आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि आपके फ़ोन की लॉक स्क्रीन पर क्या दिखेगा. जैसे, सूचनाएं, कोई निजी मैसेज, घड़ी, और Wallet.
घड़ी की स्टाइल बदलना (Android 16 और इसके बाद के वर्शन के लिए)- फ़ोन की होम स्क्रीन पर, किसी खाली जगह को दबाकर रखें.
- वॉलपेपर और स्टाइल पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर जाने के लिए, दाईं ओर स्वाइप करें.
- लॉक स्क्रीन की सेटिंग ढूंढने के लिए, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- घड़ी पर टैप करें.
- सबसे नीचे, वह सेटिंग चुनें जिसे आपको बदलना है:
- स्टाइल: पहले से सेट की गई घड़ी की स्टाइल में से किसी एक को चुनें.
- घड़ी की चौड़ाई को अडजस्ट करने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.
- रंग: घड़ी का रंग मैन्युअल तरीके से बदलें या इसे अपने वॉलपेपर की थीम से मैच करें.
- शेड को अडजस्ट करने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.
- साइज़: अपनी पसंद के हिसाब से घड़ी का साइज़ सेट करने के लिए, बड़ा टॉगल को चालू या बंद करें.
- स्टाइल: पहले से सेट की गई घड़ी की स्टाइल में से किसी एक को चुनें.
- लागू करें पर टैप करें.
- फ़ोन की होम स्क्रीन पर, किसी खाली जगह को दबाकर रखें.
- वॉलपेपर और स्टाइल पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर जाने के लिए, दाईं ओर स्वाइप करें.
- लॉक स्क्रीन की सेटिंग ढूंढने के लिए, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- शॉर्टकट पर टैप करें.
- सबसे नीचे, बाईं ओर मौजूद शॉर्टकट या दाईं ओर मौजूद शॉर्टकट पर टैप करें.
- उस शॉर्टकट पर टैप करें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
- लागू करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: ये ऐप्लिकेशन और सुविधाएं, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट के तौर पर उपलब्ध हैं:
- परेशान न करें
- होम
- क्यूआर कोड स्कैनर
- Wallet
- कैमरा
- फ़्लैशलाइट
- म्यूट
- वीडियो कैमरा
- फ़ोन की होम स्क्रीन पर, किसी खाली जगह को दबाकर रखें.
- वॉलपेपर और स्टाइल पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर जाने के लिए, दाईं ओर स्वाइप करें.
- लॉक स्क्रीन की सेटिंग ढूंढने के लिए, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं पर टैप करें.
- सूचनाएं दिखाने या छिपाने के लिए, चालू है को चालू या बंद करें.
- यह चुनने के लिए कि लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं किस तरह दिखेंगी, कॉम्पैक्ट व्यू या पूरी सूची पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर दिखने वाली अन्य सूचनाओं की सेटिंग चुनें:
- देखी गई सूचनाओं को दिखाने या छिपाने के लिए, देखी गई सूचनाओं के आइकॉन को चालू या बंद करें.
- साइलेंट मोड वाली सूचनाओं को दिखाने या छिपाने के लिए, साइलेंट मोड वाली सूचनाएं दिखाएं को चालू या बंद करें.
- संवेदनशील कॉन्टेंट दिखाने या छिपाने के लिए, संवेदनशील कॉन्टेंट दिखाएं को चालू या बंद करें.
अहम जानकारी: आपके पास बायोमेट्रिक तरीके से अनलॉक करने की सुविधा बंद करने का विकल्प होता है. साथ ही, लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं दिखाने की सुविधा को बंद किया जा सकता है. लॉकडाउन के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़ोन की होम स्क्रीन पर, किसी खाली जगह को दबाकर रखें.
- वॉलपेपर और स्टाइल पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर जाने के लिए, दाईं ओर स्वाइप करें.
- लॉक स्क्रीन की सेटिंग ढूंढने के लिए, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- लॉक स्क्रीन से जुड़ी अन्य सेटिंग पर टैप करें.
- चुनें कि फ़ोन की लॉक स्क्रीन पर क्या दिखे:
- सूचनाओं को कंट्रोल करने के लिए, लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं पर टैप करें.
- फ़ोन की लॉक स्क्रीन पर एक लाइन का टेक्स्ट जोड़ने के लिए, लॉक स्क्रीन पर टेक्स्ट जोड़ें पर टैप करें.
- फ़ोन लॉक होने पर भी डिवाइस कंट्रोल की सुविधा चालू करने के लिए, डिवाइस कंट्रोल इस्तेमाल करें को चालू करें.
- लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट जोड़ने के लिए, शॉर्टकट पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट के हिसाब से घड़ी का साइज़ बदलने के लिए, डाइनैमिक क्लॉक चालू करें.
- आस-पास चल रहे गानों की जानकारी देखने के लिए, आस-पास चल रहे संगीत का पता लगाने की सुविधा पर टैप करें.
- चुनें कि आपको सूचनाएं कब दिखें:
- स्क्रीन पर टैप करके सूचनाएं देखने के लिए:
- फ़ोन की स्क्रीन चालू करने के लिए टैप करें पर टैप करें.
- फ़ोन की स्क्रीन चालू करने के लिए टैप करें को चालू करें.
- फ़ोन हाथ में उठाने पर सूचनाएं देखने के लिए:
- फ़ोन हाथ में उठाने पर स्क्रीन चालू हो जाए पर टैप करें.
- फ़ोन हाथ में उठाने पर स्क्रीन चालू हो जाए सेटिंग चालू करें.
- नई सूचनाएं मिलने पर स्क्रीन चालू होने की सुविधा चालू करने के लिए, सूचनाएं मिलने पर स्क्रीन चालू हो जाए को चालू करें.
- स्क्रीन पर टैप करके सूचनाएं देखने के लिए:
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सूचनाएं पर टैप करें.
- "निजता" में जाकर, लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं पर टैप करें.
- संवेदनशील कॉन्टेंट दिखाने की सुविधा को चालू या बंद करें.
अहम जानकारी: इस विकल्प को बंद करने पर भी, कुछ ऐप्लिकेशन को फ़ोन की लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं दिखाने से रोका जा सकता है. ऐप्लिकेशन के हिसाब से सूचनाओं की सेटिंग को बदलने का तरीका जानें.
हमेशा चालू रहने वाले डिसप्ले पर लॉक स्क्रीन वॉलपेपर दिखाना
अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL पर उपलब्ध है.
फ़ोन लॉक होने पर भी, तारीख और समय जैसी जानकारी के साथ लॉक स्क्रीन वॉलपेपर दिखाने के लिए:
- अपने फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- डिसप्ले और टच
हमेशा चालू रहने वाला डिसप्ले
लॉक स्क्रीन का वॉलपेपर दिखाएं पर टैप करें.