बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा, आपकी बात का चुनी गई भाषा में अनुवाद करती है. साथ ही, यह रीयल टाइम में आपकी आवाज़ और लहजे की नकल करती है. इसका इस्तेमाल, विदेश यात्रा के दौरान रेस्टोरेंट में बुकिंग करने या कारोबारी पार्टनरों से बातचीत करने जैसी स्थितियों में किया जा सकता है.
अहम जानकारी:
- यह सुविधा Pixel 10 और इसके बाद के वर्शन वाले फ़ोन पर उपलब्ध है. यह Pixel 10a पर उपलब्ध नहीं है.
- यह सुविधा Pixel 10 Pro Fold पर उपलब्ध है.
अंग्रेज़ी और इन भाषाओं के बीच अनुवाद किया जा सकता है:
- फ़्रेंच
- जर्मन
- हिन्दी
- इंडोनेशियन
- इटैलियन
- जैपनीज़
- पॉर्चुगीज़
- रशियन
- स्पैनिश
- स्वीडिश
बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा के बारे में जानकारी
इस सुविधा के फ़ायदे:
- इससे कोई दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति से रीयल टाइम में बातचीत की जा सकती है.
- इससे स्पीकर को अपनी भाषा में जवाब सुनकर जुड़ाव महसूस होता है.
- यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के काम करती है और आपकी निजता को सुरक्षित रखती है.
यह सुविधा आपकी निजता की सुरक्षा करती है और पक्का करती है कि आपके डेटा पर हमेशा आपका कंट्रोल रहे:
- डिवाइस पर बातचीत का कोई ऑडियो या ट्रांसक्रिप्शन सेव नहीं किया जाता.
- बातचीत को Google के सर्वरों या किसी अन्य जगह पर नहीं भेजा जाता. साथ ही, कॉल के बाद इसे वापस नहीं पाया जा सकता.
यह सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है. हालांकि, आपके पास ये विकल्प होते हैं:
- इसे आने वाले समय में किए जाने वाले कॉल के लिए चालू किया जा सकता है.
- इसे सभी कॉल के लिए किसी भी समय बंद किया जा सकता है.
- किसी कॉल के दौरान इसे बंद किया जा सकता है.
बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा चालू करना
ज़रूरी जानकारी:इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, बताया गया तरीका अपनाने के साथ-साथ मॉडल भी डाउनलोड करने पड़ सकते हैं.
- पक्का करें कि आपके सभी ऐप्लिकेशन अप-टू-डेट हों. ऐप्लिकेशन अपडेट करने का तरीका जानें.
- फ़ोन ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग
बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा पर टैप करें.
- बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा इस्तेमाल करें को चालू करें.
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू में, अपनी बोलचाल की भाषा चुनें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर अतिरिक्त भाषाओं को भी डाउनलोड करना है, तो उन पर टैप करें.
बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा को इस्तेमाल करने का तरीका
- किसी को कॉल करें.
- कॉल असिस्ट पर टैप करें.
- लाइव ट्रांसलेट की सुविधा चालू करने के लिए, बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा पर टैप करें.
- जिसे कॉल किया जा रहा है उसकी भाषा चुनें.
अहम जानकारी: आपके पास अपनी भाषा और दूसरे व्यक्ति की भाषा चुनने का विकल्प होता है. - हो गया पर टैप करें.
- आपको और दूसरे व्यक्ति को, आपकी भाषा में एक छोटा सा एलान सुनाई देगा. इसके बाद, बातचीत शुरू करें.