Pixel फ़ोन पर वॉलपेपर बनाना और उसे कस्टमाइज़ करना

अपने फ़ोन की होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन पर, एआई से तैयार किए गए वॉलपेपर, पसंद के मुताबिक बनाए गए इमोजी वाले वॉलपेपर या खास इफ़ेक्ट वाली फ़ोटो इस्तेमाल की जा सकती हैं.

एआई की मदद से वॉलपेपर तैयार करना

अहम जानकारी:

  • यह सुविधा, सिर्फ़ Pixel 8 और इसके बाद के डिवाइसों पर उपलब्ध है.
  • ऐसा हो सकता है कि एआई की मदद से वॉलपेपर तैयार करने की सुविधा, कुछ तरह के खातों के लिए उपलब्ध न हो. जैसे, Family Link से मैनेज किए जाने वाले खाते.

अपने प्रॉम्प्ट के आधार पर पसंद के मुताबिक और यूनीक वॉलपेपर तैयार करने के लिए, जनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • पहले से लिखे गए किसी टेंप्लेट में कोई प्रॉम्प्ट बनाने के लिए, खाली जगहों को भरें.
  • एआई से तैयार किए गए वॉलपेपर को और बेहतर बनाने के लिए, अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल करें.
  • इन वॉलपेपर को बाद में इस्तेमाल करने के लिए सेव करें.

एआई की मदद से वॉलपेपर तैयार करने के लिए:

  1. फ़ोन की होम स्क्रीन पर, किसी खाली जगह पर टैप करके रखें.
  2. वॉलपेपर और स्टाइल इसके बाद ज़्यादा वॉलपेपर इसके बाद एआई से तैयार किया गया वॉलपेपर पर टैप करें.
  3. कोई थीम चुनें.
  4. अपने चुने गए प्रॉम्प्ट के हिसाब से किसी भी तरह का वॉलपेपर तैयार करने के लिए, वॉलपेपर के नए आइडिया दें पर टैप करें.
    • खास विकल्पों को एक्सप्लोर करने के लिए, प्रॉम्प्ट में अंडरलाइन किए गए किसी शब्द पर टैप करें.
  5. वॉलपेपर बनाएं पर टैप करें.
    • एआई से तैयार किए गए अलग-अलग वॉलपेपर में से अपनी पसंद का वॉलपेपर चुनने के लिए, बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें.

वॉलपेपर सेट करने के लिए:

  1. हो गया पर टैप करें.
  2. वॉलपेपर की जगह चुनने के लिए, लॉक स्क्रीन या होम स्क्रीन इसके बाद वॉलपेपर सेट करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: किसी वॉलपेपर का इस्तेमाल करने पर, वह सेव हो जाता है और उसे बाद में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
इमोजी वाले वॉलपेपर तैयार करना (Pixel 4a और इसके बाद के डिवाइसों पर)
  1. वॉलपेपर को और दिलचस्प बनाने के लिए, कोई इमोजी चुनें या अलग-अलग तरह के इमोजी का एक रैंडम कलेक्शन पाएं:
    1. अपने फ़ोन की होम स्क्रीन पर, किसी खाली जगह को दबाकर रखें.
    2. वॉलपेपर और स्टाइल इसके बाद वॉलपेपर बदलें इसके बाद इमोजी वर्कशॉप पर क्लिक करें.
    3. सबसे नीचे दाईं ओर मौजूद, बदलाव करें पर टैप करें.
    4. अपनी पसंद का इमोजी चुनें.
      • किसी खास इमोजी के लिए: कीबोर्ड का इस्तेमाल करके, ज़्यादा से ज़्यादा 14 इमोजी चुने जा सकते हैं.
      • इमोजी के रैंडम कलेक्शन के लिए: किसी भी क्रम में लगाएं पर टैप करें.
    5. हो गया पर टैप करें.
  2. कोई पैटर्न और साइज़ चुनने के लिए:
    1. सबसे नीचे मौजूद पैनल में, पैटर्न पर टैप करें.
    2. पैटर्न का कोई स्टाइल चुनें.
    3. पैटर्न पर इमोजी का साइज़ बदलने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.
  3. कोई रंग चुनने के लिए:
    1. सबसे नीचे मौजूद पैनल में रंग पर टैप करें.
    2. वॉलपेपर के लिए कोई रंग चुनें.
  4. अपने बदलावों की पुष्टि करने के लिए, हो गया पर टैप करें.
  5. अपने वॉलपेपर की झलक देखने और उसे सेट करने के लिए:
    1. इमोजी वाले वॉलपेपर की झलक देखने के लिए, आगे बढ़ें पर टैप करें.
    2. अगर आपको यह वॉलपेपर पसंद आता है, लागू करें पर टैप करें.
फ़ोटो वाले वॉलपेपर में खास इफ़ेक्ट जोड़ना

अहम जानकारी:

  • सिनमैटिक इफ़ेक्ट, सिर्फ़ Pixel 6 और इसके बाद के डिवाइसों पर उपलब्ध है.
  • शेप और वेदर इफ़ेक्ट की सुविधा, सिर्फ़ Pixel 9a और इसके बाद के डिवाइसों पर उपलब्ध हैं.
  1. फ़ोन की होम स्क्रीन पर, किसी खाली जगह को दबाकर रखें.
  2. वॉलपेपर और स्टाइल इसके बाद लाइव इफ़ेक्ट इसके बाद फ़ोटो पर टैप करें.
  3. कोई फ़ोटो चुनें.

अपनी फ़ोटो में शेप इफ़ेक्ट जोड़ना

  1. सबसे नीचे मौजूद, शेप को चुनें.
  2. कोई शेप चुनें.
  3. कोई रंग चुनें.
    • शेड को अडजस्ट करने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.

अपनी फ़ोटो में वेदर इफ़ेक्ट जोड़ना

  1. सबसे नीचे दाईं ओर मौजूद, वेदर को चुनें.
  2. अपनी पसंद के मुताबिक वेदर इफ़ेक्ट चुनें.

सलाह: वेदर इफ़ेक्ट की इंटेंसिटी को अडजस्ट करने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.

अपनी फ़ोटो में 3D मोशन इफ़ेक्ट जोड़ना

  1. सबसे नीचे मौजूद, सिनमैटिक को चुनें.
  2. 3D मोशन इफ़ेक्ट जोड़ने के लिए, इस फ़ोटो में 3D मोशन जोड़ें को चालू करें.

अपने वॉलपेपर की झलक देखना और उसे सेट करना

  1. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, हो गया पर टैप करें.
  2. आगे बढ़ें इसके बाद लागू करें पर टैप करें.
    • वॉलपेपर किस स्क्रीन पर दिखेगा, इसकी पुष्टि करने के लिए लॉक स्क्रीन या होम स्क्रीन या फिर दोनों पर टैप करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14115476061853106466
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false
false