम जानकारी: सिर्फ़ पिछले एक डिवाइस का डेटा वापस लाया जा सकता है. अगर आपको किसी दूसरे डिवाइस से डेटा वापस लाना है, तो पहले अपने Pixel फ़ोन को रीसेट करें.
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डेटा का बैक अप लें या उसे कॉपी करें
डेटा कॉपी करें
शुरू करें पर टैप करें.
- अगर आपने डेटा ट्रांसफ़र करने के लिए किसी दूसरे डिवाइस का इस्तेमाल किया है, तो पुराने डिवाइस से क्यूआर कोड को स्कैन करें.
- अगर आपने डेटा ट्रांसफ़र करने के लिए किसी दूसरे डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया है, तो उस डिवाइस को चुना जा सकता है जिससे डेटा को कॉपी करना है.
- वह डेटा चुनें जिसे आपको ट्रांसफ़र करना है.
- कॉपी करें पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- अगर डेटा ट्रांसफ़र के दौरान गड़बड़ियां होती हैं, तो जो डेटा टाइप छूट गया है उसे वापस पाने के लिए फिर से कोशिश करें. जानें कि सेटअप करने के बाद, डेटा ट्रांसफ़र करने के दौरान कौनसा डेटा ट्रांसफ़र होता है और कौनसा नहीं.
- अगर आपने डेटा का बैकअप लेने की सुविधा सेट अप नहीं की है, तो अपने Pixel फ़ोन पर डेटा का बैक अप लेने का तरीका जानें.
अगर आपको किसी दूसरे Android डिवाइस से WhatsApp का डेटा ट्रांसफ़र करना है, तो पक्का करें कि आपने पुराने फ़ोन पर WhatsApp के डेटा का बैक अप Google Drive में लिया हो. WhatsApp का डेटा अपने नए डिवाइस पर ट्रांसफ़र करने का तरीका जानें.
अगर आपने पहले कभी Gmail जैसे अपने Google खाते में संपर्कों का इस्तेमाल किया है, तो Pixel फ़ोन पर खाते में साइन इन करने के बाद उन संपर्कों की जानकारी अपने-आप दिखने लगेगी. अपने संपर्कों को देखने के लिए, Pixel फ़ोन पर संपर्क ऐप्लिकेशन खोलें.
अगर आपने अपने संपर्क किसी सिम कार्ड में सेव किए हुए हैं, तो संपर्कों को जोड़ने, दूसरी जगह ले जाने या उन्हें इंपोर्ट करने का तरीका जानें.
- इंटरनेट से कनेक्ट होने पर:
अपने मौजूदा फ़ोन या कंप्यूटर से कॉन्टेंट को Google खाते में अपलोड करें. आपके Google खाते में मौजूद कॉन्टेंट, Pixel फ़ोन पर दिखने लगता है. Google Drive में कॉन्टेंट अपलोड करने और Google Photos पर बैक अप लेने का तरीका जानें. - इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होने पर:
यूएसबी केबल की मदद से अपने Pixel फ़ोन में कॉन्टेंट ट्रांसफ़र करें.
अगर आपके पास अब अपना पुराना फ़ोन नहीं है या उससे डेटा ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता है, तो भी आपके पास डेटा को वापस लाने का विकल्प होता है. इसके लिए ज़रूरी है कि आपके पास क्लाउड बैकअप हो. बैकअप मैनेज करने का तरीका जानें.
Pixel फ़ोन को सेटअप करने के दौरान:
- अपने Pixel फ़ोन पर शुरू करें पर टैप करें.
- अगर अगली स्क्रीन पर, “किसी दूसरे डिवाइस का इस्तेमाल करके सेट अप करें” दिखता है, तो अभी नहीं पर टैप करें.
- वाई-फ़ाई या मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी के नेटवर्क से कनेक्ट करें.
- उस Google खाते में साइन इन करें जिसमें आपके डेटा का बैकअप मौजूद है.
- स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
Pixel फ़ोन का सेटअप पूरा होने के बाद (Pixel 9 और उसके बाद वाले मॉडल):
- अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डेटा का बैक अप लें या उसे कॉपी करें
Android Switch का इस्तेमाल करके डेटा कॉपी करें
शुरू करें पर टैप करें.
- क्या दूसरा डिवाइस इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है? पर टैप करें
- उपलब्ध क्लाउड बैकअप में से किसी एक को चुनें.
अहम जानकारी: सिर्फ़ पिछले एक डिवाइस का डेटा वापस लाया जा सकता है. अगर आपको किसी दूसरे डिवाइस से डेटा वापस लाना है, तो पहले अपने Pixel फ़ोन को रीसेट करें.
BlackBerry या Windows फ़ोन से
BlackBerry या Windows फ़ोन का डेटा, सिर्फ़ Google खाते से Pixel फ़ोन पर अपने-आप दिखता है. BlackBerry या Windows फ़ोन से कुछ डेटा मैन्युअल तरीके से कॉपी करने का तरीका जानें.अब भी डेटा कॉपी नहीं कर पा रहे
अगर आपको अब भी डेटा कॉपी करने में समस्या आ रही है, तो हमसे संपर्क करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कुछ डेटा ट्रांसफ़र नहीं हुआअगर आपको Pixel डिवाइस पर डेटा ट्रांसफ़र करते समय कोई समस्या आती है, तो डेटा ट्रांसफ़र करने से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने का तरीका जानें.
अगर आपके पास Pixel 9 और इसके बाद के मॉडल वाला डिवाइस है, तो आपके पास डिवाइस सेटअप करने के बाद डेटा ट्रांसफ़र करने का विकल्प होता है. डिवाइस सेटअप करने के बाद, डेटा ट्रांसफ़र करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: आरसीएस की सेवा अब Android और चुनिंदा iPhone डिवाइसों के लिए उपलब्ध है. यह सेवा, Google या मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी उपलब्ध कराती है. अगर आपको आरसीएस की सेवा मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी उपलब्ध करा रही है, तो इस पर उस कंपनी की सेवा की शर्तें लागू होंगी.
रिच कम्यूनिकेशन सेवाएं (आरसीएस), मैसेज सेवा के लिए एक मॉडर्न इंडस्ट्री स्टैंडर्ड है. इसका इस्तेमाल करके, एसएमएस या मल्टीमीडिया मैसेज (एमएमएस) की तुलना में ज़्यादा सुरक्षित और बेहतर तरीके से बातचीत की जा सकती है. Google Messages में आरसीएस चैट की सुविधा को चालू या बंद करने का तरीका जानें.
अगर आपको Google Password Manager का इस्तेमाल करना है, तो यह आपके नए डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल होती है. पासकी के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपने पासवर्ड या पासकी सेव करने के लिए iCloud का इस्तेमाल किया है, तो आपको अपने ऐप्लिकेशन और सेवाओं में मैन्युअल तरीके से लॉग इन करना होगा.