आप अपने डिवाइस पर कुछ ऐप के ज़रिए प्रिंट कर सकते हैं. अपने डिवाइस से प्रिंट करने के लिए, ऐसा प्रिंटर जोड़ें जिस पर वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा काम करता है.
अहम जानकारी: इनमें से कुछ चरण, सिर्फ़ Android 14 और इसके बाद के वर्शन पर काम करते हैं. Android वर्शन को अपडेट करने का तरीका जानें.
अपने डिवाइस से प्रिंट करना चालू या बंद करें
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- कनेक्ट किए गए डिवाइस
कनेक्शन की सेटिंग
प्रिंटिंग पर टैप करें.
- प्रिंट करने की कोई सेवा चुनें.
- चुनी गई प्रिंट करने की सेवा को चालू या बंद करें.
प्रिंटर जोड़ना और उनका इस्तेमाल करना
प्रिंट करने की सेवा जोड़ने के लिए:
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- कनेक्ट किए गए डिवाइस
कनेक्शन की सेटिंग
प्रिंटिंग पर टैप करें.
- सेवा जोड़ें पर टैप करें.
- प्रिंटर की जानकारी डालें.
प्रिंट करने की सेवा का इस्तेमाल करने के लिए:
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- कनेक्ट किए गए डिवाइस
कनेक्शन की सेटिंग
प्रिंटिंग पर टैप करें.
- प्रिंट करने की कोई सेवा चुनें.
प्रिंट करने की सेटिंग मैनेज करने के लिए:
- कोई प्रिंटर चुनें.
- ज़्यादा
पर टैप करें.
ऐप्लिकशन से प्रिंट करना
प्रिंट करने का तरीका, इस्तेमाल किए जा रहे ऐप्लिकेशन से तय होता है. इसके लिए, मेन्यू ज़्यादा
शेयर करें
प्रिंट करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: प्रिंट करने की सुविधा सभी ऐप्लिकेशन पर काम नहीं करती. ऐसे ऐप्लिकेशन जिन पर प्रिंट करने की सुविधा नहीं होती है उनके लिए, ऐप्लिकेशन की स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लें. इसके बाद, उस इमेज को प्रिंट करें. स्क्रीनशॉट लेने का तरीका जानें.