Gboard में लिखने में मदद करने वाली बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं. ये सुविधाएं, सिर्फ़ गलतियां ठीक करने तक सीमित नहीं हैं. ये मैसेज को बेहतर तरीके से लिखने में भी आपकी मदद करती हैं.
Gboard में लिखने के लिए उपलब्ध टूल इस्तेमाल करके, टेक्स्ट को आसानी से बेहतर बनाया जा सकता है. लिखने के लिए उपलब्ध टूल की मदद से, इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है:
- फिर से लिखने की पहले से तय की गई स्टाइल:
- सुझाया गया: यह टैब, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से ड्राफ़्ट के सुझाव देता है. ये सुझाव, आपकी मौजूदा बातचीत, टेक्स्ट इनपुट और टाइपिंग के पैटर्न के विश्लेषण के आधार पर दिए जाते हैं.
- यह सुविधा तब उपलब्ध होती है, जब दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू हो.
- प्रूफ़रीड करना: अपने टेक्स्ट में व्याकरण या स्पेलिंग की गलतियों को देखें और उन्हें ठीक करें.
- वाक्यांश को बेहतर बनाना: यह सुविधा, आपको साफ़-साफ़ या ज़्यादा सही तरीके से अपनी बात को दूसरे शब्दों में लिखने का सुझाव देती है.
- प्रोफ़ेशनल बनाना: इससे औपचारिक बातचीत के लिए टेक्स्ट की टोन को अडजस्ट किया जा सकता है.
- टोन कैज़ुअल रखना: इससे टेक्स्ट की टोन को ज़्यादा सहज और आसानी से समझने लायक बनाया जा सकता है.
- इमोजीफ़ाई करना: इससे मैसेज में इमोजी जोड़े जा सकते हैं, ताकि अपनी भावनाओं को अलग अंदाज़ में ज़ाहिर किया जा सके.
- बड़ा करना: इसकी मदद से टेक्स्ट में और जानकारी जोड़कर उसे बड़ा बनाया जा सकता है.
- छोटा करना: इसकी मदद से टेक्स्ट को कम शब्दों में लिखा जा सकता है.
- सुझाया गया: यह टैब, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से ड्राफ़्ट के सुझाव देता है. ये सुझाव, आपकी मौजूदा बातचीत, टेक्स्ट इनपुट और टाइपिंग के पैटर्न के विश्लेषण के आधार पर दिए जाते हैं.
- कस्टम प्रॉम्प्ट: अपने टेक्स्ट को बेहतर बनाने के लिए, अपना खुद का प्रॉम्प्ट डालें.
- स्मार्ट जवाब: यह सुविधा, स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट के हिसाब से तुरंत जवाब देने के विकल्प उपलब्ध कराती है.
- यह सुविधा तब उपलब्ध होती है, जब दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू हो.
ज़रूरी शर्तें:
- Pixel 11 सीरीज़ के डिवाइस.
- Gboard को डिफ़ॉल्ट कीबोर्ड के तौर पर सेट करें.
- Gboard का नया वर्शन इंस्टॉल करें.
- कुछ सुविधाओं के लिए, सही तरीके से काम करने वाले इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत पड़ सकती है.
- यह ऐप्लिकेशन इन भाषाओं में उपलब्ध है:
- अंग्रेज़ी (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, यूनाइटेड किंगडम, और अमेरिका)
- चाइनीज़ (सिंप्लिफ़ाइड और ट्रेडिशनल)
- फ़्रेंच (फ़्रांस और कनाडा)
- जर्मन (जर्मनी)
- इटैलियन (इटली)
- जैपनीज़
- कोरियन
- पॉर्चुगीज़ (पुर्तगाल और ब्राज़ील)
- स्पैनिश (अमेरिका, मेक्सिको, और स्पेन)
- दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा, यूरोपियन इकनॉमिक एरिया (ईईए) को छोड़कर, उन सभी देशों या इलाकों में उपलब्ध है जहां यह सुविधा काम करती है.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा के ज़रिए लिखने के लिए, उपलब्ध टूल का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाएं
लिखने में बेहतर मदद पाने के लिए, दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू करें. तुलना करें कि इस सेटिंग के चालू होने पर, आपको लिखने का कैसा अनुभव मिलता है. इसके लिए, इंटरनेट कनेक्शन होना ज़रूरी है, ताकि Private AI Compute की मदद से सुरक्षित क्लाउड सर्वर के ज़रिए अनुरोधों को प्रोसेस किया जा सके.
- दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू होने पर:
- पूरी तरह से दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाना: इससे, लिखने के लिए उपलब्ध टूल, स्क्रीन पर दिखने वाले मौजूदा कॉन्टेंट और आपके लिखने की यूनीक स्टाइल का इस्तेमाल करके, आपके हिसाब से सुझाव देते हैं.
- पहले से तय की गई स्टाइल: इससे, आपको फिर से लिखने की सभी पहले से तय की गई स्टाइल का ऐक्सेस मिलता है. इसमें “सुझाया गया” टैब भी शामिल है. “सुझाया गया” टैब, स्क्रीन पर दिखने वाले मौजूदा कॉन्टेंट और आपकी लिखने की स्टाइल, दोनों का इस्तेमाल करता है. पहले से तय की गई अन्य स्टाइल, सिर्फ़ स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल करती हैं.
- स्मार्ट जवाब: इससे, आपको स्मार्ट जवाब के सुझाव मिलते हैं. सुझाए गए ये जवाब, स्क्रीन पर दिख रहे मौजूदा कॉन्टेंट और आपके लिखने की यूनीक स्टाइल के आधार पर जनरेट होते हैं.
- कस्टम प्रॉम्प्ट: इससे, टेक्स्ट जनरेट किया जा सकता है और उसे बेहतर बनाया जा सकता है. ड्राफ़्ट किए गए सभी नतीजे, स्क्रीन पर दिखने वाले मौजूदा कॉन्टेंट और आपकी लिखने की स्टाइल का इस्तेमाल करते हैं.
- दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद होने पर:
- “सुझाया गया” टैब और स्मार्ट जवाब की सुविधा उपलब्ध नहीं: अगर दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद हो, तो “सुझाया गया” टैब और स्मार्ट जवाब की सुविधा काम नहीं करती.
- इस सुविधा के बंद होने पर, कस्टम प्रॉम्प्ट और पहले से तय स्टाइल का इस्तेमाल करना: दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद होने पर, अब भी आपके पास पहले से तय स्टाइल या कस्टम प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करने का विकल्प है. हालांकि, लिखने के लिए उपलब्ध टूल, इन ड्राफ़्ट को आपकी स्टाइल या स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट के हिसाब से नहीं बनाएंगे.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा सेट अप करना
अहम जानकारी:
- दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा, सिर्फ़ Pixel 11 सीरीज़ के डिवाइसों पर उपलब्ध है.
- आपकी अनुमति मिलने के बाद, "दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव" पाने की सुविधा चालू होने पर, Gboard आपके टाइप करने के इतिहास का इस्तेमाल कर सकता है. साथ ही, यह इस सुविधा के साथ काम करने वाले पहले और तीसरे पक्ष के मैसेजिंग ऐप्लिकेशन से स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल कर सकता है. इससे आपको काम के सुझाव मिल सकते हैं. जानें कि लिखने के लिए उपलब्ध टूल, आपकी जानकारी को निजी कैसे रखते हैं.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा, मैसेजिंग की सुविधा देने वाले इन ऐप्लिकेशन में उपलब्ध है: Google Messages, Google Chat, LINE, और चैट की सुविधा देने वाले अन्य ऐप्लिकेशन.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा सेट अप करने के लिए:
- Gboard की मदद से कोई मैसेजिंग ऐप्लिकेशन या अन्य टेक्स्ट फ़ील्ड खोलें.
- कीबोर्ड के सुझाव बार में, लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करें.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करने का विकल्प है.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
- आपको “निजी संदर्भ का इस्तेमाल करके, लिखने के सुझावों को और बेहतर बनाएं" स्क्रीन दिखेगी. इस पर दी गई जानकारी देखें. जानें कि लिखने के लिए उपलब्ध टूल, आपकी जानकारी को निजी कैसे रखते हैं.
- अगर आपको दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू करनी है, तो ठीक है पर टैप करें. इससे, लिखने के लिए उपलब्ध टूल, मैसेजिंग की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन में चल रही बातचीत के दौरान, आपकी स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट और टाइपिंग के इतिहास का इस्तेमाल कर पाएंगे.
- “रहने दें” पर टैप करने से, स्मार्ट जवाब के सुझाव और “सुझाया गया” टैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. सेटिंग में जाकर, “दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव” पाने की सुविधा को बाद में कभी भी चालू किया जा सकता है.
लिखने के लिए उपलब्ध टूल की सेटिंग में जाकर, "दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव" पाने की सुविधा को कभी भी चालू या बंद करने के लिए:
- लिखने के लिए उपलब्ध टूल
मेन्यू
पर टैप करें.
- दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को चालू या बंद करने के लिए टॉगल करें.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा के ज़रिए लिखने के लिए उपलब्ध टूल का इस्तेमाल करना
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा से, ये काम किए जा सकते हैं:
- “सुझाया गया” टैब का इस्तेमाल करें: मौजूदा बातचीत के कॉन्टेक्स्ट और अपने सामान्य ड्राफ़्ट के आधार पर, अपनी दिलचस्पी के हिसाब से लिखने से जुड़े सुझाव पाएं.
- स्मार्ट जवाब से मिलने वाले सुझावों का इस्तेमाल करके जवाब दें: स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट और अपनी स्टाइल के हिसाब से, तुरंत जवाब देने के लिए सुझाव चुनें. इसके लिए, आपको टाइप करने की ज़रूरत नहीं है.
- अपनी दिलचस्पी के हिसाब से टेक्स्ट जनरेट करने या उसे फिर से लिखने के लिए, ओपन प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें.
“सुझाया गया” टैब, पहले से तय स्टाइल या कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके, अपने टेक्स्ट को बेहतर बनाएं
अहम जानकारी: “सुझाया गया” टैब सिर्फ़ तब उपलब्ध होता है, जब “दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव” पाने की सुविधा चालू हो.
अगर लिखने के लिए उपलब्ध टूल को किसी ऐसे मैसेजिंग ऐप्लिकेशन में खोला जाता है जिसमें यह सुविधा काम करती है और उसमें कोई ड्राफ़्ट मौजूद है, तो यह टूल स्क्रीन पर दिख रहे मौजूदा कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. इससे, आपको “सुझाया गया” टैब में, इस बातचीत के लिए आपकी लिखने की स्टाइल के हिसाब से, फिर से लिखने का सुझाव मिलता है. आपके पास पहले से तय की गई अन्य स्टाइल चुनने या अपने टेक्स्ट को फिर से लिखने के लिए, कस्टम प्रॉम्प्ट डालने का विकल्प भी होता है.
- Gboard की मदद से कोई मैसेजिंग ऐप्लिकेशन या अन्य टेक्स्ट फ़ील्ड खोलें.
- आपको जो कहना है उसके बारे में कम शब्दों में लिखें.
- कीबोर्ड के सुझाव बार में, लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करें.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करने का विकल्प है.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
- “सुझाया गया” टैब, इस सुविधा के साथ काम करने वाले ऐप्लिकेशन में अपने-आप दिखता है. इससे आपको अपनी स्टाइल के हिसाब से, ड्राफ़्ट के सुझाव मिलते हैं. ये सुझाव, आपकी मौजूदा बातचीत, टेक्स्ट इनपुट, और टाइपिंग पैटर्न के विश्लेषण के आधार पर दिए जाते हैं.
- उदाहरण के लिए: अगर आपने मैसेजिंग ऐप्लिकेशन के टेक्स्ट फ़ील्ड में “शाम 7 बजे स्पेनिश रेस्टोरेंट?” टाइप किया है, तो “सुझाया गया” टैब इसे “यह एक बेहतरीन प्लान है! स्पेनिश रेस्टोरेंट में गुरुवार को शाम 7 बजे डिनर के लिए क्या प्लान है?”.
- “सुझाया गया” टैब में, ड्राफ़्ट किए गए मैसेज की समीक्षा करें.
- आगे बढ़ने के तरीके को चुनें:
- अगर आपको ड्राफ़्ट किया गया मैसेज पसंद आता है, तो इसका इस्तेमाल करें पर टैप करें.
- सुझाव के अन्य टाइप या स्टाइल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है:
- व्याकरण और स्पेलिंग की गलतियों को सुधारने के लिए: प्रूफ़रीड करें
पर टैप करें.
- अपनी बात को दूसरे शब्दों में लिखने के लिए: वाक्यांश को बेहतर बनाएं
पर टैप करें.
- कारोबारी टोन के लिए: प्रोफ़ेशनल बनाएं
पर टैप करें.
- दोस्ताना और अनौपचारिक टोन के लिए: टोन कैज़ुअल रखें
पर टैप करें.
- इमोजी जोड़ने के लिए: इमोजीफ़ाई करें
पर टैप करें.
- ज़्यादा जानकारी जोड़ने के लिए: बड़ा करें
पर टैप करें.
- कम शब्दों में जानकारी पाने के लिए: छोटा करें
पर टैप करें.
- व्याकरण और स्पेलिंग की गलतियों को सुधारने के लिए: प्रूफ़रीड करें
- अपने कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके, टेक्स्ट को फिर से लिखने या उसे बेहतर बनाने के लिए, बदलाव के बारे में बताएं पर टैप करें.
- मैसेज में बदलाव करने के लिए, कस्टम प्रॉम्प्ट डालें. अपने ड्राफ़्ट को बेहतर बनाने के लिए, एक से ज़्यादा प्रॉम्प्ट डाले जा सकते हैं. कस्टम प्रॉम्प्ट की मदद से लिखने का तरीका जानें.
- उदाहरण के लिए: “इसे थोड़ा और कैज़ुअल बनाओ” या “इसे और ज़्यादा फ़्रेंडली और भरोसेमंद बनाओ”.
स्मार्ट जवाब से मिलने वाले सुझावों या कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके टेक्स्ट जनरेट करना
अहम जानकारी: स्मार्ट जवाब की सुविधा सिर्फ़ तब उपलब्ध होती है, जब “दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव” पाने की सुविधा चालू हो.
स्मार्ट जवाब की सुविधा का इस्तेमाल करके, तुरंत जवाब दें. इस सुविधा के साथ काम करने वाले मैसेजिंग ऐप्लिकेशन में खाली टेक्स्ट फ़ील्ड में लिखने के लिए उपलब्ध टूल खोलने पर, ये टूल स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके, आपके कुछ भी टाइप करने से पहले ही आपको जवाबों के सुझाव देते हैं.
ड्राफ़्ट के नीचे, लिखने के लिए उपलब्ध टूल, स्मार्ट जवाब से मिलने वाले सुझावों के विकल्प दिखाते हैं. जैसे, “न्योता स्वीकार करें” या “विनम्रता से अस्वीकार करें”. ड्राफ़्ट जनरेट करने के लिए इनमें से कोई भी विकल्प चुना जा सकता है.
इसके अलावा, अपनी पसंद के मुताबिक मैसेज जनरेट करने के लिए, कस्टम प्रॉम्प्ट फ़ील्ड में अपने हिसाब से निर्देश लिखे जा सकते हैं.
- इस सुविधा के साथ काम करने वाले किसी मैसेजिंग ऐप्लिकेशन में कोई बातचीत खोलें.
- कोई बातचीत चुनें.
- उदाहरण के लिए: आपको एक मैसेज मिला है, जिसमें पूछा गया है कि क्या आपको अगले हफ़्ते हाइकिंग ट्रिप में शामिल होना है. आपको विनम्रता से अनुरोध अस्वीकार करना है.
- खाली टेक्स्ट फ़ील्ड में, लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करें.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करने का विकल्प है.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
- अपना विकल्प चुनें:
- स्मार्ट जवाब से मिलने वाले सुझावों का इस्तेमाल करना:
- स्मार्ट जवाब से मिले सुझावों के विकल्प देखें. लिखने के लिए उपलब्ध टूल, आपकी मौजूदा चैट के आधार पर डाइनैमिक तौर पर ये विकल्प जनरेट करते हैं.
- उदाहरण के लिए: अगर कोई दोस्त आपको अगले हफ़्ते हाइकिंग ट्रिप पर जाने का न्योता देता है, तो लिखने के लिए उपलब्ध टूल आपको ये विकल्प दिखा सकते हैं: “न्योता स्वीकार करें”, “विनम्रता से अस्वीकार करें”, और “शायद जवाब दें”.
- स्मार्ट जवाब से मिले सुझावों के विकल्पों में से किसी एक पर टैप करें, ताकि आपकी आवाज़ में ड्राफ़्ट जनरेट हो सके.
- उदाहरण के लिए: अगर आपने “विनम्रता से अस्वीकार करें” विकल्प चुना है, तो सुझाव कुछ इस तरह का हो सकता है “इस वीकेंड हाइकिंग ट्रिप का न्योता देने के लिए धन्यवाद! दूसरे काम में व्यस्त होने की वजह से मैं ट्रिप में शामिल नहीं हो सकूंगा/सकूंगी. मुझे उम्मीद है कि आप सभी का समय अच्छा गुज़रेगा!”.
- स्मार्ट जवाब से मिले सुझावों के विकल्प देखें. लिखने के लिए उपलब्ध टूल, आपकी मौजूदा चैट के आधार पर डाइनैमिक तौर पर ये विकल्प जनरेट करते हैं.
- इसके अलावा, पसंद के मुताबिक मैसेज बनाने या टेक्स्ट जनरेट करने के लिए, अपने शब्दों में किसी भी तरह के निर्देश टाइप किए जा सकते हैं:
- लिखने के लिए उपलब्ध टूल में मौजूद “आपको क्या लिखना है?” टेक्स्ट फ़ील्ड में, अपना प्रॉम्प्ट डालें.
- उदाहरण के लिए: “वजह बताते हुए विनम्रता से जवाब देना”
- ऐरो आइकॉन
पर टैप करें.
- अपने प्रॉम्प्ट के आधार पर ड्राफ़्ट किए गए मैसेज की समीक्षा करें.
- उदाहरण के लिए: “न्योता देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! यह बहुत मज़ेदार लग रहा है, लेकिन इस वीकेंड के लिए मेरा पहले से ही प्लान बना हुआ है. उम्मीद है कि आपका समय अच्छा बीते!”
- लिखने के लिए उपलब्ध टूल में मौजूद “आपको क्या लिखना है?” टेक्स्ट फ़ील्ड में, अपना प्रॉम्प्ट डालें.
- स्मार्ट जवाब से मिलने वाले सुझावों का इस्तेमाल करना:
- अगर आपको ड्राफ़्ट किया गया मैसेज पसंद आता है, तो इसका इस्तेमाल करें पर टैप करें.
- अपने मैसेज को फिर से लिखने या बेहतर बनाने के लिए, “इस टेक्स्ट में क्या बदलाव करने हैं?” फ़ील्ड में अपने निर्देश डालें. कस्टम प्रॉम्प्ट की मदद से टेक्स्ट को फिर से लिखने का तरीका जानें.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा के बिना, लिखने के लिए उपलब्ध टूल इस्तेमाल करना
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद करने पर भी, पहले से तय की गई स्टाइल और कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके, अपने टेक्स्ट को फिर से लिखा जा सकता है और उसे बेहतर बनाया जा सकता है. इसके अलावा, कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके नया टेक्स्ट जनरेट किया जा सकता है. हालांकि, लिखने के लिए उपलब्ध टूल, आपके लिखने की स्टाइल और स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट के आधार पर इन सुझावों को आपकी दिलचस्पी के हिसाब से नहीं बनाएंगे. “सुझाया गया” टैब और स्मार्ट जवाब से मिलने वाले सुझावों की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हैं.
- अपने Android डिवाइस पर, Gboard इंस्टॉल करें.
- ऐसा कोई भी ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें टेक्स्ट डाला जा सकता है. जैसे, Android Messages, Gmail या Keep.
- टेक्स्ट को फिर से लिखने या स्टाइल करने के लिए, सबसे पहले इनपुट फ़ील्ड में अपना टेक्स्ट लिखें.
- लिखने के लिए उपलब्ध टूल
चुनें.
- इसके अलावा, मेन्यू
में जाकर भी, लिखने के लिए उपलब्ध टूल ऐक्सेस किए जा सकते हैं.
- इसके अलावा, मेन्यू
- पहले से तय की गई स्टाइल का इस्तेमाल करके टेक्स्ट को फिर से लिखें:
- व्याकरण और स्पेलिंग की गलतियों को सुधारने के लिए: प्रूफ़रीड करें
पर टैप करें.
- अपनी बात को दूसरे शब्दों में लिखने के लिए: वाक्यांश को बेहतर बनाएं
पर टैप करें.
- कारोबारी टोन के लिए: प्रोफ़ेशनल बनाएं
पर टैप करें.
- दोस्ताना और अनौपचारिक टोन के लिए: टोन कैज़ुअल रखें
पर टैप करें.
- इमोजी जोड़ने के लिए: इमोजीफ़ाई करें
पर टैप करें.
- ज़्यादा जानकारी जोड़ने के लिए: बड़ा करें
पर टैप करें.
- कम शब्दों में जानकारी पाने के लिए: छोटा करें
पर टैप करें.
- व्याकरण और स्पेलिंग की गलतियों को सुधारने के लिए: प्रूफ़रीड करें
- इसका इस्तेमाल करें पर टैप करें.
- ओरिजनल टेक्स्ट पर वापस जाने के लिए, पहले जैसा करें
पर टैप करें.
अगर आपको कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके टेक्स्ट को फिर से लिखना या जनरेट करना है, तो नीचे दिए गए “कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके टेक्स्ट लिखना” सेक्शन में जाकर ज़्यादा जानें.
कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके टेक्स्ट लिखना
टेक्स्ट बॉक्स में मौजूद टेक्स्ट को फिर से लिखने के लिए, अपने हिसाब से निर्देश लिखे जा सकते हैं. इसके अलावा, नए मैसेज भी जनरेट किए जा सकते हैं.
अहम जानकारी: अगर आपने दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू की है, तो लिखने के लिए उपलब्ध टूल, आपके कस्टम प्रॉम्प्ट के ड्राफ़्ट को आपकी ज़रूरत के हिसाब से तैयार करते हैं. स्क्रीन पर दिखने वाला कॉन्टेंट और टाइपिंग का इतिहास उपलब्ध होने पर, ड्राफ़्ट किए गए नतीजे आपकी लिखने की यूनीक स्टाइल और स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट से मेल खाएंगे. स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट या टाइपिंग के इतिहास के बिना भी, कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इससे मिलने वाले नतीजे ज़्यादा सामान्य होंगे.
कस्टम प्रॉम्प्ट की मदद से टेक्स्ट फिर से लिखना
अगर आपने पहले से कोई मैसेज लिखा है, तो अपने ड्राफ़्ट को बेहतर बनाने के लिए, कस्टम प्रॉम्प्ट इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- Gboard की मदद से कोई मैसेजिंग ऐप्लिकेशन या अन्य टेक्स्ट फ़ील्ड खोलें.
- आपको जो कहना है उसका एक छोटा ड्राफ़्ट लिखें.
- कीबोर्ड के सुझाव बार में, लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करें .
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करने का विकल्प है.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
- अपने कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके, टेक्स्ट को फिर से लिखने या उसे बेहतर बनाने के लिए, बदलाव के बारे में बताएं पर टैप करें.
- अपने निर्देश डालें. जैसे, "इसे और जोश भरा बनाओ".
- सुझाव की समीक्षा करें.
- अगर आपको ड्राफ़्ट किया गया मैसेज पसंद आता है, तो इसका इस्तेमाल करें पर टैप करें.
कस्टम प्रॉम्प्ट की मदद से टेक्स्ट जनरेट करना
अगर आपका टेक्स्ट फ़ील्ड खाली है, तो लिखने के लिए उपलब्ध टूल को नया मैसेज जनरेट करने का निर्देश दिया जा सकता है.
- Gboard की मदद से कोई मैसेजिंग ऐप्लिकेशन या अन्य टेक्स्ट फ़ील्ड खोलें.
- टेक्स्ट फ़ील्ड खाली होने पर, कीबोर्ड के सुझाव बार में, लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करें .
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
लिखने के लिए उपलब्ध टूल
पर टैप करने का विकल्प है.
- इसके अलावा, आपके पास मेन्यू
- कस्टम प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके ड्राफ़्ट जनरेट करने के लिए, आपको क्या लिखना है? पर टैप करें
- अपने निर्देश डालें. जैसे, "डिनर के न्योते को विनम्रता से अस्वीकार करने के लिए मैसेज ड्राफ़्ट करो".
- अगर आपको ड्राफ़्ट किया गया मैसेज पसंद आता है, तो इसका इस्तेमाल करें पर टैप करें.
सुझावों को बेहतर बनाना
ड्राफ़्ट जनरेट होने के बाद, उसे और बेहतर बनाया जा सकता है:
- ज़्यादा प्रॉम्प्ट डालें:
- अपने मैसेज में कई बार बदलाव करने के लिए, प्रॉम्प्ट फ़ील्ड में जाकर इस टेक्स्ट में क्या बदलाव करने हैं? पर टैप करें.
- नए निर्देश लिखो.
- उदाहरण के लिए: “इसे ज़्यादा मज़ेदार बनाओ”, “इसे बेहतर बनाओ और कुछ इमोजी जोड़ो” या “इसका स्पेनिश में अनुवाद करो”.
- अपने ड्राफ़्ट में बदलाव करना: सुझाव में सीधे तौर पर बदलाव करने के लिए, सुझाव कार्ड पर मौजूद, बदलाव करें
पर टैप करें.
- सुझाव को फिर से जनरेट करना: उसी प्रॉम्प्ट के आधार पर नया सुझाव पाने के लिए, फिर से जनरेट करें
पर टैप करें.
- ड्राफ़्ट के पिछले वर्शन देखना: पिछले ड्राफ़्ट देखने के लिए, सुझाव कार्ड पर बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें.
लिखने में मदद करने वाले टूल के बारे में ज़रूरी बातें
- सुझाव लोड होने के दौरान, आपके पास फिर से लिखने के लिए उपलब्ध अन्य सभी स्टाइल चुनने का विकल्प होगा.
- कोई दूसरी स्टाइल चुनने पर, नई स्टाइल के लिए सुझाव लोड होना शुरू हो जाएगा.
- अगर ओरिजनल मैसेज या चुना गया टेक्स्ट बहुत लंबा है, तो लिखने के लिए उपलब्ध टूल अपने-आप उस मैसेज या टेक्स्ट के छोटे सेगमेंट को चुन लेते हैं. आपके पास मैसेज के चुने गए हिस्से में बदलाव करने का विकल्प होता है.
- “दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव” पाने की सेटिंग चालू करने पर, लिखने के लिए उपलब्ध टूल, सुझाव जनरेट करने के लिए आपकी स्क्रीन के मौजूदा कॉन्टेंट और मौजूदा बातचीत में लिखने की स्टाइल का इस्तेमाल करते हैं. समय के साथ, यह टूल आपकी लिखने की स्टाइल के हिसाब से काम करने लगता है.
जानें कि लिखने के लिए उपलब्ध टूल आपकी जानकारी को निजी कैसे रखते हैं
आपको ज़्यादा काम के सुझाव देने के लिए, लिखने के लिए उपलब्ध टूल आपके टाइपिंग इतिहास का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, आपकी स्क्रीन का स्नैपशॉट लेकर उसमें दिखने वाले कॉन्टेंट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये स्नैपशॉट सिर्फ़ तब लिए जाते हैं, जब टूल का इस्तेमाल किया जाता है.
Google के Private AI Compute की मदद से, आपके डेटा को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया जाता है. साथ ही, उसे आपके डिवाइस और क्लाउड में मौजूद एक निजी और खास स्पेस में प्रोसेस किया जाता है. आपका डेटा कोई और नहीं देख सकता, यहां तक कि Google भी नहीं.
जब तक Google या अन्य ऐप्लिकेशन के साथ जानकारी शेयर नहीं की जाती, तब तक आपकी जानकारी निजी रहती है. इसे ट्रेस करके आपकी पहचान नहीं की जा सकती और न ही Google का कोई व्यक्ति इसे ऐक्सेस कर सकता है. Google के Private AI Compute के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपको अपने निजी संदर्भों का इस्तेमाल नहीं करना है, तब भी लिखने के लिए उपलब्ध टूल, Google के Private AI Compute की मदद से आपके इनपुट टेक्स्ट के आधार पर आपको सुझाव देंगे. हालांकि, लिखने के लिए उपलब्ध टूल की सेटिंग में जाकर, अपने चुने गए विकल्प को बदला जा सकता है.
आपके पास लिखने के लिए उपलब्ध टूल की सेटिंग में जाकर, "दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव" पाने की सुविधा को कभी भी चालू या बंद करने का विकल्प है.
- लिखने के लिए उपलब्ध टूल
मेन्यू
पर टैप करें.
- दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा को चालू या बंद करने के लिए टॉगल करें.
समस्याओं की शिकायत करना
- "लिखने के लिए टूल" के बगल में मौजूद, मेन्यू
पर टैप करें.
- कॉन्टेंट की शिकायत करें
इस नतीजे की शिकायत करें
शुरू करें पर टैप करें.