डिवाइस की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, Pixel Troubleshooting का इस्तेमाल करें. इसकी मदद से, फ़ोन में आने वाली सामान्य समस्याओं की पहचान की जा सकती है और उन्हें हल किया जा सकता है. निजता से जुड़ी जानकारी और नीतियां पढ़ें, ताकि आप निजता से जुड़े फ़ैसले सोच-समझकर ले पाएं.
निजता से जुड़ी जानकारी
अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि Pixel Troubleshooting से मिले नतीजे सटीक न हों. इसलिए, Pixel Troubleshooting से मिले कॉन्टेंट पर भरोसा करने, उसे पब्लिश करने या उसका किसी और तरीके से इस्तेमाल करने से पहले सूझ-बूझ से उसकी समीक्षा कर लें.
समीक्षा करने वाले लोग, समस्या हल करने के लिए की गई आपकी चैट पढ़ सकते हैं, उनकी व्याख्या कर सकते हैं, और उन्हें प्रोसेस कर सकते हैं. ऐसा Google के प्रॉडक्ट बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. समीक्षा करने वाले लोग आपकी चैट का आकलन करें, इससे पहले हम चैट से आपके Google खाते की जानकारी हटा देते हैं. ऐसा आपकी निजता की सुरक्षा के लिए किया जाता है.
इस प्रॉडक्ट के इस्तेमाल पर, Google की सेवा की शर्तें और जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति लागू होती है. Pixel Troubleshooting कभी-कभी गलत या आपत्तिजनक कॉन्टेंट उपलब्ध करा सकता है. इस कॉन्टेंट का Google के नज़रिए या इसकी नीतियों से कोई लेना-देना नहीं है.
मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Pixel Troubleshooting पर भरोसा न करें. इन विषयों से जुड़ा कोई भी कॉन्टेंट सिर्फ़ जानकारी देने के मकसद से उपलब्ध कराया जाता है. ऐसे मामलों में, किसी पेशेवर से सलाह लेना बेहतर है.
Google की नीतियां पढ़ना
Pixel Troubleshooting के इस्तेमाल पर, ये नीतियां लागू होती हैं: