Pixelsnap चार्जर और स्टैंड के साथ उपलब्ध Pixelsnap चार्जर के लिए सुरक्षा और नियमों से जुड़ी गाइड

प्रॉडक्ट की जानकारी कहां मिलेगी

सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां

सही रखरखाव और इस्तेमाल के बारे में जानकारी

प्रॉडक्ट को ठीक करवाने और ग्राहक सेवा के बारे में जानकारी

नियमों के पालन की जानकारी

सीमित वारंटी

डिवाइस की जानकारी कहां मिलेगी

इस गाइड में, डिवाइस की सुरक्षा से जुड़े बुनियादी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया है. ये दिशा-निर्देश, आपके डिवाइस के साथ मिलने वाली उस बुकलेट में भी दिए गए हैं जिसमें डिवाइस की सुरक्षा और वारंटी से जुड़ी जानकारी है. साथ ही, इसमें डिवाइस की सुरक्षा, वारंटी, और नियमों के पालन के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी दी गई है.

सुरक्षा और नियमों के पालन की जानकारी पाने के लिए, g.co/pixel/safety पर जाएं

आपने जिस देश में प्रॉडक्ट खरीदा है वहां मिलने वाली वारंटी की जानकारी पाने और वारंटी पर दावा करने की प्रक्रिया जानने के लिए, इस लिंक पर क्लिक करें: g.co/pixel/warranty

ईको-डिज़ाइन (बिजली की खपत) की जानकारी के लिए, g.co/ecodesign पर जाएं

अपने डिवाइस के बारे में मदद पाने के लिए, g.co/pixel/help पर जाएं

सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां

चेतावनी चेतावनी: डिवाइस इस्तेमाल करने से पहले, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जानकारी ज़रूर पढ़ें. इससे आपको कुछ खतरों को कम करने में मदद मिलेगी. इससे चोट लगने, परेशानी होने, प्रॉपर्टी को नुकसान (इसमें डिवाइस, इससे जुड़ी ऐक्सेसरी या कनेक्ट किए गए किसी भी दूसरे डिवाइस को होने वाला नुकसान शामिल है), और अन्य संभावित खतरों का जोखिम कम किया जा सकता है

डिवाइस के रखरखाव का सही तरीका

अपने डिवाइस का इस्तेमाल सावधानी से करें. डिवाइस को खोलने, गिराने, मोड़ने, जलाने, कुचलने या उसमें छेद करने से, आपके डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है. अगर डिवाइस का एनक्लोज़र टूट गया है या उसे किसी अन्य तरह का नुकसान हुआ है, तो उसका इस्तेमाल न करें. टूटा-फूटा डिवाइस इस्तेमाल करने से, वह ज़्यादा गर्म हो सकता है या आपको चोट लग सकती है. अपने डिवाइस को पानी या दूसरी तरल चीज़ों से दूर रखें. इनसे शॉर्ट सर्किट हो सकता है या डिवाइस ज़्यादा गर्म हो सकता है. अगर आपका डिवाइस भीग जाता है, तो उसे सुखाने के लिए किसी मशीन वगैरह का इस्तेमाल न करें.

इस डिवाइस को ऐसी इनडोर जगहों पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए जहां नमी न हो. आपका डिवाइस 32°F से 95°F (0°C से 35°C) तापमान के बीच सबसे अच्छी तरह काम करता है. इसे -4°F से 113°F (-20°C से 45°C) तापमान के बीच में ही रखा जाना चाहिए. अपने डिवाइस को उन जगहों पर न रखें जहां तापमान 113°F (45°C) से ज़्यादा हो सकता है. उदाहरण के लिए, कार के डैशबोर्ड पर या हीटिंग वेंट के पास. इससे, डिवाइस को नुकसान हो सकता है या इसमें आग लग सकती है. अपने डिवाइस को गर्म चीज़ों से दूर रखें और उस पर सीधी धूप पड़ने से बचाएं. अगर आपका डिवाइस चार्ज होते समय ज़्यादा गर्म हो जाता है, तो उसे चार्जिंग से हटा दें. इसके बाद, उसे किसी ठंडी जगह पर ले जाएं और तब तक इस्तेमाल न करें, जब तक वह ठंडा न हो जाए. आपका डिवाइस इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह 16,404 फ़ीट (5,000 मीटर) तक की ऊंचाई पर भी अच्छी तरह से काम कर सकता है.

डिवाइस को कुछ खास मोड में इस्तेमाल करने पर, वह सामान्य रूप से इस्तेमाल करने की तुलना में ज़्यादा गर्म हो सकता है. इस वजह से हो सकता है कि आपका डिवाइस कम पावर वाले मोड में काम करे या कुछ देर के लिए बंद हो जाए. इन मोड में डिवाइस का इस्तेमाल करते समय ज़्यादा सावधानी बरतें. लंबे समय तक गर्म चीज़ों के संपर्क में रहने से जुड़े जोखिमों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिया गया सेक्शन देखें.

डिवाइस की मरम्मत और ग्राहक सेवा के बारे में जानकारी

अपने डिवाइस को खुद ठीक करने की कोशिश न करें. इसे खोलने से, यह खराब हो सकता है या आपको चोट लग सकती है.

अगर डिवाइस ठीक से काम नहीं कर रहा है या उसे नुकसान पहुंचा है, तो ग्राहक सेवा से संपर्क करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/pixel/help पर जाएं.

चार्ज करने का तरीका

पक्का करें कि डिवाइस को इस्तेमाल या चार्ज करते समय, वह और उसका पावर अडैप्टर खुली जगह पर हों. खराब पावर अडैप्टर का इस्तेमाल करने या नमी वाली जगह पर चार्ज करने से, बिजली का झटका या आग लगने का खतरा हो सकता है. साथ ही, आपको चोट लग सकती है. इसके अलावा, डिवाइस या उसके आस-पास की चीज़ों को नुकसान पहुंच सकता है. डिवाइस के भीग जाने पर उसे चालू न करें. डिवाइस को ऐसी जगह चार्ज करने से बचें जहां उस पर सीधी धूप पड़ रही हो.

डिवाइस को चार्ज करते समय यह पक्का करें कि पावर अडैप्टर पास के सॉकेट में लगा हो, ताकि तार में खिंचाव पैदा न हो. अगर यह डिवाइस और कोई दूसरा प्लग या पावर अडैप्टर आसानी से पावर सॉकेट में न लगे, तो उसे सॉकेट में ज़बरदस्ती लगाने की कोशिश न करें. केबल को पावर अडैप्टर से निकालते समय, चार्जिंग केबल को न खींचें. सीधे अडैप्टर को सॉकेट से निकालें. केबल को न तो मोड़ें और न ही दबाएं. साथ ही, कनेक्टर को ज़बरदस्ती किसी पोर्ट में घुसाने की कोशिश न करें. डिवाइस को फिर से चार्ज करने से पहले, यह पक्का करें कि पावर अडैप्टर पोर्ट और केबल कनेक्टर, दोनों सूखे हों और उनके बीच में कोई और ऑब्जेक्ट न हो.

अपने डिवाइस को यूएसबी-सी पीडी चार्जर से ही चार्ज करें, जो Google Store पर या Google के अधिकृत रीसेलर के पास उपलब्ध हों. चार्जिंग ऐक्सेसरी खरीदते समय, यह देख लें कि उस पर Google का “made for” बैज मौजूद हो. यह ज़रूरी है कि एसी अडैप्टर को आईईसी 60950-1 के मानकों के मुताबिक, सीमित पावर सप्लाई करने वाले आउटपुट डिवाइस के तौर पर और/या आईईसी 62368-1 के मानकों के मुताबिक, PS2 डिवाइस के तौर पर सर्टिफ़िकेट मिला हो. साथ ही, इसे 5 वोल्ट डीसी पर ज़्यादा से ज़्यादा 3 ऐंपियर, 9 वोल्ट डीसी पर ज़्यादा से ज़्यादा 3 ऐंपियर, और 15 वोल्ट डीसी पर ज़्यादा से ज़्यादा 3 ऐंपियर पावर सप्लाई के लिए रेटिंग मिली हो. चार्जिंग के लिए सही ऐक्सेसरी का इस्तेमाल न करने पर, बिजली का झटका या आग भी लग सकती है. इसके अलावा, आपको चोट लग सकती है और आपके डिवाइस या उसके आस-पास की अन्य चीज़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है.

वायरलेस चार्जिंग का तरीका

आपका डिवाइस, Qi सर्टिफ़िकेट वाले पावर रिसीवर, फ़ोन या इनके साथ काम करने वाले डिवाइस को चार्ज कर सकता है. वायरलेस चार्जर और अपने डिवाइस के बीच, मैग्नेटिक या मेटल की कोई चीज़ न रखें. इससे वह चीज़ गर्म हो सकती है या डिवाइस को चार्ज करने में समस्या आ सकती है. उदाहरण के लिए, सिक्के, गहने, सिम ट्रे टूल, और क्रेडिट कार्ड. अगर आपका डिवाइस केस, मेटल का बना है, तो वायरलेस चार्जिंग से पहले केस को निकाल दें. ऐसा नहीं करने से, डिवाइस या चार्जर सामान्य से ज़्यादा गर्म हो सकता है या डिवाइस को चार्ज करने में समस्या आ सकती है.

लंबे समय तक गर्म चीज़ों के संपर्क में रहने के जोखिम

डिवाइस और उसका चार्जर सामान्य इस्तेमाल के दौरान थोड़े गर्म हो जाते हैं. इन दोनों को तय मानकों और सीमाओं के हिसाब से बनाया गया है, ताकि ये सामान्य इस्तेमाल के दौरान ज़्यादा गर्म न हो जाएं. डिवाइस को इस्तेमाल या चार्ज करने के दौरान, उसे लंबे समय तक त्वचा के संपर्क में न रखें. ज़्यादा देर तक गर्म चीज़ों के संपर्क में रहने पर, आपको परेशानी या जलन महसूस हो सकती है. डिवाइस या पावर अडैप्टर के ऊपर या इन्हें पास रखकर न सोएं. इन्हें कंबल या तकिये से न ढकें. अगर आपको त्वचा पर गर्मी का जल्दी एहसास नहीं हो पाता है, तो इस समस्या के बारे में ज़्यादा सतर्क रहें.

बच्चों की सुरक्षा

यह डिवाइस कोई खिलौना नहीं है. आपके डिवाइस में (या इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी में) छोटे-छोटे पुर्ज़े, प्लास्टिक, केबल, कांच या धातु की बनी चीज़ें, और तेज़ धार वाले पुर्ज़े लगे हो सकते हैं. इनसे बच्चों को चोट लग सकती है या गले में अटकने पर उनका दम भी घुट सकता है. कॉर्ड और केबल, बच्चों के गले में फंस सकती हैं. डिवाइस और इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी (कॉर्ड और केबल शामिल हैं) को बच्चों की पहुंच से तीन फ़ुट (0.9 मीटर) से ज़्यादा की दूरी पर रखें. बच्चों को डिवाइस और इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी के साथ न खेलने दें. इससे वे खुद को या दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा, उनसे गलती से डिवाइस खराब भी हो सकता है.

डिवाइस को नष्ट करना, दूसरी जगह पर ले जाना, और रीसाइकल करना

अपने डिवाइस और उसके साथ मिली अन्य ऐक्सेसरी को पर्यावरण से जुड़े स्थानीय नियमों के मुताबिक नष्ट करें और उन्हें कहीं ले जाते समय परिवहन से जुड़े स्थानीय नियमों का पालन करें. उन्हें गलत तरीके से ट्रांसपोर्ट न करें या घरेलू कचरे में न डालें. इसे न तो खोलें, न कुचलें. इसके अलावा, 113°F (45°C) से ज़्यादा तापमान पर न रखें और न ही जलाएं. डिवाइस और ऐक्सेसरी को रीसाइकल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/HWRecyclingProgram पर जाएं.

पर्यावरण से जुड़ी पाबंदियां

अपने डिवाइस के पुर्ज़ों या सर्किट को नुकसान से बचाने के लिए, डिवाइस या इसकी ऐक्सेसरी को धूल भरी, धुएं वाली, गीली या गंदी जगहों या चुंबकीय क्षेत्र के आस-पास इस्तेमाल न करें और न ही ऐसी जगहों पर रखें. डिवाइस को गर्म चीज़ों से दूर रखें और उस पर सीधी धूप पड़ने से बचाएं. अपने डिवाइस को गाड़ी के अंदर या ऐसी जगहों पर न रखें जहां तापमान 113° F (45° C) से ज़्यादा हो. उदाहरण के लिए, कार के डैशबोर्ड पर, खिड़की की चौखट पर या किसी हीटिंग वेंट के पास. इसके अलावा, इसे ऐसे कांंच के पीछे न रखें जिस पर लंबे समय तक, सीधी धूप या तेज़ पराबैंगनी किरणें पड़ती हों. इससे डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है और बैटरी ज़्यादा गर्म हो सकती है. इसके अलावा, आग लगने या धमाका होने का खतरा भी हो सकता है.

रेडियो तरंगों से निकलने वाली ऊर्जा से संपर्क

इस डिवाइस की जांच में पता चला है कि यह रेडियो तरंगों से संपर्क के लिहाज़ से सुरक्षा के सभी ज़रूरी नियमों का पालन करता है. इसे रेडियो फ़्रीक्वेंसी (आरएफ़) के संपर्क में आने से जुड़ी तय सीमाओं के हिसाब से बनाया गया है.

मेडिकल डिवाइस में रुकावट

आपका डिवाइस, रेडियो फ़्रीक्वेंसी और ऐसे अन्य कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल करता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड बनाते हैं और जिनमें चुंबक होता है. ये इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड और चुंबक, पेसमेकर और शरीर में लगे अन्य मेडिकल डिवाइसों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं. फ़ोन और उसके चार्जर को हमेशा मेडिकल डिवाइस से सुरक्षित दूरी पर रखें. अगर किसी मेडिकल डिवाइस के साथ या इसके आस-पास अपने Google डिवाइस को इस्तेमाल करने के बारे में आपका कोई सवाल है, तो फ़ोन का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें. अगर आपको लगता है कि आपका डिवाइस, शरीर में लगे मेडिकल डिवाइस के काम में रुकावट डाल रहा है, तो अपने Google डिवाइस को बंद कर दें. साथ ही, अपने मेडिकल डिवाइस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें.

सही रखरखाव और इस्तेमाल के बारे में जानकारी

अपने डिवाइस का इस्तेमाल करने, उसे संभालकर रखने या उसकी साफ़-सफ़ाई के दौरान, इन दिशा-निर्देशों का पालन करें. वायरलेस तरीके से चार्ज करते समय, डिवाइस के यूएसबी पोर्ट में कोई केबल, कॉर्ड, अडैप्टर या अन्य चीज़ें न लगाएं.

ऑपरेटिंग टेंपरेचर

डिवाइस को 0° C (32° F) से कम या 35° C (95° F) से ज़्यादा तापमान वाली जगहों पर न तो इस्तेमाल करें और न ही उसे चार्ज करें. डिवाइस के अंदर का तापमान, सामान्य ऑपरेटिंग टेंपरेचर से ज़्यादा हो जाने पर, डिवाइस तापमान को कंट्रोल करने की कोशिश करता है. इस दौरान आपको ये समस्याएं दिख सकती हैं: परफ़ॉर्मेंस और कनेक्टिविटी में कमी, चार्ज न होना, डिवाइस या उसका डिसप्ले बंद होना. ऐसा हो सकता है कि फ़ोन जब टेंपरेचर को कंट्रोल करे, तब आप उसका इस्तेमाल न कर पाएं. डिवाइस को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले, ऑपरेटिंग टेंपरेचर के हिसाब से इसे किसी ठंडी या गर्म) जगह पर ले जाएं और कुछ मिनट तक इंतज़ार करें.

देखभाल और साफ़-सफ़ाई का तरीका

अगर आपको फ़ोन की सफ़ाई करनी हो, तो उसे और पावर अडैप्टर को पहले चार्जिंग से हटा दें. ऐसा तब भी करें, जब बिजली कड़क रही हो या फ़ोन का इस्तेमाल लंबे समय से न किया जा रहा हो. चार्ज करते समय अपने फ़ोन की सफ़ाई न करें. ऐसा करने पर, आपको चोट लग सकती है या आपके फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है. सॉल्वेंट (चीज़ों को गला देने वाले केमिकल) और खुरदरी चीज़ों से अपने डिवाइस को दूर रखें. इनसे डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है. डिवाइस या इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी की सफ़ाई करने के लिए, किसी भी केमिकल वाले डिटर्जेंट, पाउडर या अन्य केमिकल एजेंट (जैसे, बेंज़ीन) का इस्तेमाल न करें.

हमारा सुझाव है कि अपने डिवाइस को हल्के हाथों से, बिना रोएं वाले मुलायम कपड़े से साफ़ करें. निशान, दाग या धूल को साफ़ करने के लिए सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें.

धूल और पानी से बचाव की क्षमता न होना

आपके डिवाइस, चार्जर, और उसके साथ मिलने वाली अन्य ऐक्सेसरी में धूल या पानी से बचने की क्षमता नहीं है. पानी से हुए नुकसान की वजह से वारंटी खत्म हो जाती है. डिवाइस, उसके चार्जर या अन्य ऐक्सेसरी को तरल चीज़ों या धूल से दूर रखें. ऐसा नहीं करने से, शॉर्ट सर्किट और/या डिवाइस के ज़्यादा गर्म होने का खतरा हो सकता है.

मैग्नेटिक फ़ील्ड

अपने फ़ोन या चार्जिंग केबल कनेक्टर के पास ऐसी चीज़ें न रखें जिनमें चुंबक हों या जिन पर चुंबक का असर पड़ता हो. जैसे, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, ऑडियो/वीडियो टेप या मैग्नेटिक स्टोरेज वाले डिवाइस. ऐसा करने से इन चीज़ों में मौजूद डेटा मिट सकता है. ऐसी चीज़ें जिन पर चुंबक का असर पड़ता हो और जिनमें ज़रूरी जानकारी मौजूद हो, उन्हें इस फ़ोन से कम से कम 2 इंच (5 सेंटीमीटर) दूर रखना चाहिए.

डिवाइस की मरम्मत और ग्राहक सेवा के बारे में जानकारी

जिन कंपनियों को Google की मंज़ूरी नहीं मिली है उनसे डिवाइस को ठीक कराने या उसमें कुछ बदलाव कराने पर वह हमेशा के लिए खराब हो सकता है. इससे डिवाइस की वारंटी और नियमों के तहत मिले आपके अधिकारों पर भी असर पड़ सकता है. डिवाइस को सिर्फ़ Google या Google की मंज़ूरी से सेवा देने वाली किसी कंपनी से ठीक कराना चाहिए. Google की मंज़ूरी से सेवा देने वाली कंपनी के बारे में जानने के लिए ग्राहक सेवा से संपर्क करें.

नियमों के पालन की जानकारी

नियमों के पालन की जानकारी, सर्टिफ़िकेट का ब्यौरा, और नियमों के पालन से जुड़े खास निशान, आपको अपने डिवाइस पर देखने को मिलेंगे. नियमों के पालन और पर्यावरण से जुड़ी ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/pixel/reg पर जाएं.

ईएमसी की शर्तों और नीतियों के पालन से जुड़ा स्टेटमेंट

अहम जानकारी: इस डिवाइस को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कंपैटबिलिटी (ईएमसी) के मुताबिक डिज़ाइन किया गया है. इसमें यह भी ध्यान में रखा गया है कि ये खास तौर पर अपने साथ काम करने के लिए बनाए गए डिवाइसों और सिस्टम के कॉम्पोनेंट को कनेक्ट करने वाली सुरक्षित केबल के साथ इस्तेमाल किए जाने के दौरान भी ईएमसी के मुताबिक हों. यह ज़रूरी है कि आप सिस्टम कॉम्पोनेंट को कनेक्ट करने के लिए, खास उनके साथ काम करने वाले डिवाइस और सुरक्षित केबल ही इस्तेमाल करें. इससे रेडियो, टेलीविज़न, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में आने वाली रुकावटें कम की जा सकती हैं.

नियमों के पालन की जानकारी: अमेरिका

एफ़सीसी के नियमों के पालन से जुड़ी जानकारी

ध्यान दें: इस फ़ोन की जांच में पाया गया है कि यह एफ़सीसी (फ़ेडरल कम्यूनिकेशन कमीशन) के नियमों के भाग 15 के मुताबिक, क्लास बी के डिजिटल डिवाइस की पाबंदियों के मुताबिक है. ये सीमाएं इसलिए तय की गई हैं, ताकि रिहाइशी इलाकों में फ़ोन के इस्तेमाल से, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के काम में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट आने की संभावना न रहे. यह फ़ोन रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी पैदा करता है, उसका इस्तेमाल करता है, और उसे फैला भी सकता है. फ़ोन को निर्देशों के मुताबिक इंस्टॉल और इस्तेमाल नहीं करने पर, यह रेडियो कम्यूनिकेशन में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट पैदा कर सकता है. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि किसी खास तरीके से इंस्टॉल करने पर कोई रुकावट नहीं आएगी. इससे रेडियो या टेलीविज़न के सिग्नल में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावटें आ रही हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए इसे चालू या बंद करें. इस तरह की रुकावटों को ठीक करने के लिए, यहां दिए गए एक या एक से ज़्यादा तरीके आज़माए जा सकते हैं:

  • सिग्नल पाने वाले ऐंटीना को हिलाएं या उसकी जगह बदलें.
  • उपकरण और सिग्नल पाने वाले ऐंटीना के बीच की दूरी बढ़ाएं.
  • जिस सर्किट में रिसीवर को कनेक्ट किया गया है, फ़ोन को उसके बजाय किसी और सर्किट से कनेक्ट करें.
  • मदद के लिए, अपने डीलर या किसी अनुभवी रेडियो/टीवी टेक्नीशियन से संपर्क करें.

Google ने जिन बदलावों या सुधारों की साफ़ तौर पर मंज़ूरी नहीं दी है उन्हें लागू करने पर, इसे इस्तेमाल करने का आपका कानूनी अधिकार खत्म हो सकता है.

यह एफ़सीसी के नियमों के भाग 15 का पालन करता है. यहां बताई गई दो शर्तों के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. इनके सिग्नल से, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के काम में नुकसान पहुंचाने वाली कोई रुकावट न आए.
  2. ये डिवाइस, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के सिग्नल की वजह से आने वाली अनचाही रुकावटों के बावजूद अपना काम करते रहें.

मॉडल नंबर: GH5UG

प्रॉडक्ट का नाम: Pixelsnap चार्जर

अमेरिका में ज़िम्मेदार पक्ष

Google LLC

1600 Amphitheatre Parkway

Mountain View, CA 94043

संपर्क जानकारी: g.co/pixel/contact

नियमों के पालन की जानकारी: कनाडा

इंडस्ट्री कनाडा, Class B

इस डिवाइस को ICES-003 Class B की पाबंदियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

आपका डिवाइस, उन आरएसएस स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें आईएसईडी लाइसेंस से छूट मिली हुई है. यह सही तरीके से काम करे, इसके लिए इन दो शर्तों का पूरा होना ज़रूरी है: (1) इस डिवाइस की वजह से, किसी तरह की रुकावट न हो; और (2) यह डिवाइस, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के सिग्नल की वजह से आने वाली अनचाही रुकावटों के बावजूद, अपना काम सही तरीके से करता रहे.

Cet appareil est conforme aux limites ICES-003 Classe B.

Le présent appareil est conforme aux CNR d'ISDE Canada applicables aux appareils radio exempts de licence. L'exploitation est autorisée aux deux conditions suivantes:

(1) l'appareil ne doit pas produire de brouillage, et

(2) l'appareil doit accepter tout brouillage radioélectrique subi, même si le brouillage est susceptible d'en compromettre le fonctionnement.

नियमों के पालन की जानकारी: यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम में नियमों के पालन की जानकारी

इस डिवाइस पर मौजूद सीई मार्किंग से पता चलता है कि यह यूनाइटेड किंगडम में लागू नियमों की ज़रूरी शर्तों को पूरा करता है.

यह डिवाइस आरओएचएस (RoHS) के नियमों का पालन करता है

यह डिवाइस, स्टैचुटरी इंस्ट्रुमेंट 2012 नंबर 3032 का पालन करता है. इसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट से जुड़े कानून के तहत, खतरनाक पदार्थों के इस्तेमाल की सीमा से जुड़े नियमों का पालन किया गया है.

यूनाइटेड किंगडम आरईएसीएच

यूके आरईएसीएच, केमिकल पदार्थों के नियमों से जुड़ा फ़्रेमवर्क है, जो यूनाइटेड किंगडम में लागू होता है. इसका पूरा नाम रजिस्ट्रेशन, इवैलुएशन, ऑथराइज़ेशन ऐंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ़ केमिकल्स, स्टैचुटरी इंस्ट्रुमेंट 2020 नंबर 1577 है. Google इस नियम की सभी शर्तों का पालन करता है. साथ ही, हम अपने ग्राहकों को आरईएसीएच (रीच) की बहुत ज़्यादा जोखिम वाली चीज़ों (SVHCs) की मौजूदगी के बारे में जानकारी देने का वादा करते हैं. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Env-Compliance@google.com पर Google से संपर्क करें.

खराब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (डब्ल्यूईईई)

डब्ल्यूईईई के निशान का मतलब यह है कि स्थानीय कानूनों और नियमों के मुताबिक, अपने डिवाइस को घरेलू कूड़े से अलग नष्ट किया जाना चाहिए. जब यह डिवाइस पूरी तरह खराब हो जाए, तब सुरक्षित तरीके से नष्ट करने या रीसाइकल करने के लिए, इसे स्थानीय सरकारी विभाग की तय की गई जगह पर ले जाएं. डिवाइस और इसके साथ मिली अन्य इलेक्ट्रिकल ऐक्सेसरी को अलग से इकट्ठा और रीसाइकल करें. इससे प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने, लोगों की सेहत की सुरक्षा करने, और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

मैन्युफ़ैक्चरर: Google LLC 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States.

Google Commerce Limited UK Establishment, 1 St. Giles High Street, London, WC2H 8AG, United Kingdom.

नियमों के पालन की जानकारी: ईयू

यूरोपियन यूनियन में नियमों के पालन की जानकारी

Google LLC यह एलान करता है कि रेडियो उपकरण टाइप: GH5UG, डायरेक्टिव 2014/53/EU (रेडियो उपकरण से जुड़े डायरेक्टिव) के मुताबिक है. शर्तें पूरी होने की जानकारी देने के बारे में पूरा एलान g.co/pixel/conformity पर पढ़ा जा सकता है.

फ़्रीक्वेंसी बैंड और वायरलेस आउटपुट पावर के बारे में जानकारी

रेडियो डिवाइसों के इस्तेमाल के लिए, एक या एक से ज़्यादा फ़्रीक्वेंसी बैंड में ट्रांसमिट की जाने वाली ज़्यादा से ज़्यादा रेडियो फ़्रीक्वेंसी पावर की जानकारी यहां दी गई है.

फ़्रीक्वेंसी पावर
128 किलोहर्ट्ज़ < -13.0 dBuA/m @10 मीटर
360 किलोहर्ट्ज़ < -9.0 dBuA/m @10 मीटर

रेडियो फ़्रीक्वेंसी के एक्सपोज़र से जुड़ी जानकारी (एमपीई)

यह डिवाइस स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिहाज़ से, आम लोगों के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड के संपर्क में आने की सुरक्षित सीमा के लिए, यूरोपियन यूनियन की ज़रूरतों और इंटरनैशनल कमीशन ऑन नॉन-आयनाइज़िंग रेडिएशन प्रोटेक्शन (आईसीएनआईआरपी) की शर्तों को पूरा करता है.

खराब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (डब्ल्यूईईई)

डब्ल्यूईईई के निशान का मतलब यह है कि स्थानीय कानूनों और नियमों के मुताबिक, अपने डिवाइस को घरेलू कूड़े से अलग नष्ट किया जाना चाहिए. जब यह डिवाइस पूरी तरह खराब हो जाए, तब सुरक्षित तरीके से नष्ट करने या रीसाइकल करने के लिए, इसे स्थानीय सरकारी विभाग की तय की गई जगह पर ले जाएं. अपने प्रॉडक्ट और इसके साथ मिली अन्य इलेक्ट्रिकल ऐक्सेसरी को अलग से इकट्ठा और रीसाइकल करें. इससे प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने, लोगों की सेहत की सुरक्षा करने, और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

यह डिवाइस आरओएचएस (RoHS) के नियमों का पालन करता है

यह डिवाइस, यूरोपियन पार्लियामेंट के 2011/65/EU डायरेक्टिव और 8 जून, 2011 की काउंसिल के डायरेक्टिव के मुताबिक काम करता है. ये डायरेक्टिव, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (RoHS) के अंदर और उनकी मरम्मत के दौरान, कुछ खतरनाक चीज़ों के इस्तेमाल पर रोक लगाते हैं.

आरईएसीएच (रीच)

आरईएसीएच (रजिस्ट्रेशन, इवैल्यूएशन, ऑथराइज़ेशन ऐंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ़ केमिकल्स, ईसी नंबर 1907/2006), यूरोपियन यूनियन में केमिकल वाले पदार्थों पर लागू होने वाले नियमों से जुड़ा फ़्रेमवर्क है. Google इस कानून की सभी शर्तों का पालन करता है. साथ ही, हम अपने ग्राहकों को रीच की बहुत ज़्यादा जोखिम वाली चीज़ों (SVHCs) की मौजूदगी के बारे में जानकारी देने के लिए तैयार हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Env-Compliance@google.com पर Google से संपर्क करें

मैन्युफ़ैक्चरर: Google LLC 1600 Amphitheatre Parkway Mountain View, CA 94043, United States.

Google Commerce Limited, 70 Sir John Rogerson’s Quay, Dublin 2, D02 R296, Ireland.

एनर्जी से जुड़े प्रॉडक्ट के लिए ईकोडिज़ाइन, कमीशन रेगुलेशन (ईयू) 2023/826

ईकोडिज़ाइन टेस्ट की खास जानकारी वाली रिपोर्ट g.co/ecodesign पर देखें.

नियमों के पालन की जानकारी: सिंगापुर

यह डिवाइस इस स्टैंडर्ड का पालन करता है:

आईएमडीए स्टैंडर्ड

DA107248

नियमों के पालन की जानकारी: जापान

यह एक क्लास बी डिवाइस है. इस डिवाइस को वैसे तो घरेलू वातावरण में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, लेकिन रेडियो या टेलीविज़न के सिग्नल पाने वाले डिवाइस के पास इस्तेमाल किए जाने से इसके सिग्नल कमज़ोर हो सकते हैं. कृपया डिवाइस के इस्तेमाल से जुड़ी गाइड में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

वीसीसीआई-बी

VCCI

नियमों के पालन की जानकारी: भारत

भारत में ई-कचरे को रीसाइकल, मैनेज, और हैंडल करने के बारे में जानकारी

भारत में इस लेबल का मतलब है कि इस फ़ोन को घर, दुकान, और फ़ैक्ट्री के कचरे के साथ नहीं फेंका जाना चाहिए. इसे सही जगह पर ले जाना चाहिए, ताकि इसमें से काम की चीज़ों को निकालकर उन्हें रीसाइकल किया जा सके.

Google यह एलान करता है कि आपका डिवाइस, ई-कचरा (मैनेजमेंट) नियम, 2022 (जिन्हें आगे "नियम" कहा जाएगा) के मुताबिक, बनाया और डिज़ाइन किया गया है. यह खास तौर से नियम 16 (1) के मुताबिक है, जिसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को बनाने में खतरनाक चीज़ों का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए कहा गया है. साथ ही, यह भी बताया गया है कि होमोजीनीयस मटीरियल (जिसे मशीन की मदद से रासायनिक रूप से एक से ज़्यादा मटीरियल के तौर पर अलग नहीं किया जा सकता) में इन खतरनाक चीज़ों की मात्रा कितनी होनी चाहिए. हालांकि, कुछ मामलों में छूट भी दी गई है, जिनके बारे में शेड्यूल II में बताया गया है.

ई-कचरे को गलत तरीके से मैनेज करने, नष्ट करने, गलती से उसके टूट जाने, खराब हो जाने या गलत तरीके से रीसाइकल किए जाने से, कई तरह के खतरे हो सकते हैं. इनमें आग लगने, धमाका होने, और/या दूसरे तरह के खतरे भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, ई-कचरे को नियंत्रित तरीके से नष्ट न करने पर पर्यावरण को नुकसान भी पहुंच सकता है. इनमें ऐसे नुकसान भी शामिल हैं जिनकी भरपाई नहीं की जा सकती. ऐसा तब होता है, जब नष्ट किए गए प्राकृतिक संसाधन, दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाते. कुछ ई-कचरे में खतरनाक रसायन होते हैं, जिन्हें गलत तरीके से नष्ट किए जाने पर पानी, मिट्टी, और दूसरे प्राकृतिक संसाधन ज़हरीले हो सकते हैं. इन्हें गलत तरीके से नष्ट किए जाने पर पौधों, जानवरों, और इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है.

नियमों के पालन की जानकारी: ताइवान

台灣法規遵循

取得審驗證明之低功率射頻器材,非經核准,公司、商號或使用者均不得擅自變更頻率、加大功率或變更原設計之特性及功能。低功率射頻器材之使用不得影響飛航安全及干擾合法通信;經發現有干擾現象時,應立即停用,並改善至無干擾時方得繼續使用。前述合法通信,指依電信管理 法規定作業之無線電通信。低功率射頻器材須忍受合法通信或工業、科學及醫療用電波輻射性電機設備之干擾。

ताइवान का आरओएचएस

डिवाइस का नाम: वायरलेस चार्जर, टाइप कोड: GH5UG

設備名稱:無線充電器,型號(型式):GH5UG

單元\

यूनिट

限用物質及其化學符號

प्रतिबंधित पदार्थ और उनके रासायनिक निशान

鉛Lead (Pb)

汞Mercury (Hg)

鎘Cadmium (Cd)

六價鉻Hexavalent chromium (Cr+6)

多溴聯苯Polybrominated biphenyls (PBB)

多溴二苯醚Polybrominated diphenyl ethers (PBDE)
外殼 एनक्लोज़र O O O O O O
電子元件 इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट O O O O O
電線 Cable O O O O O O
印刷電路板 पीसीबी O O O O O O
塑膠件 प्लास्टिक कॉम्पोनेंट O O O O O O
包裝 पैकेजिंग O O O O O O
其它 अन्य O O O O O O

備考1.〝超出0.1 wt %〞及〝超出0.01 wt %〞係指限用物質之百分比含量超出百分比含量基準值。

ज़रूरी जानकारी 1: "0.1 wt% से ज़्यादा" और "0.01 wt % से ज़्यादा" का मतलब है कि प्रतिबंधित पदार्थ का प्रतिशत, मौजूदा स्थिति में तय किए गए प्रतिशत से ज़्यादा है.

備考2.〝O〞係指該項限用物質之百分比含量未超出百分比含量基準值。

नोट 2: "O" का मतलब है कि किसी प्रतिबंधित पदार्थ का प्रतिशत में दिया गया वज़न, उसके लिए तय किए गए प्रतिशत से ज़्यादा नहीं है.

備考3.〝-〞係指該項限用物質為排除項目。

नोट 3: यहां "-" का मतलब है कि कुछ स्थितियों के लिए मिली छूट के तहत, इसमें इस प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है.

नियमों के पालन की जानकारी: मेक्सिको

Cumplimiento con las normativas Mexicanas

Modelo: GH5UG

Clasificaciones eléctricas: 5Vcc, 3A / 9Vcc, 3A / 15Vcc, 3A

सीमित वारंटी

सीमित वारंटी की जानकारी, Google के हार्डवेयर वारंटी सेंटर पेज पर उपलब्ध है.

© 2025 Google LLC. सभी अधिकार सुरक्षित हैं.

Pixel, Google, G लोगो, Android, और इससे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. दूसरे सभी ट्रेडमार्क, उनसे जुड़े मालिकों की प्रॉपर्टी हैं.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
12395149853756349234
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false
false