अगर आपके Pixel फ़ोन की टचस्क्रीन में सेंसिटिविटी से जुड़ी समस्या आ रही है, छूने पर रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा या स्क्रीन घूम नहीं रही, तो इन समस्याओं को ठीक करने के ये तरीके आज़माकर देखें.
रोशनी का कम-ज़्यादा होना, दरारें आना, स्क्रीन पर लाइन दिखना, जैसे अन्य समस्याओं के लिए, Pixel फ़ोन पर स्क्रीन के दिखने से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने का तरीका जानें.
टचस्क्रीन में रिस्पॉन्स से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
अगर डिवाइस की स्क्रीन को छूने पर रिस्पॉन्स नहीं करती है या उसमें टच सेंसिटिविटी से जुड़ी समस्याएं हैं, तो अपने Pixel मॉडल के लिए यहां दिया गया तरीका आज़माएं.
अहम जानकारी: अगर टच से जुड़ी समस्या सिर्फ़ किसी एक ऐप्लिकेशन में आ रही है, तो ऐप्लिकेशन डेवलपर से संपर्क करें.
अपने फ़ोन की स्क्रीन की जांच करें:
- केस या स्क्रीन प्रोटेक्टर को हटाकर देखें कि टच का रिस्पॉन्स बेहतर होता है या नहीं. ऐसा हो सकता है कि आप स्क्रीन प्रोटेक्टर को फिर से न लगा पाएं.
- अगर आपने दस्ताने पहने हुए हैं, तो उन्हें निकाल दें.
- अगर आपने स्क्रीन या सेंसर पर कोई स्टिकर लगा रखे हैं, तो उन्हें निकाल दें.
- पक्का करें कि आपकी स्क्रीन साफ़ है.
- टचस्क्रीन से जुड़ी गड़बड़ी की जांच करने वाला टेस्ट चलाएं:
- डिसप्ले और टच
टचस्क्रीन से जुड़ी गड़बड़ी की जांच टैप करें.
- डिसप्ले और टच
अगर यह तरीका काम नहीं करता है, तो:
- यह देखें कि कोई सिस्टम अपडेट उपलब्ध है या नहीं.
- सिस्टम
सॉफ़्टवेयर अपडेट पर टैप करें.
- अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें.
- सिस्टम
- अगर समस्या, जेस्चर वाले नेविगेशन से जुड़ी है, तो डिवाइस की सेटिंग में बदलाव करके देखें.
- सिस्टम
नेविगेशन मोड
जेस्चर वाला नेविगेशन पर टैप करें.
- सेंसिटिविटी को अडजस्ट करने के लिए, सेटिंग
पर टैप करें.
- सिस्टम
- देखें कि अडैप्टिव टच की सुविधा से मदद मिलती है या नहीं:
- अपने फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डिसप्ले और टच
टच सेंसिटिविटी पर टैप करें.
- अडैप्टिव टच की सुविधा को चालू या बंद करें.
डिवाइस और टचस्क्रीन की परफ़ॉर्मेंस और उनसे जुड़ी सेटिंग की जानकारी शेयर करने पर, आपका फ़ोन इस तरह की जानकारी भेज सकता है:
- खाते की जानकारी
- आपके फ़ोन का IMEI (इंटरनैशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) नंबर
- मॉडल का नाम, जैसे कि Pixel 9 या Pixel 9 Pro
- सेशन का आईडी नंबर
- सेटिंग की जानकारी, जैसे कि अडैप्टिव टच मोड और स्क्रीन प्राेटेक्टर मोड
- टचस्क्रीन हार्डवेयर के सिग्नल
देखें कि स्क्रीन प्राेटेक्टर मोड से मदद मिलती है या नहीं:
- अपने फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डिसप्ले और टच
टच सेंसिटिविटी पर टैप करें.
- स्क्रीन प्राेटेक्टर मोड को चालू या बंद करें.
स्क्रीन को घुमाने की सुविधा को ठीक करना
अगर आपकी स्क्रीन नहीं घूमती है, तो:
- देखें कि ऑटो-रोटेट की सुविधा चालू है या नहीं:
- सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें.
- डिसप्ले और टच
स्क्रीन ऑटो-रोटेट होने की सुविधा पर टैप करें.
- यह देखें कि कोई सिस्टम अपडेट उपलब्ध है या नहीं.
- अपने फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सिस्टम
सॉफ़्टवेयर अपडेट पर टैप करें.
- अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें.
- पता लगाएं कि किसी ऐप्लिकेशन की वजह से तो यह समस्या नहीं आ रही है
- सुरक्षित मोड चालू करें. सुरक्षित मोड को चालू करने का तरीका जानें.
- सुरक्षित मोड चालू हो जाने के बाद, देखें कि स्क्रीन को घुमाने की सुविधा काम कर रही है या नहीं.
- अगर आपकी स्क्रीन सुरक्षित मोड में ठीक से काम करती है, तो हो सकता है कि डाउनलोड किए गए किसी ऐप्लिकेशन की वजह से समस्या हो रही हो.
- सुरक्षित मोड से बाहर निकलने के लिए, अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें.
- समस्याएं पैदा करने वाले ऐप्लिकेशन की पहचान करने के लिए, हाल ही में डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन एक-एक करके अनइंस्टॉल करें.
- जिस ऐप्लिकेशन की वजह से समस्या आ रही है उसे हटाने के बाद, हटाए गए अन्य ऐप्लिकेशन फिर से इंस्टॉल किए जा सकते हैं.
- अगर आपकी स्क्रीन सुरक्षित मोड में ठीक से काम नहीं करती है, तो अगला चरण देखें.
- अगर आपकी स्क्रीन सुरक्षित मोड में ठीक से काम करती है, तो हो सकता है कि डाउनलोड किए गए किसी ऐप्लिकेशन की वजह से समस्या हो रही हो.
सलाह: सुरक्षित मोड में जाने पर, हवाई जहाज़ मोड अपने-आप चालू हो जाता है. जीपीएस, वाई-फ़ाई, और फ़ोन कॉल जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, हम हवाई जहाज़ मोड को बंद करने का सुझाव देते हैं.
- ऐप्लिकेशन के अपडेट देखें.
- अगर समस्या किसी खास ऐप्लिकेशन से जुड़ी है, तो ऐप स्टोर में जाकर देखें कि उस ऐप्लिकेशन के लिए अपडेट उपलब्ध हैं या नहीं.
फ़ोन कॉल के दौरान फ़ोन की स्क्रीन के चालू रहने की समस्या को ठीक करना
अगर फ़ोन कॉल या कुछ ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के दौरान, फ़ोन को अपने चेहरे से दूर ले जाने के बाद भी स्क्रीन चालू या बंद रहती है, तो अपने फ़ोन का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें. इसके बाद:
- यह देखें कि कोई सिस्टम अपडेट उपलब्ध है या नहीं.
- सिस्टम
सॉफ़्टवेयर अपडेट पर टैप करें.
- अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें.
- सिस्टम
- डिसप्ले टाइम आउट की सेटिंग देखें और स्क्रीन चालू रखने की सुविधा की सेटिंग बंद करें.
- डिसप्ले
स्क्रीन टाइमआउट पर टैप करें.
- स्क्रीन चालू रखने की सुविधा बंद करें.
- डिसप्ले
Pixel 5 फ़ोन की स्क्रीन के ऊपरी हिस्से के बीच में आपको एक सफ़ेद बिंदु दिखेगा. यह सफ़ेद बिंदु, आपके फ़ोन का निकटता (प्रॉक्सिमिटी) सेंसर है. जब आपका निकटता सेंसर चालू होगा, तो डिसप्ले से यह बिंदु दिखेगा. यह बिंदु टिमटिमाता रहेगा या फिर लगातार जलता रहेगा.
निकटता सेंसर, फ़ोन के डिसप्ले को तब बंद रखता है, जब आप कॉल के दौरान फ़ोन को अपने चेहरे के करीब रखते हैं. ऐसा तब भी होता है, जब आप स्क्रीन लॉक कर देते हैं या कुछ ऐप्लिकेशन इस सेंसर का इस्तेमाल करते हैं. स्क्रीन को बंद रखने से बैटरी कम खर्च होती है और अनजाने में स्क्रीन पर होने वाले टैप से भी बचा जा सकता है.
सभी Pixel फ़ोन में निकटता सेंसर होता है. Pixel 5 का डिसप्ले, फ़ोन के किनारों तक फैला होता है, इसलिए आप स्क्रीन के नीचे इसका सेंसर देख सकते हैं. Pixel 5 फ़ोन का डायग्राम देखें.