ज़रूरी जानकारी:
- यह सुविधा सिर्फ़ Pixel 8 और इसके बाद के मॉडल पर उपलब्ध है.
- सिर्फ़ ब्लूटूथ LE Audio के साथ काम करने वाली ऐक्सेसरी इस्तेमाल की जा सकती हैं.
अब एक ही डिवाइस से दो या इससे ज़्यादा लोग ब्लूटूथ वाली ऑडियो ऐक्सेसरी कनेक्ट कर सकते हैं. ईयरबड शेयर करने के बजाय, लोग अलग-अलग ईयरबड इस्तेमाल कर सकते हैं.
अपने Pixel फ़ोन पर ऑडियो शेयर करने की सुविधा चालू करना और ऑडियो शेयर करना
- LE Audio के साथ काम करने वाले हेडफ़ोन को अपने फ़ोन से कनेक्ट करें.
- अपने Pixel फ़ोन के ब्लूटूथ से किसी ऐक्सेसरी को कनेक्ट करने का तरीका जानें.
- पक्का करें कि हेडफ़ोन चालू हो. साथ ही, फ़ोन पर ऑडियो चलाने के बाद आपको हेडफ़ोन में ऑडियो सुनाई दे रहा हो.
- "क्विक सेटिंग" मेन्यू को खोजने के लिए, होम स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करें.
- ब्लूटूथ पर टैप करें.
- सबसे नीचे बाईं ओर मौजूद, ऑडियो शेयर करें पर टैप करें.
- सिर्फ़ LE Audio के साथ काम करने वाले हेडफ़ोन कनेक्ट होने पर, आपको “ऑडियो शेयर करें” विकल्प दिखेगा.
- अगर आपने इस फ़ोन से LE Audio के साथ काम करने वाले किसी दूसरे हेडफ़ोन को पहले से कनेक्ट किया है, तो आपको उस हेडफ़ोन पर ऑडियो शेयर करने की सूचना मिलेगी.
- अगर आपने अब तक LE Audio के साथ काम करने वाले किसी दूसरे हेडफ़ोन को कनेक्ट नहीं किया है, तो आपको नया डिवाइस कनेक्ट करने या क्यूआर कोड इस्तेमाल करने की सूचना मिलेगी.
- किसी नए डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए:
- नया डिवाइस जोड़ें पर टैप करें.
- LE Audio के साथ काम करने वाले किसी दूसरे हेडफ़ोन को कनेक्ट करें.
- क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने के लिए:
- क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए, LE Audio के साथ काम करने वाले ऐसे Android फ़ोन का इस्तेमाल करें जो पहले से LE Audio हेडफ़ोन से कनेक्ट हो.
- किसी नए डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए:
किसी ब्रॉडकास्ट में शामिल होना
ज़रूरी जानकारी: पक्का करें कि आपका Android डिवाइस, LE Audio के साथ काम करने वाले हेडफ़ोन से कनेक्ट हो.
किसी दूसरे व्यक्ति के ब्रॉडकास्ट में शामिल होने के लिए:
- कैमरा ऐप्लिकेशन खोलें.
- उस डिवाइस पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करें जिसने अपना ऑडियो शेयर किया है.
- प्लेलिस्ट बटन दिखने पर, उस पर टैप करें.
- डायलॉग विंडो खुलने पर, ब्रॉडकास्ट में शामिल होने के लिए सुनें पर टैप करें.
ऑडियो शेयर करने की सेटिंग अडजस्ट करना
फ़ोन के साथ एक से ज़्यादा हेडफ़ोन कनेक्ट होने पर, ऑडियो शेयर करने की सेटिंग को अडजस्ट किया जा सकता है. इसके लिए, इनमें से किसी एक विकल्प पर जाएं:
- फ़ोन की सेटिंग: कनेक्ट किए गए डिवाइस
कनेक्शन से जुड़ी सेटिंग
ऑडियो शेयर करने की सुविधा पर टैप करें.
- क्विक सेटिंग:
- होम स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करें.
- ब्लूटूथ पर टैप करके रखें.
- सबसे नीचे बाईं ओर मौजूद, ऑडियो शेयर किया जा रहा है पर टैप करें.
ऑडियो शेयर करने की सेटिंग में जाकर:
- ऑडियो शेयर करने की सुविधा को चालू या बंद किया जा सकता है.
- LE Audio के साथ काम करने वाले ऐसे सभी हेडफ़ोन की आवाज़ को अलग-अलग अडजस्ट किया जा सकता है जो फ़ोन से कनेक्ट हैं.
- यह तय किया जा सकता है कि "कॉल ऑडियो" पर टैप करने पर ऑडियो कॉल के लिए कौनसे हेडफ़ोन का इस्तेमाल किया जाए.
- "टेस्ट करने के लिए कोई साउंड चलाएं" पर टैप करके यह देखा जा सकता है कि ऑडियो शेयर करने की सुविधा काम कर रही है या नहीं. टेस्ट करने के लिए चलाया गया साउंड, फ़ोन से कनेक्ट किए गए हेडफ़ोन का इस्तेमाल कर रहे सभी लोगों को सुनाई देना चाहिए.
- स्ट्रीम की सेटिंग अडजस्ट की जा सकती है.
- स्ट्रीम शुरू करने वाले व्यक्ति से क्यूआर कोड के लिए अनुरोध करें.
- क्यूआर कोड को अपने डिवाइस से स्कैन करें. Pixel डिवाइस पर क्यूआर कोड स्कैन करने का तरीका जानें.